Friday, October 9, 2020

2020 खत्म होने से पहले भारत में लॉन्च होंगी ये 5 धांसू SUV, पूरी डीटेल October 09, 2020 at 07:08PM

2020 खत्म होने से पहले भारत में लॉन्च होंगी ये 5 धांसू SUV, पूरी डीटेल

नई दिल्ली

साल 2020 के खत्म होने में सिर्फ 3 महीने बाकी रह गए हैं। यह साल ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए काफी उतार चढ़ाव भरा रहा। यह साल खत्म होने तक कई कंपनियां भारत में अपनी नई SUV कारें लॉन्च करने वाली है। यहां हम आपको ऐसी ही कुछ SUV के बारे में बताएंगे जो इस साल के अंत से पहले भारत में लॉन्च होने वाली है।



​नई टोयोटा फॉर्च्यूनर
​नई टोयोटा फॉर्च्यूनर

इस कार की लॉन्च डेट तो अभी तय नहीं है लेकिन कंपनी इसे साल खत्म होने से पहले लॉन्च कर देगी। यह एक फुल साइज 7 सीटर एसयूवी कार है। टोयोटा की यह एसयूवी कई मॉडर्न फीचर्स से लैस कार होगी।



​निसान मैग्नाइट - 21 अक्टूबर
​निसान मैग्नाइट - 21 अक्टूबर

Nissan India भारत में 21 अक्टूबर को पेश की जाएगी। कार की लॉन्चिंग डेट की घोषणा अभी तक नहीं की गई है। निसान की यह कार कई आधुनिक फीचर्स के साथ भारतीय बाजार में दस्तक देने वाली है।



​न्यू जेनेरेशन फोर्स गुरखा
​न्यू जेनेरेशन फोर्स गुरखा

Force Gurkha एक ऑफरोड SUV है जिसका नया जेनेरेशन मॉडल भारत में लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने इस ऑफरोडर एसयूवी को ऑटो एक्सपो 2020 में पेश किया था। यह कार भारत में तीन वेरियंट्स में लॉन्च की जाएगी। कार की कीमत में भी कंपनी थोड़ी बढ़ोतरी करने जा रही है।



​आउडी Q2- 16 अक्टूबर
​आउडी Q2- 16 अक्टूबर

यह आउडी की सबसे छोटी और अफोर्डेबल एसयूवी है जिसे कंपनी 16 अक्टूबर को भारत में उतारने वाली है। यह कार भारत में 5 वेरियंट्स में लॉन्च की जाएगी। इसमें स्टैंडर्ड, प्रीमियम, प्रीमियम प्लस 1, प्रीमियम प्लस 2 जैसे वेरियंट्स शामिल हैं।



​लैंडरोवर डिफेंडर - 15 अक्टूबर
​लैंडरोवर डिफेंडर - 15 अक्टूबर

Jaguar Land Rover ने यह कन्फर्म कर दिया है कि कंपनी जल्द ही अपनी Land Rover Defender एसयूवी भारत में लॉन्च करेगी। कंपनी 15 अगस्त को इस कार से पर्दा उठा रही है। इस कार की कीमत 69.99 लाख रुपये है।




CNG के साथ आए Hyundai Santro के दो नए वेरियंट, जानें कीमत और खूबियां October 09, 2020 at 08:22PM

नई दिल्ली Hyundai Santro को कंपनी ने दो नए CNG वेरियंट्स में लॉन्च किया है। दोनों वेरियंट्स कंपनी के मौजूदा वेरियंट पर आधारित हैं। ह्यूंदै सैंट्रो को भारत में इसके कम दाम और बढ़िया फीचर्स के चलते हैं बजट कार सेगमेंट में काफी पसंद किया जाता है। फेस्टिवल सीजन से पहले दो नए वेरियंट्स कंपनी के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। नए वेरियंट्स की कीमत बात करें कार दोनों नए वेरियंट्स की कीमत की तो वेरियंट की कीमत 5.87 लाख रुपये है वहीं वेरियंट की कीमत 6 लाख रुपये है। कंपनी ने अपना सैंट्रो स्पोर्ट्ज CNG वेरियंट बंद कर दिया है। ह्यूंदै सैंट्रो एग्जीक्यूटिव सीएनजी इस वेरियंट में कंपनी ने 2 DIN ऑडियो सिस्टम के साथ दो स्पीकर दिए गए हैं। इसके अलावा कार में रूफ माउंटेड एंटीना, मैन्युअल AC और स्टियरिंग माउंटेड ऑडियो एंड ब्लूटूथ कंट्रोल दिया गया है। वहीं स्पोर्ट्ज CNG वेरियंट में टचस्क्रीन इंफोटेंटमेंट सिस्टम के साथ नेविगेशन, इलेक्ट्रिकली अजस्टेबल ORVMs, इंटिग्रेटेड टर्न इंडिकेटर्स जैसे बढ़िया फीचर्स दिए गए हैं। इंजन और गियरबॉक्स ह्यूंदै सैंट्रो CNG में 1.1 लीटर फोर सिलिंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 69bhp पावर और 99Nm टॉर्क जेनेरेट करता है। वहीं CNG पर रन करने पर यह 60bhp पावर और 85Nm टॉर्क जेनेरेट करता है। कार के CNG वेरियंट्स 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ आते हैं। इन कारों से होगी टक्कर सैंट्रो के CNG वेरियंट्स की भारत में , Maruti Suzuki Wagon R और Celerio से होगी। मारुति सुजुकी वैगनआर सैंट्रो के लिए सबसे बड़ी चुनौती हो सकती है। वैगनआर CNG ने हाल ही में 3 लाख का सेल का आंकड़ा पार किया है।