Sunday, July 18, 2021

पेट्रोल-डीजल की चिंता खत्म! महज 10 पैसे में होगा 1 Km का सफर, पैडल और बैटरी दोनों से चलती हैं ये साइकिलें July 18, 2021 at 06:56PM

नई दिल्ली। आज हम आपको उन दो इलेक्ट्रिक ों () के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बैटरी और पैडल दोनों से चलती हैं। तो डालते हैं एक नजर... Nahak Motors- Garuda और Zippy नाहक मोटर्स (Nahak Motors) ने इस जुलाई महीने अपनी दो इलेक्ट्रिक साइकिलों को भारत में लॉन्च किया। इनके नाम गरूड़ (Garuda) और जिप्पी (Zippy) हैं। इन इलेक्ट्रिक साइकिलों में रिमुवेबल बैटरी, एलसीडी डिस्प्ले और पैडल सेंसर टेक्नोलाॅजी जैसे फीचर्स दिए गए हैं।इन इलेक्ट्रिक साइकिलों को खासतौर पर भारतीय कंडीशन को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। इनमें लिथियम-आयन बैटरी दी गई है, जिसे फुल चार्ज होने में करीब 3 घंटे लगते हैं। घर में मौजूद आम पावर साॅकेट में इसका चार्जर आसानी से फिट हो जाता है। एक बार पूरी तरह से चार्ज होने के बाद ये इलेक्ट्रिक साइकिलें 40 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती हैं। जिप्पी (Zippy) और गरूड़ (Garuda) इलेक्ट्रिक साइकिलों में एलाॅय स्टील फ्रेम दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि इन इलेक्ट्रिक साइकिलों पर ग्राहकों को करीब 10 पैसे प्रति किलोमीटर की लागत आएगी। इन इलेक्ट्रिक साइकिलों को बैटरी और पैडल दोनों से चलाया जा सकता है। यानी, बैटरी खत्म होने पर आप इन्हें साधारण साइकिल की तरह चला सकते हैं। भारतीय बाजार में गरूड़ (Garuda) इलेक्ट्रिक साइकिल की कीमत 31,999 रुपये है। वहीं, जिप्पी (Zippy) इलेक्ट्रिक साइकिल की कीमत 33,499 रुपये है। Nexzu Mobility- Roadlark इलेक्ट्रिक साइकिल Nexzu Mobility ने इस साल अप्रैल महीने अपनी नई इलेक्ट्रिक साइकिल Roadlark को भारत में लॉन्च किया। यह इलेक्ट्रिक साइकिल 100 किलोमीटर का रेंज देती है। आसान भाषा में समझें, तो यह इलेक्ट्रिक एक बार फुल चार्ज करने पर बिना रुके 100 किलोमीटर तक चल सकती है। वहीं, बैटरी खत्म होने पर आप इसे साधारण साइकिल की तरह पैडल से चला सकते हैं। यानी यह एक टू-इन-वन साइकिल है। इस इलेक्ट्रिक साइकिल को मेड-इन-इंडिया (Made-in-India) के तहत बनाया गया है। इसमें डुअल बैटरी सिस्टम दिया गया है। इसमें प्राइमरी 8.7 Ah की हल्की और रीमूवेबल बैटरी दी गई है। इसमें 5.2 Ah की सेकेंडरी इन-फ्रैम बैटरी भी मिलेगी। इसे घर में लगे नॉर्मल सॉकेट में लगा कर चार्ज किया जा सकता हैं। रफ्तार की बात करें, तो इसमें 25 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड मिलती है। इसमें डुअल वेंटिलेटेड डिस्क ब्रैक्स दिए गए हैं, जिसकी मदद से यह बाइक आसानी से कंट्रोल में आ जाती है। मुश्किल रास्तों पर बेहतर राइडिंग अनुभव के लिए इसमें रग्ड फ्रंट सस्पेंशन दिया गया है। कंपनी ने भारतीय बाजार में इसकी कीमत 42,000 रुपये रखी है।

Ducati Multistrada V4 की भारत में शुरू हुई प्री-बुकिंग, जानें क्या होगा इसमें खास July 18, 2021 at 06:06PM

नई दिल्ली। Ducati India (डुकाटी इंडिया) ने अपनी () की प्रीबुकिंग शुरू कर दी है। ग्राहक इस बाइक को कंपनी की आधिकारिक डीलरशिप पर जाकर बुक कर सकते हैं। इसके लिए ग्राहकों को 1 लाख रुपये की टोकन राशि देनी होगी।Multistrada V4 कंपनी की फ्लैगशिप ADV है, जिसे डुकाटी ने 9 महीने पहले अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेश किया था। यह कंपनी की तीसरी मोटरसाइकिल है, जिसमें V4 इंजन दिया गया है। इससे पहले Panigale V4 और Streetfighter V4 में भी V4 इंजन मिलता है।Multistrada V4 के लॉन्च के बाद सभी फ्लैगशिप मोटरसाइकिलों की भारत में बिक्री शुरू हो जाएगी। भारत में यह ADV दो वैरिएंट्स में लॉन्च हो सकती है। इनमें V4 और V4 S शामिल हैं। इसमें नया मोनोकोक्यू चेसी और नया डबल साइडेड स्विनग्राम दिया जा सकता है। इसके फ्रंट में 19 इंच का व्हील और रियर में 17 इंच का व्हील दिया जा सकता है। Multistrada V4 में नया ग्रैनटूरिजमो इंजन दिया जा सकता है। इसमें 1,158 सीसी, लिक्विड कूल्ड V4 इंजन के साथ 4-वाल्व प्रति सिलिंडर सिस्टम मिल सकता है। इसका इंजन 10,500 आरपीएम पर 168 bhp की मैक्सिमम पावर और 8,750 आरपीएम पर 125 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। इससे पहले Ducati ने अपनी Ducati Scrambler फैमिली की दो नई मोटरसाइकिलों को बीएस6 इंजन के साथ इस साल मार्च महीने में लॉन्च किया था। इन बाइक्स में 2021 Ducati Scrambler Nightshift और 2021 Ducati Scrambler Desert Sled शामिल हैं। भारतीय बाजार में नई Ducati Scrambler Nightshift की एक्स-शोरूम कीमत 9.80 लाख रुपये है। वहीं, 2021 Ducati Scrambler Desert Sled की कीमत 10.89 लाख रुपये है। इन दोनों ही मोटरसाइकिलों में 803 सीसी का L-ट्विन, 2-वाल्व इंजन दिया गया है। इन बाइक्स में लगा इंजन 8,250 आरपीएम पर 73 HP की मैक्सिमम पावर और 5,750 आरपीएम पर 66.2 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। दोनों ही मोटरसाइकिलों का इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।

आ रही 'देसी' डीजल इंजन वाली कार, मिलेगा जबरदस्त माइलेज July 18, 2021 at 01:15AM

नई दिल्ली Mahindra TUV 300 का अपडेटेड वर्जन जल्द मार्केट में एंट्री करने वाली है। इस कार के बारे में लगातार जानकारी सामने आती रहती है। अब इस कार के बारे में नई जानकारी सामने आई है। इसके माइलेज के बारे में जानकारी अब सामने आई हैं। कितना होगा माइलेज अब आ रही मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कार का माइलेज 17.28kmpl होगा। यह माइलेज डीजल मैन्युअल कॉम्बिनेशन के साथ है। यह कार 6 कलर ऑप्शन में आने वाली है। इसे आप नेपोली ब्लैक, हाईवे रेड, मजेस्टिक सिल्वर, पर्ल वाइट, रॉकी बीग और डायमंड पर्ल कलर ऑप्शन में खरीद सकेंगे। Mahindra Bolero Neo को लॉन्च करने के पीछे कंपनी का मकसद साफ है। इस कार को Bolero का ब्रांड मिलेगा। वहीं, इसमें नए हाइटेक फीचर्स मिलेंगे। इस कार में जैसी पावर और इंटीरियर देखने को मिलेगा। वहीं, इसमें Bolero जैसी स्टाइलिंग दी गई है। Mahindra Bolero Neo के पावर परफॉर्मेंस की बात करें, तो इसमें पावर के लिए 1493 सीसी का 3-सिलिंडर वाला इंजन दिया गया है। इसका इंजन 3750 आरपीएम पर 100 bhp की मैक्सिमम पावर और 1750-2250 आरपीएम पर 260 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है। Mahindra Bolero Neo एक सब-4 मीटर कार है, जिसमें केवल 2-व्हील ड्राइव सिस्टम ही मिलता है। इसमें महिंद्रा का मल्टी टेरेन तकनीक दी गई है। इस कार की पूरी बॉडी TUV300 के मुकाबले नीचे है। कंपनी ने Mahindra Bolero Neo को भारतीय बाजार में 6 कलर ऑप्शन्स में उतारा है। इनमें नेपोली ब्लैक, मैजेस्टिक सिल्वर, हाइवे रेड, पर्ल व्हाइट, डायमंड व्हाइट और रॉकी बैज शामिल हैं। इसमें स्पेस के साथ सुरक्षा का भी खासा ध्यान रखा गया है।

आ रही Hyundai की 'सबसे सस्ती' एसयूवी, जानें भारत में कब होगी लॉन्च July 17, 2021 at 08:31PM

नई दिल्ली देश की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी ह्यूंदै अपनी सबसे छोटी एसयूवी लॉन्च करने वाली है। सबसे छोटी होने के साथ साथ यह कंपनी की सबसे सस्ती एसयूवी भी होगी। सितंबर 2021 में इस कार का मास प्रोडक्शन कोरिया में शुरू हो जाएगा। पहले यह कार कोरिया में सेल के लिए उपलब्ध कराई जाएगी। इसके बाद इसे बाकी बाजारों में लॉन्च किया जाएगा। Hyundai Casper नाम से होगी लॉन्च इस कार को बाजार में ह्यूंदै कैस्पर नाम से लॉन्च किया जाएगा। भारत में इस कार को साल 2022 की शुरुआत में लॉन्च किया जाएगा। अब तक इसे ह्यूंदै AX1 नाम से जाना जा रहा था। कार के बारे में अन्य डीटेल भी जल्द सामने आएंगी। कुछ वक्त पहले कंपनी ने इस कार का टीजर जारी किया था। इस टीजर में कार का हेडलैम्प और टेललैम्प नजर आए थे। अब इस कार की नई स्पाई इमेज सामने आए हैं जिसमें कार का लगभग प्रॉडक्शन रेडी मॉडल नजर आ रहा है। यह मिनी एसयूवी ब्रैंड के सिग्नेचर एसयूवी डिजाइन के साथ आने वाली है। टाटा एचबीएक्स से होगी टक्कर ह्यूंदै की इस मिनी एसयूवी की टक्कर से होने वाली है। Tata HBX के नियर प्रॉडक्शन मॉडल (काफी हद तक फाइनल मॉडल) को फरवरी की शुरुआत में हुए ऑटो एक्सपो में पेश किया गया था। HBX का ऑटो एक्सपो में पेश किया गया मॉडल 90 पर्सेंट प्रॉडक्शन-रेडी (फाइनल मॉडल) था। इसका मतलब चौड़े टायर, रूफ-रैक और कुछ अन्य पार्ट को छोड़कर फाइनल मॉडल (बाजार में उतारा जाने वाला) ऑटो एक्सपो में पेश किए गए मॉडल की तरह ही होगा। यह छोटी एसयूवी अल्ट्रॉज के बाद टाटा का दूसरा मॉडल है, जो कंपनी ने नए ALFA मॉड्यूलर प्लैटफॉर्म पर आधारित है।