Thursday, September 22, 2022

Tata Punch Camo Edition भारत में 6.85 लाख की शुरुआती कीमत में लॉन्च, देखें नए फीचर्स September 22, 2022 at 06:51PM

टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने अपनी मिनी एसयूवी पंच के कैमो एडिशन (Tata Punch Camo Edition) वेरिएंट्स लॉन्च किए हैं, जिनकी कीमतें 6.85 लाख रुपये से शुरू होती हैं। मिलिट्री ग्रीन कलर बॉडी, कैमोफ्लैग्ड सीट अपहॉल्स्ट्री, कैमो की बैजिंग समेत कई खास खूबियों से लैस टाटा पंच कैमो एडिशन के सभी वेरिएंट्स की कीमत और खासियत देखें।

Tata Punch और Mahindra XUV700 समेत ये हैं देश की 5 सबसे सुरक्षित कारें, हादसों में बचेंगे September 22, 2022 at 06:03PM

भारत की 5 सबसे सुरक्षित देसी कारों में टाटा मोटर्स की 3 और महिंद्रा एंड महिंद्रा की 2 कारें हैं, जो कि Tata Nexon, Tata Punch, Tata Altroz, Mahindra XUV300 और Mahindra XUV700 हैं। इन सभी कारों को Global NCAP Car Crash Test में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है।

Maruti Alto 800 और Alto K10 में कौन है सबसे किफायती कार? इस त्योहार किसे खरीदें September 22, 2022 at 05:45AM

Maruti Suzuki Alto 800 vs Alto K10 comparison: मारुति ने कुछ समय पहले ही अपनी Maruti Alto K10 को भारत में लॉन्च किया है। ऐसे में कई लोगों के दिमाग में एक सवाल चल रहा होगा कि इस फेस्टिव सीजन Alto 800 सही रहेगी या फिर उन्हें Alto K10 खरीदना चाहिए।

बुरी खबर! नवरात्रि शुरू होने से ठीक पहले महंगी हुई Hero की बाइक्स, जानें कितनी बढ़ी कीमतें September 22, 2022 at 03:16AM

Hero Motorcorp Price Hike: भारत की सबसे बड़ी टू-व्हीलर कंपनी ने इस त्योहारी सीजन अपने ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है। हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी मोटरसाइकिलों को महंगा कर दिया है। कंपनी ने अपनी लाइनअप में 1000 रुपये की बढ़ोतरी की है। बढ़ी कीमत आज से यानी 22 सितंबर से लागू हो गई हैं।

महंगी हुई Mahindra Bolero और Bolero Neo, खरीदने से पहले देखें नई प्राइस लिस्ट September 22, 2022 at 02:58AM

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने फेस्टिवल सीजन में एक्सयूवी700 और थार के बाद अब बोलेरो और बोलेरो नियो के दाम बढ़ा दिए हैं। महिंद्रा की बेस्ट सेलिंग एसयूवी बोलेरो अब 22,701 रुपये तक और बोलेरो नियो 21007 रुपये तरक महंगी हो गई है। आप भी देखें महिंद्रा की बोलेरो एसयूवी की नई प्राइस लिस्ट।

नवरात्रि से पहले बढ़ी इन 10 छोटी कारों की डिमांड, शोरूम में टूटी ग्राहकों की भीड़, कीमत ₹3.39 लाख से शुरू September 22, 2022 at 01:36AM

Best Selling Hatchbacks August 2022: आज हम आपको उन 10 हैचबैक गाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें पिछले महीने सबसे ज्यादा खरीदा गया। इस लिस्ट में सबसे आगे रही Maruti Suzuki Baleno जिसे पिछले महीने 18,000 से भी ज्यादा ग्राहकों ने खरीदा।

मारुति सुजुकी की नई ब्रेजा समेत इन 4 SUV-MPV ने मचाया कहर, 2.4 लाख लोगों ने कराए बुक, देखें कीमतें September 22, 2022 at 12:35AM

मारुति सुजुकी ने हैचबैक और सेडान सेगमेंट के साथ ही अब एसयूवी सेगमेंट में भी टॉप पोजिशन हासिल कर ली है और इसमें नई ब्रेजा (New Brezza) के साथ ही ग्रैंड विटारा (Grand Vitara) का सबसे बड़ा योगदान है। इसके साथ ही एक्सएल6 (XL6) और अर्टिगा (Ertiga) भी लोगों को खूब पसंद आ रही है। इन चारों एसयूवी-एमपीवी की 2.4 लाख यूनिट बुक हो चुकी है, जो कि रेकॉर्ड है।