Wednesday, November 2, 2022

टोयोटा की गाड़ियों की इस फेस्टिव सीजन बढ़ी मांग, अक्टूबर महीने में बिकीं 13143 कारें November 02, 2022 at 06:02AM

Toyota Sales Report October 2022: टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (Toyota Kirloskar Motor) ने अक्टूबर 2022 के महीने में कुल 13,143 गाड़ियों की बिक्री की है। टोयोटा ने पिछले साल के अक्टूबर महीने में कुल 12,440 गाड़ियों की बिक्री की थी। अक्टूबर 2021 की थोक बिक्री की तुलना में अक्टूबर 2022 में टीकेएम ने 6 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है।

TVS के दोपहिया वाहनों की फेस्टिव सीजन में बढ़ी बिक्री, लेकिन मोटरसाइकिलों की घटी मांग November 02, 2022 at 05:20AM

TVS Sales Report October 2022: टीवीएस मोटर कंपनी ने अक्तूबर 2022 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। शेयर बाजार को भेजी सूचना में कंपनी ने बताया कि उसने अक्तूबर 2022 में कुल (घरेलू+निर्यात) 275,934 यूनिट्स की बिक्री की। इस दौरान टीवीएस की मोटरसाइकिलों की बिक्री घटी है। जबकि, स्कूटर्स की बिक्री बढ़ी है।

खरीदने जा रहे Hero का नया टू-व्हीलर? महज 2 मिनट में पढ़ें सभी 14 बाइक्स और 4 'स्कूटी' की नई कीमतें November 01, 2022 at 11:22PM

​Hero Two Wheelers Complete Price List: हीरो मोटोकॉर्प ने पिछले महीने अपने लाइनअप को महंगा किया था।आज हम आपको हीरो मोटोकॉर्प के सभी 4 स्कूटर्स और 14 मोटरसाइकिलों की नई कीमतों के बारे में बताने जा रहे हैें। इनमें Hero Splendor Plus, Hero Passion Pro से लेकर Hero Pleasure Plus और Hero Maestro Edge शामिल हैं।