Saturday, April 3, 2021

देश में बिकने वाले ये हैं 3 सबसे नए हेलमेट, धांसू फीचर्स के साथ मिलती है जबरदस्त मजबूती, कीमत आपके बजट में April 03, 2021 at 06:50PM

नई दिल्ली।अगर आप बजट सेगमेंट में एक नया हेलमेट खरीदना चाहते हैं, तो हमारी यह खबर आपके बड़ काम आ सकती है। दरअसल, आज हम आपको उन तीन हेलमेट्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इस साल भारतीय बाजार में लॉन्च हुए। इन हेलमेट्स में यूवी रजिस्टेंट पेंट किया गया है, जो हेलमेट के कलर को फीका होने से बचाता है। इससे इन हेलमेट्स की चमक लंबे समय तक रहती है। वहीं, सिर की अतिरिक्त सुरक्षा के लिए इसमें EPS का इस्तेमाल किया गया है। इन हेलमेट्स में एयरोडायनेमिक्स डिजाइन के साथ यूवी रेजिस्टेंट पेंट दिया गया है। इसके अलावा इनमें हाइपोएलर्जिक लाइनर, क्विक रिलीज चिन स्ट्रैप के साथ चिन एयर वेंट्स और एयर एग्जॉस्ट फीचर दिए गए हैं, जिससे लंबी यात्रा के दौरान भी राइडर को आरामदायक अनुभव मिलता है। हम आपको इन तीनों ही हेलमेट्स के फीचर्स और कीमतों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो डालते हैं एक नजर....

Studds Ninja Elite Super D5 Decor से लेकर Urban Super D1 Decor और Ninja Elite Super D4 Decor ये तीनों ही भारत में लॉन्च होने वाले सबसे नए हेलमेट्स हैं जिनमें स्टाइलिश लुक के साथ जबरदस्त मजबूती मिलती है।


देश में बिकने वाले ये हैं 3 सबसे नए हेलमेट, धांसू फीचर्स के साथ मिलती है जबरदस्त मजबूती, कीमत आपके बजट में

नई दिल्ली।

अगर आप बजट सेगमेंट में एक नया हेलमेट खरीदना चाहते हैं, तो हमारी यह खबर आपके बड़ काम आ सकती है। दरअसल, आज हम आपको उन तीन हेलमेट्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इस साल भारतीय बाजार में लॉन्च हुए। इन हेलमेट्स में यूवी रजिस्टेंट पेंट किया गया है, जो हेलमेट के कलर को फीका होने से बचाता है। इससे इन हेलमेट्स की चमक लंबे समय तक रहती है। वहीं, सिर की अतिरिक्त सुरक्षा के लिए इसमें EPS का इस्तेमाल किया गया है। इन हेलमेट्स में एयरोडायनेमिक्स डिजाइन के साथ यूवी रेजिस्टेंट पेंट दिया गया है। इसके अलावा इनमें हाइपोएलर्जिक लाइनर, क्विक रिलीज चिन स्ट्रैप के साथ चिन एयर वेंट्स और एयर एग्जॉस्ट फीचर दिए गए हैं, जिससे लंबी यात्रा के दौरान भी राइडर को आरामदायक अनुभव मिलता है। हम आपको इन तीनों ही हेलमेट्स के फीचर्स और कीमतों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो डालते हैं एक नजर....



Studds Urban Super D1 Decor
Studds Urban Super D1 Decor

Urban Super D1 Decor एक हाफ-फेस हेलमेट है, जिसकी कीमत 1,220 रुपये है।

साइज

ग्राहक इस हेलमेट को पांच साइज में खरीद सकते हैं। इनमें,

540 मिलीमीटर- एकस्ट्रा स्मॉल

560 मिलीमीटर- स्मॉल

570 मिलीमीटर- मीडियम

580 मिलीमीटर- लार्ज और

600 मिलीमीटर- एक्सट्रा लार्ज साइज शामिल हैं।

फिनिश ऑप्शन

कंपनी ने इसमें ग्लॉस और मैट फिनिश दोनों का ही विकल्प दिया है।

कलर डीकेल्स

यह हेलमेट 9 कलर डीकेल ऑप्शन्स में उपलब्ध है। इनमें,

White N2

Red N6

Gun Grey N6

Matt Black N2

Matt Black N5

Matt Black N6

Matt Blue N6

Matt Pink N6

Matt Gun Grey N6



STUDDS Ninja Elite Super D4 Decor
STUDDS Ninja Elite Super D4 Decor

Ninja Elite Super D4 Decor की कीमत 1,595 रुपये है।

साइज

यह हेलमेट पांच बेसिक साइज में आता है इनमें,

540 मिलीमीटर- एकस्ट्रा स्मॉल

560 मिलीमीटर- स्मॉल

570 मिलीमीटर- मीडियम

580 मिलीमीटर- लार्ज और

600 मिलीमीटर- एक्सट्रा लार्ज साइज शामिल हैं।

फिनिश ऑप्शन

यह हेलमेट ग्लॉस और मैट फिनिश दोनों ही विकल्प में मौजूद है।

कलर डीकेल्स

यह हेलमेट 10 कलर डीकेल ऑप्शन्स में उपलब्ध है। इनमें,

Black N2

Black N4

Black N5

Black N10

Matt Black N1

Matt Black N2

Matt Black N3

Matt Black N4

Matt Black N5

Matt Black N10



Studds Ninja Elite Super D5 Decor
Studds Ninja Elite Super D5 Decor

Ninja Elite Super D5 Decor एक फ्लिप अप-फुल फेस हेलमेट है, जिसकी कीमत 1,595 रुपये है।

साइज

यह हेलमेट पांच बेसिक साइज में उपलब्ध है। इनमें,

540 मिलीमीटर- एकस्ट्रा स्मॉल

560 मिलीमीटर- स्मॉल

570 मिलीमीटर- मीडियम

580 मिलीमीटर- लार्ज और

600 मिलीमीटर- एक्सट्रा लार्ज साइज शामिल हैं।

फिनिश ऑप्शन

यह हेलमेट ग्लॉस और मैट फिनिश दोनों में उपलब्ध है।

कलर डीकेल्स

ग्राहक इस हेलमेट को 10 कलर डीकेल ऑप्शन्स में खरीद सकते हैं। इनमें,

Black N2

Black N3

Black N5

Black N10

Matt Black N1

Matt Black N2

Matt Black N3

Matt Black N5

Matt Black N6

Matt Black N10




Suzuki के दोपहिया वाहनों ने भारत में मचाया धमाल, मार्च महीने में 72% बढ़ी बिक्री April 03, 2021 at 07:41AM

नई दिल्ली। ( ) ने मार्च 2021 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। कंपनी की तरफ से बताया गया है कि मार्च 2021 में उसके कुल (घरेलू + निर्यात) 69,942 दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई। जबकि, मार्च 2020 में सुजुकी के कुल 40,636 दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई थी। यानी, मार्च 2020 के मुकाबले मार्च 2021 में कंपनी की कुल बिक्री 72.12 फीसदी बढ़ी है। यहां ध्यान देना जरूरी है कि पिछले साल मार्च महीने में कोविड-19 महामारी के कारण पूरे देशभर में लॉकडाउन लागू था, जिसकी वजह से सुजुकी के दोपहिया वाहनों के प्रोडक्शन और बिक्री पर भारी बुरा असर पड़ा। पिछले साल के मुकाबले सुजुकी के दोपहिया वाहनों की भारत में कितनी बिक्री हुई
मार्च 2021 में कितनी बिक्री हुई मार्च 2020 में कितनी बिक्री हुई थी कितना अंतर आया बिक्री में कितना अंतर आया
60,222 यूनिट्स 33,930 यूनिट्स 26,292 यूनिट्स ज्यादा बिके 77.49 फीसदी बढ़ी बिक्री
पिछले साल के मुकाबले सुजुकी के भारत से बाहर कितने दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई
मार्च 2021 में कितना निर्यात हुआ मार्च 2021 में कितना निर्यात हुआ था कितना अंतर आया कितना अंतर आया
9,720 यूनिट्स 6,706 यूनिट्स 3,014 यूनिट्स का ज्यादा निर्यात हुआ 44.94 फीसदी बढ़ा निर्यात
पिछले महीने के मुकाबले सुजुकी के दोपहिया वाहनों की भारत में कितनी बिक्री हुई
मार्च 2021 में कितनी बिक्री हुई फरवरी 2021 में कितनी बिक्री हुई थी कितना अंतर आया बिक्री में कितना अंतर आया
60,222 यूनिट्स 59,530 यूनिट्स 692 यूनिट्स ज्यादा बिके 1.16 फीसदी बढ़ी बिक्री
इससे पहले सुजुकी ने फरवरी 2021 में कुल (घरेलू बाजार + निर्यात) 71,662 दोपहिया वाहनों की बिक्री की थी। जबकि, फरवरी 2020 में कंपनी ने 67,961 दोपहिया वाहनों की बिक्री की थी। यानी, फरवरी 2020 के मुकाबले फरवरी 2021 में कंपनी की बिकी में 5.4 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई थी।

Renault की कारों ने देश में मचाई धूम, फरवरी के मुकाबले मार्च महीने में 12% बढ़ी बिक्री April 03, 2021 at 07:21AM

नई दिल्ली। () ने मार्च 2021 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। रेनो इंडिया ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बताया कि मार्च 2021 में उसके 12,356 यूनिट्स की घरेलू बाजार में बिक्री हुई। जबकि, मार्च 2020 में कंपनी ने 3,269 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री की थी। यानी,मार्च 2020 की तुलना में मार्च 2021 में रेनो इंडिया की बिक्री में 278 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। यहां बता दें कि 278 फीसदी की बढ़ोतरी देखने में जितनी बड़ी लग रही है असल में उतनी है नहीं। दरअसल, पिछले साल मार्च महीने में कोविड-19 महामारी के कारण भारत सरकार ने देशव्यापी लॉकडाउन लागू कर दिया था, जिसके कारण रेनो इंडिया के प्रोडक्शन और बिक्री पर भारी असर पड़ा। यही वजह है कि पिछले साल मार्च महीने कंपनी की बिक्री में ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई। फरवरी महीने से तुलना करें तो मार्च 2021 में कंपनी की बिक्री में 12 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बता दें फरवरी 2021 में Renault ने 11,043 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री की थी। मार्च 2020 में रेनो इंडिया का मार्केट शेयर 2.3 फीसदी था, जो इस साल मार्च 2021 में बढ़कर 3.9 फीसदी हो गया। इससे पहले कंपनी ने अपनी 2021 Renault Triber को पिछले महीने भारत में लॉन्च किया। कंपनी ने इसके अपडेट मॉडल को नए कलर ऑप्शन्स और हल्के बदलावों के साथ लॉन्च किया। नया मॉडल भारतीय बाजार में चार वेरिएंट्स में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इनमें RXE, RXL, RXT और RXZ शामिल हैं। 2021 Triber लाइअप में नया सीडर ब्राउन पेंट स्कीम दिया गया है। हालांकि, नया डुअल-टोन एक्सटीरियर कलर ऑप्शन केवल इसके टॉप स्पेसिफिकेशन वाले मॉडल में ही मिलेगा। इसमें कोई भी मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है। यानी इसमें वही 999 सीसी का 3-सिलिंडर वाला पेट्रोल इंजन दिया गया है। 2021 Renault Triber की शुरुआती कीमत 5.30 लाख रुपये है, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 7.82 लाख रुपये तक जाती है।

Honda की गाड़ियों की भारत में बढ़ी मांग, पिछले साल के मुकाबले इस मार्च 92% बढ़ी बिक्री April 03, 2021 at 06:57AM

नई दिल्ली। इंडिया () ने मार्च 2021 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। होंडा कार्स ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बताया कि मार्च 2021 में उसके 7,103 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री हुई। जबकि, मार्च 2020 में कंपनी ने 3,697 यूनिट्स की घरेलू बाजार में बिक्री की थी। यानी, पिछले साल के मार्च महीने की तुलना में मार्च 2021 में कंपनी की बिक्री में 92 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। होंडा कार्स इंडिया की बिक्री में आई 92 फीसदी की बढ़त इसलिए बहुत ज्यादा नहीं है, क्योंकि पिछले साल मार्च महीने में भारत सरकार ने कोरोना महामारी के कारण देशव्यापी लॉकडाउन लागू कर दिया था, जिसके कारण होंडा की बिक्री में ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई थी। यही वजह है कि फरवरी महीने के मुकाबले कंपनी की बिक्री में 23 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। बता दें फरवरी 2021 में होंडा कार्स ने कुल 9324 यूनिट्स की बिक्री की थी। निर्यात की बात करें, तो मार्च 2021 में कंपनी ने भारत से बाहर 1,069 गाड़ियों की बिक्री की। जबकि, मार्च 2020 में कंपनी ने भारत से बाहर केवल 216 गाड़ियों की बिक्री की थी। यानी, मार्च 2020 के मुकाबले मार्च 2021 में कंपनी के निर्यात में 216 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। वित्तवर्ष 2020-21 में हुई बिक्री की बात करें, तो अप्रैल 2020 से मार्च 2021 के दौरान होंडा ने 82,074 वाहनों की भारतीय बाजार में बिक्री की। जबकि, वित्तवर्ष 2029-20 यानी कि अप्रैल 2019 से मार्च 2020 के दौरान होंडा ने 82,074 वाहनों की बिक्री घरेलू बाजार में की थी। वित्तवर्ष 2020-21 में आई गिरावट का सबसे बड़ा कोरोना काल रहा, जहां करीब दो महीने सभी कंपनियों के प्रोडक्शन और बिक्री बंद रहे। अप्रैल 2020 से मार्च 2021 के दौरान होंडा ने 5,131 वाहनों का निर्यात किया। जबकि, अप्रैल 2019 से मार्च 2020 के दौरान होंडा ने 3,826 वाहनों का निर्यात किया था।

​Sonalika के ट्रैक्टरों ने जीता देश के किसानों का दिल, 1 साल में बेच डाले 1.40 लाख ट्रैक्टर April 02, 2021 at 11:51PM

नई दिल्ली। Sonalika ने फरवरी 2021 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। शेयर बाजार को भेजी सूची में कंपनी ने बताया कि मार्च 2021 में उसके कुल 13,093 ों की बिक्री हुई। यह बिक्री मार्च 2020 की तुलना में 135 फीसदी ज्यादा है। हालांकि, यहां ध्यान देना जरूरी है कि पिछले साल मार्च महीने में कोरोना महामारी के कारण केंद्र सरकार ने देशव्यापी लॉकडाउन लगा दिया था, जिसके चलते बिक्री में भारी गिरावट आई थी। 1 लाख ट्रैक्टरों की बिक्री का आंकड़ा पार सोनालीका ने भारतीय बाजार में अपनी शानदार मौजूदी दर्ज करते हुए 11 महीनों में ही 1 लाख ट्रैक्टरों की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया था। वहीं, बात करें वित्तवर्ष 2020-21 की तो अप्रैल 2020 से मार्च 2021 के दौरान कंपनी ने कुल 1,39,526 ट्रैक्टरों की बिक्री की, जो अप्रैल 2029 से मार्च 2020 के मुकाबले 41.6 फीसदी ज्यादा है। फरवरी 2021 में कितनी बिक्री हुई थी सोनालीका ने फरवरी 2021 में कुल 11,821 ट्रैक्टरों की बिक्री की थी। जबकि, फरवरी 2020 में कंपनी ने कुल 9,650 ट्रैक्टरों की बिक्री की थी। फरवरी 2021 में कितनी बिक्री हुई थी सोनालीका ने जनवरी 2021 में कुल 10,158 ट्रैक्टरों की बिक्री की थी, जो जनवरी 2020 के मुकाबले 34 फीसदी ज्यादा थी। वहीं, घरेलू बाजार में कंपनी ने जनवरी 2021 में 8,154 ट्रैक्टरों की बिक्री की थी, जो जनवरी 2020 की के मुकाबले 46 फीसदी ज्यादा थी। भारत का पहला इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर इससे पहले Sonalika ने पिछले साल दिसंबर महीने में देश का पहला इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर लॉन्च किया था। कंपनी ने इसकी इंट्रोडक्ट्री कीमत 5.99 लाख रुपये रखी थी। इस इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर का नाम इटाइगर इलेक्ट्रिक (Tiger Electric) है। इसकी टॉप स्पीड 24.93 किलोमीटर प्रति घंटे है। इस इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर में लेटेस्ट तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जिसे यूरोप में डिजाइन किया गया है। इसमें IP67 कम्प्लायंट वाली 25.5 किलोवॉट नेचुरल कूलिंग कॉम्पैक्ट बैटरी दी गई है। Tiger Electric एमीशन फ्री ट्रैक्टर है, जो आवाज नहीं करता है। इसे रेगुलर होम चार्जिंग की मदद से 10 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। वहीं, फास्ट चार्जिंग की मदद से ग्राहक इस इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर को महज 4 घंटे में फुल चार्ज कर सकते हैं।