Thursday, November 24, 2022

देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार ने मचाई सनसनी, 30 दिन में 20000 से भी ज्यादा लोगों ने कर दी बुक November 23, 2022 at 11:45PM

Tata Tiago EV Booking: टाटा मोटर्स की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार Tata Tiago EV ने 20,000 बुकिंग का आंकड़ा पार कर लिया है। इस साल 28 सितंबर को यह इलेक्ट्रिक कार भारतीय बाजार में लॉन्च हुई थी, जहां इसकी शुरुआती इंट्रोडक्ट्री कीमत 8.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई। टाटा मोटर्स इसकी डिलीवरी जनवरी 2023 से शुरू होगी।