Friday, August 12, 2022

Mahindra Scorpio Classic का इंतजार हुआ खत्म! इस दिन होगी लॉन्च, जानें पहली झलक में कैसी दिख रही कार? August 12, 2022 at 01:14AM

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी सबसे लोकप्रिय एसयूवी Mahindra Scorpio Classic पर से पर्दा हटा दिया है। इसकी बिक्री 20 अगस्त 2022 से शुरू हो जाएगी। यह भारतीय बाजार में दो वैरिएंट्स के साथ आएगी। इनमें बेस Classic S और Classic S 11 शामिल होंगे। बता दें कि महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक की हाल ही में लॉन्च हुई Mahindra Scorpio-N के साथ बिक्री होगी।

Royal Enfield की Hunter 350 को कांटे की टक्कर दे रही ये 4 धांसू बाइक्स, जानें कौन है सबसे किफायती? August 12, 2022 at 12:29AM

Royal Enfield Hunter 350 अभी हाल ही में भारतीय बाजार में लॉन्च हुई है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1,49,900 रुपये है। भारतीय बाजार में इसका Honda CB350RS, Yezdi Roadster, Jawa Forty Two और TVS Ronin से सीधा और कड़ा मुकाबला है। आज हम आपको इन सभी बाइक्स की शुरुआती और टॉप एंड वैरिएंट्स की कीमतों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Kia Seltos ने इंडिया में मचाया तहलका, तीन साल के अंदर 3 लाख कारें बिकीं, ₹10.49 लाख है कीमत August 12, 2022 at 12:04AM

किआ मोटर्स ने अपनी बेस्ट सेलिंग एसयूवी किआ सेल्टॉस के जरिये इंडियन मार्केट में तहलका मचा दिया है। लॉन्च के 3 साल के अंदर ही सेल्टॉस एसयूवी की 3 लाख यूनिट बिक चुकी है। पिछले महीने कंपनी ने भारत में 5 लाख कारें बेचने का रेकॉर्ड बनाया है। जल्द ही किआ सेल्टॉस फेसलिफ्ट भी लॉन्च होने जा रही है। आप भी जानें पॉपुलर मिडसाइज एसयूवी की कीमत और खासियत।

लखनऊ वाले लुलु मॉल के मालिक यूसुफ अली के पास करोड़ों की लग्जरी कारें, कलेक्शन देख आंखें खुली रह जाएंगी August 11, 2022 at 10:56PM

नई दिल्ली।Lulu Mall Lucknow Owner Yusuf Ali Car Collection: यूएई बेस्ड इंडियन बिजनेसमैन एम.ए. यूसुफ अली बीते दिनों लखनऊ में लुलु मॉल खोलकर काफी सुर्खियों में रहे। नॉर्थ इंडिया के सबसे बड़े मॉल लुलु मॉल की खबरें हर दिन चर्चा में रहती हैं। लेकिन इससे भी ज्यादा चर्चा केरल के मूल निवासी और अब संयुक्त अरब अमीरात में बसे यूसुफ अली की होती है। युसूफ अली अपनी दरियादिली के साथ ही अनोखे लाइफस्टाइल और लग्जरी कारों के लिए भी चर्चित हैं। आज हम आपको यूसुफ अली की करोड़ों की लग्जरी कारों की तस्वीर और उनकी खासियत बताते हैं।

मारुति ला रही नई 7 सीटर कार, महिंद्रा के साथ ही किआ और ह्यूंदै की बड़ी कारों से होगी टक्कर August 11, 2022 at 09:10PM

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) आने वाले समय में महिंद्रा एक्सयूवी700 (Mahindra XUV700), ह्यूंदै अल्कजार (Hyundai Alcazar) और किआ कारेन्स (Kia Carens) जैसी पॉपुलर 6-7 कारों को टक्कर देने के लिए नई 7 सीटर फैमिली कार लॉन्च कर सकती है, जो कि पावरफुल लुक-डिजाइन और इंजन के साथ ही लेटेस्ट फीचर्स से लैस होगी। देखें डिटेल।

₹5.93 लाख वाली Tata की इस धांसू SUV का देश हुआ दीवाना, 10 महीनों के अंदर बिक गए 1 लाख मॉडल August 11, 2022 at 08:41PM

Tata Punch ने एक और मील का पत्थर हासिल कर लिया है। टाटा मोटर्स ने अपनी माइक्रो एसयूवी का 1,00,000वां यूनिट रोल आउट कर दिया है। कंपनी की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक लॉन्च के बाद से अब तक में इसके 1 लाख यूनिट्स बिक चुके हैं। खास बात यह है कि कंपनी ने Tata Punch के 1 लाख यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा केवल 10 महीनों में हासिल किया है।