Thursday, February 3, 2022

₹60000 से सस्ती इन धांसू बाइक्स में हर महीने होगी तगड़ी बचत, 97 Kmpl तक का देती हैं धांसू माइलेज February 03, 2022 at 07:40PM

नई दिल्ली। अगर आप 60000 रुपये से कम कीमत में एक बेहतर माइलेज वाली बाइक की तलाश में हैं तो हमारी यह खबर सिर्फ आपके लिए है। आज हम आपके 4 ऐसी बाइक्स लेकर आए हैं जिनमें 97 kmpl तक का धांसू माइलेज मिलता है। इन बाइक्स में , Bajaj CT100 से लेकर और तक शामिल हैं। आज हम आपको इन बाइक्स के माइलेज के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके अलावा हम आपको इन सभी बाइक्स की कीमतों के बारे में बताएंगे। ताकी, अपने बजट के हिसाब से आप अपनी पसंद की किफायती बाइक को चुन सकें। तो डालते हैं एक नजर... Hero HF 100 हीरो एचएफ 100 में पावर के लिए 97.2 सीसी का इंजन दिया गया है। यह भारतीय बाजार में बिकने वाली सबसे सस्ती बाइक है, जो 70 kmpl का माइलेज देती है। इसकी शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 51,030 रुपये है। Bajaj CT100 यह बजाज की सबसे सस्ती मोटरसाइकिल है, जिसमें 102 सीसी का इंजन दिया गया है। यह बाइक 89.5 किलोमीटर प्रति लीटर का शानदार माइलेज देती है। कुछ समय पहले ही इसकी कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। इसकी शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 53,696 रुपये है। TVS Sport टीवीएस स्पोर्ट में 99.7 सीसी का इंजन दिया गया है। यह टीवीएस की सबसे सस्ती और लोकप्रिय बाइक्स में से एक है, जिसे भारतीय ग्राहकों का जबरदस्त साथ मिलते आ रहा है।यह बाइक 74 kmpl का शानदार माइलेज देती है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 58,930 रुपये है, जो 64,955 रुपये तक जाती है। Bajaj Platina 100 बजाज प्लेटिना में 102 सीसी का DTS-i इंजन दिया गया है। यह बजाज की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक में से एक है, जो 96.9 Kmpl का जबरदस्त माइलेज देती है। यह देश की सबसे लोकप्रिय बाइक्स में से एक है। भारतीय बाजार में इसकी शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 59,309रुपये है।

100KM की टॉप स्पीड और 190KM की धांसू रेंज के साथ नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, जानें कीमत February 03, 2022 at 07:22PM

नई दिल्ली इलेक्ट्रिक वीकल बनाने वाली कंपनी ने इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है। इसे दो वर्जन Standard और S+ में लॉन्च किया गया है। इस स्कूटर की सबसे बड़ी हाइलाइट इसका फ्यूचरिस्टिक लुक है। इस स्कूटर में कंपनी ने अडैप्टिव हेडलैम्प के साथ साथ LCD इंस्ट्रुमेंट क्लस्टर दिया है। मिलेगी 190 किमी की लंबी रेंज इस स्कूटर की सबसे बड़ी खूबी है इसकी लंबी रेंज। इसे आप सिंगल चार्ज में 190 किमी तक दौड़ा सकते हैं। Zeeho AE8 स्कूटर गुड लुक्स और जबरदस्त परफॉर्मेंस का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है। भारत में कब होगी लॉन्च ? कंपनी ने इस स्कूटर को अपने होम मार्केट चीन में लॉन्च किया है। भारत में इस स्कूटर का लॉन्च अगले साल तक होगा। जबरदस्त फीचर्स से लैस यह स्कूटर भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक टू वीलर सेगमेंट में काफी कॉम्पटिशन बढ़ा सकता है। टॉप स्पीड और परफॉर्मेंस बात करें इस स्कूटर की टॉप स्पीड की तो यह स्कूटर 100kmph तक की स्पीड से चलाया जा सकता है। स्कूटर में स्वैपेबल बैटरी दी गई है जो 16hp पावर और 218Nm टॉर्क जेनेरेट करती है। 0-50 kmph की स्पीड स्कूटर 2.6 सेकेंड में पकड़ सकता है। कितनी है कीमत ? Zeeho AE8 के स्टैंडर्ड वर्जन की कीमत चीन में CNY 17,999 यानी लगभग 2.11 लाख रुपये है। वहीं S+ वेरियंट 21,699 CNY यानी लगभग 2.55 लाख रुपये में खरीदा जा सकता है।

दस हजार डाउनपेमेंट कर होंडा एक्टिवा 125 स्कूटर खरीदने पर कितनी मासिक किस्त, देखें पूरी डिटेल February 03, 2022 at 07:22PM

नई दिल्ली।Best Selling Scooter Honda Activa 125 Finance: भारत में होंडा एक्टिवा सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर है। इसे 110 सीसी के साथ ही 125 सीसी सेगमेंट में भी पेश किया गया है, जो कि ज्यादा पावरफुल वेरिएंट है। आप भी अगर इन दिनों कोई स्कूटर खरीदने का मन बना रहे हैं और आप एकमुश्त पैसे देने की बजाय फाइनैंस कराना चाहते हैं तो आपके लिए होंडा एक्टिवा 125 भी अच्छा ऑप्शन हैं। आप होंडा एक्टिवा 125 के 5 शानदार वेरिएंट्स में से कई भी बस 10 हजार रुपये डाउनपेमेंट कर घर ला सकते हैं। इसके बाद आपको होंडा एक्टिवा स्कूटर पर कितना लोन लेना होगा, मासिक किस्त यानी ईएमआई कितनी रहेगी और ब्याज दर क्या होगा, ये सारी डिटेल्स हम आपको बताने जा रहे हैं। ये भी पढ़ें- होंडा एक्टिवा 125 को भारत में 5 शानदार वेरिएंट्स में पेश किया गया है, जिनकी ऑन रोड प्राइस 85,791 रुपये से लेकर 95,051 रुपये तक है। इस स्कूटटर में 124 cc का इंडन लगा है, जो कि 8.29 PS की पावर और 10.3 Nm तक टॉर्क जेनरेट कर सकता है। होंडा एक्टिवा 125 की माइलेज 50 से 55 kmpl तक की है। इस बेस्ट सेलिंग स्कूटर का मुकाबला सुजुकी और यामाहा के पॉपुलर स्कूटर से है। ये भी पढ़ें- Honda Activa 125 Loan EMI Downpayment Detailsहोंडा एक्टिवा 125 ड्रम (Honda Activa 125 Drum) वेरिएंट की कीमत 85,791 रुपये है। आप इसे 10 हजार रुपये डाउनपेमेंट कर फाइनैंस करा सकते हैं। बाइक देखो ईएमआई कैलकुलेटर के मुताबिक, 10 हजार डाउनपेमेंट के बाद आपको 75,791 रुपये लोन मिलेगा और फिर 9.7 ब्याज दर के हिसाब से आपको अगले 3 साल तक के लिए 2,718 रुपये ईएमआई के रूप में देने होंगे। इस स्कूटर पर आपको 3 साल में 22,057 रुपये ब्याज लग जाएंगे। होंडा एक्टिवा 125 ड्रम अलॉय (Honda Activa 125 Drum Alloy) वेरिएंट की ऑन-रोड प्राइस 89,685 रुपये है। 10 हजार रुपये डाउनपेमेंट के बाद इस स्कूटर को खरीदने पर 79,685 रुपये लोन मिलेगा और फिर 3 साल के लिए 9.7 ब्याज दर से 2,858 रुपये मासिक किस्त बनेगा। ये भी पढ़ें- बेहद मामूली मासिक किस्तहोंडा एक्टिवा 125 प्रीमियम एडिशन ड्रम (Honda Activa 125 Premium Edition Drum) वेरिएंट की कीमत 91,136 रुपये (ऑन-रोड) है। आप इसे 10 हजार रुपये डाउनपेमेंट कर फाइनैंस कराते है तो आपको 81,136 रुपये लोन मिलेगा और फिर 9.7 ब्याज दर के हिसाब से आपको अगले 3 साल तक के लिए 2,910 रुपये ईएमआई के रूप में देने होंगे। इस स्कूटर पर आपको 3 साल में 23,624 रुपये ब्याज लग जाएंगे। होंडा एक्टिवा 125 डिस्क (Honda Activa 125 Disc) वेरिएंट की ऑन-रोड प्राइस 93,565 रुपये (ऑन-रोड) है। 10 हजार रुपये डाउनपेमेंट के बाद इस स्कूटर को खरीदने पर 83,565 रुपये लोन मिलेगा और फिर 3 साल के लिए 9.7 ब्याज दर से 2,997 रुपये मासिक किस्त बनेगा। इस स्कूटर पर आपको 24,327 रुपये ब्याज लगेगा। ये भी पढ़ें- प्रीमियम वेरिएंटहोंडा एक्टिवा 125 प्रीमियम एडिशन डिस्क (Honda Activa 125 Premium Edition Disc) वेरिएंट की कीमत 95,051 रुपये (ऑन-रोड) है। आप इसे 10 हजार रुपये डाउनपेमेंट कर फाइनैंस कराते है तो आपको 85,051 रुपये लोन मिलेगा और फिर 9.7 ब्याज दर के हिसाब से आपको अगले 3 साल तक के लिए 3,050 रुपये ईएमआई के रूप में देने होंगे। इस स्कूटर पर आपको 3 साल में 24,749 रुपये ब्याज लग जाएंगे। ये भी पढ़ें-

पेट्रोल-डीजल की चिंता खत्म! CNG से भी ज्यादा पसंद की जा रहीं ये 4 इलेक्ट्रिक कारें, पूरा देश हुआ दीवाना February 03, 2022 at 06:39PM

नई दिल्ली। ने भारतीय बाजार में अपना दबदबा साबित कर दिया है। यह भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार () बन गई है। ऐसे में आज हम आपको उन चार इलेक्ट्रिक कारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा बिक्री हुई है। इन इलेक्ट्रिक कारों में टाटा नेक्सन ईवी, एमजी जेडएस ईवी, टाटा टिगोर ईवी और ह्यूंदै कोना शामिल हैं। आज हम आपको इन सभी इलेक्ट्रिक कारों के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके अलावा हम आपको इनकी कीमतों के बारे में भी बताएंगे। तो डालते हैं एक नजर... Tata Nexon EV यह भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार है, जिसे पिछले साल 9,111 लोंगो ने खरीदा। जबकि, साल 2020 में इसके 2,529 मॉडल बिके थे। यह इलेक्ट्रिक कार एक बार फुल चार्ज करने पर 312 किलोमीटर तक चलती है। यह 9.9 सेकंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। फास्ट चार्जर के जरिए यह 60 मिनट में 80 फीसदी और होम चार्जर से 8 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 13.99 लाख रुपये है। यह भारत में दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार है, जिसे पिछले साल 2,798 ग्राहकों ने खरीदा। साल 2020 में इसके 1,142 मॉडल बिके थे। यह 419 km का रेंज देती है। यह 8.5 सेकंड में 0-100 kmph की रफ्तार हासिल कर लेती है। स्टैंडर्ड एसी चार्जर से यह इलेक्ट्रिक एसयूवी 6 घंटे में और 50kW डीसी फास्ट चार्जर से 50 मिनट में 80 फीसदी तक चार्ज हो जाती है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 13.49 लाख रुपये है। भारतीय बाजार में तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार है, जिसे साल 2021 में 2,611 ग्राहकों ने खरीदा। जबकि, साल 2020 में इसके 631 और 2019 में 728 मॉडल बिके थे। यह इलेक्ट्रिक कार 306 किलोमीटर तक का रेंज देती है। यह 5.7 सेकंड में 0-60 kmph की रफ्तार पकड़ लेती है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.99 लाख रुपये है। बिक्री के मामले में यह चौथे नंबर पर है। इसके 2021 में 121 यूनिट्स, साल 2020 में 223 और साल 2019 में 292 यूनिट्स बिके थे। यह 9.7 सेकंड में 0-100 kmph की रफ्तार हासिल कर लेती है। यह इलेक्ट्रिक कार 452 किलोमीटर तक का रेंज देती है। नॉर्मल चार्जर से यह 8 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। जबकि, फास्ट चार्जर से यह एक घंटे में 80 फीसदी तक चार्ज हो जाती है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 23.79 लाख रुपये है, जो 23.98 लाख रुपये तक जाती है।

मारुति के सामने ह्यूंदै, टाटा, महिंद्रा समेत किसी कंपनी का न चला जोर, बेच डालीं 1.29 लाख कारें, देखें डिटेल February 03, 2022 at 01:09AM

नई दिल्ली।Best Selling Car Company In India: भारत में कार कंपनियों ने पिछले महीने, यानी जनवरी 2022 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है, जिसके बाद पता चल गया है कि कौन सी कंपनी ने सबसे ज्यादा कारें बेची हैं और किसे मंथली या एनुअली कितना फायदा या नुकसान हुआ है। लंबे समय से नंबर 1 कार कंपनी के पद पर काबिज मारुति सुजुकी ने साल 2022 के पहले महीने में भी अपना जादू बरकरार रखा है और सबसे ज्यादा 1.29 लाख के करीब कारें बेचीं हैं। वहीं दिसंबर 2021 में टाटा मोटर्स से पिछड़ने के बाद ह्यूंदै मोटर्स ने अच्छी वापसी की है और वह जनवरी 2022 में सबसे ज्यादा कार बेचने वाली कंपनी की लिस्ट में दूसरे पायदान पर है। चलिए, अब आपको बताते हैं कि देसी कंपनी टाटा मोटर्स और महिंद्रा समेत अन्य कंपनियों की क्या हालत रही? ये भी पढ़ें- मारुति सुजुकी का जलवा कायमजनवरी 2021 कार सेल्स रिपोर्ट के मुताबिक, मारुति सुजुकी ने सबसे ज्यादा 1,28,924 कारें बेची हैं और यह करीब 5 फीसदी की मंथली ग्रोथ के साथ है। इसके बाद ह्यूंदै मोटर्स ने कुल 44,022 कारें बेचीं, जो कि 36 फीसदी की मंथली ग्रोथ के साथ है। तीसरे नंबर पर टाटा मोटर्स है, जिसने कुल 40,777 कारें बेची है और यह 15 फीसदी से ज्यादा की ग्रोथ के साथ है। महिंद्रा चौथे नंबर पर है, जिसने कुल 19,964 कारें बेची हैं और यह करीब 13 फीसदी की मंथली ग्रोथ के साथ है। लिस्ट में पांचवें नंबर पर किआ मोटर्स है, जिसने जनवरी 2022 में शानदार परफॉर्मेंस दिखाते हुए 19,319 कारें बेच डालीं और यह 147 फीसदी मंथली ग्रोथ के साथ है। इसके बाद होंडा का नंबर आता है, जिसने 10,427 कारें जनवरी 2022 में बेचीं और यह करीब 31 फीसदी की सालाना ग्रोथ के साथ है। ये भी पढ़ें- टोयोटा के लिए अच्छा नहीं रहा जनवरी 2022जनवरी 2022 कार सेल्स रिपोर्ट के मुताबिक, टॉप सेलिंग कार कंपनियों की लिस्ट में सातवें नंबर पर रेनॉल्ट है, जिसने कुल 8,119 कारें बेचीं और यह 32 फीसदी की मंथली ग्रोथ के साथ है। इसके बाद टोयोटा ने कुल 7,328 कारें बेचीं। टोयोटा के लिए साल 2022 का पहला महीना अच्छा नहीं रहा और उसकी दिसंबर 2021 के मुकाबले 32 फीसदी कम कारें बिकीं। इसके बाद एमजी मोटर इंडिया ने कुल 4,306 कारें बेचीं और यह 72 फीसदी की मंथली ग्रोथ के साथ है। 10वें नंबर पर मौजूद निसान ने कुल 4250 कारें बेचीं और यह 41 फीसदी की मंथली ग्रोथ के साथ है। इसके बाद कुछ प्रमुख कंपनियों में फॉक्सवैगन ने कुल 3523 कारें, स्कोडा ने 3009 कारें और जीप ने 861 कारें जनवरी 2022 में बेचीं। सिट्रोएन ने 40 कारें बेचीं। ये भी पढ़ें-

देसी कंपनी महिंद्रा ऑटो की वीइकल सेल्स में जनवरी 2022 में 20 फीसदी ग्रोथ, XUV700 का क्रेज February 03, 2022 at 03:05AM

नई दिल्ली।Mahindra XUV700 Bolero Thar Jan 2022 Sale: देसी ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने साल 2022 की अच्छी शुरुआत करते हुए जनवरी 2022 में ओवरऑल ऑटो सेल्स में 20 फीसदी बढ़ोतरी दर्ज कराई है और कुल 46,804 वीइकल्स बेचे हैं। कंपनी की पैसेंजर और यूटिविटी वीइकल्स के साथ ही कॉमर्शियल वीइकल्स की बिक्री में तेजी से कंपनी आगे की योजना और उनके क्रियान्वयन को लेकर उत्साहित है। चलिए, बताते हैं कि महिंद्रा एंड महिंद्रा ने किन-किन सेगमेंट में कितनी कारें बेची हैं? ये भी पढ़ें- देखें महिंद्रा वीइकल्स जनवरी 2022 सेल्स रिपोर्टपिछले महीने, यानी जनवरी 2022 में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कुल 46,804 वीइकल्स बेचे, जिनमें यूटिलिटी वीइकल्स सेगमेंट में कुल 19,848 यूनिट बिकी। वहीं, इस सेगमेंट में 2,861 वीइकल एक्सपोर्ट किए गए। वहीं पैसेंजर वीइकल सेगमेंट में महिंद्रा ने कारों और वैन की कुल 116 यूनिट बेची। कंपनी ने कॉमर्शियल वीइकल सेगमेंट में 58 फीसदी बढ़ोतरी दर्ज कराते हुए जनवरी 2022 में कुल 21,111 यूनिट्स बेचे। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी हालिया लॉन्च एसयूवी महिंद्रा एक्सयूवी700 की 14 जनवरी 2022 तक 90 दिनों के अंदर 14000 यूनिट डिलिवर कर रेकॉर्ड बना दिया है और इस एसयूवी ने अब तक एक लाख बुकिंग का आंकड़ा पार कर लिया है। ये भी पढ़ें- इस साल महिंद्रा का दिखेगा जलवाभारत में इस साल महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कारें आने वाली हैं। आने वाले दिनों में नई महिंद्रा स्कॉर्पियो भी लॉन्च होगी। फिलहाल मार्केट में महिंद्रा एक्सयूवी700, एक्सयूवी300 के साथ ही महिंद्रा थार, महिंद्रा स्कॉर्पियो और महिंद्रा बोलेरो नियो जैसी एसयूवी की अच्छी बिक्री होती है। महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड में ऑटोमोटिव डिविजन के सीईओ वीजय नाकरा ने साल 2022 की अच्छी शुरुआत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि पैसेंजर, कॉमर्शियल वीइकल्स के साथ ही इंटरनैशनल ऑपरेशनंस में ग्रोथ हमारे लिए उत्साहजनक है। ये भी पढ़ें-

धोनी के बाद क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव के गैराज की भी शान बनी ‘हल्क’ निसान जोंगा, देखें कार कलेक्शन February 03, 2022 at 12:05AM

नई दिल्ली।Suryakumar Yadav Nissan Jonga Look Price Features: बिजनेसमैन और बॉलीवुड सिलेब्रिटीज के साथ ही स्पोर्ट्सपर्संस की भी कारों के प्रति दीवानगी की समय-समय पर चर्चा होती रहती है और अब क्रिकेटर सूर्य कुमार यादव ने इस चर्चा को और तेज कर दिया है। जी हां, बीते दिनों सूर्यकुमार यादव ने बेहद स्पेशल कस्टमाइज्ड ऑफ रोडिंग एसयूवी निसान खरीदी, जो कभी इंडियन आर्मी की शान हुआ करती थी। सूर्यकुमार यादव से पहले महेंद्र सिंह धोनी भी निसान जोंगा के प्राउड ऑनर बने थे। चलिए, आपको निसान जोंगा के लुक और फीचर्स के साथ ही इसकी सभी खास बातें बताते हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव अब निसान जोंगा के प्राउड ऑनर बन गए हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये इसकी जानकारी दी है। कभी इंडियन आर्मी की सवारी रही निसान जोंगा अब सूर्यकुमार यादव की गैराज में काफी सारे कस्टमाइजेशन के बाद आई है। फोटो के जरिये देखें इस धांसू ऑफ-रोडिंग एसयूवी की सभी खास बातें।


धोनी के बाद क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव के गैराज की भी शान बनी ‘हल्क’ निसान जोंगा, देखें कार कलेक्शन

नई दिल्ली।
Suryakumar Yadav Nissan Jonga Look Price Features:

बिजनेसमैन और बॉलीवुड सिलेब्रिटीज के साथ ही स्पोर्ट्सपर्संस की भी कारों के प्रति दीवानगी की समय-समय पर चर्चा होती रहती है और अब क्रिकेटर सूर्य कुमार यादव ने इस चर्चा को और तेज कर दिया है। जी हां, बीते दिनों सूर्यकुमार यादव ने बेहद स्पेशल कस्टमाइज्ड ऑफ रोडिंग एसयूवी निसान खरीदी, जो कभी इंडियन आर्मी की शान हुआ करती थी। सूर्यकुमार यादव से पहले महेंद्र सिंह धोनी भी निसान जोंगा के प्राउड ऑनर बने थे। चलिए, आपको निसान जोंगा के लुक और फीचर्स के साथ ही इसकी सभी खास बातें बताते हैं।



सूर्यकुमार यादव की नई हल्क
सूर्यकुमार यादव की नई हल्क

आईपीएल में मुंबई इंडियंस के स्टार क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव ने इस हफ्ते सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये बताया- मेरे खास खिलौने ‘हल्क’ को हेलो कीजिए! निसान जोंगा फ्लोरेसेंट ग्रीन कलर में है, जिसे काफी कस्टमाइज कराया गया है, जिससे यह वाकई कारों में हल्क लगती है।



निसान जोंगा की कहानी
निसान जोंगा की कहानी

निसान ने साल 1965 में इंडियम आर्मी के लिए एक्सक्लूविस लाइसेंस जारी कर जोंगा बनाने की प्रक्रिया शुरू की और यह ऑफ रोडिंग पावरफुल एसयूवी साल 1969 से 1999 तक इंडियन आर्मी की प्रमुख सवारी रही। बाद में इसे महिंद्रा एमएम540 जीप ने रिप्लेस किया।



महज 100 यूनिट सिविलियंस के लिए
महज 100 यूनिट सिविलियंस के लिए

आपको जानकर आश्चर्य होगा कि सिविलियंस के लिए निसान जोंगा की महज 100 यूनिट का प्रोडक्शन शुरू हुआ था और यह भारत में कुछ चुनिंदा लोगों के ही पास है, जिनमें महेंद्र सिंह धोनी के साथ ही अब स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का नाम भी शामिल हो गया है। यह एक टन वजनी एसयूवी है और इसके कस्टमाइज्ड वेरिएंट की कीमत लाखों में है।



निसान जोंगा काफी पावरफुल
निसान जोंगा काफी पावरफुल

निसान जोंगा में 3.9 लीटर का 6 सिलिंडर डीजल इंजन लगा है, जो कि 110 bhp की पावर और 264 Nm टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसमें 3 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और 4 व्हील ड्राइव ऑप्शन है।



देखने में वाकई हल्क लगती है
देखने में वाकई हल्क लगती है

सूर्यकुमार की गैराज में जो नई कार निसान जोंगा आई है, वह देखने में काफी पावरफुल है। इस हैविली कस्टमाइज्ड ऑफ-रोडिंग एसयूवी में हैवी ड्यूटी बंपर, पावरफुल विंच, एलईडी हेडलैंप और टेललैंप समेत कई खास खूबियां देखने को मिलती हैं।



सूर्यकुमार यादव के कार कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव के कार कलेक्शन

सूर्यकुमार यादव के पास कई लग्जरी कारें हैं, जिनमें रेंज रोवर वेलार, मिनी कूपर एस, ऑडी आरएस5 और स्कोडा सुपर्ब सेडान प्रमुख हैं। सूर्यकुमार यादव को महंगी कारों का बड़ा शौक है और अब उनके गैराज में कई खास कारें हैं।