Saturday, May 1, 2021

अप्रैल महीने में बढ़ी Honda की गाड़ियों की मांग, मार्च की तुलना में 27 फीसदी ज्यादा हुई बिक्री May 01, 2021 at 06:02AM

नई दिल्ली। इंडिया () ने अप्रैल 2021 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। जापान की दिग्गज कार निर्माता ने अप्रैल 2021 में कुल 9072 गाड़ियों की भारतीय बाजार में बिक्री की। यहां जानकारी के लिए बता दें कि पिछले साल अप्रैल महीने में होंडा ने एक भी कार की बिक्री नहीं की थी। दरअसल, भारत सरकार ने पिछले साल कोरोना महामारी के खतरे को देखते हुए पूरे देशभर में लॉकडाउन लगा दिया था। इसकी वजह से पिछले साल होंडा के वाहनों का प्रोडक्शन और बिक्री दोनों बंद हो गए थे। ऐसे में अगर मार्च 2021 से तुलना करें, तो होंडा की बिक्री में 27 फीसदी की महीना दर महीना बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बता दें कि मार्च 2021 में होंडा ने 7103 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री की थी। मार्च महीने में कितनी बिक्री हुई थी? होंडा कार्स इंडिया ( India) ने मार्च 2021 में 7,103 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री की थी। जबकि, मार्च 2020 में कंपनी ने 3,697 यूनिट्स की घरेलू बाजार में बिक्री की थी। मार्च 2020 की तुलना में मार्च 2021 में कंपनी की बिक्री में 92 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई थी। बता दें कि पिछले साल मार्च महीने में भारत सरकार ने देशव्यापी लॉकडाउन लागू कर दिया था, जिसके कारण होंडा की बिक्री में ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई थी। यही वजह थी कि फरवरी महीने के मुकाबले कंपनी की बिक्री में 23 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी। फरवरी 2021 में होंडा कार्स ने कुल 9324 यूनिट्स की बिक्री की थी। मार्च 2021 में होंडा कार्स ने भारत से बाहर 1,069 गाड़ियों की बिक्री की थी। जबकि, मार्च 2020 में कंपनी ने 216 गाड़ियों का निर्यात किया था। यानी, मार्च 2020 के मुकाबले मार्च 2021 में कंपनी के निर्यात में 216 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।

Toyota की कारों की अप्रैल में घटी बिक्री, मार्च महीने के मुकाबले 35 फीसदी आई गिरावट May 01, 2021 at 05:50AM

नई दिल्ली। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (Toyota Kirloskar Motor) ने अप्रैल 2021 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। जापान की दिग्गज कार निर्माता ने अप्रैल 2021 में कुल 9,622 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री की। बता दें कि पिछले साल अप्रैल महीने में Toyota की एक भी कार की बिक्री नहीं हुई थी। दरअसल, कोरोना महामारी के खतरे को देखते हुए पूरे भारत सरकार ने देशभर में ने लॉकडाउन लगा दिया था। इसकी वजह से टोयोटा के वाहनों का प्रोडक्शन और बिक्री दोनों बंद हो गए थे। ऐसे में अगर मार्च 2021 से तुलना करें, तो कंपनी की बिक्री में 35 फीसदी की महीना दर महीना गिरावट दर्ज की गई है। बता दें कि मार्च 2021 में कंपनी ने 15,001 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री की थी। मार्च महीने में कितनी बिक्री हुई थी Toyota ने मार्च 2021 में कुल 15,001 कारों की भारतीय बाजार में बिक्री की थी। जबकि, मार्च 2020 में कंपनी के कुल 7023 यूनिट्स बिके थे। यानी, मार्च महीने 2020 की तुलना में मार्च 2021 में कंपनी की बिक्री 114 फीसदी बढ़ी थी। हालांकि, कोरोना वायरस महामारी के कारण पिछले साल मार्च महीने में भारत सरकार ने पूरे देशभर में लॉकडाउन लागू कर दिया था। इसके कारण न सिर्फ टोयोटा बल्कि, सभी वाहन कंपनियों की बिक्री में ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई थी। फरवरी में क्या था बिक्री का हाल? Toyota ने फरवरी 2021 में कुल 14,075 यूनिट्स की भारत में बिक्री की थी। जबकि, फरवरी 2020 में टोयाटा के कुल 10,352 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री हुई थी। फरवरी 2021 में कंपनी की बिक्री में 36 फीसदी की साल दर साल बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। जनवरी महीने में क्या था हाल? टोयोटा इंडिया ने जनवरी 2021 में 11,126 यूनिट्स की घरेलू बाजार में बिक्री थी। जबकि, जनवरी 2020 में टोयाटा के कुल 5,804 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। जनवरी महीने में कंपनी की बिक्री में 92 फीसदी की साल दर साल बढ़ोतरी दर्ज की गई थी।

Tata की गाड़ियों की भारत में घटी मांग, मार्च के मुकाबले अप्रैल में 15 फीसदी कम हुई बिक्री May 01, 2021 at 05:33AM

नई दिल्ली। () ने अप्रैल 2021 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। देश की दिग्गज वाहन निर्माता के वाहनों की बिक्री में मार्च 2021 की तुलना में 41 फीसदी की महीना दर महीना गिरावट दर्ज की गई है। कंपनी ने अप्रैल 2021 में कुल 9,530 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री की। जबकि, मार्च 2021 में कंपनी ने 66,609 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री की थी। पिछले साल अप्रैल महीने में टाटा के एक भी वाहन की बिक्री नहीं हुई थी। दरअसल, कोरोना महामारी के खतरे को देखते हुए पूरे देशभर में भारत सरकार ने लॉकडाउन लगा दिया था। इसकी वजह से टाटा के वाहनों का प्रोडक्शन और बिक्री दोनों बंद हो गए थे। Tata के पैसेंजर वाहनों की भारतीय बाजार में कितनी बिक्री हुई ?
अप्रैल 2021 में कितनी बिक्री हुई मार्च 2021 में कितनी बिक्री हुई कितना अंतर आया
25,095 यूनिट्स 29,654 यूनिट्स 15 फीसदी घटी बिक्री
Tata के कॉमर्शियल वाहनों की भारतीय बाजार में कितनी बिक्री हुई ?
अप्रैल 2021 में कितनी बिक्री हुई मार्च 2021 में कितनी बिक्री हुई कितना अंतर आया
16,644 यूनिट्स 40,609 यूनिट्स 59 फीसदी घटी बिक्री
कॉमर्शियल वाहनों में पैसेंजर करियर्स, SCV कार्गो पिकअप शामिल हैं। Tata के कॉमर्शियल वाहनों की भारत से बाहर कितनी बिक्री हुई ?
अप्रैल 2021 में कितना निर्यात हुआ मार्च 2021 में कितना निर्यात हुआ था कितना अंतर आया
2209 यूनिट्स 3654 यूनिट्स 40 फीसदी घटी निर्यात
मार्च 2021 में Tata के वाहनों की भारतीय बाजार में कितनी बिक्री हुई ?
मार्च 2021 में कितनी बिक्री हुई मार्च 2020 में कितनी बिक्री हुई थी कितना अंतर आया
66,609 यूनिट्स 11,012 यूनिट्स 505 फीसदी बढ़ी बिक्री

अप्रैल महीने में बढ़ी Maruti Suzuki की बिक्री, मार्च के मुकाबले 2.37 फीसदी ज्यादा बिके वाहन May 01, 2021 at 03:45AM

नई दिल्ली। इंडिया ( India) ने अप्रैल 2021 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। शेयर बाजारों को भेजी सूचना में देश की सबसे बड़ी कार कंपनी ने बताया कि अप्रैल 2021 में उसके कुल (घरेलू + निर्यात) 1,59,691 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि, मार्च 2021 में कंपनी ने 1,55,983 यूनिट्स की बिक्री की थी। यानी, मार्च 2021 के मुकाबले अप्रैल 2021 में कंपनी की बिक्री में 2.37 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यहां ध्यान देना जरूरी है कि पिछले साल अप्रैल महीने में मारुति सुजुकी के वाहनों की बिक्री नहीं हुई थी। दरअसल, पिछले साल भारत सरकार ने कोरोना महामारी के कारण अप्रैल महीने में पूरे देशभर में लॉकडाउन लगा दिया था, जिसके कारण मारुति के वाहनों का प्रोडक्शन और बिक्री दोनों बंद हो गए थे। अगर अप्रैल 2019 से तुलना करें तो मारुति सुजुकी की बिक्री में 11.48 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अप्रैल 2019 में मारुति ने कुल 1,43,245 यूनिट्स की बिक्री की थी। Maruti Suzuki की कितनी कारों की भारतीय बाजार में हुई बिक्री?
अप्रैल 2021 में कितनी बिक्री हुई मार्च 2021 में कितनी बिक्री हुई कितना अंतर आया
137,151 यूनिट्स 155,417 यूनिट्स -
फरवरी के मुकाबले कैसी रही भारत में बिक्री?
अप्रैल 2021 में कितनी बिक्री हुई फरवरी 2021 में कितनी बिक्री हुई कितना अंतर आया
137,151 यूनिट्स 152,983 यूनिट्स -
भारत से बाहर Maruti Suzuki की कितनी कारों की बिक्री हुई?
अप्रैल 2021 में कितना निर्यात हुआ मार्च 2021 में कितना निर्यात हुआ कितना अंतर आया
17,237 यूनिट्स 11,597 यूनिट्स 146 फीसदी बढ़ा निर्यात
मिनी सब-सेगमेंट
अप्रैल 2021 में Alto और S-Presso की कितनी बिक्री हुई मार्च 2021 में Alto और S-Presso की कितनी बिक्री हुई कितना अंतर आया
25,041 यूनिट्स 24,653 यूनिट्स -
कॉम्पैक्ट सेगमेंट
अप्रैल 2021 में Swift, Celerio, Ignis, Dzire, Tour S, WagonR और Baleno की बिक्री मार्च 2021 में Swift, Celerio, Ignis, Dzire, Tour S, WagonR और Baleno की बिक्री कितना अंतर आया
72,318 यूनिट्स 82,201 यूनिट्स - फीसदी बढ़ी बिक्री
सेडान सेगमेंट
मार्च 2021 में Ciaz की कितनी बिक्री हुई मार्च 2021 में Ciaz बिक्री हुई कितना अंतर आया
1567यूनिट्स 1,628 यूनिट्स - फीसदी घटी बिक्री
यूटीलिटी सेगमेंट
मार्च 2021 में Vitara Brezza, Ertiga, XL6, S-Cross और Eeco की कितनी बिक्री हुई - -
1,35,879 यूनिट्स - -

Hyundai की कारों की भारत में घटी बिक्री, अप्रैल महीने में 6.8 फीसदी आई गिरावट May 01, 2021 at 12:52AM

नई दिल्ली। मोटर इंडिया () ने अप्रैल 2021 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। शेयर बाजारों को भेजी सूचना में ह्यूंदै मोटर ने बताया कि अप्रैल 2021 में उसके कुल (घरेलू + निर्यात) 59,203 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि, मार्च 2021 में कंपनी ने 64,621 यूनिट्स की बिक्री की थी। यानी, मार्च 2021 के मुकाबले अप्रैल 2021 में कंपनी की बिक्री में 8.4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। बता दें कि अप्रैल 2020 में वाहनों की बिक्री नहीं हुई थी। दरअसल कोरोना महामारी के कारण पिछले साल अप्रैल महीने में पूरे देशभर में लॉकडाउन लागू था, जिसके कारण वाहनों का प्रोडक्शन और बिक्री दोनों रुक गई थी। इस साल की बात करें तो मार्च महीने के मुकाबले अप्रैल महीने में कंपनी की बिक्री में 8 फीसदी से ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। दरअसल कोरोना की दूसरी लहर के कारण कई राज्यों में लॉकडाउन लागू कर दिया गया है, जिससे वाहनों की बिक्री पर भी असर पड़ा है। हालांकि, ह्यूंदै की बिक्री पर कोरोना की दूसरी लहर का कितना असर पड़ा इसके बारे में कंपनी ने अभी कोई भी जानकारी नहीं दी है। Hyundai की कितनी कारों की भारतीय बाजार में हुई बिक्री?
अप्रैल 2021 में कितनी बिक्री हुई मार्च2021 में कितनी बिक्री हुई कितना अंतर आया
49,002 यूनिट्स 52,600 यूनिट्स 6.8 फीसदी घटी बिक्री
भारत से बाहर Hyundai की कितनी कारों की बिक्री हुई?
अप्रैल 2021 में कितना निर्यात हुआ मार्च 2021 में कितना निर्यात हुआ था कितना अंतर आया
10,201 यूनिट्स 12,021 यूनिट्स 15.1 फीसदी घटी निर्यात
मार्च महीने में कैसी रही बिक्री? Hyundai की कितनी कारों की भारतीय बाजार में हुई बिक्री?
मार्च 2021 में कितनी बिक्री हुई मार्च 2020 में कितनी बिक्री हुई कितना अंतर आया
52,600 यूनिट्स 26,300 यूनिट्स 100 फीसदी बढ़ी बिक्री
भारत से बाहर Hyundai की कितनी कारों की बिक्री हुई?
मार्च 2021 में कितना निर्यात हुआ मार्च 2020 में कितना निर्यात हुआ था कितना अंतर आया
12,021 यूनिट्स 5,979 यूनिट्स 101 फीसदी बढ़ा निर्यात