Wednesday, August 3, 2022

ज्यादा माइलेज, धांसू लुक और दमदार इंजन, सस्ते बजट में लॉन्च हुईं Maruti की 6 नई कारें: देखें तस्वीरें August 03, 2022 at 07:12PM

​Maruti Suzuki latest cars in India 2022: मारुति ने इस साल फरवरी से अब तक में अपनी 5 नई कारों को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। इनमें नई Maruti Suzuki WagonR, Maruti Suzuki Baleno से लेकर Maruti Suzuki Ertiga और Maruti Suzuki Vitara शामिल हैं। हालांकि, ये सभी कारें अपडेटेड मॉडल हैं।

होंडा ने अपने Dio Sports स्कूटर का नया लिमिटेड एडिशन किया पेश, जानें क्या है खास August 03, 2022 at 03:33AM

होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया ने नए Honda Dio Sports का अनावरण किया है, जो सीमित अवधि के लिए ही उपलब्ध होगा। ग्राहक अपने नजदीकी Honda Red Wing डीलरशिप पर जाकर इस नए एडीशन का अनुमव पा सकते हैं। यह दो नए कलर्स में पेश किया गया है। इनमें स्ट्रोन्टियम सिल्वर मैटेलिक विद ब्लैक और स्पोर्ट्स रैड विद ब्लैक जो स्टैण्डर्ड और डीलक्स दोनों वेरिएंट्स में उपलब्ध है।

₹5.45 लाख की इस धांसू कार को खरीदने की मची बंपर होड़, महज 30 दिनों के अंदर शोरूम में बिक गए... August 03, 2022 at 12:48AM

Maruti Suzuki WagonR ने जुलाई महीने में भी अपनी बादशाहत जारी रखते हुए देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार का खिताब अपने नाम रखा है। पिछले 4 महीने से लगातार वैगनआर देश की बेस्ट सेलिंग कार बनी हुई है। वैगनआर ने नंबर 1 का खिताब Hyundai Creta (ह्यूंदै क्रेटा), Maruti Suzuki Baleno (मारुति नेक्सा बलेनो), Tata Nexon (टाटा नेक्सन) और Maruti Suzuki Swift (मारुति सुजुकी स्विफ्ट) जैसी बेस्ट सेलिंग कारों को पीछे छोड़ते हुए हासिल किया है।

नए Monster Energy Yamaha MotoGP एडिशन की लाइनअप लॉन्च, इन 4 टू-व्हीलर्स में मिलेगा स्टाइलिश लुक August 02, 2022 at 10:33PM

इंडिया यामाहा मोटर प्राइवेट लिमिटेड ने अपने 2022 Monster Energy Yamaha MotoGP Edition मॉडलों की घोषणा कर दी है। कंपनी ने अपनी सुपरस्पोर्ट Yamaha YZF-R15M, डार्क वॉरियर Yamaha MT-15 V2.0, मैक्सी स्पोर्ट्स स्कूटर Yamaha AEROX 155 और Yamaha RayZR 125 Fi Hybrid स्कूटर का मॉन्स्टर एनर्जी यामाहा मोटोजीपी एडिशन लॉन्च किया है।

खुशखबरी: इस दिन लॉन्च होगी नई Maruti Alto! नए इंजन के साथ मिलेंगे ये धांसू फीचर्स, जानें क्या होगी कीमत August 02, 2022 at 08:54PM

2022 Maruti Suzuki Alto भारतीय बाजार में लॉन्च के लिए तैयार है। रिपोर्ट्स की मानें तो मारुति सुजुकी ​अपनी नई जेनरेशन वाली मारुति सुजुकी ऑल्टो को इस महीने की 18 तारीख को लॉन्च (new generation Maruti Suzuki Alto lauch date) कर सकती है। ग्राहकों को इसमें कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक नई ऑल्टो को कंपनी नए प्लेटफॉर्म और नए इंजन के साथ लॉन्च कर सकती है।