Saturday, March 13, 2021

देश की सबसे सस्ती टूरिंग बाइक में क्या है आपके लिए खास, पढ़ें 10 बड़ी बातें और खुद करें फैसला March 13, 2021 at 08:18PM

हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) ने अपनी 2021 Hero XPulse 200T को बड़ी खामोशी के साथ भारत में लॉन्च कर दिया है। इसमें बीएस6 कम्प्लायंट वाला इंजन दिया गया है। नए अपडेटेड मॉडल की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 1,12,800 रुपये है। कंपनी ने इसकी डिजाइन में कोई भी बदलाव नहीं किया है। इसके अलावा इसमें कोई नए फीचर्स शामिल नहीं किए गए हैं। बता दें कि 2021 The XPulse 200T देश की सबसे सस्ती टूरिंग बाइक है। यह Hero XPulse 200 रेंज का हिस्सा है। इसी लाइनअप में XPulse 200 एडवेंचर बाइक और Hero Xtreme 200S जैसी दमदार मोटरसाइकिलें आती हैं।XPulse 200T एक रोड ओरियंटेड टूरिंग बाइक है, जिसमें अलॉय व्हील्स के साथ ऊंची राइडिंग पोजिशन मिलता है। बता दें कि कंपनी ने अभी आधिकारिक रुप से इसकी लॉन्च की घोषणा नहीं की है।

2021 Hero XPulse 200T देश की सबसे सस्ती टूरिंग बाइक है।


देश की सबसे सस्ती टूरिंग बाइक में क्या है आपके लिए खास, पढ़ें 10 बड़ी बातें और खुद करें फैसला

हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) ने अपनी 2021 Hero XPulse 200T को बड़ी खामोशी के साथ भारत में लॉन्च कर दिया है। इसमें बीएस6 कम्प्लायंट वाला इंजन दिया गया है। नए अपडेटेड मॉडल की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 1,12,800 रुपये है। कंपनी ने इसकी डिजाइन में कोई भी बदलाव नहीं किया है। इसके अलावा इसमें कोई नए फीचर्स शामिल नहीं किए गए हैं। बता दें कि 2021 The XPulse 200T देश की सबसे सस्ती टूरिंग बाइक है। यह Hero XPulse 200 रेंज का हिस्सा है। इसी लाइनअप में XPulse 200 एडवेंचर बाइक और Hero Xtreme 200S जैसी दमदार मोटरसाइकिलें आती हैं।

XPulse 200T एक रोड ओरियंटेड टूरिंग बाइक है, जिसमें अलॉय व्हील्स के साथ ऊंची राइडिंग पोजिशन मिलता है। बता दें कि कंपनी ने अभी आधिकारिक रुप से इसकी लॉन्च की घोषणा नहीं की है।



2021 Hero XPulse 200T: पावर परफॉर्मेंस
2021 Hero XPulse 200T: पावर परफॉर्मेंस

इंजन

2021 Hero XPulse 200T में ताकत के लिए 199.6 सीसी, 2-वाल्व, 4-स्ट्रोक, ऑयल-कूल्ड, सिंगल-सिलिंडर OHC इंजन दिया गया है। इसमें एडवांस्ड फ्यूल-इंजेक्टेड तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।

परफॉर्मेंस

2021 Hero XPulse 200T का इंजन 8500 आरपीएम पर 18.1 PS की मैक्सिमम पावर और 6500 आरपीएम पर 16.45 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।

ट्रांसमिशन

2021 Hero XPulse 200T का इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।



2021 Hero XPulse 200T: वजन और फ्यूल टैंक​
2021 Hero XPulse 200T: वजन और फ्यूल टैंक​

फ्यूल क्षमता

2021 Hero XPulse 200T में 13 लीटर की क्षमता वाला फ्यूल टैंक दिया गया है।

वजन

2021 Hero XPulse 200T का कर्ब वजन 154 किलोग्राम है।



2021 Hero XPulse 200T: सस्पेंशन और ब्रेक
2021 Hero XPulse 200T: सस्पेंशन और ब्रेक

सस्पेंशन

2021 Hero XPulse 200T के फ्रंट में एंटी फ्रिक्सन ब्रश के साथ 37 मिलीमीटर का टेलिस्कोपिक सस्पेंशन दिया गया है। वहीं, इसके रियर में 7 स्टेप राइडर-अडजस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है।

ब्रेकिंग

2021 Hero XPulse 200T के फ्रंट में 276 मिलीमीटर और रियर में 220 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया गया है। इसके फ्रंट में सुरक्षा के लिए सिंगल चैनल एबीएस फीचर दिया गया है।



2021 Hero XPulse 200T: ​कलर वेरिएंट्स
2021 Hero XPulse 200T: ​कलर वेरिएंट्स

2021 Hero XPulse 200T भारतीय बाजार में तीन कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है। इनमें मैट शील्ड गोल्ड, स्पोर्ट्स रेड और पैंथर ब्लैक शामिल हैं।



2021 Hero XPulse 200T: डायमेंशन
2021 Hero XPulse 200T: डायमेंशन

2021 Hero XPulse 200T की लंबाई 2120 मिलीमीटर, चौड़ाई 807 मिलीमीटर और ऊंचाई 1090 मिलीमीटर है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 177 मिलीमीटर है। वहीं, इसका व्हीलबेस 1392 मिलीमीटर है।



2021 Hero XPulse 200T: इलेक्ट्रिकल फीचर्स
2021 Hero XPulse 200T: इलेक्ट्रिकल फीचर्स

2021 Hero XPulse 200T में LCD इंस्ट्रूमेंट पैनल के साथ कम्प्यूटर इनेबल्ड राइडगाइड एप मिलता है। इसमें फुल LED के साथ LED DRLs दिए गए हैं।




ये हैं देश की 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली सबकॉम्पैक्ट एसयूवी गाड़ियां, पढ़ें फरवरी महीने की पूरी लिस्ट March 13, 2021 at 04:21AM

नई दिल्ली। फरवरी 2021 में भारतीय बाजार में बिकने वाली सभी सबकॉम्पैक्ट एसयूवी गाड़ियों की सेल्स रिपोर्ट आ गई है। ऐसे में आज हम आपको , , , , , , , , से लेकर Honda WRV और की फरवरी महीने में हुई बिक्री के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके अलावा हम आपको इन सबकॉम्पैक्ट एसयूवी गाड़ियों की पिछले साल के फरवरी महीने में हुई बिक्री के बारे में भी बताएंगे। ताकी, आप यह जान सकें कि पिछले साल की तुलना में इन सबकॉम्पैक्ट एसयूवी गाड़ियों को इस साल फरवरी महीने में कितना पसंद किया गया। तो डालते हैं सबकॉम्पैक्ट एसयूवी गाड़ियों की बिक्री पर एक नजर...
रैंक सब कॉम्पैक्ट एसयूवी के नाम फरवरी 2021 में कितनी बिक्री हुई फरवरी 2020 में कितनी बिक्री हुई थी बिक्री में कितना अंतर आया
1 Maruti Suzuki Vitara Brezza 11,585 6,866 69 फीसदी बिक्री बढ़ी
2 Hyundai Venue 11,224 10,321 9 फीसदी बिक्री बढ़ी
3 Kia Sonet 7997 लॉन्च नहीं हुई थी -
4 Tata Nexon 7,929 3,894 104 फीसदी बिक्री बढ़ी
5 Renault Kiger 3,226 लॉन्च नहीं हुई थी -
6 Mahindra XUV 300 3,174 2,431 31 फीसदी बिक्री बढ़ी
7 Ford Ecosport 3,171 3,713 15 फीसदी घटी बिक्री
8 Nissan Magnite 2,991 लॉन्च नहीं हुई थी -
9 Toyota Urban Cruiser 2,549 लॉन्च नहीं हुई थी -
10 Honda WRV 1,004 0 -
फरवरी 2021 में Maruti Suzuki Vitara Brezza देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली सबकॉम्पैक्ट एसयूवी रही, जिसके 11,585 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री हुई। वहीं, Hyundai Venue दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली सबकॉम्पैक्ट एसयूवी रही, जिसके 11,585 यूनिट्स की बिक्री हुई। Kia Sonet, 7997 यूनिट्स की बिक्री के साथ तीसरे स्थान पर रही। खास बात यह है कि हाल ही में लॉन्च हुई Renault Kiger इस लिस्ट में पांचवे स्थान पर रही।

​Hyundai Staria के पहले टीजर ने दुनियाभर में मचाया धूम, तस्वीरों में दिखा धांसू लुक March 13, 2021 at 03:33AM

नई दिल्ली। Hyundai ने आधिकारिक रुप से अपनी आने वाली Staria की पहली तस्वीर को टीज कर दिया है। यह कंपनी की नई मल्टी परपरज व्हीकल (MPV) होगी। कंपनी इसे दो वर्जन में लॉन्च करेगी। हालांकि, ये चुनिंदा देशों में ही लॉन्च होगी। बता दें कि दक्षिण कोरिया की दिग्गज कार निर्माता ने Staria Premium पर से भी पर्दा हटा दिया है, जो Staria स्टैंडर्ड मॉडल का टॉप एंड वेरिएंट होगा। यह कंपनी की प्रीमियम कार होगी, जिसमें कई प्रीमियम फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा इसमें वेरिएंट एक्सक्लूसिव फिनिशिंग दी गई है, जो इसके लुक को शानदार और लग्जरियस बना रही है। माना जा रहा है कि कंपनी आने वाले दिनों में जल्द इस एमपीवी के कुछ फीचर्स पर से पर्दा हटाएगी। की टीजर तस्वीरों को देखा जाए, तो इसका स्टाइल कमाल का है। इसमें क्रोम फिनिश मेश ग्रिल और हॉरिजॉन्टल DRLs दिए गए हैं। इसके फ्रंट बोनट में एलईडी DRL की स्ट्रिप दी गई है, जो इसे फ्यूचरिस्टिक प्रीमियम लुक दे रही है। ह्यूंदै की आने वाली इस प्रीमियम एमपीवी में बड़ा पैनोरमिक विंडो दिया गया है। इसमें लोवर बेल्ट लाइन्स, स्लाइडिंग डोर्स, एलईडी टेललाइट्स दी गई हैं। गाड़ी के अंदर इसमें डुअल-टोन कलर थीम दी गई है। इसके अलावा Staria के कैबिन में बड़ा डैशबोर्ड दिया गया है। इसमें बड़ी टचस्क्रीन दी गई है, जिसमें टच सेंसिटिव कंट्रोल्स मिलेंगे। Hyundai Staria एमपीवी के दूसरे रो में कैप्टन सीट मिलेगा। रिपोर्ट्स की मानें तो कैप्टन सीट इसके टॉप एंड वेरिएंट Staria Premium मे मिलेगा, जिससे लंबी यात्रा के दौरान भी यात्री को बेहतर और आरामदायक सफर का अहसास होगा। यह कार फैमिली और बिजनेस दोनों ही कामों के लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकती है। कंपनी ने इसकी लॉन्च को लेकर अभी कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। इसके अलावा यह किन बाजारों में लॉन्च होगी, इसके बारे में भी अभी ह्यूंदै की तरफ से कुछ नहीं बताया गया है।

Citroen C3 Aircross spied testing in India March 13, 2021 at 02:21AM

Citroen C3 Aircross was spied, testing in Kolkata again on Saturday, raising exceptions of India-launch soon.

पार्किंग को लेकर दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, मॉल से हॉस्पिटल तक में बदल जाएंगे नियम March 13, 2021 at 12:27AM

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के ऊर्जा मंत्रालय ने 100 वाहनों की पार्किंग क्षमता वाली सभी इमारतों (बिल्डिंग) के लिए एक नया निर्देश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि इन सभी इमारतों में इलेक्ट्रिक वाहनों की पार्किंग के लिए कम से कम 5 फीसदी की जगह अलग से दी जाए। इसके अलावा यह भी निर्देश दिया गया है कि इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए इन पार्किंग स्लॉट में इलेक्ट्रिक चार्जर की अलग से सुविधा दी जाए। दिल्ली सरकार में ऊर्जा मंत्री सत्येंद्र जैन ने इन नए निर्देशों की घोषणा की। ये नए निर्देश सभी पब्लिक इमारतों में लागू होंगे। इनमें मॉल, शॉपिंग कॉम्प्लैक्स, सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स, ऑफिस स्पेस, रेस्टोरेंट, हॉस्पिटल इत्यादि शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिसंबर 2021 तक इन कैटेगरीज में आने वाली इमारतों में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए पार्किंग की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। दरअसल, दिल्ली सरकार की नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति के तहत, ये बिल्डिंग कॉम्प्लेक्स सब्सिडी के लिए योग्य हो जाएंगे, जहां पार्किंग एरिया में प्रति चार्जिंग प्वाइंट पर 6,000 रुपये तक की सब्सिडी मिलेगी।