Wednesday, November 30, 2022

इन 10 धांसू स्कूटर्स को खरीदने के लिए शोरूम में लग रही भारी भीड़, 2 मिनट में चुनें अपनी पसंद November 30, 2022 at 06:46AM

Best Selling Scooters in India October 2022: आज हम आपको पिछले महीने के टॉप-10 बेस्ट सेलिंग स्कूटर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। पिछले महीने टॉप-10 स्कूटर्स की लिस्ट में होंडा, सुजुकी, हीरो, यामाहा और टीवीएस के दो-दो स्कूटर्स ने अपनी जगह बनाई। हम आपको इन सभी स्कूटर्स की नई कीमतों के बारे में बताने जा रहे हैं।

इन 5 मोटरसाइकिलों का सिर चढ़कर बोल रहा जादू, 30 दिनों के भीतर बंपर बिक्री से टूटे कई रिकॉर्ड November 30, 2022 at 04:51AM

Top 5 Best Selling motorcycles: Hero Splendor पिछले महीने की टॉप-5 बेस्ट सेलिंग मोटरसाइकिलों की लिस्ट में पहले नंबर पर रही। ऐसे में आज हम आपको पिछले महीने की 5 सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिलों के बारे में बताने जा रहे हैं। इनमें Honda CB Shine (होंडा सीबी शाइन) और Bajaj Pulsar (बजाज पल्सर) से लेकर Hero HF Deluxe (हीरो एचएफ डीलक्स) और Bajaj Platina (बजाज प्लेटिना) शामिल हैं।

Mercedes-Benz GLB और EQB Review: पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन वाली 7 सीटर SUVs November 30, 2022 at 02:02AM

Mercedes-Benz GLB और EQB भारतीय बाजार में आने वाली नई लग्जरी 7-सीटर SUV हैं। दोनों ही गाड़ियों को ऑटो जर्नलिस्ट Ankit Dubey ने कोडईकनाल और मदुरै के खूबसूरत रास्तों पर चलाया जिसके बाद इस आर्टिकल के जरिए आपको दोनों ही गाड़ियों की फर्स्ट ड्राइव रिव्यू पढ़ने को मिलेगा ताकि आप GLB और EQB को बेहतर ढंग से जान सकें।

₹75000 से सस्ती इस 'स्कूटी' का सिर चढ़कर बोल रहा जादू, 30 दिनों में बिक गए 2 लाख से भी ज्यादा मॉडल November 30, 2022 at 12:58AM

Honda Activa Becomes Best Selling Scooter: भारतीय बाजार में होंडा एक्टिवा पिछले महीने यानी कि अक्तूबर 2022 में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर रहा। जबकि, इस दौरान TVSS Jupiter (टीवीएस जुपिटर) दूसरा और Suzuki Access (सुजुकी एक्सेस) तीसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर रहा। जनवरी से अब तक में होंडा एक्टिवा ने लगातार बेस्ट सेलिंग स्कूटर के खिताब पर अपना कब्जा जमा रखा है।

Tuesday, November 29, 2022

साल खत्म होने से पहले इन 10 मोटरसाइकिलों की बंपर डिमांड, 30 दिनों में धड़ाधड़ हुई बिक्री, शोरूम में टूटी भीड़ November 29, 2022 at 06:54PM

Top 10 Best Selling motorcycles of November 2022: अक्तूबर महीने की टॉप-10 बेस्ट सेलिंग मोटरसाइकिलों की लिस्ट में Hero Splendor ने एक बार फिर अपनी बादशाहत जारी रखते हुए Honda CB Shine (होंडा सीबी शाइन) और Bajaj Pulsar (बजाज पल्सर) को पीछे छोड़ दिया है। TVS Apache (टीवीएस अपाचे) पिछले महीने बेस्ट सेलिंग बाइक्स की टॉप-5 लिस्ट से बाहर रही। जबकि दो महीने पहले दूसरे नंबर पर रही Hero HF Deluxe (हीरो एचएफ डीलक्स) गिर कर चौथे नंबर पर आ गई।

1 दिसंबर से महंगे हो जाएंगे Hero के टू-व्हीलर्स, जानें कितने रुपये की होगी बढ़ोतरी November 29, 2022 at 05:34AM

Hero MotoCorp Price Hike: हीरो मोटोकॉर्प 1 दिसंबर 2022 से अपने दोपहिया वाहनों की कीमतों को महंगा करने जा रही है। कंपनी अपनी मोटरसाइकिलों और स्कूटरों की रेंज में 1500 रुपये तक की बढ़ोतरी करेगी। बढ़ी कीमतें अलग-अलग मॉडल पर अलग-अलग होगी। हीरो के टू-व्हीलर्स को 30 नवंबर तक खरीदने पर बढ़ी हुई कीमतें नहीं देनी पड़ेंगी।

Monday, November 28, 2022

₹10.44 लाख वाली इस धांसू कॉम्पैक्ट SUV ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, Kia Seltos और Grand Vitara में कांटे की टक्कर November 28, 2022 at 06:50PM

Best Selling Compact SUV October 2022: ​​पिछले महीने Hyundai Creta देश की बेस्ट सेलिंग सबकॉम्पैक्ट एसयूवी गाड़ी रही, जहां इसे 11000 से भी ज्यादा लोगों ने खरीदा। वहीं, इस दौरान Maruti Suzuki की Grand Vitara ने जबरदस्त परफॉर्म करते हुए टॉप-3 में एंट्री मारी है। जबकि, सितंबर महीने की तरह ही Kia Seltos को दूसरे नंबर पर संतोष करना पड़ा।

Sunday, November 27, 2022

Hero और Bajaj की सभी 29 मोटरसाइकिलों की कीमतें, Platina से Splendor तक की नई प्राइस लिस्ट November 27, 2022 at 07:48PM

Bajaj & Hero all Motorcycles complete price list November 2022: आज हम आपको हीरो और बजाज की सभी 29 मोटरसाइकिलों की नई प्राइस लिस्ट के बारे में बताने जा रहे हैं। आज हम आपको Hero Splendor Plus (हीरो स्पलेंडर प्लस) से लेकर Bajaj Pulsar (बजाज पल्सर) और Hero Passion Pro (हीरो पैशन प्रो) जैसी बेस्ट सेलिंग मोटरसाइकिलों की नई कीमतों के बारे में बताएंगे।

Saturday, November 26, 2022

पैडल और बैटरी दोनों से चलती हैं ये 4 धांसू इलेक्ट्र्रिक साइकिलें, 55 KM की रेंज, 25 kmph की टॉप स्पीड November 26, 2022 at 06:08PM

Hero Electric Bicycle: आज हम आपके लिए हीरो की चार इलेक्ट्रिक साइकिल लेकर आए हैं। इनमें 25 किलोमीटर प्रति घंटी की टॉप स्पीड मिलती है। इसके अलावा इन इलेक्ट्रिक साइकिलों की बैटरी को फुल चार्ज करने पर आपको 55 किलोमीटर तक का रेंज मिलेगा। इन इलेक्ट्रिक साइकिल को आप पैडल और बैटरी दोनों से चला सकते हैं।

Friday, November 25, 2022

ये हैं देश की 5 सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान कारें, Hyundai Aura और Tata Tigor में कांटे की टक्कर November 25, 2022 at 08:05PM

Maruti Suzuki Dzire (मारुति सुजुकी डिजायर) पिछले महीने देश की बेस्ट सेलिंग सेडान रही, जहां इसने बिक्री के मामले में Tata Tigor (टाटा टिगोर), Honda Amaze (होंडा अमेज) और Hyundai Aura (ह्यूंदै औरा) जैसी बेस्ट सेलिंग सेडान गाड़ियों को पीछे छोड़ दिया। पिछले महीने डिजायर के 12000 से भी ज्यादा मॉडलों की बिक्री हुई।

Ather ने होसुर में अपने दूसरे मैन्युफेक्चरिंग प्लांट का किया उद्घाटन, 450X और 450X Plus की होगी असेंबलिंग November 25, 2022 at 06:12PM

एथर एनर्जी (Ather Energy) ने तमिलनाडु के होसुर में अपने दूसरे मैन्युफेक्चरिंग प्लांट का उद्घाटन किया। यहां कंपनी अपने Ather 450X और Ather 450X Plus स्कूटरों की असेंबलिंग करेगी। 300,000 वर्ग फुट में फैली यह फैसिलिटी कंपनी को अपनी उत्पादन क्षमता को हर साल 420,000 यूनिट तक बढ़ाने में मदद करेगी। ​

साल खत्म होने से पहले धुआंधार बिक रहीं ये 5 धांसू कारें, शोरूम में खरीदने के लिए लग रही भीड़ November 25, 2022 at 04:59AM

Top 5 Best Selling Cars of October 2022: पिछले महीने Maruti Suzuki Alto देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है। हालांकि, इसके साथ और भी कई गाड़ियों को ग्राहकों का जबरदस्त साथ मिला। ऐसे में आज हम आपको पिछले महीने की 5 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों के बारे में बताने जा रहे हैं।

पिछले 30 दिनों में धुआंधार बिकी ये फैमिली कार, WagonR से Baleno तक को छोड़ा पीछे November 25, 2022 at 04:11AM

Maruti Suzuki Best Selling Cars: अक्तूबर 2022 यानी कि पिछले महीने Maruti Suzuki Alto (मारुति सुजुकी ऑल्टो) कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। इस दौरान बिक्री के मामले में Maruti Suzuki WagonR (मारुति सुजुकी वैगनआर) कंपनी की दूसरी और Maruti Suzuki Swift (मारुति सुजुकी स्विफ्ट) तीसरी बेस्ट सेलिंग कार रही।

₹6 लाख से कम कीमत में कितनी पैसा वसूल CNG कार है नई Maruti Alto K10? 2 मिनट में खुद करें फैसला November 24, 2022 at 10:43PM

Maruti Suzuki Alto K10 CNG: देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी ने अभी कुछ समय पहले ही अपनी नई Alto K10 का सीएनजी मॉडल भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। यह 6 लाख रुपये से कम कीमत में आने वाली एक एंट्री लेवल सीएनजी कार है। आज हम आपको इसके सभी स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में बताने जा रहे हैं।

Thursday, November 24, 2022

देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार ने मचाई सनसनी, 30 दिन में 20000 से भी ज्यादा लोगों ने कर दी बुक November 23, 2022 at 11:45PM

Tata Tiago EV Booking: टाटा मोटर्स की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार Tata Tiago EV ने 20,000 बुकिंग का आंकड़ा पार कर लिया है। इस साल 28 सितंबर को यह इलेक्ट्रिक कार भारतीय बाजार में लॉन्च हुई थी, जहां इसकी शुरुआती इंट्रोडक्ट्री कीमत 8.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई। टाटा मोटर्स इसकी डिलीवरी जनवरी 2023 से शुरू होगी।

Wednesday, November 23, 2022

₹1.17 लाख में कितनी पैसा वसूल बाइक है नई Bajaj Pulsar P150? महज 2 मिनट में खुद करें फैसला November 23, 2022 at 06:44PM

Bajaj Pulsar P150 Price and Specifications: बजाज ऑटो की नई Pulsar P150 भारतीय बाजार में 2 वैरिएंट्स में आती है। इसकी शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 1.17 लाख रुपये है। यह बाइक पुरानी Pulsar 150 और नई जेनरेशन वाली Pulsar N160 के बीच आती है। यह बाइक 5 कलर ऑप्शन्स में आती है।

Monday, November 21, 2022

Matter की इलेक्ट्रिक बाइक से उठा पर्दा, लिक्विड कूल्ड बैटरी और गियरबॉक्स फीचर वाली भारत की पहली मोटरसाइकिल November 21, 2022 at 06:55PM

Matter Electric Motorcycle: भारतीय बाजार में Matter ने अपनी नई इलेक्ट्रिक बाइक पर से पर्दा हटा दिया है। लिक्विड कूल्ड बैटरी और गियरबॉक्स फंक्शन के साथ आने वाली यह भारत की पहली इलेक्ट्रिक बाइक है। हालांकि, कंपनी ने इसके नाम और कीमत पर से पर्दा नहीं हटाया है। आज हम आपको इस नई इलेक्ट्रिक बाइक के सभी फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में बताने जा रहे हैं।

Sunday, November 20, 2022

इस नवंबर खरीदनी है Bajaj की नई बाइक? Platina से Pulsar तक पढ़ें सभी 18 मोटरसाइकिलों की नई कीमतें November 20, 2022 at 07:14PM

Bajaj All Motorcycles Complete Price List of November 2022: बजाज ऑटो भारतीय बाजार में कुल 18 मोटरसाइकिलों की बिक्री करती है। इनमें Bajaj Platina, Bajaj CT, Bajaj Avenger से लेकर Bajaj Dominar और Bajaj Pulsar सीरीज की मोटरसाइकिलें शामिल हैं। आज हम आपको सभी 18 बाइक्स की नई कीमतों के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके बाद आप खुद तय कर सकेंगे कि आपके बजट में बजाज की कौन सी बाइक सबसे बेस्ट रहेगी।

इस नवंबर खरीदनी है TVS की नई बाइक? Apache से Star City तक 2 मिनट में पढ़ें सभी 11 मोटरसाइकिलों की कीमतें November 20, 2022 at 12:50AM

TVS Motorcycles Price List of November 2022: अगर इस नवंबर महीने आप टीवीएस की नई बाइक खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आपको नई कीमतों के बारे में पता लगा लेना चाहिए। आज हम आपको भारतीय बाजार में बिकने वाली टीवीएस की सभी बाइक्स (TVS Motorcycles Price) की नई कीमतों के बारे में बताने जा रहे हैं। इनमें TVS Apache, TVS Raider से लेकर TVS Sport और TVS Star City Plus जैसी जबरदस्त बाइक्स शामिल हैं।

Saturday, November 19, 2022

इस नवंबर खरीदने जा रहे Hero की नई मोटरसाइकिल? 2 मिनट में पढ़ें सभी 14 बाइक्स की प्राइस लिस्ट November 19, 2022 at 04:44AM

Hero all motorcycles complete price list of November 2022: अगर आप इस नवंबर हीरो की नई मोटरसाइकिल खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको नई कीमतों के बारे में पता लगा लेना चाहिए। आज हम आपको हीरो की सभी 14 मोटरसाइकिलों की नई प्राइस लिस्ट के बारे में बताने जा रहे हैं। इनमें Hero Splendor Plus (हीरो स्पलेंडर प्लस), Hero Passion Pro (हीरो पैशन प्रो) से लेकर Bajaj Pulsar (बजाज पल्सर) और Bajaj Platina (बजाज प्लेटिना) जैसी बेस्ट सेलिंग बाइक्स शामिल हैं।

₹6.24 वाली इस धांसू कार की बंपर डिमांड, Honda Amaze से Hyundai Aura तक को छोड़ा पीछे November 19, 2022 at 01:12AM

Maruti Suzuki Dzire Best Selling Sedans November 2022: अक्तूबर महीने में Maruti Suzuki Dzire (मारुति सुजुकी डिजायर) की बादशाहत कायम रही। यह अक्तूबर महीने की सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान रही, जहां इसने Tata Tigor (टाटा टिगोर), Honda Amaze (होंडा अमेज) और Hyundai Aura (ह्यूंदै औरा) जैसी बेस्ट सेलिंग सेडान गाड़ियों को बिक्री के मामले में पीछे छोड़ दिया।

2 मिनट में पढ़ें Skoda की सभी 7 गाड़ियों की नई कीमतें, Slavia से Kushaq तक की पूरी प्राइस लिस्ट November 18, 2022 at 10:49PM

Skoda all cars complete price list of November 2022: अगर आप इस नवंबर महीने स्कोडा की नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपको कंपनी की सभी गाड़ियों की नई कीमतों के बारे में पता लगा लेना चाहिए। आज हम आपको स्कोडा की सभी 7 गाड़ियों की नई प्राइस लिस्ट के बारे में बताने जा रहे हैं। इनमें Skoda Slavia, Skoda Octavia से लेकर Skoda Kushaq और Skoda Superb जैसी प्रीमियम गाड़ियां भी शामिल हैं।

Friday, November 18, 2022

इस नवंबर खरीदनी है Tata की नई कार? Punch से Nexon तक पढ़ें सभी 7 गाड़ियों की नई कीमतें November 18, 2022 at 06:37PM

Tata All Cars New Price List of November 2022: इस नवंबर महीने अगर आप टाटा की नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको नई कीमतों के बारे में भी पता लगा लेना चाहिए। दरअसल, कुछ समय पहले ही कंपनी ने अपने ग्राहकों को झटका देते हुए अपनी लाइनअप को महंगा कर दिया था। कंपनी ने अपनी सीएनजी कारों तक को महंगा कर दिया। ऐसे में आज हम आपको Tata Tiago, Tigor, से लेकर Tata Punch और Tata Nexon तक सभी 7 गाड़ियों की नई प्राइस लिस्ट के बारे में बताएंगे।

आपके परिवार के लिए कितनी सुरक्षित बाइक है TVS Ronin? 2 मिनट में पढ़ें 4 जबरदस्त फीचर November 18, 2022 at 01:22AM

TVS Ronin के पीछे की सीट पर अगर कोई महिला साड़ी, लहंगा या फिर सूट पहन पर बैठी हैं, तो ये बाइक उनके लिए कितनी सुरक्षित है? दूसरा सवाल ये है कि ये बाइक छोटे बच्चों के लिए कितनी सुरक्षित है? तीसरा सवाल आपके लिए, जो इसे ड्राइव करेगा। ये बाइक आपके लिए कितनी सेफ है खास कर तब जब आप इसे गीली सड़कों पर चलाएंगे। आज आपके इन्हीं सारे सवालों का जवाब मैं इस सेगमेंट में दूंगा।

Thursday, November 17, 2022

इस महीने खरीदनी है Maruti की नई CNG कार? पढ़ें सभी 10 गाड़ियों की माइलेज और नई कीमतें November 17, 2022 at 06:45AM

Maruti Suzuki All CNG Cars Mileage and Price List: आज हम आपको मारुति की सभी सीएनजी कारों की नई प्राइस लिस्ट के साथ इनके माइलेज के बारे में भी बताएंगे। इनमें Maruti Suzuki WagonR CNG (मारुति सुजुकी वैगनआर) से Maruti Suzuki Ertiga CNG (मारुति सुजुकी अर्टिगा) तक शामिल हैं। हम आपको इन गाड़ियों में हाल ही में लॉन्च हुई Maruti Suzuki Baleno CNG (मारुति सुजुकी बलेनो) और Maruti Suzuki XL6 CNG की प्राइस और परफॉर्मेंस के बारे में बताएंगे।

Wednesday, November 16, 2022

भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार हुई लॉन्च, फुल चार्ज पर चलेगी 200 KM, कीमत ₹5 लाख से भी कम November 16, 2022 at 06:30AM

India Cheapest Electric Car:​ ​भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार लॉन्च हो गई है। पर्सनल मोबिलिटी व्हीकल ने अपनी EaS-E इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च कर दिया है। इस छोटी सी इलेक्ट्रिक कार में दो लोग बैठ सकते हैं। एक आगे कि तरफ और एक पीछे की तरफ। इसकी शुरुआती कीमत 5 लाख रुपये से भी कम है।

Tuesday, November 15, 2022

गंदे एयर फिल्टर से गाड़ी को कितना नुकसान हो सकता है? आपके सारे सवालों का यहां मिलेगा जवाब November 15, 2022 at 07:05PM

Car Maintenance Tips: लोग अक्सर एयर फिल्टर को हल्के में लेते हैं, जिससे बाद में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। अगर एयर फिल्टर्स की ठीक समय पर जांच न की जाए या उन्हें रिप्लेस नहीं किया जाए या गाड़ी को धूल भरे वातावरण में चलाया जाए, तो एयर फिल्टर में गंदगी जमा हो सकती है।

Monday, November 14, 2022

इस नवंबर खरीदने जा रहे Hyundai की नई कार? 2 मिनट से भी कम समय में पढ़ें सभी 11 गाड़ियों की नई कीमतें November 14, 2022 at 06:28AM

Hyundai Cars Complete Price List of November 2022: अगर आप इस नवंबर महीने ह्यूंदै की नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। आज हम आपको भारतीय बाजार में बिकने वाली ह्यूंदै की सभी 11 गाड़ियों की नई प्राइस लिस्ट के बारे में बताने जा रहे हैं।

इन 5 तरीकों के इस्तेमाल से लंबे समय तक चलेगी कार की AC, हर महीने होगी तगड़ी बचत, तेजी से ठंडी होगी कार November 14, 2022 at 01:21AM

Car AC Tips: अगर आप आपनी कार की एसी की हेल्थ और उम्र दोनों को बढ़ाना चाहते हैं तो फिर आपको हमारी यह खबर पूरी पढ़नी चाहिए। आज हम आपको उन 5 आसान तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें फॉलो करके आप अपनी कार की एसी को लंबे समय तक खराब होने से बचा सकते हैं।

Sunday, November 13, 2022

सेकेंड हैंड इलेक्ट्रिक कार खरीदना बेवकूफी या समझदारी? फैसला लेने से पहले इन 5 बातों का जरूर दें ध्यान November 13, 2022 at 07:20PM

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (Electric Vehicles) की लोकप्रियता पिछले कुछ सालों में काफी देखने को मिली है। इलेक्ट्रिक वाहनों के सेकेंड हैंड मॉडल (Second hand electric cars) की डिमांड में भी तेजी देखने को मिली है। अगर आप भी सेकेंड हैंड इलेक्ट्रिक वाहन (Used Electric Cars) में निवेश करने का सोच रहे हैं तो इन पांच बातों का ध्यान रख सकते हैं।

निसान कम दाम में ला सकती है 7 सीटर मैग्नाइट, मारुति अर्टिगा और किआ कारेन्स से होगा मुकाबला November 13, 2022 at 04:27PM

निसान आने वाले समय में अपनी सस्ती एसयूवी मैग्नाइट का 7 सीटर वेरिएंट लॉन्च कर सकती है, जिसकी कीमत 10 लाख रुपये से कम हो सकती है। इस एमपीवी का मुकाबला सेगमेंट की बेस्ट सेलिंग मारुति सुजुकी अर्टिगा और किआ कारेन्स के साथ ही रेनो ट्राइबर जैसी पॉपुलर कारों से होगा?

Lohia Auto के सीईओ ने कहा- जल्द ला रहे हैं हाई स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर, देशभर में फैलेगा ई-रिक्शा नेटवर्क November 13, 2022 at 03:46PM

लोहिया ऑटो के सीईओ (Lohia Auto CEO) आयुष गुप्ता (Ayush Gupta) ने नवभारत टाइम्स ऑटो से बातचीत के दौरान अपनी कंपनी की आगामी योजना के साथ ही अब तक के सफर और अपकमिंग प्रोडक्ट्स के बारे में विस्तार से बताया। आप भी जान लें कि इलेक्ट्रिक रिक्शा सेगमेंट में लीडिंग कंपनी लोहिया ऑटो आने वाले समय में क्या कुछ लाने की तैयारी में है?

इस नवंबर खरीदने जा रहे मारुति की कार? Baleno से WagonR तक, पढ़ें सभी 16 गाड़ियों की नई कीमतें November 12, 2022 at 10:49PM

Maruti Suzuki All Cars Price November 2021: अगर आप इस नवंबर महीने मारुति की नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। आज हम आपको मारुति की सभी 16 गाड़ियों की नई कीमतों के बारे में बताने जा रहे हैं। इन गाड़ियों में Maruti Suzuki Arena और Maruti Suzuki Nexa की सभी कारें मौजूद हैं।

Friday, November 11, 2022

इन 10 कारों को खरीदने के लिए शोरूम में लग रही सैकड़ों की भीड़, धड़ाधड़ बुकिंग से खाली हो रहा स्टॉक November 11, 2022 at 07:19PM

​Best Selling Cars of October 2022: क्या आपको पता है कि पिछले महीने कौन सी गाड़ी सबसे ज्यादा बिकी? आज हम आपको इसी सवाल का जवाब देंगे और पिछले महीने की टॉप-10 बेस्ट सेलिंग कारों के बारे में बताएंगे। इसके अलावा हम आपको इन गाड़ियों की कीमतों के बारे में भी बताएंगे।

फिर महंगी हो गई Tata की गाड़ियां, Punch से Nexon तक पढ़ें सभी 7 कारों की नई कीमतें November 11, 2022 at 05:32AM

Tata Cars Price November 2022: दिवाली के ठीक बाद टाटा ने अपनी गाड़ियों की कीमतों को एक बार फिर महंगा कर दिया है। आज हम आपको टाटा की सभी गाड़ियों की नई कीमतों के बारे में बताने जा रहे हैं। इनमें Tata Tiago, Tigor, Punch, Nexon, Altroz, Harrier और Safari शामिल हैं।

Tata की सबसे सस्ती कार ₹8000 तक हुई महंगी, CNG मॉडल की भी बढ़ी कीमतें, पढ़ें नई प्राइस लिस्ट November 10, 2022 at 10:42PM

Tata Tiago New Price November 2022: टाटा की कार खरीदने की सोच रहे ग्राहकों के लिए बुरी खबर है। कंपनी ने अपनी सबसे सस्ती कार की कीमतों के महंगा कर दिया है। कंपनी ने इसके पेट्रोल/डीजल के साथ सीएनजी मॉडलों की कीमतों को बढ़ा दिया है। टाटा टियागो की कीमतों में 5,000 रुपये से लेकर 8,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है।

Thursday, November 10, 2022

Royal Enfield की Super Meteor 650 की क्या होगी कीमत? कब हो रही भारत में लॉन्च, सारे सवालों का पढ़ें जवाब November 10, 2022 at 03:45AM

Royal Enfield Super Meteor 650 Price: रॉयल एनफील्ड ने इटली के मिलान में चल रहे EICMA Motorcycle Show में अपनी नई बाइक Super Meteor 650 से पर्दा हटा दिया है। देखने में बाइक कैसी है? क्या है इसका परफॉर्मेंस और इसमें क्या खास फीचर्स दिए गए हैं ये सारी चीजें आज आपको बताएंगे।

Wednesday, November 9, 2022

Royal Enfield की Super Meteor 650 से उठा पर्दा, परफॉर्मेंस से डिजाइन तक की पढ़ें पूरी डीटेल्स November 09, 2022 at 04:45AM

Royal Enfield Super Meteor 650 Unveiled: रॉयल एनफील्ड ने इटली के मिलान में चल रहे EICMA Motorcycle Show में अपनी Super Meteor 650 को पेश कर दिया है। कंपनी ने इसका टीजर पहले ही जारी कर दिया था। यह 650 सीसी सेगमेंट में कंपनी की तीसरी बाइक होगी। बता दें कि इस सेगमेंट में पहले से ही Royal Enfield अपनी continental GT 650 और Interceptor 650 जैसी बाइक्स की बिक्री कर रही है।

Royal Enfield की Himalayan से कितनी अलग है Scram 411? महज 2 मिनट में पढ़ें 10 बड़े बदलाव November 08, 2022 at 10:07PM

Royal Enfield Himalayan Vs Scram 411: ​7 महीने पहले Royal Enfield ने अपनी Scram 411 को भारत में लॉन्च किया था। ​​इस बाइक की सबसे खास बात ये है कि इसका मुकाबला किसी और से नहीं बल्कि Himalayan से है, जो खुद रॉयल एनफील्ड की बाइक है। आज हम आपको इस सेगमेंट में बताएंगे कि Royal Enfield Scram 411 किन किन मायनो में Himalayan से अलग है।

Tuesday, November 8, 2022

इन धांसू 7-सीटर गाड़ियों की धुआंधार हो रही बिक्री, शोरूम में टूट रही ग्राहकों की भारी भीड़ November 08, 2022 at 05:20AM

Best Selling Seven Seater Cars: अक्टूबर महीने Maruti Suzuki Ertiga (मारुति सुजुकी अर्टिगा) देश की बेस्ट सेलिंग ​7-सीटर कार रही। मारुति अर्टिगा ने पिछले महीने Mahindra Bolero (महिंद्रा बोलेरो), Maruti Grand Vitara (मारुति ग्रैंड विटारा), Mahindra Scorpio (महिंद्रा स्कॉर्पियो) और Kia Carens (किया कारेंस) जैसी बेस्ट सेलिंग 7-सीटर गाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए नंबर-1 का खिताब अपने नाम किया।

Honda ने भारतीय बाजार में छुआ नया मील का पत्थर, 25 साल के भीतर बेच डाली 20 लाख गाड़ियां November 08, 2022 at 01:08AM

होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (एचसीआईएल) ने भारतीय बाजार में 20 लाख गाड़ियों को बनाने का मील का पत्थर हासिल कर लिया है। होंडा सिटी कंपनी की 20 लाखवीं मॉडल रही, जिसका होंडा ने राजस्थान के टपुकारा में प्रोडक्शन प्लांट में रोलआउट किया। कंपनी भारतीय बाजार में अपनी प्रीमियम सेडान Honda City e-HEV, Honda City, फेमिली सेडान Honda Amaze, प्रीमियम हैचबैक Honda Jazz और स्पोर्टी Honda WR-V की बिक्री करती है।

TVS की कौन सी बाइक या 'स्कूटी' खरीदें? 2 मिनट में पढ़ें सभी 16 टू-व्हीलर्स की नई कीमतें November 07, 2022 at 10:50PM

TVS Two Wheelers Price: आज हम आपको भारतीय बाजार में बिकने वाली टीवीएस की सभी मोटरसाइकिलों (TVS Motorcycles Price) और स्कूटर्स (TVS Scooters Price) की कीमतों के बारे में बताने जा रहे हैं। इनमें ​TVS Ronin, ​TVS Raider, TVS Sport और TVS Star City Plus मोटरसाइकिलों के साथ TVS Jupiter और TVS Ntorq जैसे स्कूटर्स शामिल हैं।​

Monday, November 7, 2022

₹3 से ₹11 लाख वाली इन 10 धांसू कारों की भारी डिमांड, शोरूम में धड़ाधड़ हो रही बुकिंग, रोज बिक रहे सैकड़ों मॉडल November 07, 2022 at 06:50PM

​Best Selling Cars of October 2022: क्या आपको पता है कि पिछले महीने कौन सी गाड़ी सबसे ज्यादा बिकी? आज हम आपको इसी सवाल का जवाब देंगे। आज हम आपको पिछले महीने की टॉप-10 बेस्ट सेलिंग कारों के बारे में बताएंगे। इसके अलावा हम आपको इनकी बिक्री और कीमतों के बारे में भी बताएंगे।

अगले साल यामाहा का इलेक्ट्रिक स्कूटर होगा लॉन्च, हीरो के साथ ही ओला-टीवीएस से होगा मुकाबला, देखें डिटेल November 07, 2022 at 02:01AM

भारत में अगले साल यामाहा भी पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर (Yamaha Electric Scooter Launch) लॉन्च करने की तैयारी में है, जो कि प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में हालिया लॉन्च हीरो मोटोकॉर्प वीडा इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ ही ओला इलेक्ट्रिक और टीवीएस-बजाज कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से मुकाबला करेगा।

6 लाख से सस्ती 7 सीटर कार Renault Triber के सभी वेरिएंट की कीमत और माइलेज देखें November 07, 2022 at 01:27AM

भारत में सबसे सस्ती 7 सीटर कार रेनो ट्राइबर (Renault Triber) को RXE, RXL, RXT और RXZ जैसे ट्रिम लेवल के कुल 10 वेरिएंट्स में पेश किया गया है, जिनकी कीमतें 5.92 लाख रुपये से लेकर 8.51 लाख रुपये (एक्स शोरूम) तक है। रेनो ट्राइबर की माइलेज 20.0 kmpl तक की है। आइए, आपको ट्राइबर एमपीवी के सभी वेरिएंट्स की कीमत और माइलेज के बारे में बताते हैं।

Jeep ने भारत में शुरू की प्रीमियम एसयूवी Grand Cherokee की बुकिंग, देखें सभी खास बातें November 07, 2022 at 12:31AM

जीप इंडिया (Jeep India) ने अपनी प्रीमियम एसयूवी ऑल न्यू ग्रैंड चेरोकी (All New Grand Cherokee) का प्रोडक्शन शुरू करते हुए इसकी बुकिंग का भी ऐलान कर दिया है। 110 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स और अडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) समेत कई खास खूबियों से लैस 5वीं जेनरेशन वाली ग्रैंड चेरोकी की कीमत का जल्द खुलासा किया जाएगा और इस महीने डिलीवरी भी शुरू हो जाएगी।

Tata Nexon SUV के 6 वेरिएंट्स की बिक्री बंद, 3 नए मॉडल की एंट्री, देखें ज्यादा जानकारी November 06, 2022 at 10:57PM

टाटा नेक्सॉन (Tata Nexon) के XZ, XZA, XZ+ (O), XZA+ (O), XZ+ (O) Dark और XZA+ (O) Dark वेरिएंट्स को डिसकंटीन्यू कर दिया गया है और XZ+ (HS), XZ+ (L) और XZ+ (P) जैसे 3 नए वेरिएंट्स आए हैं।

अगले साल आ रही है बेहतर लुक और फीचर्स वाली Maruti Swift, दिसंबर में वर्ल्ड प्रीमियर November 06, 2022 at 09:12PM

2023 Maruti Suzuki Swift Launch Price Features: भारतीय बाजार में हैचबैक लवर्स की फेवरेट कार मारुति सुजुकी स्विफ्ट जल्द ही नेक्स्ट जेनरेशन अवतार में आने वाली है, जिसमें बेहतर लुक और फीचर्स के साथ ही काफी कुछ नई बातें देखने को मिलेंगी। खबर आ रही है कि अगले महीने इस कार का वर्ल्ड प्रीमियर होगा और फिर अगले साल की शुरुआत में इसे इंडियन मार्केट में पेश किया जा सकता है।

Sunday, November 6, 2022

मारुति सुजुकी की हालिया लॉन्च Baleno CNG, Swift CNG और XL6 CNG की प्राइस-माइलेज देखें November 06, 2022 at 07:26PM

मारुति सुजुकी ने हाल ही में अपनी 3 शानदार कारों को सीएनजी अवतार में पेश किया है, जो कि मारुति सुजुकी स्विफ्ट सीएनजी (Maruti Swift NG), मारुति बलेनो सीएनजी (Maruti Baleno CNG) और मारुति एक्सएल6 सीएनजी (Maruti XL6 CNG) हैं। इन सभी नई सीएनजी कारों के दाम और माइलेज डिटेल देखें।

दो लाख रुपये डाउनपेमेंट कर Hyundai Creta के ये 2 टॉप सेलिंग मॉडल खरीदने पर कितनी किस्त, देखें सारी डिटेल November 06, 2022 at 04:08AM

Hyundai Creta SUV Easy Finance Details: टॉप सेलिंग कॉम्पैक्ट एसयूवी ह्यूंदै क्रेटा के एस पेट्रोल और ईएक्स पेट्रोल मॉडल को आप 2 लाख रुपये डाउनपेमेंट कर फाइनैंस करा सकते हैं। इसके बाद आपको कितना लोन लेना होगा और कितने समय तक किस दर से कितनी मासिक किस्त देनी होगी, हम ये सारी जानकारी आपको बताने जा रहे हैं।

युवाओं को पसंद आते हैं ये 10 स्पोर्ट्स मोटरसाइकल, स्टाइलिश लुक और धांसू फीचर्स, कीमत 1.5 लाख से शुरू November 05, 2022 at 11:35PM

भारत में बजट स्पोर्ट्स मोटरसाइकल सेगमेंट में हीरो मोटोकॉर्प, बजाज, टीवीएस, सुजुकी, बीएमडब्ल्यू, यामाहा, केटीएम और होंडा समेत अन्य कंपनियों ने एक से बढ़कर एक प्रोडक्ट पेश किए हैं, जो कि अपने शानदार लुक और फीचर्स से युवाओं को आकर्षित करती है। चलिए, आपको एक लाख रुपये से लेकर 3 लाख रुपये तक की प्राइस रेंज के टॉप 10 स्पोर्ट्स बाइक के बारे में बताते हैं।

‌सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर का चलेगा दांव, Bajaj का नया प्रोडक्ट आ सकता है, कम दाम में बेहतर रेंज November 05, 2022 at 09:31PM

बजाज चेतक इलेक्ट्रिक के बाद बजाज ऑटो आने वाले समय में भारतीय बाजार में एक और इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर सकती है, जिसका मुकाबला ओला, ओकिनावा, हीरो इलेक्ट्रिक, एम्पियर और कोमाकी समेत अन्य कंपनियों के इलेक्ट्रिक स्कूटर से होगा। बजाज के अपकमिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत एक लाख रुपये से कम हो सकती है।

Tata अगले साल ला रही हैं एक से बढ़कर एक नई कारें, लिस्ट में कई इलेक्ट्रिक वीइकल्स, देखें सारी जानकारी November 05, 2022 at 08:39PM

अगले साल टाटा मोटर्स नेक्स्ट जेनरेशन टाटा नेक्सॉन (Tata Nexon Facelift), टाटा हैरियर पेट्रोल (Tata Harrier Petrol), टाटा सफारी पेट्रोल (Tata Safari Petrol), अल्ट्रोज ईवी (Altroz EV) और टाटा पंच इलेक्ट्रिक (Tata Punch Electric) समेत कई नई कारें इंडियन मार्केट में पेश करने की तैयारी में हैं।

Saturday, November 5, 2022

Jeep भारत में सस्ती SUV लाएगी, Nexon और Brezza को मिलेगी कड़ी चुनौती, देखें पूरी जानकारी November 05, 2022 at 06:15PM

भारत में जीप (Jeep) जल्द ही सब-कॉम्पैक्ट 4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में नई एसयूवी लाने की तैयारी में है, जिसकी कीमत 10 लाख रुपये से कम हो सकती है और इसका मुकाबला सेगमेंट की बेस्ट सेलिंग टाटा नेक्सॉन (Tata Nexon) के साथ ही मारुति ब्रेजा (Maruti Brezza), ह्यूंदै वेन्यू (Hyundai Venue) और किआ सॉनेट (Kia Sonet) समेत अन्य एसयूवी से होगा। देखें डिटेल।

इन 10 गाड़ियों की बंपर डिमांड से शोरूम में मच रही भारी भीड़, धड़ाधड़ बिक्री से टूटे सभी रिकॉर्ड November 05, 2022 at 06:46AM

Top 10 Best Selling Cars of October 2022: भारतीय बाजार में Maruti Suzuki Alto (मारुति सुजुकी ऑल्टो) लगातार दूसरी बार बेस्ट सेलिंग कार बन गई है। ऑल्टो ने लगातार दूसरी बार Maruti Suzuki WagonR (मारुति सुजुकी वैगनआर) को हरा कर देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार का खिताब अपने नाम किया है। पिछले महीने बेस्ट सेलिंग कारों की लिस्ट में Maruti Suzuki Swift (मारुति सुजुकी स्विफ्ट) तीसरे नंबर पर रही।

Ather Energy ने पंजाब में फैलाया रिटेल सेगमेंट का जाल, चंडीगढ़ में लॉन्च किया एक्सपीरियंस सेंटर November 05, 2022 at 05:20AM

इलेक्ट्रिक स्कूटर मैन्युफैक्चरर, एथर एनर्जी ने पंजाब में अपने रिटेल सेगमेंट की शुरुआत की है। एथर स्पेस में फ्लैगशिप एथर 450X (450एक्स) और 450 प्लस का नया लॉन्च- जेन 3 टेस्ट राइड और खरीदारी के लिए विशेष तौर पर उपलब्ध होगा। यह देश में एथर एनर्जी का 64वां एक्सपीरियंस सेंटर होगा।

Toyota Innova HyCross में सनरूफ के साथ ही बहुत से नए फीचर्स, लॉन्च से पहले सारी जानकारी देखें November 05, 2022 at 01:47AM

Toyota Innova Hycross Launch: टोयोटा किर्लोस्कर मोटर आगामी 25 नवंबर को अपनी टॉप सेलिंग कार इनोवा क्रिस्टा के नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस को अनवील करने वाली है, जिसमें बेहतर लुक और डिजाइन के साथ ही पैनारोमिक सनरूफ, 360 डिग्री कैमरा और अडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम समेत कई खास खूबियां देखने को मिल सकती हैं।

एक लाख रुपये डाउनपेमेंट कर Maruti Baleno Zeta कराएं फाइनैंस, फिर इतनी EMI और लोन November 04, 2022 at 11:58PM

Maruti Suzuki Baleno Easy Finance Details: मारुति सुजुकी बलेनो प्रीमियम हैचबैक है, जिसकी कीमत 6.49 लाख रुपये से लेकर 9.71 लाख रुपये (एक्स शोरूम) तक है। आप नेक्सा डीलरशिप पर मारुति बलेनो जेटा (Maruti Baleno Zeta) और जेटा ऑटोमैटिक (Baleno Zeta AMT) को महज एक लाख रुपये डाउनपेमेंट कर फाइनैंस करा सकते हैं। इसके बाद आपको कितना लोन मिलेगा और कितनी ईएमआई रहेगी, ये सारी डिटेल देखें।

महिंद्रा की नई Scorpio ने मचाया धमाल, लेकिन Bolero की बिक्री सबसे ज्यादा, देखें इनकी कीमतें November 04, 2022 at 09:04PM

बीते अक्टूबर में महिंद्रा एंड महिंद्रा की टॉप सेलिंग एसयूवी बोलेरो (Mahindra Bolero) रही। हालांकि, लॉन्च के बाद से ही नई स्कॉर्पियो-एन (New Scorpio-N) और स्कॉर्पियो क्लासिक (Scorpio Classic) की बंपर बिक्री हो रही है। महिंद्रा एक्सयूवी300 कंपनी की तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी है।

Friday, November 4, 2022

त्योहार में किन कंपनियों के टू-व्हीलर्स की हुई बंपर बिक्री, देखें हीरो और होंडा समेत इन 5 कंपनियों के हाल November 04, 2022 at 07:42PM

बीते फेस्टिवल सीजन में इंडियन मार्केट में टू-व्हीलर्स की बंपर सेल हुई और हीरो मोटोकॉर्प ने फिर से नंबर 1 का ताज हासिल किया। वहीं, होंडा रिटेल सेल में दूसरे नंबर पर खिसक गई। आइए, आपको हीरो के साथ ही होंडा, टीवीएस, बजाज और रॉयल एनफील्ड जैसी टॉप 5 कंपनियों की अक्टूबर 2022 टू-व्हीलर्स सेल्स रिपोर्ट देखें।

₹8.28 लाख में कितनी पैसा वसूल है Maruti Baleno की CNG कार? महज 2 मिनट में करें फैसला November 04, 2022 at 05:22AM

Maruti Suzuki Baleno CNG: मारुति ने अपनी Baleno के CNG मॉडल को दो वैरिएंट्स में उतारा है। इनमें Delta और Zeta शामिल हैं। ​​इसकी शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 8.28 लाख रुपये जो 9.21 लाख रुपये तक जाती है। बलेनो का सीएनजी मॉडल 30.61 kmpkg का माइलेज देता है। बलेनो अपने सेगमेंट की अकेली प्रीमियम हैचबैक है, जिसमें 6 एयरबैग्स मिलते हैं।

मारुति और टाटा-महिंद्रा समेत इन 10 कार कंपनियों की अक्टूबर 2022 सेल्स रिपोर्ट देखें, होगा फायदा November 04, 2022 at 02:31AM

भारत में मारुति सुजुकी ने पिछले महीने, यानी अक्टूबर 2022 में 1.40 लाख से ज्यादा कारें बेचीं। वहीं, दूसरे नंबर पर रही ह्यूंदै मोटर्स ने करीब 48 हजार से ज्यादा कारें बेचीं। तीसरे नंबर पर रही टाटा मोटर्स ने 45 हजार से ज्यादा और चौथे नंबर पर रही महिंद्रा एंड महिंद्रा 32 हजार से ज्यादा कारें बेचीं। इसके बाद किआ मोटर्स, टोयोटा, होंडा, स्कोडा, फॉक्सवैगन, रेनो, एमजी और निसान जैसी कंपनियों ने पिछले महीने कितनी कारें बेचीं, देखें डिटेल।

Kia Carens के दाम में एक बार फिर बढ़ोतरी, 50 हजार रुपये तक महंगी, देखें नई प्राइस लिस्ट November 04, 2022 at 02:05AM

Kia Carens Price Hiked In November 2022: किआ मोटर्स ने अपनी पॉपुलर 6-7 सीटर कार किआ कारेन्स के दाम में एक बार बढ़ोतरी की घोषणा की है। इस बार कारेन्स के काम में 10 हजार रुपये से लेकर 50 हजार रुपये तक का इजाफा किया गया है। चलिए, आपको किआ कारेन्स के सभी पेट्रोल और डीजल वेरिएंट्स की नई कीमतें बताते हैं।

मारुति सुजुकी की इस नई SUV के लिए शोरूम में लोगों की भीड़, 10.45 लाख रुपये से कीमत शुरू November 04, 2022 at 01:03AM

मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा (Maruti Suzuki Grand Vitara) ने लॉन्च होते ही इंडियन मार्केट में एसयूवी लवर्स को दीवाना बना डाला है। लॉन्च के साथ ही सितंबर में इसकी 4,770 यूनिट बिकी और फिर अक्टूबर में ग्रैंड विटारा की 8,052 यूनिट बिक गई।

Honda कारों के स्टॉक खत्म करने के लिए बंपर डिस्काउंट, होगा 63 हजार रुपये तक का फायदा, देखें ऑफर November 03, 2022 at 11:56PM

Honda Cars Discount Offers: होंडा कंपनी की कारों पर इन दिनों हजारों रुपये के कैश डिस्काउंट, लॉयल्टी बोनस और एक्सचेंज बोनस के साथ ही कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिए जा रहे हैं। आप भी अगर इन दिनों होंडा जैज (Honda Jazz), अमेज (Amaze), डब्ल्यूआर-वी (WR-V) और सिटी (Honda City) जैसी कारें खरीदने जा रहे हैं तो पहले यहां सारे ऑफर्स की जानकारी ले लें।

Alto बनी देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार, WagonR और Swift का भी क्रेज, देखें टॉप 10 कार लिस्ट November 03, 2022 at 08:22PM

मारुति सुजुकी ऑल्टो (Maruti Suzuki Alto) की फेस्टिवल सीजन में सबसे ज्यादा बिक्री हुई है और यह सस्ती कार देश की बेस्ट सेलिंग कार बन गई है। इसके बाद मारुति सुजुकी वैगनआर (WagonR), स्विफ्ट (Swift), बलेनो (Baleno), टाटा नेक्सॉन (Tata Nexon), मारुति डिजायर (Dzire), ह्यूंदै क्रेटा (Hyundai Creta), टाटा पंच (Tata Punch), मारुति अर्टिगा (Ertiga) और ब्रेजा (Brezza) जैसी कारें टॉप 10 लिस्ट में हैं। देखें इन कारों की कितनी यूनिट बीते अक्टूबर 2022 में बिकी हैं?

Thursday, November 3, 2022

Royal Enfield Super Meteor 650 से अगले हफ्ते उठेगा पर्दा, लॉन्च से पहले देखें सारी खास बातें November 03, 2022 at 07:30PM

Royal Enfield Super Meteor 650 Unveil: रॉयल एनफील्ड अगले हफ्ते अपनी सबसे पावरफुल मोटरसाइकल सुपर मीटियॉर 650 तो इटली के मिलान शहर में होने वाले आइकमा 2022 (EICMA 2022 Motor Show) में अनवील करने वाली है। सुपर मीटियॉर 650 का नया टीजर वीडियो जारी किया गया है, जिसमें क्या कुछ खास है, आइए आपको बताते हैं।

₹4 से ₹10 लाख में कौन सी 7-सीटर कार खरीदें? महज 2 मिनट में पढ़ें सभी 7 गाड़ियों की कीमतें November 03, 2022 at 05:23AM

7-Seater Cars Under 4 to 10 Lakh Rupees: अगर आप 4 लाख से 10 लाख रुपये के बजट में एक नई 7-सीटर कार खरीदना चाहते हैं, तो हमारी यह खबर आपके लिए है। आज हम आपको इस सेगमेंट में आने वाली सभी 7 फैमिली कारों के बारे में बताने जा रहे हैं। इनमें Renault Triber (रेनो ट्राइबर), Maruti Suzuki Ertiga (मारुति सुजुकी अर्टिगा), Mahindra Bolero (महिंद्रा बोलेरो) से लेकर Kia Carens (किया कारेंस) तक शामिल हैं।

₹50000 से ₹1 लाख के बीच Hero की कौन सी बाइक खरीदें? पढ़ें सभी 9 मोटरसाइकिलों की कीमतें November 03, 2022 at 01:26AM

Hero All Motorcycles Complete Price List: अगर आप हीरो की एक नई बाइक खरीदना चाहते हैं और आपका बजट 50,000 रुपये से 1 लाख रुपये के बीच है, तो हमारी यह खबर आपके लिए है। आज हम आपको इस बजट में आने वाली हीरो की सभी बाइक्स के बारे में बताने जा रहे हैं। इनमें Hero HF Deluxe, Hero Splendor Plus से लेकर Hero Passion Pro और Hero Super Splendor तक शामिल हैं।

2 मिनट में पढ़ें Maruti की सभी 10 CNG कारों की नई कीमतें, WagonR से Baleno तक की माइलेज डीटेल्स November 02, 2022 at 09:17PM

​Maruti Suzuki CNG Cars Mileage and Price: अगर आप मारुति की नई सीएनजी कार खरीदना चाहते हैं तो हमारी यह खबर आपके लिए है। आज हम आपको मारुति की सभी 10 CNG कारों के बारे में बताने जा रहे हैं। इनमें Maruti Suzuki WagonR से लेकर Maruti Suzuki Baleno और Maruti Suzuki Ertiga शामिल हैं।

Wednesday, November 2, 2022

टोयोटा की गाड़ियों की इस फेस्टिव सीजन बढ़ी मांग, अक्टूबर महीने में बिकीं 13143 कारें November 02, 2022 at 06:02AM

Toyota Sales Report October 2022: टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (Toyota Kirloskar Motor) ने अक्टूबर 2022 के महीने में कुल 13,143 गाड़ियों की बिक्री की है। टोयोटा ने पिछले साल के अक्टूबर महीने में कुल 12,440 गाड़ियों की बिक्री की थी। अक्टूबर 2021 की थोक बिक्री की तुलना में अक्टूबर 2022 में टीकेएम ने 6 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है।

TVS के दोपहिया वाहनों की फेस्टिव सीजन में बढ़ी बिक्री, लेकिन मोटरसाइकिलों की घटी मांग November 02, 2022 at 05:20AM

TVS Sales Report October 2022: टीवीएस मोटर कंपनी ने अक्तूबर 2022 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। शेयर बाजार को भेजी सूचना में कंपनी ने बताया कि उसने अक्तूबर 2022 में कुल (घरेलू+निर्यात) 275,934 यूनिट्स की बिक्री की। इस दौरान टीवीएस की मोटरसाइकिलों की बिक्री घटी है। जबकि, स्कूटर्स की बिक्री बढ़ी है।

खरीदने जा रहे Hero का नया टू-व्हीलर? महज 2 मिनट में पढ़ें सभी 14 बाइक्स और 4 'स्कूटी' की नई कीमतें November 01, 2022 at 11:22PM

​Hero Two Wheelers Complete Price List: हीरो मोटोकॉर्प ने पिछले महीने अपने लाइनअप को महंगा किया था।आज हम आपको हीरो मोटोकॉर्प के सभी 4 स्कूटर्स और 14 मोटरसाइकिलों की नई कीमतों के बारे में बताने जा रहे हैें। इनमें Hero Splendor Plus, Hero Passion Pro से लेकर Hero Pleasure Plus और Hero Maestro Edge शामिल हैं।

Tuesday, November 1, 2022

₹50000 से ₹70000 के बजट में आती हैं ये 7 धांसू बाइक्स, महज 2 मिनट में चुनें अपनी पसंद November 01, 2022 at 07:02PM

Best Mileage Motorcycles Under ₹50000 to ₹70000: अगर आप इस महीने एक नई बाइक खरीदना चाहते हैं और आपका बजट 50,000 से 70,000 रुपये के बीच है तो हम आपको इस बजट में आने वाली सभी 7 बाइक्स के बारे में बताने जा रहे हैं। इनमें Hero HF Deluxe (हीरो एचएफ डीलक्स), TVS Sport (टीवीएस स्पोर्ट) से लेकर Bajaj Platina (बजाज प्लेटिना) तक शामिल हैं।

Okinawa कंपनी के सभी इलेक्ट्रिक स्कूटर ने मचाया धमाल, पिछले 31 दिनों में बिके 17531 वाहन November 01, 2022 at 02:19AM

ओकिनावा ऑटोटेक (Okinawa Autotech) भारत में Praisepro, IPraise+, Okhi-90, Ridge+, LITE, R30 और Dual जैसे हाई-स्पीड और लो-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर मॉडल बेचती है। पिछले महीने ओकिनावा ने रेकॉर्डतोड़ 17,531 इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचे हैं।

मारुति कारों की मंथली सेल घटी, दिवाली में बिकीं कम कारें, ऑल्टो के साथ ही वैगनआर और ब्रेजा का दिखा क्रेज November 01, 2022 at 01:02AM

मारुति सुजुकी ने अक्टूबर में डोमेस्टिक मार्केट में कुल 1,40,377 कारें बेची हैं और यह बीते सितंबर 2022 के मुकाबले 5.42 फीसदी कम है। हालांकि अक्टूबर 2022 में सालाना बिक्री में करीब 29 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (MSIL) ने बीते महीने 20,448 यूनिट एक्सपोर्ट किए हैं। भारत में मारुति सुजुकी की हालिया लॉन्च ब्रेजा के साथ ही ऑल्टो 800, ऑल्टो के10, बलेनो, वैगनआर, स्विफ्ट, डिजायर और अर्टिगा जैसी कारों की खूब बिक्री होती है।

खुशखबरी! Maruti Suzuki की Baleno का CNG मॉडल लॉन्च, 30.61 km/kg का मिलेगा धांसू माइलेज November 01, 2022 at 12:47AM

Maruti Suzuki Baleno S CNG​ Launched in India​: देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी ने अपने ग्राहकों को दिवाली के बाद बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी ने अपनी Baleno के सीएनजी मॉडल को दो वैरिएंट्स के साथ लॉन्च किया है। Baleno के CNG मॉडल की भारतीय बाजार में शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.28 लाख रुपये है।

Nissan India ने अक्‍टूबर 2022 में 10011 वाहन बेचे, डोमेस्टिक मार्केट में बेचीं 3061 कारें, एक्सपोर्ट में तेजी October 31, 2022 at 11:23PM

निसान इंडिया ने बीते महीने, यानी अक्टूबर 2022 में 3061 कारें डोमेस्टिक मार्केट में बेचीं और 6950 वीइकल्स एक्सपोर्ट किए गए। रिटेल सेल में 22 फीसदी की सालाना बढ़ोतरी देखने को मिली है। निसान मैग्नाइट कंपनी की टॉप सेलिंग कार है।

लॉन्च से पहले Toyota Glanza CNG की अनऑफिशियल बुकिंग शुरू! देखें संभावित कीमत और खासियत October 31, 2022 at 09:59PM

मारुति सुजुकी बलेनो सीएनजी (Maruti Suzuki Baleno CNG) भारत में 8.28 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हो गई है और अब सभी की नजरें इसकी बड़ी बहन टोयोटा ग्लैंजा सीएनजी (Toyota Glanza CNG) पर है, जिसे जल्द ही लॉन्च कर दिया जाएगा। ग्लैंजा सीएनजी की अनऑफिशियल बुकिंग शुरू होने की खबर आ रही है।