Wednesday, January 26, 2022

आ रही Maruti की पहली इलेक्ट्रिक कार, लॉन्च से पहले जान लें बड़ी बातें January 26, 2022 at 08:10AM

नई दिल्ली देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी () अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार लाने की तैयारी कर रही है। खास बात यह है कि कंपनी की यह इलेक्ट्रक कार छोटी होगी यानी आपके बजट में भी फिट होगी। क्या होगा नाम ? यह मारुति की पहली जीरो-एमिशन कार होगी। इस प्रोजेक्ट को कंपनी की ग्रीन लाइट मिल चुकी है। इस इलेक्ट्रिक कार का प्रॉडक्शन नेम अभी तक कंपनी ने अनाउंस नहीं किया है। फिलहाल कंपनी ने इसे YY8 कोडनेम दिया है। एसयूवी बॉडी स्टाइलिंग यह कार एसयूवी बॉडी स्टाइलिंग के साथ आने वाली है और वॉल्यूम बेस्ड कस्टमर्स को टारगेट करके बनाई जा रही है। भारत में इस कार की टक्कर टाटा पंच के इलेक्ट्रिक वर्जन से होगी जो अभी लॉन्च नहीं हुआ है। कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार मारुति सुजुकी देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी है बावजूद इसके अभी तक ब्रैंड की तरफ से कोई इलेक्ट्रिक कार लॉन्च नहीं की गई है। वहीं टाटा ने के दम पर इस सेगमेंट में अपना फुटहोल्ड काफी स्ट्रॉन्ग बना लिया है। हालांकि सुजुकी ने अपनी पॉप्युलर हैचबैक के इलेक्ट्रिक वर्जन की भी टेस्टिंग शुरू कर दी है। कितनी होगी कीमत ? इस कार के नाम और कीमत के बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है पर कंपनी इस सेगमेंट में अपनी जगह बनाने और ज्यादा से ज्यादा कस्टमर्स को अट्रैक्ट करने लिए इसकी अग्रेसिव प्राइसिंग कर सकती है।

भारतीय सेना की लाइफ लाइन हैं ये 10 गाड़ियां, चीन से पाकिस्तान तक में मचा रखी है खलबली January 26, 2022 at 05:47AM

नई दिल्ली।Republic Day 2022: देश 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। देश हमारे उन जवानों, महान स्वतंत्रता सेनानियों को याद कर रहा है, जिन्होंने देश की आन-बान-शान के लिए अपने प्राणों तक को न्यौछावर कर दिया। हमारे रक्षा बल अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर गश्त लगाने से लेकर हर विपरीत परिस्थितियों को झेलते हैं। ऐसी स्थितियों में उनकी मदद करने वाले कुछ बेहद दमदार वाहन होते हैं, जो न केवल हमारी सीमाओं की हर एक इंच की रक्षा के लिए हर वक्त, हर परिस्थिति में तत्पर रहते हैं, बल्कि उन्हें दुश्मन के हमलों से भी सुरक्षित रखते हैं। आइए एक नज़र डालते हैं, सेना की तरफ से इस्तेमाल की जाने वाली इन गाड़ियों, जो न सिर्फ देश बल्कि जवानों को भी दुश्मनों की बुरी नजर से बचा कर रखती हैं।

Republic Day 2022: देश 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। आज हम आपको उन 10 गाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पिछले कई सालों से भारतीय सेना का हिस्सा हैं।


भारतीय सेना की लाइफ लाइन हैं ये 10 गाड़ियां, चीन से पाकिस्तान तक में मचा रखी है खलबली

नई दिल्ली।

Republic Day 2022: देश 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। देश हमारे उन जवानों, महान स्वतंत्रता सेनानियों को याद कर रहा है, जिन्होंने देश की आन-बान-शान के लिए अपने प्राणों तक को न्यौछावर कर दिया। हमारे रक्षा बल अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर गश्त लगाने से लेकर हर विपरीत परिस्थितियों को झेलते हैं। ऐसी स्थितियों में उनकी मदद करने वाले कुछ बेहद दमदार वाहन होते हैं, जो न केवल हमारी सीमाओं की हर एक इंच की रक्षा के लिए हर वक्त, हर परिस्थिति में तत्पर रहते हैं, बल्कि उन्हें दुश्मन के हमलों से भी सुरक्षित रखते हैं। आइए एक नज़र डालते हैं, सेना की तरफ से इस्तेमाल की जाने वाली इन गाड़ियों, जो न सिर्फ देश बल्कि जवानों को भी दुश्मनों की बुरी नजर से बचा कर रखती हैं।



Kalyani M4
Kalyani M4

चीन के साथ तनाव के दौरान लद्दाख में सफलतापूर्वक परीक्षण किए जाने के बाद Kalyani M4 इस साल की शुरुआत में भारतीय सेना के बेड़े में शामिल हो गई है। इस कार का इस्तेमाल कई जरूरी चीजों के लिए किया जाता है। Kalyani M4 आठ लोगों को ले जा सकता है। इसकी पेलोड क्षमता 2.3 टन है।



Mahindra MPV-I
Mahindra MPV-I

इस व्हीकल को विशेष रूप से पहाड़ी इलाकों में आतंकवाद विरोधी और नक्सल विरोधी ऑपरेशन का संचालन करने के लिए भारतीय बलों की सुरक्षा के लिए 2010 में डिजाइन किया गया था। महिंद्रा के अनुसार, MPV-I 10 किलो के तात्कालिक विस्फोटक उपकरण/ एक्सप्लोसिव डिवाइस के खिलाफ सुरक्षा प्रदान करता है, जबकि अंडर कैरिज 21 किलो टीएनटी विस्फोट को सीधे किसी भी पहिये के नीचे झेल सकता है। यह गन पोर्ट, मल्टी-लेयर्ड बैलिस्टिक ग्लास, प्रोटेक्टेड फ्यूल टैंक और STANAG 4a बैलिस्टिक प्रोटेक्शन से लैस है।



Mahindra Armoured Light Specialist Vehicle
Mahindra Armoured Light Specialist Vehicle

महिंद्रा आर्मर्ड लाइट स्पेशलिस्ट व्हीकल (ASLV) एक बख्तरबंद वाहन है, जो B7, STANAG लेवल II तक बैलिस्टिक प्रोटेक्शन प्रदान करता है। क्रू केबिन के अंदर हथियार और गोला-बारूद ले जाने के अलावा ASLV में अतिरिक्त 400 किलोग्राम कार्गो भार वहन करने की क्षमता भी है। इसे स्वचालित ग्रेनेड लांचर, मीडियम मशीन गन माउंट, ब्लास्ट मिटिगेशन फ्लोर मैट और भी बहुत कुछ से इसे लैस किया जा सकता है।



Renault Sherpa
Renault Sherpa

Renault Sherpa को नाम टैक्टिकल व्हीकल की लाइट फैमिली की लिस्ट में आता है, जिसे भारत में मल्टिपल डिफेंस फोर्सस के द्वारा इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) और सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (सीआईएसएफ) शामिल है। इसमें विशेष रूप से डिज़ाइन किया गया 4x4 चेसिस है और वाहन में उच्च पेलोड क्षमता है। रेनॉल्ट शेरपा के भारी बख्तरबंद संस्करण का उपयोग सीआरपीएफ जैसे रक्षा बलों द्वारा आतंकवाद विरोधी अभियान चलाने के लिए भी किया जा रहा है, क्योंकि यह वाहन आसानी से विस्फोटों का सामना कर सकता है। इसमें अंदर चार लोग बैठ सकते हैं, जो अंदर से किसी भी ऑपरेशन को अंजाम दे सकते हैं।



Tata Merlin
Tata Merlin

टाटा मर्लिन एक हल्का बख़्तरबंद बहु-भूमिका वाला वाहन (LAMV) है। यह STANAG 4569 स्तर -1 की सुरक्षा देती है। यह ग्रेनेड और खदान विस्फोटों तक को आसानी से झेल सकती है।



Mahindra Marksman
Mahindra Marksman

यह बख़्तरबंद कैप्सूल-आधारित हल्का बुलेटप्रूफ वाहन है, जिसमें कुल छह लोग बैठ सकते हैं। यह वाहन न केवल छोटे फायरआर्म्स बल्कि ग्रेनेड हमलों से भी बचाती है। इसमें '270-डिग्री ट्रैवर्स एंड प्रोटेक्शन' के साथ एक क्यूपोला मशीन गन माउंट है। इसके अलावा, इसमें पैसेंजर कम्पार्टमेंट का पांच साइड आर्मरिंग भी मिलता है जो 5.56 x 45 मिमी SS109 बारूद से सुरक्षा प्रदान करता है।



Mahindra Meva Straton Plus APC
Mahindra Meva Straton Plus APC

Meva Straton Plus फोर्ड F550 पर निर्मित एक बख्तरबंद पर्सनल कैरियर/ वाहक है ,जिसमें 12 लोग बैठ सकते हैं। यह विस्फोटों और बैलिस्टिक से बचाती है। इसे विशेष रूप से आईईडी विस्फोटों का सामना करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। Straton Plus गश्त/पेंट्रोलिंग, स्पेशल फोर्स ऑपरेशन, किसी काफिले की सुरक्षा, दंगा नियंत्रण और रेगिस्तान में छापेमारी जैसे सुरक्षा कार्यों के लिए उपयुक्त है। इसमें मल्टी-लेयर्ड बैलिस्टिक ग्लास, रनफ्लैट टायर, रूफ हैच / बुर्ज और इंटरकॉम मानक के रूप में हैं, लेकिन ब्लास्ट एटेन्यूएटिंग सीट्स, ब्लास्ट मिटिगेशन फ्लोर मैट, फायर सप्रेशन सिस्टम और बहुत कुछ के साथ इसे लोड किया जा सकता है।



Maruti Suzuki Gypsy
Maruti Suzuki Gypsy

Maruti Suzuki Gypsy कार 1985 में भारतीय सेना के बेड़े में शामिल हुई थी, उसी साल इसे भारत में लॉन्च किया गया था। हालांकि मारुति सुजुकी ने 2018 में जनता के लिए जिप्सी का उत्पादन बंद कर दिया था। इस कार को दोबारा तब शुरू किया जब भारतीय सेना ने रक्षा मंत्रालय से इसके इस्तेमाल को लेकर छूट हासिल कर ली। इसका इस्तेमाल पेंट्रोलिंग व्हीकल के रूप में होता है।



Tata whAP
Tata whAP

टाटा व्हील्ड आर्मर्ड प्रोटेक्शन (WhAP) वाहन को DRDO (रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन) प्रयोगशाला के साथ सह-विकसित किया गया है और अत्यधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों सहित मुश्किल जगहों पर इस्तेमाल की जाती है। यह टाटा डिफेंस कॉम्बैट व्हील्ड आर्मर्ड एम्फीबियस प्लेटफॉर्म पर आधारित है और इसमें एम्फीबियस ड्राइव मोड के साथ-साथ हाइड्रो-न्यूमेटिक स्ट्रट्स के साथ इंडिपेंडेंट सस्पेंशन मिलता है। यह एक साथ 10 से 12 कर्मियों को ले जा सकती है।



Tata Safari Storme
Tata Safari Storme

यह सफारी स्टॉर्म 4X4 वैरिएंट का विशेष रूप से डेवलप वर्जन है, जिसका उपयोग भारतीय वायु सेना सहित रक्षा बलों द्वारा किया जा रहा है।



Royal Enfield Bullet
Royal Enfield Bullet

Royal Enfield Bullet लंबे समय से भारतीय सेना की साथी रही है। इसकी शुरुआत 1952 में हुई थी जब भारतीय सेना ने मोटरसाइकिल निर्माता को 500 बुलेट 350 यूनिट का ऑर्डर दिया था, जिसमें चुनौतीपूर्ण इलाकों में स्थायित्व, विश्वसनीयता और पर्याप्त प्रदर्शन/परफॉर्मेंस की मांग की गई थी। आज तक, रॉयल एनफील्ड भारतीय सेना के लिए पसंदीदा विकल्प बना बनी हुई है।




भारत में बनी इस धांसू कार की विदेशों में ताबड़तोड़ डिमांड, धड़ाधड़ से हो रही एक्सपोर्ट January 26, 2022 at 05:41AM

नई दिल्ली भारत से दिसंबर 2021 का कार एक्सपोर्ट का डेटा सामने आ गया है। बीते महीने यानी दिसंबर 2021 में 54,846 यूनिट्स एक्सपोर्ट किए गए। इयर ऑन इयर के आधार पर 4 पर्सेंट की निगेटिव ग्रोथ दर्ज की गई। दिसंबर 2020 में 57,050 यूनिट्स एक्सपोर्ट की गई थी। इस लिस्ट में नंबर 1 कार रही सुजुकी डिजायर। खास बात यह है कि इस कार का प्रॉडक्शन भारत में किया जाता है और अब विदेशों में भी इसकी खूब डिमांड है। आइए एक नजर डालते हैं कि किस कार का कितना एक्सपोर्ट हुआ।
  1. डिजायर - 6,214 यूनिट्स
  2. बलेनो - 4,865 यूनिट्स
  3. क्रेटा - 4,649 यूनिट्स
  4. वर्ना- 4,084 यूनिट्स
  5. वेंटो - 3,314 यूनिट्स
  6. सनी 3,314 यूनिट्स
  7. ग्रैंड आई 10 - 3,089 यूनिट्स
  8. सेल्टॉस - 2,568 यूनिट्स
  9. ब्रेजा - 2,208 यूनिट्स
  10. स्विफ्ट- 2,080 यूनिट्स
एक्सपोर्ट होने वाली कारों की लिस्ट में सुजुकी का बोलबाला रहा। टॉप 10 की बात करें तो एक्सपोर्ट हुई टॉप 10 कारों में 4 कारें मारुति की रहीं। इसके अलावा ह्यूंदै, किआ और फॉक्सवैगन की कारें भी शामिल रहीं लेकिन इस मामले मारुति की बादशाहत कायम है और टॉप 10 में सबसे ज्यादा कारें मारुति सुजुकी की ही रहीं।

Republic Day 2022: इन 5 स्वदेशी कारों से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, चीन भी नहीं समझ पाया इनका देसी जुगाड़ January 26, 2022 at 12:23AM

नई दिल्ली।Made in India cars in Indian Army: आज पूरा देश 73वां गणतंत्र दिवस (Republic Day 2022) मना रहा है। राजपथ पर हुई परेड में आज पूरी दुनिया ने भारतीय सेना का पराक्रम देखा। ऐसे में आज हम आपको उन 5 'मेड इन-इंडिया' कारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पिछले कई सालों से देश की रक्षा में इस्तेमाल (Indian army official cars) की जा रही हैं। भारतीय सेना के बेड़े में शामिल इन भारतीय कारों में Maruti Suzuki Gypsy (मारुति सुजुकी जिप्सी), Hindustan Ambassador (हिंदुस्तान अंबेस्डर) से लेकर Tata Safari Storme (टाटा सफारी स्टॉर्म) तक शामिल हैं। इसके अलावा सरहद पर पेट्रोलिंग के लिए Mahindra Scorpio (महिंद्रा स्कॉर्पियो) और एंबुलेंस के लिए Tata Sumo (टाटा सूमो) जैसी स्वदेशी कारों ने अपना जबरदस्त योगदान दिया है।

Made in India cars in Indian Army: आज हम आपको भारतीय सेना के बेड़े में शामिल उन 5 स्वदेशी कारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पिछले कई सालों से इस्तेमाल किए जा रहा हैं। इनमें Maruti Suzuki Gypsy (मारुति सुजुकी जिप्सी), Hindustan Ambassador (हिंदुस्तान अंबेस्डर), Tata Safari Storme (टाटा सफारी स्टॉर्म) से लेकर Mahindra Scorpio (महिंद्रा स्कॉर्पियो) और Tata Sumo (टाटा सूमो) तक शामिल हैं।


इन 5 स्वदेशी कारों से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, चीन भी नहीं समझ पाया इनका देसी जुगाड़

नई दिल्ली।

Made in India cars in Indian Army: आज पूरा देश 73वां गणतंत्र दिवस (Republic Day 2022) मना रहा है। राजपथ पर हुई परेड में आज पूरी दुनिया ने भारतीय सेना का पराक्रम देखा। ऐसे में आज हम आपको उन 5 'मेड इन-इंडिया' कारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पिछले कई सालों से देश की रक्षा में इस्तेमाल (Indian army official cars) की जा रही हैं। भारतीय सेना के बेड़े में शामिल इन भारतीय कारों में Maruti Suzuki Gypsy (मारुति सुजुकी जिप्सी), Hindustan Ambassador (हिंदुस्तान अंबेस्डर) से लेकर Tata Safari Storme (टाटा सफारी स्टॉर्म) तक शामिल हैं। इसके अलावा सरहद पर पेट्रोलिंग के लिए Mahindra Scorpio (महिंद्रा स्कॉर्पियो) और एंबुलेंस के लिए Tata Sumo (टाटा सूमो) जैसी स्वदेशी कारों ने अपना जबरदस्त योगदान दिया है।



Maruti Suzuki Gypsy
Maruti Suzuki Gypsy

मारुति सुजुकी जिप्सी का इस्तेमाल भारतीय सेना में पिछले कई दशकों से हो रहा है। यह कार नॉर्थ ईस्ट में सटे बॉर्डर से लेकर कश्मीर में चुनौती भरे इलाकों में भारतीय सेना की लाइन लाइन रही है। इसमें 1.3 लीटर का सिंगल सिलिंडर वाला टर्बोचार्ज्ड इंजन दिया गया है, जो 80 BHP का मैक्सिमम पावर और 103 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह कार सेना के लिए कितनी खास है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कंपनी ने इसे 1985 में लॉन्च किया था औऱ तब से अब तक में इसमें कोई भी मॉडिफिकेशन्स नहीं किए गए हैं।



Tata Sumo Army
Tata Sumo Army

टाटा सूमो (Tata Sumo) का इस्तेमाल भारतीय सेना में ज्यादा तर एंबुलेंस वाहन के तौर पर होता है। इसमें एक साथ 9 लोग बैठ सकते हैं। इसमें 3.0-लीटर का CR4 डीजल इंजन मिलता है, जो 85PS का मैक्सिमम पावर और 250Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। मुश्किल सड़कों पर बिना रुके चलने के लिए इसमें 4X4 व्हील ड्राइव सिस्टम मिलता है।



Hindustan Ambassador
Hindustan Ambassador

काले रंग की हिंदुस्तान अंबेस्डर जब किसी पास से गुजरती है, तो यह समझना मुश्किल नहीं है कि इसमें सेना का कोई अधिकारी बैठा है। यह कार पेट्रोल और डीजल दोनों ही इंजन में आती है। हालांकि, इसका डीजल इंजन वाला मॉडल ज्यादा पावरपुल है। इसके डीजल मॉडल में 2.0 लीटर का इंजन मिलता है, जो 52 PS का मैक्सिमम पावर और 106 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।



Mahindra Scorpio
Mahindra Scorpio

महिंद्रा स्कॉर्पियो (Mahindra Scorpio) का ITBP में काफी इस्तेमाल होता है। यह एक पावरफुल एसयूवी है। इसमें 2179 सीसी का mHawk इंजन दिया गया है, जो 120 BHP का मैक्सिमम पावर और 280 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। हर मुश्किल सड़क पर दौड़ने के लिए इसमें 4X4 व्हील ड्राइव मिलता है।



Tata Safari Storme
Tata Safari Storme

भारतीय सेना में टाटा सफारी की इस कार का इस्तेमाल काफी समय से हो रहा है। सेना के लिए इसका एक्सक्लूसिव मैट ग्रीन वेरिएंट आता है। इस कार में 2.2 लीटर, 4-सिलिंडर वाला टर्बोचार्ज्ड इंजन लगा है, जो 154 bhp का पावर और 400 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। मुश्किल रास्तों पर चलने के लिए इसमें 4X4 व्हील ड्राइव सेटिंग दी गई है।




Tata Nexon का जलवा, ब्रेजा, मैग्नाइट, वेन्यू सबको पीछे छोड़ बनी नंबर 1 January 26, 2022 at 12:23AM

नई दिल्ली भारत में सब 4 मीटर (4 मीटर से कम लंबी) सेगमेंट वर्तमान बहुत पॉप्युलर है। पिछले कुछ सालों में यह सेगमेंट जबरदस्त पॉप्युलर हो चुका है। कार निर्माता कंपनियां भी इस सेगमेंट लगातार अपनी कारें लॉन्च कर रही हैं और नए लॉन्च के लिहाज से ऑटोमोबाइल सेक्टर का सबसे बिजी सेगमेंट है। आइये जानते हैं पिछले महीने इस सेगमेंट में किन कारों ने सबसे ज्यादा सेल दर्ज की।
  1. टाटा नेक्सन - 12,899 यूनिट्स
  2. वेन्यू - 10,360 यूनिट्स
  3. ब्रेजा - 9,531 यूनिट्स
  4. एक्सयूवी 300 - 4,260 यूनिट्स
  5. सॉनेट - 3,578 यूनिट्स
  6. मैग्नाइट - 2,653 यूनिट्स
  7. अर्बन क्रूजर - 2,359 यूनिट्स
  8. कीगर - 2,117 यूनिट्स
  9. WRV- 985 यूनिट्स
  10. ईकोस्पोर्ट्स - 0 यूनिट्स
इस सेगमेंट में टाटा नेक्सन (Tata Nexon) की बादशाहत कायम रही। पिछले के मुकाबले कंपनी ने 88 पर्सेंट की जबरदस्त ग्रोथ दर्ज की। टिआगो और टिगोर के बाद कंपनी अपनी बेहद पॉप्युलर कार टाटा नेक्सॉन को भी सीएनजी किट ( CNG) के साथ बाजार में उतार सकती है। यह सीएनजी किट कंपनी इस कार के पेट्रोल ऑटोमेटिक (AMT) और टर्बो पेट्रोल वेरियंट्स के साथ दे सकती है। इसके अलावा 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन मॉडल में भी कंपनी फैक्ट्री फिटेड सीएनजी किट दे सकती है। हालांकि इस बारे में अभी तक कोई ऑफिशल जानकारी सामने नहीं आई है।

भारत में लॉन्च हुई 2 'मेड इन इंडिया' इलेक्ट्रिक बाइक्स, गजब का लुक, जबरदस्त रेंज January 25, 2022 at 11:48PM

नई दिल्ली दुनिया भर के ऑटोमोबाइल बाजारों में इलेक्ट्रिक वीकल्ज का लगातार विस्तार हो रहा है। भारत भी इससे अछूता नहीं है और कई नए स्टार्ट अप इस फील्ड में आगे आए हैं। इस सेगमेंट में कई नई कंपनियां सामने आ रही हैं और इलेक्ट्रिक स्कूटर, बाइक्स और कारों में निवेश कर रहे हैं। अब भारत फोर्ज (Bharat Forge) ईवी सेगमेंट में कदम रखने वाली लेटेस्ट कंपनी बन गई है। भारत फोर्ज पुणे की एक कंपनी है। अब इस होमग्रोन कंपनी ने Tork Motors के साथ मिलकर इलेक्ट्रिक टू वीलर और थ्री वीलर मार्केट में दस्तक दी है। कल्याणी ग्रुप ने भी फाइनेंशल इयर 2021 में इस कंपनी में 4 करोड़ का निवेश किया है। कंपनी ने FAME II सब्सिडी भी अचीव कर ली है। इलेक्ट्रिक बाइक कंपनी ने भारत में Tork Kratos और Kratos R electric मोटरसाइकल लॉन्च की है। टॉर्क मोटर्स 3 वीलर मेकर्स को भी इलेक्ट्रिक पावरट्रेन सप्लाई करने की तैयारी कर रहा है। Tork Kratos में 4kWh बैटरी पैक से लैस है जो 7.5kW की मैक्सिमम पावर डिलिवर करता है। यह बाइक 180 किमी की सर्टिफाइड रेंज के साथ आती है। बाइक की रियल वर्ल्ड रेंज 120 किमी की है। इसकी 1.08 लाख रुपये है। Kratos R बाइक की कीमत 1.23 लाख रुपये है। बिना सब्सिडी के इसका कीमत 2.08 लाख रुपये है। यह हाइ स्पीड मॉडल 4 कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। इसे वाइट, ब्लैक, रेंड और ब्लू कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।