Thursday, April 1, 2021

STUDDS ने 9 रंगों में लॉन्च किया Urban Super D1 Decor हेलमेट, बजट रेंज में मिलेगी जबरदस्त मजबूती April 01, 2021 at 06:23PM

नई दिल्ली। स्टड्स एक्सेसरीज लिमिटेड ( Ltd) ने भारत में अपना नया हेलमेट लॉन्च किया है, जिसका नाम Urban Super D1 Decor है। यह एक हाफ-फेस हेलमेट है। भारतीय बाजार में इसकी कीमत 1,220 रुपये है। इसके फीचर्स की बात करें, तो इसमें यूवी रेजिस्टेंट पेंट, रेगुलेटेड डेंसिटी EPS, हाइपोएलर्जिक लाइनर और क्विक रिलीज चिन स्ट्रैप दिए गए हैं। वहीं, हेलमेट में बेहतरीन वेंटिलेशन के लिए इसमें एग्जॉस्ट पोर्ट्स दिए गए हैं। मजबूती और अतिरिक्त सुरक्षा के लिए इस हेलमेट के आउटरशेल में थर्मोप्लास्टिक इंजेक्ट किया गया है। Urban Super D1 Decor: साइज Urban Super D1 Decor भारतीय बाजार में पांच साइज में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इनमें,
  • 540 मिलीमीटर- एकस्ट्रा स्मॉल
  • 560 मिलीमीटर- स्मॉल
  • 570 मिलीमीटर- मीडियम
  • 580 मिलीमीटर- लार्ज और
  • 600 मिलीमीटर- एक्सट्रा लार्ज साइज शामिल हैं।
Urban Super D1 Decor: फिनिश ऑप्शन STUDDS ने Urban Super D1 Decor को ग्लॉस और मैट दोनों ही फिनिश में लॉन्च किया है। Urban Super D1 Decor: कलर डीकेल्स Urban Super D1 Decor भारतीय बाजार में 9 कलर डीकेल ऑप्शन्स में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इनमें,
  • White N2
  • Red N6
  • Gun Grey N6
  • Matt Black N2
  • Matt Black N5
  • Matt Black N6
  • Matt Blue N6
  • Matt Pink N6
  • Matt Gun Grey N6
इसमें यूवी रजिस्टेंट पेंट दिया गया है, जो हेलमेट के कलर को फीका होने से बचाता है। इसके हेलमेट का रंग लंबे समय तक टिका रहेगा। Studds Ninja Elite Super D5 Decor इससे पहले STUDDS ने पिछले महीने अपने Ninja Elite Super D5 Decor हेलमेट को भारत में लॉन्च किया था। इसकी कीमत 1,595 रुपये है। यह हेलमेट 6 साइज में उपलब्ध है। इनमें, 540 मिलीमीटर- एकस्ट्रा स्मॉल, 560 मिलीमीटर- स्मॉल, 570 मिलीमीटर- मीडियम, 580 मिलीमीटर- लार्ज और 600 मिलीमीटर- एक्सट्रा लार्ज साइज शामिल हैं। यह हेलमेट ग्लॉस और मैट फिनिश दोनों में उपलब्ध है। इसके अलावा कंपनी ने इसे 10 कलर डीकेल ऑप्शन्स में उतारा है। इनमें, Black N2, Black N3, Black N5, Black N10, Matt Black N1, Matt Black N2, Matt Black N3, Matt Black N5, Matt Black N6 और Matt Black N10 शामिल हैं।

Toyota की कारों को मिला भारतीय ग्राहकों का बंपर साथ, पिछले साल के मुकाबले मार्च में 114% बढ़ी बिक्री April 01, 2021 at 06:34AM

नई दिल्ली। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (Toyota Kirloskar Motor) ने मार्च महीने की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। शेयर बाजार को दी गई जानकारी में कंपनी ने बताया कि मार्च 2021 में उसकी कुल 15,001 कारों की भारतीय बाजार में बिक्री हुई। जबकि, मार्च 2020 में कंपनी के कुल 7023 यूनिट्स की घरेलू बाजार में बिक्री हुई थी। यानी, पिछले साल के मार्च महीने की तुलना में साल जनवरी महीने टोयोटा की बिक्री में 114 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। बता दें कि कोरोना वायरस महामारी के कारण पिछले साल मार्च महीने में भारत सरकार ने पूरे देशभर में लॉकडाउन लागू कर दिया था। इसके कारण न सिर्फ टोयोटा बल्कि, सभी वाहन कंपनियों की बिक्री में ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई थी। फरवरी में क्या था बिक्री का हाल? इससे पहले टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने फरवरी 2021 में कुल 14,075 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री की थी। जबकि, फरवरी 2020 में टोयाटा के कुल 10,352 यूनिट्स की घरेलू बाजार में बिक्री हुई थी। फरवरी 2021 में कंपनी की बिक्री में 36 फीसदी की साल दर साल बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। जनवरी महीने में क्या था हाल? टोयोटा इंडिया ने जनवरी 2021 में 11,126 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री थी। जबकि, जनवरी 2020 में टोयाटा के कुल 5,804 यूनिट्स की घरेलू बाजार में बिक्री हुई थी। जनवरी महीने में कंपनी की बिक्री में 92 फीसदी की साल दर साल बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। Toyota Fortuner facelift इस साल जनवरी महीने में टोयोटा ने अपनी Fortuner फेसलिफ्ट और नए Legender वेरिएंट को भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। Toyota Fortuner फेसलिफ्ट में अपग्रेड इंजन दिया गया है, जो पहले के मुकाबले ज्यादा पावर देता है। इसमें ग्राहकों को पेट्रोल और डीजल दोनों का विकल्प चुनने को मिलता है। इसका 2.7-लीटर पेट्रोल इंजन 164 Bhp की पावर और 245 Nm का टॉर्क जेनरेट करता। वहीं, इसका 2.8-लीटर V-GD डीजल इंजन 204 Bhp की पावर और 500 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 29.98 लाख रुपये है, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 37.58 लाख रुपये तक जाती है।

TVS के दोपहिया वाहनों ने भारत में मचाई धूम, मार्च महीने में 115% बढ़ी बिक्री April 01, 2021 at 05:59AM

नई दिल्ली। () ने मार्च 2021 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। कंपनी ने फरवरी 2021 में कुल (घरेलू+निर्यात) 322,683 वाहनों की बिक्री की। जबकि, मार्च 2020 में TVS ने 144,739 यूनिट्स की बिक्री की थी। मार्च 2020 की तुलना में इस साल मार्च महीने में कंपनी की बिक्री में 123 फीसदी की साल दर साल बढ़त दर्ज की गई है। दोपहिया वाहनों की बिक्री
मार्च 2021 में कितनी बिक्री हुई मार्च 2020 में कितनी बिक्री हुई कितना अंतर आया
307,437 यूनिट्स 133,988 यूनिट्स 130 फीसदी बढ़ी बिक्री
मोटरसाइकिलों की बिक्री
मार्च 2021 में कितनी बिक्री हुई मार्च 2020 में कितनी बिक्री हुई थी कितना अंतर आया
157,294 यूनिट्स 66,673 यूनिट्स 136 फीसदी बढ़ी बिक्री
स्कूटरों की बिक्री
मार्च 2021 में कितनी बिक्री हुई मार्च 2020 में कितनी बिक्री हुई थी कितना अंतर आया
104,513 यूनिट्स 34,191 यूनिट्स 206 फीसदी बढ़ी बिक्री
भारतीय बाजार में दोपहिया वाहनों की बिक्री
मार्च 2021 में कितनी बिक्री हुई मार्च 2020 में कितनी बिक्री हुई थी कितना अंतर आया
202,155 यूनिट्स 94,103 यूनिट्स 115 फीसदी बढ़ी बिक्री
तीनपहिया वाहनों की बिक्री
मार्च 2021 में कितनी बिक्री हुई मार्च2020 में कितनी बिक्री हुई थी कितना अंतर आया
15,246 यूनिट्स 10,751 यूनिट्स 42 फीसदी बढ़ी बिक्री
भारत से बाहर TVS के कितने वाहनों की बिक्री हुई?
मार्च 2021 में कितना निर्यात हुआ मार्च 2020 में कितना निर्यात हुआ था कितना अंतर आया
119,422 यूनिट्स 50,197 यूनिट्स 138 फीसदी बढ़ा निर्यात
भारत से बाहर TVS के कितने दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई?
मार्च 2021 में कितना निर्यात हुआ मार्च 2020 में कितना निर्यात हुआ था कितना अंतर आया
105,282 यूनिट्स 39,885 यूनिट्स 164 फीसदी बढ़ा निर्यात
फरवरी में क्या था बिक्री का हाल?
फरवरी 2021 में कितने दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई थी
284,581 यूनिट्स
फरवरी 2021 में कितने मोटरसाइकिलों की बिक्री हुई थी
137,259 यूनिट्स
फरवरी 2021 में कितने स्कूटरों की बिक्री हुई थी
95,525 यूनिट्स
फरवरी 2021 मेंभारतीय बाजार में कितने दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई थी
195,145 यूनिट्स

Tata की कारों की भारत में हो रही बंपर खरीदारी, पिछले महीने के मुकाबले 8.92% बढ़ी बिक्री April 01, 2021 at 04:41AM

नई दिल्ली। () ने मार्च 2021 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। देश की दिग्गज वाहन निर्माता के वाहनों की इस महीने जबरदस्त बिक्री हुई है। कंपनी के सभी सेगमेंट में बिक्री में रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मार्च महीने में जहां कुल वाहनों की बिक्री में 505 फीसदी की साल दर साल बढ़त दर्ज की गई, तो वहीं पैसेंजर सेगमेंट में 422 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यहां ध्यान देना जरूरी है कि पिछले साल कोविड-19 के कारण भारत सरकार ने लॉकडाउन लागू कर दिया था। पिछले महीने (फरवरी 2021) की तुलना में कंपनी की बिक्री में इस मार्च 8.92 फीसदी की महीना दर महीना बढ़त दर्ज की गई है। Tata के वाहनों की भारतीय बाजार में कितनी बिक्री हुई ?
मार्च 2021 में कितनी बिक्री हुई मार्च 2020 में कितनी बिक्री हुई थी कितना अंतर आया
66,609 यूनिट्स 11,012 यूनिट्स 505 फीसदी बढ़ी बिक्री
वित्तवर्ष 2021 में Tata के वाहनों की भारत में कितनी बिक्री हुई ?
1 अप्रैल 2020 से मार्च 2021 में कितनी बिक्री हुई 1 अप्रैल 2019 से मार्च 2020 में कितनी बिक्री हुई थी कितना अंतर आया
464,515 यूनिट्स 442,051 यूनिट्स 5 फीसदी बढ़ी बिक्री
Tata की पैसेंजर गाड़ियों की कितनी बिक्री हुई ?
फरवरी 2021 में कितनी बिक्री हुई जनवरी 2021 में कितनी बिक्री हुई कितना अंतर आया
29,654 यूनिट्स 5,676 यूनिट्स 422 फीसदी बढ़ी बिक्री
वित्तवर्ष 2021 में Tata की पैसेंजर गाड़ियों की कितनी बिक्री हुई ?
1 अप्रैल 2020 से मार्च 2021 में कितनी बिक्री हुई 1 अप्रैल 2019 से मार्च 2020 मेंकितनी बिक्री हुई थी कितना अंतर आया
222,025 यूनिट्स 131,196 यूनिट्स 69 फीसदी बढ़ी बिक्री
Tata के कॉमर्शियल वाहनों की कितनी बिक्री हुई ?
फरवरी 2021 में कितनी बिक्री हुई फरवरी 2020 में कितनी बिक्री हुई कितना अंतर आया
40,609 यूनिट्स 7,123 यूनिट्स 470 फीसदी बढ़ी बिक्री
वित्तवर्ष 2021 में Tata के कॉमर्शियल वाहनों की कितनी बिक्री हुई ?
1 अप्रैल 2020 से मार्च 2021 में कितनी बिक्री हुई 1 अप्रैल 2019 से मार्च 2020 में कितनी बिक्री हुई कितना अंतर आया
262,773 यूनिट्स 340,700 यूनिट्स 23 फीसदी घटी बिक्री
कॉमर्शियल वाहनों के सेगमेंट
सेगमेंट मार्च 2021 में कितनी बिक्री हुई मार्च 2020 में कितनी बिक्री हुई थी कितना अंतर आया
मीडियम और हेवी कॉमर्शियल व्हीकल 11,030 1,601 589 फीसदी बढ़ी बिक्री
इंटरमीडियट और लाइट कॉमर्शियल व्हीकल 6,792 1,033 558 फीसदी बढ़ी बिक्री
पैसेंजर करियर्स 1,880 1,637 15 फीसदी बढ़ी बिक्री
एससीवी कार्गो और पिकअप 17,253 1,065 1520 फीसदी बढ़ी बिक्री

Royal Enfield की मोटरसाइकिलों ने देश में मचाई धूम, मार्च महीने में 84% बढ़ी बिक्री April 01, 2021 at 02:59AM

नई दिल्ली। (Royal Enfield) ने मार्च 2021 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। शेयर बाजारों को भेजी सूचना में ने बताया कि मार्च 2021 में उसके कुल 66,058 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि, मार्च 2020 में कंपनी के 35,814 मोटरसाइकिलों की बिक्री हुई थी। यानी, मार्च 2020 के मुकाबले इस साल मार्च महीने में कंपनी की बिक्री में 84 फीसदी की साल दर साल बढ़ोतरी दर्ज की गई। मार्च 2021 में भारतीय बाजार में कितनी बिक्री हुई?
मार्च 2021 में कितनी बिक्री हुई मार्च 2020 में कितनी बिक्री हुई कितना अंतर आया
60,173 यूनिट्स 32,630 यूनिट्स 84 फीसदी बढ़ी बिक्री
मार्च 2021 में कितना एक्सपोर्ट हुआ?
मार्च 2021 में कितना निर्यात हुआ मार्च 2020 में कितना निर्यात हुआ था कितना अंतर आया
5,885 यूनिट्स 3,184 यूनिट्स 85 फीसदी बढ़ा निर्यात
वित्तवर्ष 2020-21 (FY 2020-21) में कुल कितनी बिक्री हुई
1 अप्रैल 2020- 31 मार्च 2021 में कितनी बिक्री हुई 1 अप्रैल 2019- 31 मार्च 2020 में कितनी बिक्री हुई थी कितना अंतर आया
6,12,350 यूनिट्स 6,95,959 यूनिट्स 12 फीसदी घटी बिक्री
भारतीय बाजार में वित्तवर्ष 2020-21 (FY 2020-21) के दौरान कितनी बिक्री हुई?
1 अप्रैल 2020- 31 मार्च 2021 में कितनी बिक्री हुई 1 अप्रैल 2019- 31 मार्च 2020 में कितनी बिक्री हुई थी कितना अंतर आया
5,73,728 यूनिट्स 6,56,651 यूनिट्स 13 फीसदी घटी बिक्री
वित्तवर्ष 2020-21 (FY 2020-21) के दौरान कितनी मोटरसाइकिलों का एक्सपोर्ट हुआ बिक्री हुई?
1 अप्रैल 2020- 31 मार्च 2021 में कितना निर्यात हुआ 1 अप्रैल 2019- 31 मार्च 2020 में कितना निर्यात हुआ था कितना अंतर आया
38,622 यूनिट्स 39,308 यूनिट्स 2 फीसदी घटा निर्यात
पिछले तीन महीनों में कुल कितने वाहनों की बिक्री हुई
जनवरी 2021 फरवरी 2021 मार्च 2021
68,887 यूनिट्स 69,659 यूनिट्स 66,058 यूनिट्स
पिछले तीन महीनों में भारतीय बाजार में कितने वाहनों की बिक्री हुई
जनवरी 2021 फरवरी 2021 मार्च 2021
64,372 यूनिट्स 65,114 यूनिट्स 60,173 यूनिट्स

Yamaha R15 V3.0 का नया कलर मॉडल भारत में लॉन्च, जानें कीमत March 31, 2021 at 10:37PM

नई दिल्ली। यामाहा मोटर इंडिया () ने अपनी YZF-R15 V3.0 बाइक का नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च कर दिया है। अब ग्राहक इस स्पोर्ट्स बाइक को नए मैटेलिक रेड कलर में खरीद सकते हैं। इस नए कलर ऑप्शन की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 152,100 रुपये है। यह बाइक भारतीय बाजार में अब कुल तीन कलर ऑप्शन में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इनमें रेसिंग ब्लू, थंडर ग्रे और डार्क नाइट शामिल हैं। नया कलर वेरिएंट अब कंपनी के सभी डीलरशिप पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। नए कलर ऑप्शन के अलावा इसमें कोई भी मैकेनिकल या स्टाइल बदलाव नहीं किया गया है। YZF-R15 V3.0 की पावर परफॉर्मेंस की बात करें, तो इसमें पावर के लिए 155 सीसी का लिक्विड-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, SOHC, फ्लूल इंजेक्टेड, 4-वाल्व वाला इंजन दिया गया है। बेहतरीन राइडिंग अनुभव के लिए इसमें कंपनी की तरफ से वैरिएबल वाल्व एक्चुएशन (VVA) तकनीक दी गई है। इसका इंजन 10,000 आरपीएम पर 18.3 bhp की मैक्सिमम पावर और 8500 आरपीएम पर 14.1 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। सस्पेंशन ड्यूटीज की बात करें, तो इसके फ्रंट में टेलिस्कोपिक फॉर्क्स दिए गए हैं। वहीं, इसके रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। इसके फ्रंट में 282 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया है। वहीं, इसके रियर में 220 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया गया है। इसमें सुरक्षा के लिए डुअल चैनल ABS फीचर दिया गया है। V3.0 में ग्राहकों को कई हाईटेक फीचर्स मिलते हैं। इनमें LED हेडलैंप्स, LCD इंस्ट्रूमेंट कंसोल के साथ गियर शिफ्ट इंडीकेटर, साइड स्टैंड कट-ऑफ स्विच, डुअल हॉर्न जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसमें डेल्टाबॉक्स के साथ एल्युमिनियम स्विंगआर्म दिया गया है। इसका लुक काफी स्टाइलिश और अग्रेसिव है। का भारतीय बाजार में KTM RC 125 और Bajaj Pulsar RS 200 जैसी मोटरसाइकिलों से सीधा और कड़ा मुकाबला है।