Monday, February 22, 2021

Bajaj Pulsar 180 का नया अवतार भारत में लॉन्च, जानें क्या है कीमत February 22, 2021 at 08:55PM

नई दिल्ली।2021 : बजाज ऑटो (Bajaj Auto) ने अपनी नई Bajaj Pulsar 180 को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे भारतीय बाजार में 1,07,904 रुपये की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया है। इस नए अवतार में स्पोर्ट स्प्लिट सीट्स, ब्लैक अलॉय व्हील्स और इनफिनिटी एलईडी टेल लैंप दिए गए हैं। इंजन Bajaj Pulsar 180 में पावर के लिए 178.6 सीसी,4-स्ट्रोक, SOHC 2-वाल्व, एयर कूल्ड, बीएस6 कम्प्लायंट वाला DTS-i Fi इंजन दिया है। परफॉर्मेंस Bajaj Pulsar 180 का इंजन 8500 आरपीएम पर 17 bhp की मैक्सिमम पावर और 6500 आरपीएम पर 14.52 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। ट्रांसमिशन Bajaj Pulsar 180 का इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। डायमेंशन Bajaj Pulsar 180 की लंबाई 2035 मिलीमीटर, चौड़ाई 765 मिलीमीटर और ऊंचाई 1115 मिलीमीटर है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 165 मिलीमीटर है। वहीं, इसका व्हीलबेस 1345 मिलीमीटर है। इसकी सैडल हाइट 800 मिलीमीटर है। सस्पेंशन Bajaj Pulsar 180 के फ्रंट में एंटी फ्रिक्शन ब्रश के साथ टेलिस्कोपिक सस्पेंशन दिया है। वहीं, इसके रियर में नाइट्रॉक्स शॉक के साथ 5-वे अडजस्टेबल सस्पेंशन दिया गया है। ब्रेक Bajaj Pulsar 180 के फ्रंट में 280 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया है। वहीं, इसके रियर में 230 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया है। फ्यूल क्षमता Bajaj Pulsar 180 में 15 लीटर की क्षमता वाला पेट्रोल टैंक दिया गया है। इसका कर्ब वजन 151 किलोग्राम है।

2021 Tata Safari का कौन सा मॉडल है आपके लिए सबसे किफायती, पढ़ें सभी वेरिएंट्स की कीमतें February 22, 2021 at 07:11PM

2021 Tata Safari एसयूवी भारत में लॉन्च हो गई है। Tata Motors ने अपनी इस आइकॉनिक एसयूवी को 6 वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। इनमें XE, XM, XT, XT+, XZ और XZ+ शामिल हैं। इसके अलावा कंपनी ने इस फ्लैगशिप एसयूवी को भारतीय बाजार में डायटोना ग्रेस, रॉयल ब्लू और ऑर्कस व्हाइट जैसे कलर ऑप्शन्स में उतारा है। आज हम आपको इसके सभी वेरिएंट्स की कीमतों के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके बाद आप यह खुद तय कर सकेंगे कि इनमें से कौन सा वेरिएंट आपके लिए सबसे किफायती रहेगा। तो डालते हैं एक नजर...

आज हम आपको 2021 Tata Safari के सभी वेरिएंट्स की कीमतों के बारे में बताने जा रहे हैं।


2021 Tata Safari का कौन सा मॉडल है आपके लिए सबसे किफायती, पढ़ें सभी वेरिएंट्स की कीमतें

2021 Tata Safari एसयूवी भारत में लॉन्च हो गई है। Tata Motors ने अपनी इस आइकॉनिक एसयूवी को 6 वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। इनमें XE, XM, XT, XT+, XZ और XZ+ शामिल हैं। इसके अलावा कंपनी ने इस फ्लैगशिप एसयूवी को भारतीय बाजार में डायटोना ग्रेस, रॉयल ब्लू और ऑर्कस व्हाइट जैसे कलर ऑप्शन्स में उतारा है। आज हम आपको इसके सभी वेरिएंट्स की कीमतों के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके बाद आप यह खुद तय कर सकेंगे कि इनमें से कौन सा वेरिएंट आपके लिए सबसे किफायती रहेगा। तो डालते हैं एक नजर...



2021 Tata Safari वेरिएंट्स की कीमतें
2021 Tata Safari वेरिएंट्स की कीमतें

XE: 14.69 लाख रुपये

XM: 16 लाख रुपये

XM AT: 17.25 लाख रुपये

XT: 17.45 लाख रुपये

XT+: 18.25 लाख रुपये

XZ: 19.15 लाख रुपये

XZ AT: 20.40 लाख रुपये

XZ+: 19.99 लाख रुपये

XZ+ AT: 21.25 लाख रुपये

XZ+ Adventure Persona: 20.20 लाख रुपये

XZ+ AT Adventure Persona: 21.45 लाख रुपये

नोट- सभी दिल्ली एक्स-शोरूम कीमतें हैं



2021 Tata Safari: परफॉर्मेंस
2021 Tata Safari: परफॉर्मेंस

इसमें 2.0-लीटर का 4-सिलिंडर वाला Kryotec टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन दिया गया है, जो 3,750 आरपीएम पर 168 PS की मैक्सिमम पावर और 1,750-2,500 आरपीएम पर 350 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। नई Safari का इंजन 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है। इसके अलावा इसमें ह्यूंडै के सोर्स्ड किया गया 6-स्पीड ऑटोमैटिक टॉर्क कनवर्टर यूनिट का भी विकल्प मिलता है।



2021 Tata Safari: सीटिंग क्षमता
2021 Tata Safari: सीटिंग क्षमता

2021 Tata Safari भारतीय बाजार में 6-सीटर और 7-सीटर दोनों ही कनफिगरेशन मॉडल में उपलब्ध है। यहां ध्यान देना जरूरी है कि सभी वेरिएंट्स 7 सीटर कनफिगरेशन में उपलब्ध हैं। लेकिन 6-सीटर कनफिगरेशन केवल XZ+ और XZA+ वेरिएंट्स में ही मिलेगा।



2021 Tata Safari: डायमेंशन
2021 Tata Safari: डायमेंशन

2021 Tata Safari की लंबाई 4661 मिलीमीटर, चौड़ाई 1894 मिलीमीटर और ऊंचाई 1786 मिलीमीटर है। इसका व्हीलबेस 2741 मिलीमीटर है। वहीं, इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 175 मिलीमीटर है।



2021 Tata Safari: मुकाबला
2021 Tata Safari: मुकाबला

2021 Tata Safari का भारतीय बाजार में MG Hector Plus और आने वाली Hyundai Creta 7-सीटर एसयूवी से कड़ा और सीधा मुकाबला होगा।




96.9 Kmpl तक का शानदार माइलेज देती हैं ये धांसू बाइक्स, शुरुआती कीमत 50000 रुपये से भी कम February 22, 2021 at 05:53PM

अगर आप एक बेहतर माइलेज वाली बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो हमारी यह खबर सिर्फ आपके लिए है। आज हम आपको उन चार मोटरसाइकिलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें ग्राहकों को 96.9 किलोमीटर प्रति लीटर तक का शानदार माइलेज मिलता है। इन बाइक्स में TVS Sport, Bajaj CT100, Bajaj Platina 100 और Hero HF Deluxe शामिल हैं। हम आपको इनके परफॉर्मेंस, कीमत और माइलेज के बारे में बताने जा रहे हैं। तो डालते हैं एक नजर...

TVS Sport, Bajaj CT100, Bajaj CT100 और Hero HF Deluxe जैसी मोटरसाइकिलों में शानदार माइलेज मिलता है।


96.9 Kmpl तक का शानदार माइलेज देती हैं ये धांसू बाइक्स, शुरुआती कीमत 50000 रुपये से भी कम

अगर आप एक बेहतर माइलेज वाली बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो हमारी यह खबर सिर्फ आपके लिए है। आज हम आपको उन चार मोटरसाइकिलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें ग्राहकों को 96.9 किलोमीटर प्रति लीटर तक का शानदार माइलेज मिलता है। इन बाइक्स में TVS Sport, Bajaj CT100, Bajaj Platina 100 और Hero HF Deluxe शामिल हैं। हम आपको इनके परफॉर्मेंस, कीमत और माइलेज के बारे में बताने जा रहे हैं। तो डालते हैं एक नजर...



Bajaj Platina 100
Bajaj Platina 100

माइलेज:

Bajaj Platina 100 में ग्राहकों को 96.9 Kmpl का माइलेज मिलता है।

परफॉर्मेंस:

इसमें 102 सीसी, 4-स्ट्रोक, सिंगल सिलिंडर, DTS-i इंजन दिया गया है। इसका इंजन 7500 आरपीएम पर 7.9 PS की पावर और 5500 आरपीएम पर 8.3 Nm का टॉर्क पैदा करता है। Platina 110 H-Gear का इंजन 4-स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन से लैस है।

कीमत:

Bajaj Platina 100 के ES DRUM वेरिएंट की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 59,859 रुपये है। वहीं, इसके 100 ES DISC वेरिएंट की कीमत 63,578 रुपये है। जबकि, इसके 100 KS वेरिएंट की कीमत 52,915 रुपये है।



Bajaj CT100
Bajaj CT100

माइलेज:

Bajaj CT100 में ग्राहकों को 89.5 Kmpl का माइलेज मिलता है।

परफॉर्मेंस:

Bajaj CT100 में बीएस6 कम्पलायंट 102 सीसी का 4-स्ट्रोक, सिंगल-सिलिंडर, इलेक्ट्रॉनिक इंजेक्शन इंजन दिया गया है। इसमें लगा इंजन 7500 आरपीएम पर 7.9 PS की मैक्सिमम पावर और 5500 आरपीएम पर 8.34 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। CT100 का इंजन 4-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। इसके सभी गियर नीचे की तरफ लगते हैं।

कीमत:

Bajaj CT100 के अलॉय व्हील KS की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 47,654 रुपये है।



Hero HF Deluxe
Hero HF Deluxe

माइलेज:

Hero HF Deluxe में ग्राहकों को 83 Kmpl का माइलेज मिलता है।

परफॉर्मेंस:

Hero HF Deluxe में 97.2cc, एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक सिंगल-सिलेंडर OHC इंजन दिया गया है, जो 8000 आरपीएम पर 8.24 bhp की पावर और 5000 आरपीएम पर 8.05Nm का टॉर्क पैदा करता है। Hero HF Deluxe का इंजन 4-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।

कीमत:

Hero HF Deluxe की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 51,200 रुपये है, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 60,025 रुपये है।



TVS Sport
TVS Sport

माइलेज:

TVS Sport में ग्राहकों को 74 Kmpl का माइलेज मिलता है।

परफॉर्मेंस:

TVS Sport में 99.7 सीसी, 4-स्ट्रोक सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन दिया है। इसमें फ्यूल इंजेक्शन तकनी का इस्तेमाल किया गया है, जिससे इसमें बेहतर राइडिंग अनुभव मिलता है। इसका इंजन 7350 आरपीएम पर 8.1 bhp की मैक्सिमम पावर और 4500 आरपीएम पर 8.7 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। TVS Sport का इंजन 4-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।

कीमत:

TVS Sport के किक स्टार्ट अलॉय व्हील वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 56,100 रुपये है। वहीं, इसके सेल्फ स्टार्ट अलॉय व्हील वेरिएंट की कीमत 62,950 रुपये है।




Tata की इन 9 धांसू कारों में किसे सबसे ज्यादा पसंद कर रहे भारतीय ग्राहक, पढ़ें पूरी लिस्ट February 22, 2021 at 04:41AM

अगर आपको टाटा की कारें पसंद हैं, तो हमारी यह खबर आपके काम आ सकती है। क्योंकि, आज हम आपको टाटा की जनवरी महीने में हुई सभी कारों की बिक्री के बारे में बताने जा रहे हैं। हम यह भी बताएंगे कि पिछले साल के जनवरी महीने की तुलना में इस जनवरी महीने में टाटा की किस कार को सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। तो डालते हैं एक नजर... पिछले साल की तुलना में कैसी रही कारों की बिक्री
नंबर टाटा की कारें जनवरी 2021 में कितनी बिक्री हुई जनवरी 2020 में कितनी बिक्री हुई थी बिक्री में कितना अंतर आया
1 Tata Nexon 8,225 3,382 143 फीसदी बढ़ी बिक्री
2 Tata Altroz 7,378 4,505 64 फीसदी बढ़ी बिक्री
3 Tata Tiago 6,909 4,313 60 फीसदी बढ़ी बिक्री
4 Tata Harrier 2,443 719 240 फीसदी बढ़ी बिक्री
5 Tata Tigor 2,025 891 127 फीसदी बढ़ी बिक्री
6 Tata Bolt 0 14 -
7 Tata Zest 0 24 -
8 Tata Safari और Storme 0 -1 -
9 Tata Hexa 0 46 -
पिछले महीने की तुलना में कैसी रही कारों की बिक्री
नंबर टाटा की कारें जनवरी 2021 में कितनी बिक्री हुई दिसंबर 2020 में कितनी बिक्री हुई थी बिक्री में कितना अंतर आया
1 Tata Nexon 8,225 6,835 20 फीसदी बढ़ी बिक्री
2 Tata Altroz 7,378 6,600 12 फीसदी बढ़ी बिक्री
3 Tata Tiago 6,909 6,066 14 फीसदी बढ़ी बिक्री
4 Tata Harrier 2,443 2,223 10 फीसदी बढ़ी बिक्री
5 Tata Tigor 2,025 1,822 11 फीसदी बढ़ी बिक्री
6 Tata Bolt 0 - -
7 Tata Zest 0 - -
8 Tata Safari और Storme 0 - -
9 Tata Hexa 0 - -
जनवरी 2021 में टाटा की कारों के कुल 26,980 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री हुई। जबकि, जनवरी 2020 में कुल 13,893 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। पिछले साल के जनवरी महीने की तुलना में टाटा की कारों की बिक्री में 94 फीसदी की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, दिसंबर महीने की तुलना में टाटा की बिक्री में 15 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बता दें कि दिसंबर 2020 में टाटा की 23,546 कारों की भारतीय बाजार में बिक्री हुई थी। Source: AutoPunditz

क्या नई Tata Safari बनेगी आपके सपनों की कार? 2 मिनट में पढ़ें 10 बड़ी बातें और खुद करें फैसला February 22, 2021 at 12:19AM

नई दिल्ली। भारत में लॉन्च हो गई है। ने अपनी इस आइकॉनिक एसयूवी को भारतीय बाजार में 14.69 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया है, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 21.45 लाख रुपये तक जाती है। इसके अलावा ग्राहक इसे कंपनी की आधिकारिक डीलरशिप्स पर 30,000 रुपये की टोकन राशि देकर बुक कर सकते हैं। आज हम आपको इस फ्लैगशिप एसयूवी से जुड़ी 10 बड़ी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो डालते हैं एक नजर... 1. 2021 Tata Safari: वेरिएंट्स Tata Motors ने अपनी आइकॉनिक एसयूवी Safari को 6 वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। इनमें XE, XM, XT, XT+, XZ और XZ+ शामिल हैं। 2. 2021 Tata Safari: सीटिंग क्षमता कंपनी ने इसे 6-सीटर और 7-सीटर दोनों ही कनफिगरेशन मॉडल में लॉन्च किया है। यहां ध्यान देना जरूरी है कि सभी वेरिएंट्स 7 सीटर कनफिगरेशन में उपलब्ध हैं। लेकिन 6-सीटर कनफिगरेशन केवल XZ+ और XZA+ वेरिएंट्स में ही मिलेगा। 3. 2021 Tata Safari: कलर ऑप्शन कंपनी ने इसे तीन कलर ऑप्शन्स में उतारा है। इनमें डायटोना ग्रेस रॉयल ब्लू और ऑर्कस व्हाइट शामिल हैं। 4. 2021 Tata Safari: फ्यूल टैंक ग्राहकों को इसमें 50 लीटर की क्षमता वाला फ्यूल टैंक मिलेगा। 5. 2021 Tata Safari: लुक Safari के एक्सटीरियर की बात करें, तो इसमें ट्राइ ऐरो थीम के साथ हल्का रीस्टाइ किया गया क्रोम स्टड फ्रंट ग्रिल दिया गया है। इसके साथ ही इसमें Xenon HID प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, डुअल फंक्शन एलईडी DRLs के साथ टर्न इंडीकेटर्स, फ्रंट फॉग लैंप्स, सिग्नेचर ट्विन लाइट एलईडी टेललाइट, 18-इंच के अलॉय व्हील्स, रूफ रेल्स के साथ सफारी की ब्रांडिंग, पैनोरमिक सनरूफ दिए गए हैं। 6. 2021 Tata Safari: परफॉर्मेंस इसके पावर परफॉर्मेंस की बात करें, तो इसमें पावर के लिए बीएस6 कम्पयांट वाला 2.0-लीटर का 4-सिलिंडर वाला Kryotec टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन दिया गया है। इसका इंजन 3,750 आरपीएम पर 168 PS की मैक्सिमम पावर और 1,750-2,500 आरपीएम पर 350 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। बता दें कि यही इंजन टाटा की Harrier एसयूवी में भी मिलता है। नई Safari के ट्रांसमिशन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस एसयूवी का इंजन 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है। इसके अलावा इसमें ह्यूंडै के सोर्स्ड किया गया 6-स्पीड ऑटोमैटिक टॉर्क कनवर्टर यूनिट का भी विकल्प मिलता है। 7. 2021 Tata Safari: डायमेंशन 2021 Tata Safari की लंबाई 4661 मिलीमीटर, चौड़ाई 1894 मिलीमीटर और ऊंचाई 1786 मिलीमीटर है। इसका व्हीलबेस 2741 मिलीमीटर और ग्राउंड क्लीयरेंस 175 मिलीमीटर है। 8. 2021 Tata Safari: फीचर्स इसमें 8.8-इंच का फ्लोटिंग इंफोटेनमेंट यूनिट दिया गया है, जो Tata के IRA कनेक्टेड कार तकनीक से लैस है। इसका सिस्टम एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो को सपोर्ट करता है। 9. 2021 Tata Safari: सस्पेंशन इसके फ्रंट में McPherson Strut के साथ क्वाइल स्प्रिंग और एंटी रोल बार दिया गया है। वहीं, इसके रियर में सेमी इंडीपेंडेंट ट्विस्ट ब्लेड के साथ पेनहार्ड रॉड और क्वाइल स्प्रिंग दिया गया है। 10. मुकाबला लॉन्च के बाद 2021 Tata Safari का अब भारतीय बाजार में MG Hector Plus और आने वाली Hyundai Creta 7-सीटर एसयूवी से कड़ा और सीधा मुकाबला होगा।