Wednesday, May 26, 2021

कोरोना की दूसरी लहर के बीच इन 10 मोटरसाइकिलों को खूब पसंद कर रहे ग्राहक, 2 मिनट में चुने अपनी पसंद May 26, 2021 at 04:18AM

नई दिल्ली। अगर आप इस महीने एक नई बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो हमारी यह खबर आपकी बड़ी मदद कर सकती है। दरअसल, आज हम आपको उन 10 मोटरसाइकिलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें कोरोना की दूसरी लहर के बीच भी देश में ग्राहकों की तरफ से काफी पसंद किया गया। आज हम आपको पिछले महीने देश में 10 के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके बाद आप खुद तय कर सकेंगे कि जो बाइक आपको पसंद है, उसे देश में कितना पसंद किया जा रहा है। तो डालते हैं एक नजर...
रैंक टॉप-10 मोटरसाइकिलों के नाम अप्रैल 2021 में कितनी बिक्री हुई
1 Hero Splendor 1,93,508 यूनिट्स
2 Honda CB Shine 79,416 यूनिट्स
3 Hero HF Deluxe 71,294 यूनिट्स
4 Bajaj Pulsar 66,586 यूनिट्स
5 Bajaj Platina 35,467 यूनिट्स
6 TVS Apache 29,458 यूनिट्स
7 Hero Glamour 23,627 यूनिट्स
8 Royal Enfield Classic 350 23,298 यूनिट्स
9 Hero Passion 17,748 यूनिट्स
10 Honda Unicorn PRM 16,602 यूनिट्स
पिछले महीने देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक रही। यह एकमात्र ऐसी बाइक रही, जिसके 1 लाख से भी ज्यादा यूनिट्स भारतीय बाजार में बिके। वहीं, इस महीने Honda CB Shine देश की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक रही, जिसके 79,416 यूनिट्स को ग्राहकों ने खरीदा। इस दौरान टॉप-3 बेस्ट सेलिंग बाइक्स में ने अपनी जगह बनाई। टॉप-10 बेस्ट सेलिंग बाइक्स में Hero की सबसे ज्यादा 4 मोटरसाइकिलें शामिल हैं। वहीं, इस लिस्ट में Honda और Bajaj की 2-2 मोटरसाइकिलें शामिल हैं। जबकि, Royal Enfield और TVS की 1-1 बाइक्स ने 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिलों की लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। अप्रैल महीने में Hero Splendor, Honda CB Shine, Hero HF Deluxe और के 50000 से भी ज्यादा यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री हुई है।

क्या लॉकडाउन में खत्म हो रही है आपके कार या बाइक की फ्री सर्विस? 2 मिनट में जानें कैसे उठाएं फायदा? May 26, 2021 at 02:49AM

नई दिल्ली। कोरोना की दूसरी लहर के बीच देशभर के कई राज्यों मेंं लॉकडाउन लागू है। ऐसे में कई वाहनों पर फ्री सर्विस और वारंटी की डेडलाइन खत्म हो रही थी, जिसको लेकर वाहन मालिक काफी परेशान थे। लेकिन, अब इस परेशानी का समाधान निकल गया है। दरअसल, लॉकडाउन के कारण जो ग्राहक अपने वाहनों पर फ्री सर्विस या वारंटी की सुविधा का फायदा नहीं उठा पा रहे थे, उनके लिए कई वाहन कंपनियों ने अपने दोपहिया वाहनों और कारों पर फ्री सर्विस और वारंटी की समय सीमा को 90 दिनों तक के लिए बढ़ा दिया है। इसे अगर आसान भाषा में समझें, तो अगर आपकी कार या दोपहिया वाहन पर फ्री सर्विस 1 अप्रैल से 31 मई तक के बीच खत्म हो रही थी, तो अब कई वाहन कंपनियों ने इस समय सीमा को बढ़ा कर 31 जुलाई तक कर दिया है। यानी, अब आप अगले 90 दिनों के लिए निश्चिंत हो कर फ्री सर्विस और वारंटी का फायदा उठा सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि वो कौन सी कंपनियां हैं, जिन्होंने अपने वाहनों पर फ्री सर्विस और वारंटी की डेडलाइन को बढ़ा दिया है। डालते हैं एक नजर... इन कार कंपनियों ने बढ़ाई फ्री सर्विस और वारंटी की सीमा 1. महिंद्रा (Mahindra)
कितनी बढ़ी डेडलाइन कब तक बढ़ी डेडलाइन किन्हें होगा फायदा
3 महीनों तक 31 जुलाई, 2021 तक जिन वाहनों की फ्री सर्विस और वारंटी 1 अप्रैल, 2021 और 31 मई, 2021 के बीच खत्म हो रही
2. ह्यूंदै (Hyundai)
कितनी बढ़ी डेडलाइन कब तक बढ़ी डेडलाइन किन्हें होगा फायदा
2 महीनों तक 30 जून, 2021 तक जिनकी फ्री सर्विस और वारंटी 1 अप्रैल, 2021 और 31 मई, 2021 के बीच खत्म हो रही थी।
3. टाटा मोटर्स (Tata Motors)
कितनी बढ़ी डेडलाइन कब तक बढ़ी डेडलाइन किन्हें होगा फायदा
2 महीनों तक 30 जून, 2021 तक जिनकी 1 अप्रैल, 2021 और 31 मई, 2021 के बीच फ्री सर्विस और वारंटी खत्म हो रही थी।
4. मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki)
कितनी बढ़ी डेडलाइन कब तक बढ़ी डेडलाइन किन्हें होगा फायदा
2 महीनों तक 30 जून, 2021 तक 1 अप्रैल, 2021 और 31 मई, 2021 तक खत्म हो रही थी।
5. रेनो (Renault)
कितनी बढ़ी डेडलाइन कब तक बढ़ी डेडलाइन किन्हें होगा फायदा
3 महीनों तक 31 जुलाई, 2021 तक 1 अप्रैल, 2021 और 31 मई, 2021 तक खत्म हो रही थी।
6. निसान (Nissan Kicks)
कितनी बढ़ी डेडलाइन कब तक बढ़ी डेडलाइन किन्हें होगा फायदा
2 महीनों तक 30 जून, 2021 तक 1 अप्रैल, 2021 और 31 मई, 2021 तक खत्म हो रही थी।
7. एमजी मोटर (MG Motor)
कितनी बढ़ी डेडलाइन कब तक बढ़ी डेडलाइन किन्हें होगा फायदा
3 महीनों तक 31 जुलाई, 2021 तक 1 अप्रैल, 2021 और 31 मई, 2021 तक खत्म हो रही थी।
8. फॉक्सवैगन (Volkswagen)
कितनी बढ़ी डेडलाइन कब तक बढ़ी डेडलाइन किन्हें होगा फायदा
2 महीनों तक 30 जून, 2021 तक 1 अप्रैल, 2021 और 31 मई, 2021 तक खत्म हो रही थी।
इन दो पहिया कंपनियों ने बढ़ाई फ्री सर्विस और वारंटी की सीमा 1. सुजुकी मोटरसाइकिल (Suzuki Motorcycle)
कितनी बढ़ी डेडलाइन कब तक बढ़ी डेडलाइन किन्हें होगा फायदा
3 महीनों तक 15 जुलाई, 2021 तक 1 अप्रैल, 2021 और 31 मई, 2021 तक खत्म हो रही थी।
2. यामाहा (Yamaha)
कितनी बढ़ी डेडलाइन कब तक बढ़ी डेडलाइन किन्हें होगा फायदा
3 महीनों तक 30 जून, 2021 तक 1 अप्रैल, 2021 और 31 मई, 2021 तक खत्म हो रही थी।
3. बजाज ऑटो (Bajaj)
कितनी बढ़ी डेडलाइन कब तक बढ़ी डेडलाइन किन्हें होगा फायदा
3 महीनों तक 31 जुलाई, 2021 तक 1 अप्रैल, 2021 और 31 मई, 2021 तक खत्म हो रही थी।
4. होंडा 2-व्हीलर (Honda 2Wheeler)
कितनी बढ़ी डेडलाइन कब तक बढ़ी डेडलाइन किन्हें होगा फायदा
3 महीनों तक 31 जुलाई, 2021 तक 1 अप्रैल, 2021 और 31 मई, 2021 तक खत्म हो रही थी।
5. हीरो मोटोकॉर्प (Hero)
कितनी बढ़ी डेडलाइन कब तक बढ़ी डेडलाइन किन्हें होगा फायदा
3 महीनों तक 31 जुलाई, 2021 तक 1 अप्रैल, 2021 और 31 मई, 2021 तक खत्म हो रही थी।
6. KTM और Husqvarna
कितनी बढ़ी डेडलाइन कब तक बढ़ी डेडलाइन किन्हें होगा फायदा
3 महीनों तक 31 जुलाई, 2021 तक 1 अप्रैल, 2021 और 31 मई, 2021 तक खत्म हो रही थी।
7. बेनेली (Benelli)
कितनी बढ़ी डेडलाइन कब तक बढ़ी डेडलाइन किन्हें होगा फायदा
3 महीनों तक 31 जुलाई, 2021 तक 1 अप्रैल, 2021 और 31 मई, 2021 तक खत्म हो रही थी।

Kia India का धांसू ऑफर, पसंद नहीं तो 30 दिन में वापस कर दें कार May 26, 2021 at 01:16AM

नई दिल्ली ने आज एक नई स्कीम शुरू की है। कंपनी ने इसे 'सेटेस्फैक्शन गारंटी स्कीम' के तहत कोई ग्राहक अगर लग्जरी Carnival MPV खरीदते हैं तो उन्हें काफी आकर्षक ऑफर मिल रह है। आइए जानते हैं इस ऑफर के बारे में। पसंद नहीं तो 30 दिन में वापस कर दें कार सैटिस्फैक्शन स्कीम के तहत अगर आप कंपनी की लग्जरी कार किआ कार्निवाल खरीदते हैं तो अगर आपको कार पसंद नहीं आती है या किसी भी कारण से आप वापस करना चाहते हैं तो इसे वापस कर सकते हैं। वापस करने के लिए कंपनी आपको 30 दिन का मौका दे रही है। 95% एक्स-शोरूम कीमत होगी वापस कार वापस करने की स्थिति में कंपनी आपको 95 फीसदी एक्स-शोरूम कीमत वापस कर देगी। इसके अलावा रजिस्ट्रेशन और फाइनेंस में खर्च की गई कीमत भी वापस कर दी जाएगी। कंपनी की शर्त है कि इन 30 दिनों में कार 1,500 किमी से ज्यादा नहीं चली होनी चाहिए। किआ कार्निवाल की खूबियां कार्निवल में कम्प्लायंट 2.2-लीटर, 4-सिलिंडर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन दिया गया है। यह इंजन 202 hp की पावर और 441 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसके अलावा कार में 8 स्पीड स्पोर्ट्समैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। किआ कार्निवल भारत में कंपनी की पहली MPV है। इसके अलावा कंपनी भारत में किआ सेल्टॉस और किआ सॉनेट भी लॉन्च कर चुकी है। भारत में इस कार की टक्कर टोयोटा इनोवा और फॉर्च्यूनर जैसे कारों से है।

Hyundai ला रही नई MPV, टोयोटा और इनोवा को देगी टक्कर May 26, 2021 at 12:45AM

नई दिल्ली भारत की दूसरी सबसे पॉप्युलर कार निर्माता कंपनी है। मारुति की बाद भारत के ऑटोमोबाइल बाजार में ह्यूंदै की कारों की सबसे ज्यादा सेल होती है। अब कंपनी भारत में अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करना चाहती है। कंपनी भारत में कई नई कारें लाने की तैयारी कर रही है। MPV लाने की तैयारी ह्यूंदै भारत में 7 सीटर एमपीवी लाने की तैयारी कर रही है। इस कार की टक्कर भारतीय बाजार में मारुति अर्टिगा और टोयोटा इनोवा जैसी कारों से होगी। नई एमपीवी क्रेटा के प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी। भारत में इस कार को अगले साल लॉन्च किया जा सकता है। इंजन और पावर जानकारी की मुताबिक 113bhp, 1.5 लीटर 4 सिलिंडर NA पेट्रोल और 113bhp, 1.5 लीटर 4 सिलिंडर डीजल इंजन दिया जा सकता है। हालांकि अभी कार के बारे में आधिकारिक जानकारी ज्यादा सामने नहीं आई है। ह्यूंदै AX1 Hyundai भारत में नया कॉम्पैक्ट यूटिलिटी वीकल भी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस कार का नाम अभी सामने नहीं आया है पर इस कार को कंपनी ने फिलहाल AX1 कोडनेम दिया है। भारत में इस कार की टक्कर महिंद्रा KUV100 NXT जैसी कारों से होगी।

Triumph ने लॉन्च की नई बाइक, 1200 सीसी का दमदार इंजन देता है धांसू परफॉर्मेंस May 25, 2021 at 11:28PM

नई दिल्ली। (Triumph Motorcycles) ने अपनी 2021 को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपनी इस फ्लैगशिप मोटरसाइकिल की भारतीय बाजार में 11,75,000 रुपये एक्स-शोरूम कीमत है। इसमें बीएस6 नॉर्म्स वाला इंजन दिया गया है, जो Euro 5 इमिशन रेगुलेशन को फॉलो करता है। इसमें पुरानी जेनरेशन Bobber Black जैसा नया ब्लैक्ड-आउट लुक दिया गया है। कंपनी की दावा है कि पहले के मुकाबले इसमें और भी ज्यादा पावरफुल परफॉर्मेंस मिलेगा। नई Bonneville Bobber की पावर परफॉर्मेंस की बात करें, तो इसमें पावर के लिए बीएस6 कम्प्लायंट वाला 1,200 सीसी का हाई टॉर्क, पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है। इसका इंजन 4,000 आरपीएम पर 106 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं, यह बाइक 6,100 आरपीएम पर 77 bhp की मैक्सिमम पावर जेनरेट करती है। इसका इंजन वेट मल्टी-प्लेट टॉर्क असिस्ट कल्च के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। 2021 Triumph Bonneville Bobber के फ्रंट में ब्रैम्बू 2-पिस्टन स्लाइडिंग एक्सियल कैलिपर्स के साथ 310 मिलीमीटर का ट्विन डिस्क ब्रेक दिया गया है। वहीं, इसके रियर में निसिन सिंगल पिस्टन स्लाइडिंग एक्सियल कैलिपर्स के साथ 255 मिलीमीटर का सिंगल डिस्क ब्रेक दिया गया है। सुरक्षा के लिए इसमें ड्यूल एबीएस फीचर दिया गया है। इसका व्हीलबेस 1500 मिलीमीटर है। वहीं, इसकी सीट की ऊंचाई 690 से 700 मिलीमीटर है। हैंडलबार्स के साथ इसकी चौड़ाई 800 मिलीमीटर है। वहीं, इसकी ऊंचाई 1024 से 1055 मिलीमीटर है। 2021 Triumph Bonneville Bobber में 12 लीटर की क्षमता वाला पेट्रोल टैंक दिया गया है। वहीं, इसका वजन 251 किलोग्राम है। इसमें एनालॉग स्पीडोमीटर के साथ LCD मल्टी फक्शनल डिस्प्ले दिया गया है। नई Triumph Bonneville Bobber बाइक के माइलेज की बात करें, तो यह बाइक 4.6 लीटर में 100 किलोमीटर का माइलेज देती है। इसमें कंपनी का राइड बाई वायर सिस्टम दिया गया है। वहीं, बेहतर राइडिंग अनुभव के लिए इसमें Road और Rain जैसे दो राइडिंग मोड्स दिए गए हैं।