Tuesday, May 25, 2021

कोरोना की दूसरी लहर के बीच कौन है देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली 'मिड साइज' SUV? पढ़ें टॉप-14 लिस्ट May 25, 2021 at 06:43PM

नई दिल्ली। अप्रैल महीने में बिकने वाली सभी गाड़ियों की सेल्स लिस्ट आ गई है। पिछले महीने देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड साइज एसयूवी रही। वहीं, इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रही। जबकि, पिछले महीने देश की तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड साइज एसयूवी रही। आज हम आपको पिछले महीने में बिकने वाली सभी 14 मिड साइज गाड़ियों की बिक्री के बारे में बताने जा रहे हैं। ताकी, आप खुद तय कर सकें कि जो कार आपको पसंद है, उसे देश में कितना पसंद किया जा रहा है। तो डालते हैं एक नजर...
रैंक मिड साइज एसयूवी के नाम अप्रैल 2021 में कितनी बिक्री हुई मार्च 2021 में कितनी बिक्री हुई थी बिक्री में कितना अंतर आया
1 Hyundai Creta 12,463 यूनिट्स 12,640 यूनिट्स 1 फीसदी बिक्री घटी
2 Kia Seltos 8,086 यूनिट्स 10,557 यूनिट्स 25 फीसदी बिक्री घटी
3 Mahindra Scorpio 3,577 यूनिट्स 2,331 यूनिट्स 53 फीसदी बिक्री बढ़ी
4 Maruti S-Cross 2,247 यूनिट्स 2,536 यूनिट्स 11 फीसदी बिक्री घटी
5 MG Hector 2,147 यूनिट्स 4,720 यूनिट्स 55 फीसदी बिक्री घटी
6 Tata Harrier 1,712 यूनिट्स 2,284 यूनिट्स 25 फीसदी बिक्री घटी
7 Tata Safari 2,514 यूनिट्स 2,148 यूनिट्स 30 फीसदी बिक्री घटी
8 Jeep Compass 846 यूनिट्स 1,360 यूनिट्स 38 फीसदी बिक्री घटी
9 Mahindra XUV 500 717 यूनिट्स 603 यूनिट्स 19 फीसदी बिक्री बढ़ी
10 Renault Duster 180 यूनिट्स 252 यूनिट्स 29 फीसदी बिक्री घटी
11 MG ZS EV 156 यूनिट्स 303 यूनिट्स 49 फीसदी बिक्री घटी
12 Nissan Kicks 58 यूनिट्स 141 यूनिट्स 59 फीसदी बिक्री घटी
13 Hyundai Kona 12 यूनिट्स 11 यूनिट्स 9 फीसदी बिक्री बढ़ी
14 Skoda Karoo 3 यूनिट्स 1 यूनिट्स 200 फीसदी बिक्री बढ़ी
अप्रैल 2021 में Hyundai Creta एक मात्र ऐसी मिड साइज एसयूवी रही, जिसके 10000 से ज्यादा यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री हुई।

इन 10 सेकेंड हैंड मोटसाइकिलों को खूब पसेद कर रहे ग्राहक, कोरोना के बावजूद हो रही धुआंधार बिक्री May 25, 2021 at 05:51PM

नई दिल्ली। अगर आप सेकेंड हैंड (यूज्ड बाइक) खरीदना चाहते हैं, तो हमारी यह खबर आपके बड़े काम आ सकती है। आज हम आपको उन 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली सेकेंड हैंड बाइक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें कोरोना काल में भारतीय ग्राहकों की तरफ से सबसे ज्यादा खरीदा गया।दरअसल, कोरोना काल में यूज्ड मोटरसाइकिलों की मांग में तेजी दर्ज की गई है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि कोरोना काल में लोगों ने भीड़ वाले इलाकों या पब्लिक ट्रांसपोर्ट से बचने के लिए वाहनों की खरीदारी की है। ऐसे में बजट रेंज में सैकेंड हैंड टू-व्हीलर एक बेहतर विकल्प रहा है। आज हम आपको उन 10 सेकेंड हैंड बाइक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें पिछले साल भारतीय ग्राहकों ने सबसे ज्यादा खरीदा है। तो डालते हैं एक नजर...
देश मे 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली सेकेंड हैंड बाइक्सके नाम
Hero Splendor Plus
Hero Passion Pro
Bajaj Pulsar
TVS Apache RTR
Royal Enfield Bullet
Royal Enfield Classic
Honda CB Shine
Bajaj Discover
Yamaha FZS
Bajaj Avenger
देश के 10 सबसे ज्यादा बिकने वाले दोपहिया वाहन
रैंक टॉप 10 बेस्ट सेलिंग टू-व्हीलर्स के नाम अप्रैल 2021 में कितनी बिक्री हुई मार्च 2021 में कितनी बिक्री हुई थी बिक्री में कितना अंतर आया
1 Hero Splendor 1,93,508 यूनिट्स 1,43,736 यूनिट्स 34.63 फीसदी बिक्री बढ़ी
2 Honda Activa 1,09,678 यूनिट्स 1,14,757 यूनिट्स 4.43 फीसदी बिक्री घटी
3 Honda CB Shine 79,416 यूनिट्स 86,633 यूनिट्स 8.33 फीसदी बिक्री घटी
4 Hero HF Deluxe 71,294 यूनिट्स 1,14,969यूनिट्स 37.99 फीसदी बिक्री घटी
5 Bajaj Pulsar 66,586 यूनिट्स 51,454 यूनिट्स 29.41 फीसदी बिक्री बढ़ी
6 Suzuki Access 53,285 यूनिट्स 26,476 यूनिट्स 101.26 फीसदी बिक्री बढ़ी
7 Bajaj Platina 35,467 यूनिट्स 21,264 यूनिट्स 66.79 फीसदी बिक्री बढ़ी
8 TVS Apache 29,458 यूनिट्स 21,764 यूनिट्स 35.35 फीसदी बिक्री बढ़ी
9 TVS XL Super 25,977 यूनिट्स 32,808 यूनिट्स 20.82 फीसदी बिक्री घटी
10 TVS Jupiter 25,570 यूनिट्स 21,001 यूनिट्स 21.76 फीसदी बिक्री बढ़ी

कोरोना के बावजूद धुआंधार बिकी ये 10 मोटरसाइकिलें, लाखों में हुई इनकी खरीदारी May 25, 2021 at 04:50AM

नई दिल्ली। आज हम आपको उन 10 दोपहिया वाहनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी कोरोना की दूसरी लहर के बावजूद भारत में बंपर बिक्री हुई है। हम आपको अप्रैल महीने की टॉप-10 बेस्ट सेलिंग दोपहिया वाहनों के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके अलावा हम आपको यह भी बताएंगे कि मार्च महीने की तुलना में अप्रैल महीने में इन दोपहिया वाहनों की भारत में कितनी खरीदारी हुई है। तो डालते हैं एक नजर...
रैंक टॉप 10 बेस्ट सेलिंग टू-व्हीलर्स के नाम अप्रैल 2021 में कितनी बिक्री हुई मार्च 2021 में कितनी बिक्री हुई थी बिक्री में कितना अंतर आया
1 Hero Splendor 1,93,508 यूनिट्स 1,43,736 यूनिट्स 34.63 फीसदी बिक्री बढ़ी
2 Honda Activa 1,09,678 यूनिट्स 1,14,757 यूनिट्स 4.43 फीसदी बिक्री घटी
3 Honda CB Shine 79,416 यूनिट्स 86,633 यूनिट्स 8.33 फीसदी बिक्री घटी
4 Hero HF Deluxe 71,294 यूनिट्स 1,14,969यूनिट्स 37.99 फीसदी बिक्री घटी
5 Bajaj Pulsar 66,586 यूनिट्स 51,454 यूनिट्स 29.41 फीसदी बिक्री बढ़ी
6 Suzuki Access 53,285 यूनिट्स 26,476 यूनिट्स 101.26 फीसदी बिक्री बढ़ी
7 Bajaj Platina 35,467 यूनिट्स 21,264 यूनिट्स 66.79 फीसदी बिक्री बढ़ी
8 TVS Apache 29,458 यूनिट्स 21,764 यूनिट्स 35.35 फीसदी बिक्री बढ़ी
9 TVS XL Super 25,977 यूनिट्स 32,808 यूनिट्स 20.82 फीसदी बिक्री घटी
10 TVS Jupiter 25,570 यूनिट्स 21,001 यूनिट्स 21.76 फीसदी बिक्री बढ़ी
अप्रैल 2021 में Hero Splendor देश का सबसे ज्यादा बिकने वाली टू-व्हीलर रहा, जहां इसके 1,93,508 यूनिट्स की बिक्री हुई। वहीं, Activa देश का दूसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला टू-व्हीलर और भारत का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर रहा, जहां इसके 1,09,678 यूनिट्स बिके। टॉप-3 बेस्ट सेलिंग टू-व्हीलर्स में Honda CB Shine ने बाजी मारी है, जहां इसके 79,416 यूनिट्स की भारत में बिक्री हुई। अप्रैल महीने में केवल Hero Splendor और Honda Activa ही ऐसे दोपहिया वाहन रहे, जिनके 1 लाख से भी ज्यादा यूनिट्स की देश में बिक्री हुई। अप्रैल 2021 के टॉप-10 बेस्ट सेलिंग दोपहिया वाहनों में के सबसे ज्यादा 3 टू-व्हीलर्स शामिल हैं। वहीं, इस लिस्ट में Hero, Bajaj और Honda के दो-दो वाहन शामिल हैं। के Access स्कूटर ने भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई है।

खुशखबरी! लॉकडाउन से नहीं होगा ग्राहकों को नुकसान, इन 8 कंपनियों ने बढ़ाई 90 दिनों तक फ्री कार सर्विस की डेडलाइन May 24, 2021 at 08:57PM

नई दिल्ली।कोरोना की दूसरी लहर के कारण देश के ज्यादातर राज्यों में लॉकडाउन लगा है। दरअसल, कोरोना की चैन को तोड़ने के लिए राज्य सरकारों ने अपने-अपने राज्यों में पिछले एक महीने से लॉकडाउन लगा रखा है, जिसका असर अब दिखना शुरू हो गया है। कोरोना के मामलों में पिछले कुछ दिनों में तेजी से गिरावट आई है। हालांकि, इस लॉकडाउन के कारण लोगों को कई परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है। ऐसी ही कुछ परेशानी वाहन मालिकों को हो रही थी, जिनके कार की वारंटी और फ्री सर्विस इस दौरान खत्म होने वाली थी। लेकिन, अब उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। दरअसल, देशभर के कई राज्यों में लागू लॉकडाउन को देखते हुए कई कार कंपनियों ने अपने ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। इन कंपनियों ने अपने वाहनों पर फ्री सर्विस और वारंटी की सीमा को 60 दिनों तक के लिए बढ़ा दिया है।इसे आसान भाषा में समझें, तो अगर आपके कार की फ्री सर्विस 1 अप्रैल से 31 मई तक के बीच खत्म होने वाली थी, तो अब आपको राहत मिल सकती है। क्योंकि, कई कार कंपनियों ने इस समय सीमा को बढ़ा कर 31 जुलाई तक कर दिया है। यानी अगर आप 30 जुलाई को भी अपनी कार की फ्री सर्विस कराते हैं, तो आपको किसी भी तरह का अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। ऐसे में वो कौन की कंपनियां हैं, जिन्होंने लॉकडाउन के बीच अपने ग्राहकों को यह सुविधा दी है। डालते हैं एक नजर...

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata Motors, Renault, Volkswagen, Nissan, MG Motor और Mahindra ने अपने सभी पैसेंजर वाहनों पर तीन महीनों तक के लिए वारंटी और फ्री सर्विस की सीमा को बढ़ा दिया है।


खुशखबरी! लॉकडाउन से नहीं होगा ग्राहकों को नुकसान, इन 8 कंपनियों ने बढ़ाई 90 दिनों तक फ्री कार सर्विस की डेडलाइन

नई दिल्ली।

कोरोना की दूसरी लहर के कारण देश के ज्यादातर राज्यों में लॉकडाउन लगा है। दरअसल, कोरोना की चैन को तोड़ने के लिए राज्य सरकारों ने अपने-अपने राज्यों में पिछले एक महीने से लॉकडाउन लगा रखा है, जिसका असर अब दिखना शुरू हो गया है। कोरोना के मामलों में पिछले कुछ दिनों में तेजी से गिरावट आई है। हालांकि, इस लॉकडाउन के कारण लोगों को कई परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है। ऐसी ही कुछ परेशानी वाहन मालिकों को हो रही थी, जिनके कार की वारंटी और फ्री सर्विस इस दौरान खत्म होने वाली थी। लेकिन, अब उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। दरअसल, देशभर के कई राज्यों में लागू लॉकडाउन को देखते हुए कई कार कंपनियों ने अपने ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। इन कंपनियों ने अपने वाहनों पर फ्री सर्विस और वारंटी की सीमा को 60 दिनों तक के लिए बढ़ा दिया है।

इसे आसान भाषा में समझें, तो अगर आपके कार की फ्री सर्विस 1 अप्रैल से 31 मई तक के बीच खत्म होने वाली थी, तो अब आपको राहत मिल सकती है। क्योंकि, कई कार कंपनियों ने इस समय सीमा को बढ़ा कर 31 जुलाई तक कर दिया है। यानी अगर आप 30 जुलाई को भी अपनी कार की फ्री सर्विस कराते हैं, तो आपको किसी भी तरह का अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। ऐसे में वो कौन की कंपनियां हैं, जिन्होंने लॉकडाउन के बीच अपने ग्राहकों को यह सुविधा दी है। डालते हैं एक नजर...



Mahindra & Mahindra
Mahindra & Mahindra

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी गाड़ियों पर फ्री सर्विस और वारंटी की सीमा को 3 महीनों तक के लिए बढ़ा दिया है। दरअसल, महिंद्रा ने अपने सभी डीलरशिप्स में 31 जुलाई, 2021 तक वारंटी और फ्री सर्विस की सुविधा की सीमा को बढ़ाने की घोषणा की है। हालांकि, इसका केवल वही ग्राहक फायदा उठा सकते हैं, जिनकी फ्री सर्विस और वारंटी की सुविधा 1 अप्रैल, 2021 और 31 मई, 2021 के बीच खत्म हो रही थी।



Hyundai
Hyundai

ह्यूंदै मोटर इंडिया ने अपने सभी पैसेंजर वाहनों पर फ्री सर्विस और वारंटी को दो महीने के लिए बढ़ा दिया है। कंपनी ने 30 जून, 2021 तक अपने पैसेंजर वाहनों पर वारंटी और फ्री सर्विस की सीमा को बढ़ा दिया है। पैसेंजर वाहनों पर बढ़ी डेडलाइन का फायदा केवल उन्हीं ग्राहकों को मिलेगा, जिनकी फ्री सर्विस और वारंटी की सुविधा 1 अप्रैल, 2021 और 31 मई, 2021 के बीच खत्म हो रही थी।



Tata Motors
Tata Motors

टाटा मोटर्स ने अपने सभी पैसेंजर वाहनों पर 30 जून, 2021 तक वारंटी और फ्री सर्विस की सीमा को बढ़ा दिया है। हालांकि, पैसेंजर वाहनों पर बढ़ी डेडलाइन का केवल वही ग्राहक फायदा उठा सकते हैं, जिनकी फ्री सर्विस और वारंटी की सुविधा 1 अप्रैल, 2021 और 31 मई, 2021 के बीच खत्म हो रही थी।



Maruti Suzuki
Maruti Suzuki

देश के सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी कंपनी ने अपने सभी पैसेंजर वाहनों पर फ्री सर्विस और वारंटी को दो महीने के लिए बढ़ा दिया है। कंपनी ने 30 जून, 2021 तक अपने पैसेंजर वाहनों पर वारंटी और फ्री सर्विस की सीमा को बढ़ा दिया है। हालांकि, केवल वही ग्राहक पैसेंजर वाहनों पर बढ़ी डेडलाइन का फायदा उठा सकते हैं, जिनकी फ्री सर्विस और वारंटी 15 मार्च, 2021 और 31 मई, 2021 के बीच खत्म हो रही थी।



Renault
Renault

रेनो इंडिया ने अपने सभी पैसेंजर वाहनों पर फ्री सर्विस और वारंटी को तीन महीने के लिए बढ़ा दिया है। कंपनी ने 31 जुलाई, 2021 तक अपने पैसेंजर वाहनों पर वारंटी और फ्री सर्विस की सीमा को बढ़ा दिया है। हालांकि, इसका फायदा केवल उन्हीं ग्राहकों को होगा जिनकी डेडलाइन 1 अप्रैल, 2021 और 31 मई, 2021 के बीच खत्म हो रही थी।



Nissan Kicks
Nissan Kicks

निसान इंडिया ने भारत में अपने सभी डीलरशिप्स में 60 दिनों के लिए वारंटी और फ्री सर्विस की सुविधा की सीमा को बढ़ाने का ऐलान किया है।



MG Motor
MG Motor

एमजी मोटर ने अपने सभी पैसेंजर वाहनों पर तीन महीने के लिए फ्री सर्विस और वारंटी को बढ़ा दिया है। कंपनी ने 31 जुलाई, 2021 तक इसकी डेडलाइन को बढ़ा दिया है। हालांकि, इसका फायदा केवल उन्हीं ग्राहकों को होगा जिनकी डेडलाइन 1 अप्रैल, 2021 और 31 मई, 2021 के बीच खत्म हो रही थी।



Volkswagen
Volkswagen

फॉक्सवैगन पैसेंजर कार्स इंडिया ने भारत में अपने सभी डीलरशिप्स में 30 जून, 2021 तक वारंटी और फ्री सर्विस की सुविधा की सीमा को बढ़ा दिया है। कंपनी की तरफ से जिन सर्विसेज की समय सीमा को बढ़ाया गया है उनमें वारंटी, एक्सटेंडेड वारंटी, आरएसए और सर्विस वैल्यू पैकेज शामिल हैं। हालांकि, इससे केवल उन ग्राहकों को ही फायदा होगा, जिनकी फ्री सर्विस और वारंटी की सुविधा 1 अप्रैल, 2021 और 31 मई, 2021 के बीच खत्म हो रही थी। अब ग्राहक जून के आखिर तक एक्टेंडेड वारंटी खरीद सकते हैं।




Mercedes-Benz GLA और AMG GLA 35 भारत में लॉन्च, धांसू फीचर्स के साथ मिलेगा स्टाइलिश लुक May 25, 2021 at 01:16AM

नई दिल्ली। ने अपनी नई जेनरेशन वाली GLA रेंज को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस लाइनअप में स्टैंडर्ड GLA के साथ परफॉर्मेंस स्पेसिफिकेशन वाला AMG GLA 35 मॉडल शामिल हैं। भारतीय बाजार में इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 42.10 लाख रुपये है, जो 57.30 लाख रुपये तक जाती है।बता दें कि ये इंट्रोडक्ट्री कीमतें हैं। कंपनी के मुताबिक GLA रेंज की कीमतों में 1 जुलाई 2021 से 1.5 लाख रुपये तक का इजाफा होगा। भारतीय बाजार में लोकल गाइडलाइन्स का पालन करते हुए नई की बिक्री शुरू हो गई है। ग्राहक इसे कंपनी के डिजीटल स्टोर्स पर भी खरीद सकते हैं। नई जेनरेशन वाली Mercedes-Benz GLA के रेगुलर और AMG वर्जन की CKD (कम्पलीट नॉक्ड-डाउन) रूट के जरिए भारतीय बाजार में बिक्री हो रही है। यहां जानकारी के लिए बता दें कि AMG GLC 43 कूपे और AMG A 35 सेडान के बाद AMG GLA 35 4 Matic कंपनी की तीसरी ऐसी कार है, जिसकी असेंबलिंग भारत में हो रही है। भारतीय बाजार में स्टैंडर्ड GLA तीन वेरिएंट्स के साथ आती है। इसके,
  • GLA 200 वेरिएंट की कीमत 42.10 लाख रुपये,
  • GLA 220d वेरिएंट की कीमत 43.7 लाख रुपये,
  • GLA 220d 4Matic वेरिएंट की कीमत 46.7 लाख रुपये है।
AMG GLA 35 की एक्स-शोरूम कीमत 57.30 लाख रुपये है। नई GLA में A-Class Limousine से सोर्स किया पेट्रोल और डीजल इंजन का विकल्प मिलता है। इसका 1.3-लीटर पेट्रोल इंजन 161 bhp की मैक्सिमम पावर और 250 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका ऑयल बर्नर 2.0-लीटर इंजन 188 bhp की मैक्सिमम पावर और 400 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका पेट्रोल यूनिट 7-स्पीड DCT यूनिट से लैस है। वहीं, इसका डीजल इंजन 8-स्पीड G-ट्रॉनिक ऑटोमैटिक टॉर्क कनवर्टर यूनिट से लैस है। AMG GLA 35 के पावर परफॉर्मेंस की बात करें, तो इसमें पावर के लिए 2.0-लीटर का 4-सिलिंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसका इंजन 302 bhp की मैक्सिमम पावर और 400 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 8-स्पीड DCT ऑटोमैटिक यूनिट से लैस है। इसमें ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम दिया गया है।

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में शामिल हुआ सोनालीका, दिल्ली के सेंट स्टीफन अस्पताल में लगाया ऑक्सीजन प्लांट May 24, 2021 at 11:44PM

नई दिल्ली। कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में सोनालीका ट्रैक्टर्स भी शामिल हो गया है। नई दिल्ली के सेंट स्टीफन अस्पताल में सोनालीका की तरफ से एक पीएसए ऑक्सीजन प्लांट को लगाया जा रहा है। साल 2020 में महामारी की शुरुआत से अब तक में कंपनी की तरफ से सेंट स्टीफन अस्पताल को कुल 1.6 करोड़ रुपये की सहायता दी जा चुकी है, जिसमे आगामी ऑक्सीजन प्लांट शामिल है। इस मामले में सोनालीका ट्रैक्टर्स के कार्यकारी निर्देशक रमन मित्तल ने कहा, “कठिन समय सभी के सहयोग और असाधारण प्रयासों की मांग करता है। ऐसे चुनौतीपूर्ण समय के दौरान हर किसी को बचाने के लिए राहत प्रयासों को तेज करने और स्वास्थ्य सेवा प्रणाली का समर्थन करने की बेहद आवश्यकता है। सेंट स्टीफंस अस्पताल, नई दिल्ली में एक नया पीएसए ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करके हमने एक नए दौर की शुरुआत की है। इससे हम देश के हर व्यवसायी परिवार या उद्योगपति को आगे आकर एक एक अस्पताल अपनाने का आह्वान कर रहे हैं।" अप्रैल में कितने ट्रैक्टरों की बिक्री हुई? Sonalika ने अप्रैल 2021 में कुल 9130 ट्रैक्टरों की बिक्री की। जबकि, मार्च 2021 में कंपनी के कुल 13,093 ट्रैक्टरों की बिक्री हुई थी। यानी, मार्च 2021 की तुलना में इस साल अप्रैल महीने में Sonalika के ट्रैक्टरों की बिक्री में 30.26 फीसदी की महीना दर महीना गिरावट दर्ज की गई। बता दें कि पिछले साल अप्रैल महीने में कोरोना महामारी के कारण लगाए गए देशव्यापी लॉकडाउन के कारण कंपनी का एक भी इस साल अप्रैल महीने में Sonalika के ट्रैक्टरों की बिक्री में आई गिरावट का सबसे बड़ा कारण कोरोना की दूसरी लहर को माना जा रहा है। दरअसल, इस साल अप्रैल महीने के आखिरी 15 दिनों में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए कई राज्यों में लॉकडाउन लगा दिया गया, जिससे ट्रैक्टरों की बिक्री पर भी बुरा असर पड़ा है। यही कारण है कि कंपनी की बिक्री में मार्च महीने के मुकाबले अप्रैल महीने में गिरावट देखी गई।