Friday, August 19, 2022

Mahindra, Maruti और Tata की 10 लाख रुपये से सस्ती कार में किसे खरीदें? 2 मिनट में खुद करें फैसला August 19, 2022 at 04:33AM

अगर आप इस महीने एक नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर सिर्फ आपके लिए है। आज हम आपको मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki), महिंद्रा (Mahindra) और टाटा (Tata Motors) की उन गाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी शुरुआती कीमत 10 लाख रुपये से भी कम है। इसके बाद आप अपने बजट में अपनी पसंद की कार को खुद खरीद सकते हैं।

Tata की सबसे सस्ती कार पर मिल रही भारी छूट, मॉनसून ऑफर में करें तगड़ी बचत August 19, 2022 at 04:07AM

Tata Tiago Discount Offers August 2022: इस अगस्त महीने टाटा मोटर्स अपनी सबसे सस्ती कार पर भारी डिस्काउंट दे रही है। यानी, अगर आप इस महीने टाटा टियागो को खरीदते हैं तो आपको कुल 23,000 रुपये तक की भारी बचत हो सकती है। कंपनी अपनी इस एंट्री लेवल कार पर कैश डिस्काउंट से लेकर एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट तक दे रही है।

Maruti की कारों पर खत्म हो रहा मॉनसून ऑफर, इन गाड़ियों पर मिल रहा ₹50000 तक का भारी डिस्काउंट August 19, 2022 at 03:47AM

Maruti Suzuki Discount Offers August 2022: अगर आप इस अगस्त महीने मारुति की नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपको भारी बचत हो सकती है। दरअसल, इस महीने मारुति अपनी कुल 10 गाड़ियों पर डिस्काउंट ऑफर्स दे रही है। इनमें कैश डिस्काउंट से लेकर एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल हैं।

पिछले 10 दिनों में लॉन्च हुईं ये 3 नई कारें, सोशल मीडिया पर मचा रखी है धूम, कीमत ₹3.99 लाख से शुरू August 19, 2022 at 01:37AM

आज हम आपको उन 3 गाड़ियों के बारे में बताएंगे, जो पिछले 15 दिनों के अंदर भारतीय बाजार में लॉन्च हुई हैं। इनमें Maruti Suzuki Alto K10 से लेकर Hyundai Tucson और Tata Tiago NRG XT शामिल हैं। बता दें कि इनमें NRG XT केवल एक वैरिएंट है। आज हम आपको इन तीनों ही गाड़ियों के फीचर्स और कीमतों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Mahindra Thar 5 Door की भारत में शुरू हुई टेस्टिंग, नए फीचर्स और कलर ऑप्शंस चुराएंगे दिल August 19, 2022 at 02:16AM

Mahindra Thar 5 Door: महिंद्रा एंड महिंद्रा की पावरफुल ऑफ-रोड एसयूवी थार जल्द ही 5 डोर ऑप्शंस के साथ आने वाली है और इसकी भारत में टेस्टिंग शुरू हो चुकी है। खबर आ रही है कि इसे अगले साल ऑटो एक्सपो में अनवील करने के बाद लॉन्च कर दिया जाएगा। आइए, आपको बताते हैं कि 5 दरवाजों वाली थार मौजूदा 3 डोर थार से कितनी अलग होगी और इसमें क्या कुछ खूबियां होंगी?

Mahindra XUV400 EV की कीमत का खुलासा अगले महीने, Tata Nexon EV Max से टक्कर August 19, 2022 at 12:45AM

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने बीते दिनों अपने बॉर्न इलेक्ट्रिक ब्रैंड के साथ ही एक्सयूवी सीरीज की अपकमिंग इलेक्ट्रिक कारें अनवील की और अब आगामी 6 सितंबर को कंपनी अपनी धांसू इलेक्ट्रिक एसयूवी Mahindra XUV400 लॉन्च करने जा रही है, जिसका मुकाबला सेगमेंट की बेस्ट सेलिंग Tata Nexon EV Max और MG ZS EV समेत अन्य पॉपुलर इलेक्ट्रिक कारों से होगा। देखें डिटेल।

इस शहर में PMI Electro ने खोला इलेक्ट्रिक बस डिपो, कुल 48 ई-बस का परिचालन, देखें डिटेल August 18, 2022 at 07:49PM

भारत की प्रमुख इलेक्ट्रिक बस मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी पीएमआई इलेक्ट्रो मोबिलिटी (PMI Electro Mobility) ने गुजरात के राजकोट शहर में इलेक्ट्रिक बस डिपो की शुरुआत करने के साथ ही 23 नई इलेक्ट्रिक बसें भी डिलीवर की हैं। राजकोट इलेक्ट्रिक बस डिपो में कुल 80 बसों की क्षमता है।