Wednesday, March 1, 2023

OLA S1 Pro MoveOS 3 Review: अतिरिक्त फीचर्स स्कूटर में कितने बेहतर? March 01, 2023 at 02:13AM

नए अपडेट के साथ Ola S1 Pro MoveOS 3 में आप वाई-फाई का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इतना ही नहीं स्क्रीन पर यूजर कॉल नोटिफिकेशन भी देख सकता है। इतना ही नहीं पार्टी मोड, हिल होल्ड असिस्ट जैसे फीचर्स भी आपको इस OLA S1 Pro MoveOS 3 में मिल रहे हैं।

Kia कंपनी की कारों की बंपर सेल, पिछले साल के मुकाबले इस साल फरवरी में 36 पर्सेंट ज्यादा कारें बिकीं March 01, 2023 at 01:44AM

Kia Sonet Seltos Carens Carnival EV6 February 2023 Sale: किआ इंडिया ने पिछले महीने, यानी फरवरी 2023 की कार सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। इस कोरियाई कार ब्रैंड ने बीते महीने इंडियन मार्केट में कुल 24,600 कारें बेची हैं और यह 35.8 पर्सेंट की सालाना बिक्री के साथ है। हालांकि, किआ कारों की जनवरी 2023 के मुकाबले बिक्री पिछले महीने घटी है। अगस्त 2019 में पहली कार लॉन्च करने के साढ़े 3 साल में किआ इंडिया ने अब तक 6.75 लाख कारें बेच दी हैं और कुल 1.9 लाख कारें एक्सपोर्ट भी कर दी हैं। चलिए, आपको बताते हैं कि किआ ने पिछले महीने अपनी कारों की कितनी-कितनी यूनिट बेची हैं?

Hyundai ने घरेलू बाजार में फरवरी में बेचीं 47,001 कारें, IONIQ 5 और TUCSON को अच्छा रिस्पॉन्स March 01, 2023 at 12:28AM

Hyundai Cars Sales Report February 2023: हुंडई ने पिछले महीने, यानी फरवरी 2023 कार सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने बीते महीने डोमेस्टिक मार्केट में 47 हजार से ज्यादा कारें बेचीं, जो कि 6.7 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ है। हालांकि, हुंडई कारों की मंथली सेल घट गई है। जनवरी 2023 में हुंडई ने घरेलू बाजार में कुल 50,106 कारें बेची थीं, यानी हुंडई ने जनवरी के मुकाबले फरवरी 2023 में 6.3 पर्सेंट कम कारें बेची हैं। इन सबके बीच अच्छी खबर यह भी है कि मेड इन इंडिया हुंडई कारों के निर्यात में बढ़ोतरी हुई है। डोमेस्टिक मार्केट सेल और एक्सपोर्ट को मिला दें तो एचएमआईएल ने कुल 57,851 कारें बेचीं, जो कि 8.8 पर्सेंट की एनुअल ग्रोथ के साथ है।

मारुति कारों की बिक्री बढ़ी, फरवरी में 147467 लोगों ने खरीदी MSIL की सस्ती-महंगी कारें February 28, 2023 at 11:32PM

नई दिल्ली। मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (MSIL) ने फरवरी 2023 कार सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। इंडो-जापानी कंपनी ने पिछले महीने कुल 1,47,467 कारें बेची हैं, जो कि 0.08 पर्सेंट की मंथली और 10.09 पर्सेंट की सालाना ग्रोथ के साथ है। जनवरी 2023 में मारुति सुजुकी ने 1,47,348 कारें बेची थीं, वहीं फरवरी 2022 में कंपनी ने 1,33,948 कारें बेची हैं। मारुति सुजुकी इंडियन मार्केट में हैचबैक सेगमेंट में ऑल्टो 800, ऑल्टो के10, एस-प्रेसो, सिलेरियो, इग्निस, वैगनआर और स्विफ्ट के साथ ही सेडान सेगमेंट में डिजायर, टूर एस और सिआज जैसी कारें बेचती हैं। वहीं, एसयूवी सेगमेंट में ब्रेजा, ग्रैंड विटारा और एक्सएल6 के साथ ही एमपीवी सेगमेंट में अर्टिगा जैसी कारें बेचती हैं।