Monday, December 21, 2020

BMW 3 Series Gran Limousine to make Indian debut on January 21 December 21, 2020 at 07:08PM

BMW Group India on Tuesday announced that the BMW 3 Series Gran Limousine will be launched on January 21. The launch will be held virtually via Facebook.

अगले साल से BMW और MINI के Cars, SUV और ज्यादा महंगे हो जाएंगे, देखें डीटेल December 21, 2020 at 07:09AM

नई दिल्ली।BMW Group India अगले साल यानी जनवरी से BMW की सभी कार और एसयूवी के साथ ही Mini ब्रैंड के सभी मॉडल्स की कीमतें बढ़ाने वाली हैं, जिससे इस कंपनी के प्रीमियर कार और एसयूवी और महंगे हो जाएंगे। कीमत में बढ़ोतरी 4 जनवरी 2021 से होगी, ऐसे में आप अगर बीएमडब्ल्यू और मिनी की कार या एसयूवी खरीदना चाहते हैं तो इसी महीने खरीद लें, नहीं तो अगले महीने से आपको ज्यादा जेब ढीली करनी होगी। BMW अपनी सभी सिडैन, हैचबैक और एसयूवी सेगमेंट की कारों के दाम 2 पर्सेंट बढ़ाने वाली है, जिससे इसकी कीमत में हजारों से लेकर लाख से भी ज्यादा की बढ़ोतरी हो सकती है। ये भी पढ़ें- इन कारों के बढ़ेंगे दामBMW की जिन कारों के दाम बढ़ाए जाएंगे, उनमें लोकल यानी इंडिया में बनने वाली BMW 2 Series Gran Coupe, BMW 3 Series, BMW 3 Series Gran Turismo, BMW 5 Series, BMW 6 Series Gran Turismo, BMW 7 Series, BMW X1, BMW X3, BMW X4, BMW X5, BMW X7 के साथ ही Mini Countryman प्रमुख हैं। ये भी पढ़ें- बीएमडब्ल्यू की बाहर से बनकर आने वाली कार यानी कंप्लीटली बिल्ड यूनिट (CBU) में BMW 8 Series Gran Coupe, BMW X6, BMW Z4, BMW M2 Competition, BMW M5 Competition, BMW M8 Coupe, BMW X3 M और BMW X5 M जैसी कारें हैं। इसके साथ ही Mini Convertible, Mini Clubman और Mini John Cooper के 3 डोर और 5 डोर वाली कारें हैं। ये भी पढ़ें- इनपुट कॉस्ट बढ़ने का हवालाबीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के अधिकारियों के मुताबिक, कारों के इनपुट कॉस्ट बढ़ने की वजह से दाम बढ़ाएं जाएंगे। BMW ने बीते दो महीने के दौरान BMW X5 M Competition और BMW 2 Series Gran Coupe Black Shadow Edition कारें लॉन्च की है, जो कि प्राइस और फीचर्स के मामले में जबरदस्त हैं। उल्लेखनीय है कि बीते कुछ दिनों में Maruti Suzuki, Hyundai, Kia, Mahindra, MG समेत कई कंपनियों ने जनवरी 2021 से अपनी कारों की कीमतें बढ़ाने की घोषणा की है। हालांकि, दाम बढ़ाने से पहले कार कंपनियां अपनी कई कारों पर डिस्काउंट और ऑफर दे रही है। ये भी पढ़ें-

Hero की Xtreme 200S समेत इन धांसू बाइक पर डिस्काउंट और ऑफर्स December 21, 2020 at 06:16AM

नई दिल्ली।अपनी प्रीमियम बाइक्स की बिक्री बढ़ाने के मकसद से हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) ने साल के आखिरी महीने में ईयर एंड सेल के तहत Hero Xtreme 200S, Hero Xtreme 160R और Hero Xpulse 200 पर डिस्काउंट और ऑफर की घोषणा की है, जिसके तहत 4000 रुपये तक की छूट पा सकते हैं। आप अगर हीरो की इन तीनों धांसू मोटरसाइकल में से कोई एक खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए यह बिल्कुल सही समय है, जहां आप कम दाम में अपना मनपसंद बाइक खरीद सकते हैं। ये भी पढ़ें- इन बाइक और स्कूटर पर भी छूटइसके साथ ही Hero Super Splendor, Hero Destini 125, Hero Maestro 125, Maestro 110 और Hero Passion Pro समेत कई अन्य बाइक और स्कूटी पर एक्सचेंज बोनस और लॉयल्टी बेनिफिट्स पा सकते हैं। आइए, जानते हैं कि हीरो की इन बाइक्स में किसपर कितना डिस्काउंट है और आपके लिए बेस्ट डील क्या है? ये भी पढ़ें- ऐसे लें ऑफर का फायदाहीरो मोटोकॉर्प की धांसू स्पोर्ट्स बाइक Hero Xtreme 200S, Hero Xtreme 160R और Hero Xpulse 200 पर आप 4000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। हीरो के मौजूदा ग्राहकों के साथ ही नए ग्राहकों के लिए भी यह ऑफर है। फिलहाल आप Hero Xtreme 200S को 1.16 लाख रुपये में खरीद सकते हैं। वहीं Hero Xtreme 160R को आप 1.02 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ खरीद सकते हैं। Hero Xpulse 200 आप 96,500 से लेकर 1.14 लाख रुपये तक खरीद सकते हैं। ये भी पढ़ें- लॉयल्टी बोनस भीहीरो मोटोकॉर्प अपनी कई धांसू बाइक्स पर कैश डिस्काउंट और लॉयल्टी बोनस दे रही है। Hero Glamour पर आप 2100 रुपये का लॉयल्टी बोनस पा सकते हैं। वहीं Hero Destini 125, Hero Maestro 125, Hero Maestro 110 जैसे स्कूटर और Hero Passion Pro और Hero Super Splendor जैसी बाइक पर 2100 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस पा सकते हैं। ये भी पढ़ें- आप अगर साल के आखिर में हीरो की बाइक या स्कूटर लेना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए सही है। आपको बता दूं कि हीरो स्प्लेंडर ने बिक्री के मामले में बीते महीने सभी बाइक और स्कूटर का रेकॉर्ड तोड़ दिया है। पिछले महीने हीरो की इस धांसू बाइक की सबसे ज्यादा बिक्री हुई। ये भी पढ़ें-

Ertiga और Marazzo को टक्कर देने आ रही है ह्यूंदै की नई MPV Hyundai Staria December 21, 2020 at 03:34AM

नई दिल्ली।पॉप्युलर कार मेकर कंपनी Hyundai आने वाले दिनों में भारत में Staria नाम की नई एमपीवी (मल्टी पर्पज वीइकल) लॉन्च करने वाली है, जिसकी टक्कर Maruti Suzuki Ertiga और Mahindra Marazzo जैसी धांसू कारों से होगी। हाल ही में ह्यूंदै ने MPV Staria को इंडिया में ट्रेडमार्क कराया है। इस कार को ऑटोमोबाइल, वैन्स, इलेक्ट्रिक वीइकल, ट्रक और हाइब्रिड वीइकल कैटिगरी में ट्रेडमार्क कराया गया है। पहले इसे फिलिपींस में ट्रेडमार्क कराया गया था, लेकिन अब इसे भारत में भी ट्रेडमार्क करा दिया गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि अगले साल या 2022 में ह्यूंदै स्टैरिया को इंडियन मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। ये भी पढ़ें- Hyundai Creta जैसी खूबियांHyundai अपनी अपकमिंग एमपीवी को पॉप्युलर कॉम्पैक्ट एसयूवी Hyundai Creta जैसे प्लैटफॉर्म पर ही डिवेलप करेगी। हालांकि 7 सीटर एमपीवी ह्यूंदै स्टैरिया को अगल इंजन के साथ पेश किया जा सकता है। आने वाले समय में इस कार की डीटेल सामने आ जाएगी, उससे पहले जो भी जानकारी आ रही है, उसके अनुसार इसमें क्रेटा जैसा ही इंटीरियर देखने को मिलेगा। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि प्राइस रेंज में यह कार मारुति सुजुकी एर्टिगा और महिंद्रा मराजो से ज्यादा ऊंची हो सकती है। माना जा रहा है कि ह्यूंदै स्टैरिया का लुक भी बाकी एमपीवी से अलग हो सकता है, जिससे यह एमपीवी सेगमेंट में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा सकेगी। ये भी पढ़ें- फीचर्स होंगे ऐसेह्यूंदै की आने वाली एमपीवी Hyundai Staria में बड़ा स्मार्ट कनेक्टिविटी ब्लूलिंक फीचर्स से लैस टचस्क्रीन इन्फोटनेमेंट सिस्टम, ऑटोमैटिक एसी, वायरलेस चार्जर, क्रूज कंट्रोल समेत कई धांसू स्टैंडर्ड फीचर्स और सेफ्टी फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। वहीं इस कार को पेट्रोल के साथ ही डीजल इंजन ऑप्शन के साथ भी लॉन्च किया जा सकता है। इसका 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन 113bhp की पावर और 145Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकता है। वहीं इस एमपीवी का 1.5 लीटर डीजल इंजन 113bhp की पावर और 250Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकता है। इसे मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। ये भी पढ़ें- ह्यूंदै की योजनाह्यूंदै अगले साल अपनी पॉप्युलर कॉम्पैक्ट एसयूवी का 7 सीटर वैरियंट Hyundai Creta 7 Seater के साथ ही माइक्रो एसयूवी Hyundai AX1 भी लॉन्च करने वाली है। ह्यूंदै ने अगले साल के लिए काफी कुछ प्लान किया है, जहां वह सिडैन, मिड साइज एसयूवी और एसयूवी सेगमेंट का विस्तार कर सकती है। ये भी पढ़ें-

इस कार ने भारतीय बाजार में मचाया धमाल, 8 महीने का वेटिंग पीरियड December 21, 2020 at 01:49AM

नई दिल्ली ने हाल ही में अपनी सब 4 मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी मैग्नाइट भारत में लॉन्च की थी। भारत में इस कार की टक्कर Maruti Suzuki Brezza, Hyundai Venue, Kia Sonet, Mahindra XUV300, Tata Nexon और Ford EcoSport जैसी कारों से होगी। भारतीय ग्राहकों के लिए की गई डिजाइन निसान की यह कार खासतौर पर भारतीय ग्राहकों के लिए डिजाइन की गई है। भारतीयों के लिए डिजाइन की गई यह कार दुनिया भर में सेल की जाएगी। भारत में यह कार कई पॉप्युलर कारों को टक्कर देगी। निसान मैग्नाइट को जबरदस्त रिस्पॉन्स निसान की इस कार को भारत में खूब पसंद किया गया है। इस कार की 5,000 से ज्यादा बुकिंग्स हो चुकी है। कार के कई वेरियंट्स के लिए वेटिंग पीरियड 8 महीने तक लंबा है। यानी कार की मार्केट में काफी डिमांड है। निसान मैग्नाइट के सभी वेरियंट्स की कीमत
Magnite XE ₹4.99 लाख
Magnite XL ₹5.99 लाख
Magnite XV ₹6.68 लाख
Magnite XV Premium ₹7.55 लाख
Magnite Turbo XL ₹6.99 लाख
Magnite Turbo XV ₹7.68 लाख
Magnite Turbo XV Premium ₹8.45 लाख
Magnite Turbo XL CVT ₹7.89 लाख
Magnite Turbo XV CVT ₹8.58 लाख
Magnite Turbo XV Premium CVT ₹9.35 लाख

2021 Audi A4 bookings commence in India December 20, 2020 at 11:21PM

Audi India on Monday announced that the bookings for the 2021 Audi A4 have commenced. The 5th-gen A4 is the first model launch by the German automaker in 2021.