Saturday, September 19, 2020

BMW R18 Cruiser Motorcycle भारत में लॉन्च, कीमत है 18.9 लाख रुपये September 18, 2020 at 11:56PM

नई दिल्ली BMW Motorrad India की ओर से भारत में कंपनी की फ्लैगशिप क्रूजर मोटरसाइकल लॉन्च की गई है। यह हेरिटेज सीरीज बाइक भारतीय मोटरसाइकल मेकर्स और Harley Davidson के क्रूजर सेगमेंट को टक्कर देने के लिए BMW की ओर से लॉन्त की गई है। इसके अलावा BMW R18 Cruiser की टक्कर Ducati Diavel 1260 और हाल ही में लॉन्च Triumph Rocket 4 GT से होगी। BMW की ओर से ट्रडिशनल क्रूजर बाइक भारत में लाने की यह पहली कोशिश है। बाइक के स्टैंडर्ड एडिशन की कीमत 18.9 लाख रुपये और फर्स्ट एडिशन की कीमत 21.9 लाख रुपये है। दोनों भारत में BMW R18 Cruiser के एक्स-शोरूम प्राइस हैं। BMW ग्रुप इंडिया के प्रेजिडेंट विक्रम पावा ने कहा, 'नई BMW R18 क्रूजर सेगमेंट में कंपनी की वह एंट्री है, जिसका इंतजार लंबे वक्त से किया जा रहा था। भारत में फैन्स और मोटरसाइकल लवर्स लंबे वक्त से इस दिन का इंतजार कर रहे थे।' नई बाइक में ऑल-एलईडी सेटअप से लेकर एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, हीटेड ग्रिप्स और ऑप्शनल रिवर्स गियर दिया गया है। पढ़ें: 1802cc का दमदार इंजन पावरफुल बाइक में एयर/ऑइल कूल्ड टू-सिलेंडर फोर स्ट्रोक बॉक्सर 1802cc इंजन मिलता है। यह इंजन 4,750rpm पर 91bhp की पावर और 3,000rpm पर 158nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह यूनिट 6-स्पीड गियरबॉक्स और एक शाफ्ट ड्राइव सेटअप के साथ आती है। BMW R18 Cruiser में तीन ड्राइविंग मोड्स- रेन, रोल और रॉक दिए गए हैं। बेहतरीन कंट्रोल के लिए यह बाइक ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल और हाई-हिल असिस्ट के साथ आती है। इसमें ऑटोमैटिक स्टैबेलिटी कंट्रोल (ASC) भी दिया गया है, जो रियर टायर स्लिप होने से रोकता है। पढ़ें: बाइक का डिजाइन खास सबसे खास BMW R18 Cruiser मोटरसाइकल का डिजाइन है। बाइक में गोल हेडलैंप के अलावा चौड़े हैंडलबार्स और क्रोम फिनिश वाला एग्जॉस्ट पाइप दिया गया है। स्पोक्ड वील्स के साथ आने वाली BMW R18 के दो वेरियंट्स भारतीय मार्केट में उतारे जाएंगे। स्टैडर्ड वेरियंट पूरी तरह ब्लैक्ड आउट वर्जन है और फर्स्ट एडिशन में वाइट पिनस्ट्राइप्स और क्रोम के चलते खास लुक देखने को मिलता है। फर्स्ट एडिशन में कुछ खास एलिमेंट्स भी होंगे और सीट बैज पर भी 'First Edition' मार्किंग दी गई है। टैंक पर कॉपर-लेटर लोगो के अलावा इसमें ब्लैकस्टॉर्म मटैलिक पेंट जॉब की गई है।

Kia की 'मेड इन इंडिया' SUV ने मचाया धमाल, 25,000 से ज्यादा बुकिंग September 18, 2020 at 09:49PM

नई दिल्ली ने भारत में अपनी नई सब 4 मीटर (4 मीटर से कम लंबी) SUV किआ सॉनेट लॉन्च कर दी है। की भारत में शुरुआती कीमत 6.71 लाख रुपये है। वहीं इस कार का टॉप मॉडल 11.99 लाख रुपये में खरीदा जा सकता है। इस सेगमेंट में भारत में काफी तगड़ा कॉम्पटिशन है इसलिए कंपनी ने इस कार की अग्रेसिव प्राइसिंग की है। अब तक 25,000 से ज्यादा बुकिंग इस कार को भारत में शानदार रिस्पॉन्स मिला है। भारत में कार की बुकिंग अब 25 हजार का आंकड़ा पार कर चुकी है। कंपनी का दावा है कि इस कार की रोजाना 1,000 से ज्यादा बुकिंग्स हो रही हैं। 6 महीने का वेटिंग पीरियड मौजूदा समय में इस कार के लिए 6 महीने का वेटिंग पीरियड है। आप कौन सा वेरियंट बुक करना चाहते हैं वेटिंग पीरियड की अवधि इस पर निर्भर करती है। कई वेरियंट्स के लिए यह अवधि 6 महीने से कम हो सकती है। इस कार के हाई एंड वेरियंट्स की डिमांड ज्यादा है। यह कार 2 ट्रिम लेवल में उपलब्ध हैं इनमें टेक लाइन और स्पोर्टियर GT लाइन शामिल हैं। मेड इन इंडिया कार है सॉनेट किआ सॉनेट को आंध्र प्रदेश के अनंतपुर प्लांट में मैन्युफैक्चर किया गया है। यहीं से इसे दुनिया के अन्य देशों में एक्सपोर्ट किया जाएगा। कंपनी ने इसे एक कनेक्टेड कार के तौर पर पेश किया है। यह कार iMT और वायरस प्रटेक्शन जैसे हाईटेक फीचर्स के साथ पेश की गई है। धांसू हैं कार के फीचर्स किआ की इस कॉम्पैक्ट SUV को 10.25 इंच टचस्क्रीन इंफोटेंटमेंट के साथ पेश किया गया है। इसके अलावा इस कार में Bose का 7 स्पीकर सिस्टम, इलेक्ट्रिक सनरूफ, फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स दी गई हैं। इस कनेक्टेड कार को स्मार्टवॉच से भी कनेक्ट किया जा सकता है।