Thursday, November 4, 2021

10 लाख रुपये से सस्ती इन 10 डीजल कारों में मिलता है धांसू माइलेज, तस्वीरों में चुनें अपनी पसंद November 04, 2021 at 06:56PM

नई दिल्ली। देश में पिछले कुछ महीनों में डीजल की कारों की मांग में भारी गिरावट दर्ज की गई है। इसका एक बड़ा कार कार कंपनियों का डीजल की कारों से दूरी बनाना रहा है। वहीं, बीएस-6 नियमों के आने से अब डीजल कारों का क्रेज धीरे-धीरे काम होता जा रहा है| बीएस-6 एमिशन नियमों के सख्ती की वजह से अब फॉक्सवैगन (Volkswagen), स्कोडा (Skoda), मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki), और रेनॉल्ट (Renault) जैसी बड़ी -बड़ी कार निर्माता कंपनियों ने डीजल इंजन से दूरियां बना ली हैं। हाल ये हो गया है कि अब कुछ गिनी चुनी डीजल कारों का ही देश में निर्माण और बिक्री हो रही है| ऐसे में किफायती और फ्यूल एफिशिएंट डीजल () कारों के ऑप्शन अब बहुत कम हो चुके हैं| ऐसे में अगर आप 10 लाख तक के बजट में फ्यूल एफिशिएंट डीज़ल () कार लेने की सोच रहे हैं तो हम आपको बताने वाले हैं फ्यूल एफिशिएंट डीजल कारों () के बारे में जिनकी कीमत 10 लाख रुपये से कम है। इन कारों में Mahindra Bolero Neo (महिंद्रा बोलेरो नियो) से (टाटा अल्ट्रॉज), (किया सोनेट) , (टाटा नेक्सन), Honda Amaze (होंडा अमेज), (ह्यूंदै वैन्यू) तक शामिल हैं। तो डालते हैं एक नजर... Hyundai Grand i10 Nios किफायती मगर फ्यूल एफिशिएंट डीजल कार आज की तारीख में एक लक्जरी है| मगर ये लक्जरी अफ़्फोर्ड कर पाना अब Hyundai Grand i10 Nios (ह्यूंदै ग्रैंड आई10 नियॉस) की वजह से मुमकिन है| Grand i10 Nios के इस एंट्री-लेवल डीजल ट्रिम की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत है 7.20 लाख रूपए। इस डीजल कार में 1.2 लीटर टर्बोचार्ज्ड ऑयल बर्नर है, जिसे मैनुअल गियरबॉक्स या AMT यूनिट के साथ रखा जा सकता है। कम्पनी के दावे के हिसाब से Grand i10 Nios (ह्यूंदै ग्रैंड आई10 Nios) डीजल की माइलेज 26.20 kmpl है। Mahindra Bolero Neo महिंद्रा बोलेरो नियो इस केटेगरी में इकलौती बॉडी-ऑन-फ्रेम कार है। महिंद्रा की इस कॉम्पैक्ट एसयूवी की कीमत शुरू होती है 8.77 लाख रूपए, एक्स-शोरूम से। इसका स्पेशल 1.5L का डीजल इंजन है, जो 98 एचपी और 260 एनएम का रेटेड आउटपुट देता है। इस सेगमेंट में यह एकमात्र कार है जिसमें लॉकिंग रियर डिफरेंशियल फीचर है। महिंद्रा का दावा है कि यह 17.29 kmpl का माइलेज देता है। Tata Altroz Tata Altroz (टाटा अल्ट्रॉज) के डीजल ट्रिम्स की कीमतें 7.04 लाख (एक्स-शोरूम) रुपये से शुरू होती हैं। और ये इस समय भारत की सबसे सस्ती डीजल कार है। Tata Altroz को तीन इंजन ऑप्शंस के साथ लॉन्च किया गया है| इन तीन इंजन ऑप्शंस में से एक है 1.5L टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन। इसका 4-सिलेंडर वाला इंजन यूनिट 90 PS की पीक पावर और 200 Nm की अधिकतम टॉर्क उत्पन्न करता है। टाटा का दावा है कि इसका माइलेज 25.11 kmpl है। टाटा ने अल्ट्रोज को फिलहाल ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ लॉन्च नहीं किया है| Mahindra XUV300 महिंद्रा की XUV300 को बड़ों और बच्चों की सुरक्षा के लिए 5-स्टार G-NCAP रेटिंग मिली है| 5-स्टार G-NCAP रेटिंग के साथ इस सेगमेंट में ये सबसे सुरक्षित डीजल कार है। महिंद्रा अपनी इस डीजल कार की 20 kmpl की माइलेज का दावा करती है| किया गया माइलेजदवा Mahindra इस कार में 1.5L का डीजल इंजन है जिससे 300Nm के मुकाबले 115Hp की पावर पैदा करता है। महिंद्रा की इस कॉम्पैक्ट एसयूवी में एक स्टिक शिफ्ट मैनुअल गियरबॉक्स और एक AMT है। Hyundai i20 इस सेगमेंट में सबसे नई एंट्री है Hyundai i20 की। ह्यूंदै आई20 के इस एंट्री-लेवल डीजल वेरिएंट की कीमत 8.21 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) है। इसका स्पेशल डीजल इंजन 1.5L का है जो 98Hp की पीक पावर और 250Nm की अधिकतम टॉर्क पैदा करती है| कम्पनी इसकी 25.2 kmpl की माइलेज का दावा करती है। Kia Sonet Kia Sonet (किया सोनेट) के एंट्री-लेवल डीजल ट्रिम की कीमत है 8.55 लाख रूपए और इसके रेंज-टॉपिंग डीजल ट्रिम की कीमत है 13.55 लाख(एक्स-शोरूम) है।Kia Sonet और Hyundai Venue के फीचर्स बहुत मिलते जुलते हैं| इसमें 1.5L का डिएसल इंजन है जो 113 Hp और 250 Nm की पावर देता है| इसकी माइलेज को लेकर कंपनी 24.1 kmpl का दावा करती है| ये डीजल कार मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन ऑप्शंस में मौजूद है। Hyundai Aura Hyundai Aura (ह्यूंदै औरा) के बारे में कंपनी का दावा है कि ये 25.35 किमी/लीटर का माइलेज देती है और इसका इंजन 1.2L का है, जो 90Nm के मुकाबले 74Hp की पावर देता है| हुंडई ऑरा के डीजल ट्रिम्स की कीमत 7.91 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है| Hyundai Venue (ह्यूंदै वैन्यू) भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी में से एक है - Hyundai Venue| Hyundai Venue की डीजल रेंज 9.52 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। इसका 1.5 लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन के अलावा दो पेट्रोल पावरट्रेन ऑप्शन मौजूद हैं। आंकड़ों की मानें तो ये एसयूवी 23.7 kmpl की माइलेज का दावा करती है| Tata Nexon Tata Nexon (टाटा नेक्सन) की डीजल रेंज की कीमतें 8.58 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) से शुरू होती हैं। इसकी माइलेज को लेकर कंपनी का दावा है की ये फ्यूल एफिशिएंट डीजल कार 22.4 kmpl की माइलेज देती है| नेक्सॉन का इंजन 108 एचपी की पीक पावर और 260 एनएम का अधिकतम टॉर्क देता है। इसे मैन्युअल ट्रांसमिशन या AMT यूनिट के साथ खरीदा जा सकता है। Honda Amaze 10 लाख रुपये से कम कीमत की डीजल कारों में Honda Amaze (होंडा अमेज) एक शानदार सेडान है। इसमें Honda City जैसा ही 1.5 लीटर का डीजल इंजन है, जो 200 एनएम और 100 एचपी की पावर देता है| कंपनी इस कार की 24.7 किमी/लीटर की माइलेज का दावा करती है| डीजल इंजन वाली Honda Amaze की कीमतें 8.66 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) से शुरू होती हैं।

Dhoni के कार कलेक्शन देख हो जाएंगे हैरान, उनकी गैराज में कौन-कौन सी लग्जरी कारें, देखें फोटो November 04, 2021 at 04:59PM

नई दिल्ली।MS Dhoni Car Collections Maahi Ranchi House Garage: भारत में चाहे सिलेब्रिटी हो, क्रिकेटर हो या बिजनेसमैन, खासकर इन कामों से जुड़े लोग महंगी और विंटेज कारों (Celebrity, Businessman, Sportsperson Car Collections) के बहुत बड़े शौकीन होते हैं। उदाहरण के तौर पर महेंद्र सिंह धोनी को ही ले लें, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और देश को कई मौकों पर विश्व कप दिलाने वाले धोनी अपनी गैराज में महंगे और विंटेज कारों के काफिले के लिए जाने जाते हैं। आलम यह है कि धोनी के रांची हो या दिल्ली स्थित घर में Ferrari, Hummer, Audi, Land Rover, Jeep, Nissan, GMC समेत दुनियाभर की प्रमुख कंपनियों की महंगी कारें हैं। ये भी पढ़ें- समय-समय पर खबरें आती रहती हैं और एमएस धोनी की पत्नी साक्षी धोनी भी अपने रांची स्थित फार्महाउस में धोनी के कार कलेक्शन में जुड़ रहे नए नामों के बारे में बताती रहती हैं। आप भी जानना चाहते हैं कि लाखों दिलों के सरताज धोनी के पास कौन-कौन सी कारें हैं और इनकी कीमतें कितनी हैं तो आज हम आपको माही की कार कलेक्शन के बारे में बताएंगे, जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे कि क्रिकेट के साथ ही धोनी की कारों के प्रति दीवानगी भी बेहत शानदार है। ये भी पढ़ें- MS Dhoni Car Hummer H2 महेंद्र सिंह धोनी के पास लग्जरी कारों का काफिला है, जिसमें Hummer H2 एसयूवी का नाम शौक से लिया जाता है। यह पावरफुल एसयूवी भारत में कुछ ही लोगों के पास है और अब तो इसका इलेक्ट्रिक अवतार आ गया है। धोनी ने हमर एच2 साल 2009 में खरीदी थी और उस समय उसकी कीमत 75 लाख रुपये थी। MS Dhoni Car Ferrari 599 GTO धोनी ने साल 2011 में विश्व कप जीतने के बाद फेरारी का यह धांसू मॉडल खरीदा था, जिसकी कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये थी। शानदार लुक और फीचर्स के साथ ही पावरफुल इंजन वाली यह कार धोनी के गैराज की सबसे खूबसूरत चीजों में से एक है। MS Dhoni Car Jeep Grand Cherokee Trackhawk साल 2019 में महेंद्र सिंह धोनी के गैराज में एक और धांसू एसयूवी की एंट्री हुई। जीप की यह धांसू कार काफी पावरफुल है और इसकी कीमत 1.12 करोड़ रुपये (एक्स शोरूम) से शुरू होती है। जीप की कारें शौकीन लोगों को बेहद पसंद आती हैं। MS Dhoni Car Nissan Jongaकभी इंडियन आर्मी के इस्तेमाल में आने वाली यह जीप महेंद्र धोनी के लिए खास तौर पर कस्टमाइज कराई गई थी और यह देखने में इतनी पावरफुल है कि आप देखकर हैरान हो जाएंगे। धोनी की एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें वह निसान जोंगा को साफ करते नजर आ रहे थे। यह काफी पहले 6 लाख रुपये में आती थी और अब यह मार्केट में नहीं है। ये भी पढ़ें- MS Dhoni Car GMC Sierraअमेरिका समेत अन्य देशों में काफी पॉपुलर जीएमसी सिएरा भी महेंद्र सिंह धोनी के गैराज में है और माना जा रहा है कि जीएमसी की यह पिकअप ट्रक भारत में सिर्फ धोनी के पास मौजूद है। इसकी कीमत करीब 70 लाख रुपये है। नई विंटेज कारें भी धोनी के पासमहेंद्र सिंह धोनी विंटेज कारों के भी शौकीन है और उनके पास Porsche 911, Pontiac Firebird Trans Am के साथ ही Rolls Royce Silver Wraith II भी है। इसके साथ ही Land Rover Freelander 2, Mitsubishi Pajero SFX और Audi Q7 जैसी शानदार लग्जरी कारें भी धोनी के घर में मौजूद हैं। ये भी पढ़ें- जलवा

सिडैन कार खरीदनी है तो करें थोड़ा इंतजार, होंडा से स्कोडा तक लॉन्च होने वाली है ये धांसू कारें November 04, 2021 at 02:33AM

नई दिल्ली भारत दुनिया के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल मार्केट्स में से एक है। यहां हैचबैक, एसयूवी और सिडैन हर सेगमेंट की कारों के लिए कस्टमर्स मौजूद हैं। हालांकि बीते कुछ समय में कॉम्पैक्ट एसयूवी कारों के ग्राहकों की संख्या तेजी से बढ़ी है और सिडैन कारों की लोकप्रियता में कमी आई है पर आज भी ऐसे ग्राहक बड़ी संख्या में है जो सिडैन कारें खरीदना पसंद करते हैं। तो आइए नजर डालते हैं सिडैन कारों पर जो अगले साल भारत में लॉन्च होगी। होंडा सिटी हाइब्रिड होंडा सिटी कंपनी की ही नहीं बल्कि इंडिया की सबसे पॉप्युलर सिडैन कारों में से हैं। यह इंडिया की पहली मास मार्केट हाइब्रिड होगी। इस कार को कंपनी 15 लाख रुपये के प्राइस टैग के आस पास निकल सकता है। इस साल फरवरी में इस कार को रिवील किया था। भारत में यह कार लेट 2022 में लॉन्च होगी। बात करें इस कार की कीमत की तो इसे 45 लाख रुपये से 55 लाख के प्राइस टैग के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इस धांसू लग्जरी कार को अगले यानी 2022 के शुरुआती दौर में लॉन्च किया जाएगा। कार डीजल और पेट्रोल इंजन के साथ आने वाली है। इस कार की कीमत 2 करोड़ रुपये से 2.8 करोड़ रुपये के बीच होगी। स्कोडा स्लाविया यह कार स्कोडा की पॉप्युलर कार स्कोडा रैपिड (Skoda Rapid) के सक्सेसर के तौर पर लॉन्च की जाएगी। फरवरी 2022 में इस कार को इंडिया के मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। इसकी कीमत 12 लाख रुपये से 15 लाख रुपये के बीच होगी।

6 लाख रुपये से भी कम में आपकी फैमिली के लिए बेस्ट हैं ये 5 खास SUV, सेफ्टी में भी जबरदस्त November 03, 2021 at 07:15PM

नई दिल्ली। Magnite: भारत में कॉम्पैक्ट एसयूवी (Sub-Coompct SUV) सेगमेंट की कारों की बिक्री में बंपर बढ़ोतरी हुई है और इस सेगमेंट में मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki), टाटा मोटर्स (Tata Motors), ह्यूंदै (Hyundai), निसान (Nissan), किआ मोटर्स (Kia Motors), रेनो (Renault) समेत अन्य कंपनियों ने एक से बढ़कर एक कारें पेश की हैं, जो आपकी फैमिली के लिए अच्छी है। खास बात यह है कि आपको कम दाम में अच्छी कॉम्पैक्ट एसयूवी मिल जाएंगी। ये भी पढ़ें- जलवा ये रहे आपके लिए बेस्ट ऑप्शंसआप भी अगर इस फेस्टिवल सीजन 6 लाख रुपये से कम में एसयूवी सेगमेंट की सुरक्षित कारें खरीदना चाहते हैं तो हम आपको इस प्राइस रेंज में भारत की सबसे सुरक्षित कार टाटा पंच (Tata Punch) के साथ ही निसान मैग्नाइट (Nissan Magnite), रेनो काइगर (Renault Kiger), रेनो ट्राइबर (Renault Triber) और डैटसन गो प्लस (Datsun Go Plus) जैसी कारों की कीमत, खासियत और माइलेज के बारे में बता रहे हैं। अच्छी बात ये है कि आपको 6 लाख रुपये से कम में रेनो ट्राइबर और डैटसन गो प्लस जैसी 7 सीटर कारें भी मिल जाएंगी। ये भी पढ़ें- Tata Punch का जवाब नहींटाटा मोटर्स ने हाल ही में अपनी माइक्रो एसयूवी Tata Punch लॉन्च की है, जिसकी शुरुआती कीमत 5.49 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है। इस 5 सीटर एसयूवी में 1199 cc का पेट्रोल इंजन लगा है, जो कि मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों तरह के ट्रांसमिशन ऑप्शन में उपलब्ध है। टाटा पंच को लेकर कंपनी का दावा है कि इसकी माइलेज 18.97 kmpl तक की है। टाटा पंच Pure, Adventure, Accomplished और Creative जैसे 4 ट्रिम लेवल और 7 वेरिएंट में पेश किया गया है। ये भी पढ़ें- देखने में धांसू है Nissan Magniteभारत में 6 लाख रुपये से कम में आपको शानदार कॉम्पैक्ट एसयूवी Nissan Magnite मिल जाएगी, जिसकी कीमत 5.71 लाख रुपये (एक्स शोरूम) से शुरू होती है। इस 5 सीटर एसयूवी में 999 cc का इंजन लगा है और यह मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों तरह के ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ है। कंपनी का दावा है कि इसकी माइलेज 20.0 kmpl तक की है। मैग्नाइट को XE, XL, XV, XV Premium और XV Premium (O) जैसे 5 ट्रिम लेवल के 20 वेरिएंट्स में पेश किया गया है। ये भी पढ़ें- अच्छी माइलेज वाली Renault Kiger6 लाख रुपये से कम में आपको Renault Kiger जैसी शानदार कॉम्पैक्ट एसयूवी मिल जाएगी, जिसकी शुरुआती कीमत 5.64 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है। 5 सीटर इस कार में 999 cc का इंजन लगा है और यह भी मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों तरह के ट्रांसमिशन ऑप्शन में है। कंपनी के दावे के मुताबिक इसकी माइलेज 20.53 kmpl तक की है। रेनो काइगर को RXE, RXL, RXT, RXT (O) और RXZ जैसे 5 ट्रिम लेवल के 23 वेरिएंट्स में भारतीय बाजार में पेश किया गया है। ये भी पढ़ें- कम दाम में 7 सीटर एसयूवीभारत में 6 लाख रुपये से कम में आपको बेहतरीन सेफ्टी फीचर्स से लोडेड 7 सीटर एसयूवी भी मिल जाएगी, जिसका नाम Renault Triber है और इसकी कीमत 5.50 लाख रुपये (एक्स शोरूम) से शुरू होती है। यह 7 सीटर एसयूवी ऑटोमैटिक और मैनुअल दोनों तरह के ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ है और कंपनी का दावा है कि इसकी माइलेज 20.0 kmpl तक की है। 6 लाख रुपये से कम में आपको एक और किफायती 7 सीटर एसयूवी Datsun GO Plus मिल जाएगी, जिसकी कीमत 4.25 लाख रुपये (एक्स शोरूम) से शुरू होती है और कंपनी का दावा है कि इसकी माइलेज 19.02 kmpl तक की है। ये भी पढ़ें-

लॉन्च होते ही इस कार ने सफारी, अल्कजार और हेक्टर को पीछे छोड़ा November 03, 2021 at 08:39PM

नई दिल्ली Mahindra & Mahindra ने 30 सितंबर अपनी धांसू एसयूवी एक्सयूवी 700 () लॉन्च की थी। इसके बाद 7 अक्टूबर को कंपनी ने इस कार के लिए बुकिंग शुरू की थी। एक घंटे के अंदर ही इसकी 25,000 यूनिट्स सोल्ड आउट हो गई थी। सफारी, अल्कजार और हेक्टर को पीछे छोड़ा सेल के मामले में इस कार ने लॉन्च होने के पहले महीने में ही सफारी, अल्कजार और हेक्टर को पीछे छोड़ दिया। यह कार MX, AX3, AX5 और AX7 वेरियंट्स में उपलब्ध है। इस कार को भारतीय ग्राहकों ने हाथों हाथ लिया। डीजल, पेट्रोल इंजन इस कार में कंपनी टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन और टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन का ऑप्शन दे रही है। ये दोनों इंजन ऑटोमेटिक और मैन्युअल गियरबॉक्स दोनों ऑप्शन के साथ आने वाले हैं। जिससे ग्राहक अपनी जरूरत के मुताबिक वेरियंट चुन सकें। महिंद्रा एक्सयूवी700 एसयूवी में नई ब्लैक ग्रिल के साथ लंबा वर्टिकल क्रोम स्लेट्स और फ्रंट पर नया लोगो दिया गया है। इसमें नई एलईडी हेडलैंप्स के साथ एलईडी डीआरएल, बड़ा ट्विन C-शेप्ड एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट्स दी गई हैं। इसमें नए फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल्स, इलेक्ट्रिक से चलने वाले ORVMs के साथ इंटीग्रेटेड टर्न सिग्नल्स और फ्लेयर्ड वील आर्क्स दिए गए हैं, जो इसे दमदार लुक दे रहे हैं। इसके रियर में स्टाइलिश रैपअराउंड LED टेललैंप्स के साथ टेलगेट दिया है।