Monday, October 26, 2020
नए अवतार में आई बजाज की यह शानदार बाइक, कीमत ₹50,000 से कम October 26, 2020 at 07:23PM
नई Hyundai i20 की दिखी पहली झलक, जल्द होने वाली है लॉन्च October 26, 2020 at 03:06AM
Maruti Suzuki की इस कार ने मचाया धमाल, ताबड़तोड़ सेल October 25, 2020 at 09:26PM
नई दिल्ली Maruti Suzuki ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। कंपनी की सबसे पॉप्युलर हैचबैक Maruti Suzuki Baleno ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 लाख से ज्यादा यूनिट्स सेल होने का रेकॉर्ड अपने नाम कर लिया। मारुति सुजुकी बलेनो ने 5 साल में यह उपलब्धि हासिल की।मौजूदा समय में भी इस कार को काफी पसंद किया जा रहा है और औसतन 15,000 यूनिट्स इस कार की हर महीने बिकती हैं। सितंबर 2020 में इस कार की 19,433 यूनिट्स सेल हुई। इस कार को भारत में मैन्युफैक्चर किया जाता है।

नई दिल्ली
Maruti Suzuki ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। कंपनी की सबसे पॉप्युलर हैचबैक Maruti Suzuki Baleno ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 लाख से ज्यादा यूनिट्स सेल होने का रेकॉर्ड अपने नाम कर लिया। मारुति सुजुकी बलेनो ने 5 साल में यह उपलब्धि हासिल की।
साल 2015 में लॉन्च हुई बलेनो

कंपनी ने अक्टूबर 2015 में बलेनो हैचबैक लॉन्च की थी। भारत में कस्टमर्स इस कार को खूब पसंद किया और शुरुआत से ही कार की सेल जबरदस्त रही जिसके चलते इस कार ने अब 8 लाख यूनिट्स सेल करने का आकड़ा पार कर लिया है।
सबसे तेज 8 लाख यूनिट्स की सेल

कंपनी का दावा है कि बलेनो ने रेकॉर्ड टाइम में 8 लाख यूनिट का आकड़ा पार किया है। लॉन्च के बाद 59 महीनों में कंपनी ने यह आंकड़ा पार किया। कंपनी की Nexa रिटेल चेन का यह दूसरा मॉडल था।
5 साल बाद भी कार की सेल जबर्दस्त

मौजूदा समय में भी इस कार को काफी पसंद किया जा रहा है और औसतन 15,000 यूनिट्स इस कार की हर महीने बिकती हैं। सितंबर 2020 में इस कार की 19,433 यूनिट्स सेल हुई। इस कार को भारत में मैन्युफैक्चर किया जाता है। यही से इसे ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, लैटिन अमेरिका, अफ्रीका, मिडिल ईस्ट और साउथ अफ्रीका में एक्सपोर्ट किया जाता है।
Tata Motors का नया रेकॉर्ड, 40 लाख से ज्यादा कारों का प्रॉडक्शन October 25, 2020 at 08:59PM
नई दिल्ली स्वदेशी ऑटोमोबाइल Tata Motors ने एक नई उपलब्धि हासिल की है। कंपनी ने हाल ही में 40 लाख पैसेंजर वीकल बनाने का आंकड़ा पार किया। कंपनी की प्रीमियम हैचबैक Tata Altroz टाटा की 40 लाखवीं कार बनी।परंपरागत वीकल के साथ कंपनी ने इलेक्ट्रिक वीकल मामले में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। इलेक्ट्रिक वीकल सेगमेंट में कंपनी ने अपना दबदबा बनाया है। मौजूदा समय में भारत में कंपनी का मार्केट शेयर करीब 67 फीसदी है।

नई दिल्ली
स्वदेशी ऑटोमोबाइल Tata Motors ने एक नई उपलब्धि हासिल की है। कंपनी ने हाल ही में 40 लाख पैसेंजर वीकल बनाने का आंकड़ा पार किया। कंपनी की प्रीमियम हैचबैक Tata Altroz टाटा की 40 लाखवीं कार बनी।
32 साल में हासिल की उपलब्धि

टाटा मोटर्स ने साल 1988 में भारत में अपना पहला पैसेंजर वीकल लॉन्च किया था। कंपनी ने 32 सालों में 40 लाख से ज्यादा पेसेंजर वीकल मैन्युफैक्चर किए हैं। इन 32 सालों में कंपनी ने कई आइकॉनिक और पॉप्युलर मॉडल्स लॉन्च किए हैं। इनमें Tata Indica, Tata Sierra, Tata Sumo, Tata Safari और Tata Nano जैसे मॉडल्स शामिल हैं।
कंपनी के पोर्टफोलियो में सभी तरह की कारें

टाटा ने इतने सालो में लगभग हर कार सेगमेंट में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। कंपनी ने हैचबैक, सबकॉम्पैक्ट सिडैन और SUV मॉडल्स लॉन्च किए। इनमें Tata Tigor, Tata Nexon, Tata Harrier और Tata Altroz जैसी कारें शामिल हैं।
इलेक्ट्रिक वीकल मार्केट में भी टाटा की उपस्थिति

परंपरागत वीकल के साथ कंपनी ने इलेक्ट्रिक वीकल मामले में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। इलेक्ट्रिक वीकल सेगमेंट में कंपनी ने अपना दबदबा बनाया है। मौजूदा समय में भारत में कंपनी का मार्केट शेयर करीब 67 फीसदी है। भारत में इस सेगमेंट में कॉम्पटिशन अभी काफी कम है। टाटा के अलावा कुछ चुनिंदा कंपनियों ने ही भारत में इलेक्ट्रिक वीकल्स लॉन्च किए हैं।