Thursday, December 1, 2022

Royal Enfield के मोटरसाइकिलों की भारत में बढ़ी मांग, नवंबर महीने में बिके 65000 से भी ज्यादा यूनिट्स December 01, 2022 at 06:01AM

Royal Enfield Sales November 2022: रॉयल एनफील्ड ने नवंबर 2022 में कुल 70,766 दोपहिया वाहनों की बिक्री की। जबकि, पिछले साल नवंबर महीने में इसके 51,654 दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई थी। यानी, नवंबर 2021 के मुकाबले नवंबर 2022 महीने में Royal Enfield की बिक्री में 37 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

Kia India ने छुआ मील का पत्थर, 3 साल में बेच डाली 6 लाख गाड़ियां, नवंबर महीने में बिके 24000 से भी ज्यादा यूनिट्स December 01, 2022 at 04:56AM

​Kia Sales November 2022: किआ इंडिया ने केवल 3 सालों में 6 लाख यूनिट की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। कंपनी ने नवंबर 2022 में 24,025-यूनिट की बिक्री दर्ज की, जो कंपनी का अब तक का तीसरा सबसे अच्छा सेल्स परफॉर्मेंस है। Kia Seltos (किआ सेल्टोस) कंपनी की पिछले महीने सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही।

Ather Energy के 7234 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की नवंबर महीने में हुई बिक्री, पिछले साल के मुकाबले 260% बढ़ी बिक्री December 01, 2022 at 03:49AM

Ather Energy Sales November 2022: एथर एनर्जी ने नवंबर 2022 में 7234 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री की। पिछले साल के नवंबर महीने के मुकाबले कंपनी की बिक्री 260 फीसदी बढ़ी है। जबकि, अक्तूबर 2022 में एथर एनर्जी ने 8213 यूनिट्स की बिक्री की थी, जो पिछले साल के अक्तूबर महीने के मुकाबले 122 फीसदी ज्यादा थी।

बुरी खबर! महंगी हो गईं Hero की मोटरसाइकिलें और स्कूटर, जानें कितनी कितनी बढ़ी कीमतें December 01, 2022 at 12:58AM

Hero MotoCorp Price Increased: साल के आखिरी महीने में हीरो मोटोकॉर्प ने अपने ग्राहकों को बड़ा झटका देते हुए अपने टू-व्हीलर्स की पूरी लाइनअप को महंगा कर दिया है। यानी हीरो ने अपने मोटरसाइकिल और स्कूटर के पूरे रेंज को महंगा कर दिया है। कंपनी ने अपने टू-व्हीलर्स की कीमतों में 1500 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। हालांकि, बढ़ी कीमतें अलग-अलग मॉडल पर अलग-अलग हैं।