Wednesday, June 23, 2021

2021 BMW R 1250 GS और R 1250 GS का टीजर लॉन्च, जानें क्या होगा खास June 23, 2021 at 02:57AM

नई दिल्ली। (BMW Motorrad) ने 2021 और BMW R 1250 GS एडवेंचर मोटरसाइकिलों को टीज कर दिया है। कंपनी ने अपने अधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इन बाइक्स को टीज किया है। माना जा रहा है कि कंपनी इन बाइक्स में बीएस6 इंजन के साथ कई अपडेटेड फीचर्स शामिल करेगी। हालांकि, ये एडवेंचर मोटरसाइकिलें भारत में कब लॉन्च होगी इसके बारे में कंपनी ने अभी कोई भी जानकारी नहीं दी है। इन बाइक्स में नया कलर स्कीम भी देखने को मिल सकता है। बता दें कि इन अपडेटेड मॉडलों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहले से ही बिक्री हो रही है। BMW R 1250 GS भारतीय बाजार में आइकॉनिक बाइक R 1200 GS की जगह लेगी। बता दें कि BMW R 1200 GS दुनिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली एडवेंचर बाइक्स में से एक है। इन बाइक्स में बीएस6 कम्प्लायंट वाला 1,254 सीसी का बॉक्सर-ट्विन इंजन मिलेगा। BMW इसमें वैरिएबल वाल्व टाइमिंग सिस्टम जिसे कंपनी Shiftcam Technology कहती है वह मिलेगा। इसका इंजन 7750 आरपीएम पर 136 bhp की मैक्सिमम पावर और 6,250 आरपीएम पर 143 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। इसका इंजन 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस होगा। इन बाइक्स में नया Eco राइडिंग मोड मिलेगा। माना जा रहा है कि कंपनी अपनी इन बाइक्स को जल्द भारत में लॉन्च कर सकती है। इसके अलावा बीएस4 मॉडल के मुकाबले इनकी कीमतों में बढ़ोतरी देखी जा सकती है। भारतीय बाजार में BMW R 1250 GS रेंज का सीधा और कड़ा मुकाबला Honda CRF1100L Africa Twin से है। 2021 BMW S 1000 R इससे पहले कंपनी ने इसी महीने अपनी नई जेनरेशन वाली BMW S 1000 R को भारत में लॉन्च किया। यह बाइक BMW S 1000 RR पर बेस्ड है। यही कारण है कि इसमें RR जैसा ही इंजन, फ्रेम और स्विंगआर्म दिए गए हैं। इसके डिजाइन को अपडेट किया गया है। इसमें नए बॉडी पैनल्स के साथ फ्रंट में नई LED हेडलाइट और DRL रनिंग लाइट्स दी जाएंगी। इसमें 999 सीसी, इनलाइन 4-सिलिंडर वाला लिक्विड कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 11,000 आरपीएम पर 162 bhp की मैक्सिमम पावर और 9,250 आरपीएम पर 114 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। 2021 BMW S 1000 R की कीमतें
वेरिएंट्स कीमतें
Standard 17.9 लाख रुपये
Pro 19.75 लाख रुपये
Pro M Sport 22.50 लाख रुपये

कौन है देश का सबसे ज्यादा बिकने वाला ट्रैक्टर, पढ़ें मई महीने की टॉप 14 लिस्ट June 23, 2021 at 02:17AM

नई दिल्ली। कोरोना की दूसरी लहर का पर काफी बुरा असर पड़ा है। दरअसल, कोरोना की चैन को तोड़ने के लिए मई महीने में कई राज्यों में लॉकडाउन लागू था। इस वजह से वाहनों की बिक्री में भारी गिरावट दर्ज की गई। इसी कड़ी में सेगमेंट भी शामिल रहा, जहां अप्रैल के मुकाबले मई महीने में ट्रैक्टरों की बिक्री में बड़ी गिरावट आई। आज हम आपको मई महीने में बिकने वाली सभी ट्रैक्टर कंपनियों की बिक्री के बारे में बताने जा रहे हैं। तो डालते हैं एक नजर...
ट्रैक्टर कंपनियां मई 2021 में कितने ट्रैक्टर बिके अप्रैल 2021 में कितने ट्रैक्टर बिके थे मॉडल की बिक्री में कितना अंतर आया बिक्री में कितना अंतर आया
Mahindra 3,803 यूनिट्स 8,067 यूनिट्स 4,264 52.86 फीसदी घटी बिक्री
Swaraj 2,952 यूनिट्स 6,222 यूनिट्स 3,270 52.56 फीसदी घटी बिक्री
Sonalika 2,216 यूनिट्स 4,718 यूनिट्स 2,502 53.03 फीसदी घटी बिक्री
TAFE Limited 1,901 यूनिट्स 4,506 यूनिट्स 2,605 57.81 फीसदी घटी बिक्री
Escorts 1,738 यूनिट्स 4,542 यूनिट्स 2,804 61.73 फीसदी घटी बिक्री
John Deere 1,316 यूनिट्स 3,223 यूनिट्स 1,907 59.17 फीसदी घटी बिक्री
Eicher 870 यूनिट्स 2,231 यूनिट्स 1,361 61 फीसदी घटी बिक्री
New Holland 597 यूनिट्स 1,823 यूनिट्स
Kubota 192 यूनिट्स 619 यूनिट्स 427 68.98 फीसदी घटी बिक्री
Captain 111 यूनिट्स 161 यूनिट्स 50 31.06 फीसदी घटी बिक्री
Indo Farm 89 यूनिट्स 186 यूनिट्स 97 52.15 फीसदी घटी बिक्री
VST 81 यूनिट्स 249 यूनिट्स 168 67.47 फीसदी घटी बिक्री
Force 45 यूनिट्स 244 यूनिट्स 199 81.56 फीसदी घटी बिक्री
अन्य 705 यूनिट्स 1,494 यूनिट्स
मई महीने में सबसे ज्यादा महिंद्रा के ट्रैक्टरों की बिक्री हुई, जहां ग्राहकों ने इसके 3,803 यूनिट्स को खरीदा। हालांकि, अप्रैल महीने के मुकाबले इसकी बिक्री में 53 फीसदी की भारी गिरावट दर्ज की गई। अप्रैल महीने के मुकाबले मई महीने में सभी ट्रैक्टर कंपनियों की बिक्री घटी है।

बुरी खबर! जुलाई महीने से फिर महंगे हों जाएंगे Hero के दोपहिया वाहन, जानें कितनी बढ़ेंगी कीमतें June 22, 2021 at 11:16PM

नई दिल्ली। ( ) अपने ग्राहकों को फिर से झटका देने जा रही है। दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता ने घोषणा की है कि वह जुलाई 2021 से अपने स्कूटर और मोटरसाइकिलों की कीमतों को बढ़ाने जा रही है। हीरो के दोपहिया वाहन जुलाई 2021 से 3000 रुपये तक महंगे हो जाएंगे। हालांकि, बढ़ी कीमतें अलग-अलग मॉडल्स और वेरिएंट्स पर अलग-अलग होंगी। कंपनी ने कीमतों को बढ़ाने के पीछे का कारण कच्चे माल का महंगा होना बताया है। हीरो मोटोकॉर्प के मुताबिक कीमतों को बढ़ाने के बाद वाहन बनाने में आ रही ज्यादा लागत को बराबर किया जा सकेगा। हालांकि, कंपनी का यह भी कहना है कि कीमतों को उतना ही बढ़ाया जाएगा, जिससे ग्राहकों पर कम भार पड़े। बता दें कि हीरो मोटोकॉर्प ने इसी साल अप्रैल महीने अपनी तीन मोटरसाइकिलों की कीमतों को महंगा कर दिया था। कंपनी ने अपनी Xpulse 200, Xpulse 200T और Xtreme 200S की कीमतों में 3,000 रुपये की बढ़ोतरी की थी। बढ़ी कीमतों के बाद Hero Xpulse 200 की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 118,230 रुपये हो गई। वहीं, Hero Xpulse 200T की कीमत 115,800 रुपये हो गई। जबकि, Hero Xtreme 200S की कीमत 120,214 रुपये हो गई। अप्रैल महीने में भी कंपनी ने कच्चे माल की कीमतों के महंगे होने का हवाला दिया था। इससे पहले कंपनीने अपने Hero Destini में Hero Connect फीचर शामिल किया। ऐसे में इस सर्विस और Hero Connect एप का इस्तेमाल करने के लिए ग्राहकों को इसके ऑनरोड प्राइस पर 4,999 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। Hero Connect एप में ग्राहकों को टॉपल अलर्ट, सभी ट्रिप की जानकारी, लाइव व्हीकल ट्रैकिंग, टो अलर्ट, जियो फेंस अलर्ट, हीरो लोकेट, स्पीड अलर्ट फीचर्स जैसे कई फीचर्स मिलेंगे। बता दें कि Destini 125 के अलावा ग्राहकों को Xtreme 160R, Xpulse 200, Pleasure Plus और Pleasure Plus Platinum में Hero Connect फीचर मिलता है।