Monday, January 16, 2023

Mahindra XUV400 भारत में 15.99 लाख रुपये में लॉन्च, टाटा नेक्सॉन ईवी मैक्स से सस्ती और रेंज भी धांसू January 16, 2023 at 07:26PM

नई दिल्ली।Mahindra XUV400 Price Features Range: महिंद्रा एंड महिंद्रा ने भारतीय बाजार में अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी महिंद्रा एक्सयूवी400 की कीमत का खुलासा कर दिया है। इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में टाटा नेक्सॉन ईवी मैक्स से मुकाबले को आई महिंद्रा एक्सयूवी400 शानदार लुक और फीचर्स के साथ ही जबरदस्त बैटरी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार है और इसकी शुरुआती कीमत 15.99 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है। 26 जनवरी 2023 से एक्सयूवी400 की बुकिंग शुरू होगी। आप भी अगर नए साल में अपने लिए इलेक्ट्रिक कार खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले जान लें कि महिंद्रा एक्सयूवी400 में क्या कुछ खास है और क्या यह आपके लिए फायदे का सौदा हो सकता है।