नई दिल्ली Mahindra & Mahindra ने कुछ वक्त पहले अपनी लेटेस्ट एसयूवी महिंद्रा एक्सयूवी 700 () लॉन्च की थी। लॉन्च के कुछ वक्त बाद कार का आउटगोइंग मॉडल महिंद्रा एक्सयूवी 500 () डिस्कंटीन्यू कर दिया था। कंपनी ने इसका प्रॉडक्शन बंद कर दिया। अब इस कार के बारे में नई खबर सामने आ रही है। आने वाले समय में कंपनी इस कार को नए अवतार में बाजार में फिर से लॉन्च करेगी। क्रेटा को टक्कर देने आएगी महिंद्रा एक्सयूवी 500 कंपनी महिंद्रा एक्सयूवी 500 को कंपनी इंडियन मार्केट में फिर लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। यह कार एक चैलेंजर के रूप में , and जैसी कारों को टक्कर देगी। कंपनी के पोर्टफोलियो में यह कार XUV300 और XUV700 के बीच प्लेस की जाएगी। एक्सयूवी 700 के बाद बंद हुआ प्रॉडक्शन जैसा कि आपको पहले बताया एक्सयूवी 700 लॉन्च करने के बाद कंपनी ने इस कार प्रॉडक्शन बंद किया था। महिंद्रा एक्सयूवी 700 को कंपनी ने दो इंजन ऑप्शन के साथ पेश किया है। आप अपनी चॉइस के मुताबिक इसे डीजल या पेट्रोल वर्जन में खरीद सकते हैं। Mahindra XUV 700 को 2.0 लीटर mStallion टर्बो-पेट्रोल इंजन और 2.2 लीटर mHawk डीजल इंजन के साथ कंपनी ने लॉन्च किया है। ट्रांसमिशन ड्यूटी के लिए कार में 6 स्पीड मैन्युअल और 6 स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दिया गया है। महिंद्रा एक्सयूवी700 एसयूवी में नई ब्लैक ग्रिल के साथ लंबा वर्टिकल क्रोम स्लेट्स और फ्रंट पर नया लोगो दिया गया है। इसमें नई एलईडी हेडलैंप्स के साथ एलईडी डीआरएल, बड़ा ट्विन C-शेप्ड एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट्स दी गई हैं। इसमें नए फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल्स, इलेक्ट्रिक से चलने वाले ORVMs के साथ इंटीग्रेटेड टर्न सिग्नल्स और फ्लेयर्ड व्हील आर्क्स दिए गए हैं, जो इसे दमदार लुक दे रहे हैं। इसके रियर में स्टाइलिश रैपअराउंड LED टेललैंप्स के साथ मूर्तिकार टेलगेट दिया है।
No comments:
Post a Comment