Sunday, October 25, 2020

दिवाली से पहले बड़ा धमाका, फेस्टिव सीजन के सबसे बड़े कार डिस्काउंट्स October 25, 2020 at 12:54AM

नई दिल्ली फेस्टिव सीजन में सभी बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियां अपने प्रॉडक्ट्स पर डिस्काउंट ऑफर कर रही है। Honda से लेकर Kia तक सभी कंपनियां बढ़िया डिस्काउंट ऑफर्स दे रहे हैं। यहां हम आपको अक्टूबर में कारों पर मिल रहे सबसे बड़े डिस्काउंट ऑफर्स के बारे में बता रहे है।

फेस्टिवल सीजन के चलते सभी कार निर्माता कंपनियां इस महीने डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इन 4 कारों पर कम से 2 लाख रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।


दिवाली से पहले बड़ा धमाका, फेस्टिव सीजन के सबसे बड़े कार डिस्काउंट्स

नई दिल्ली

फेस्टिव सीजन में सभी बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियां अपने प्रॉडक्ट्स पर डिस्काउंट ऑफर कर रही है। Honda से लेकर Kia तक सभी कंपनियां बढ़िया डिस्काउंट ऑफर्स दे रहे हैं। यहां हम आपको अक्टूबर में कारों पर मिल रहे सबसे बड़े डिस्काउंट ऑफर्स के बारे में बता रहे है।



​होंडा सिविक - ₹2.66 लाख
​होंडा सिविक - ₹2.66 लाख

इस महीने होंडा सिविक खरीदना आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है। इस कार पर आप 2.66 लाख रुपये तक की बंपर बचत कर सकते हैं। यह कार पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन के साथ आती है।



​फोक्सवैगन वेंटो - ₹2.2 लाख
​फोक्सवैगन वेंटो - ₹2.2 लाख

फोक्सवैगन की यह कार 2.2 लाख रुपये के बंपर डिस्काउंट के साथ खरीदी जा सकती है। यह कार दमदार TSI टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ आती है। इसके अलावा कार पर 60,000 रुपये तक के अतिरिक्त बेनेफिट्स भी पा सकते हैं।



​किआ कार्निवल - ₹2 लाख
​किआ कार्निवल - ₹2 लाख

किआ की इस शानदार लग्जरी MPV को आप इस महीने 2 लाख रुपये तक के डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। कार पर थ्री इयर मेंटनेंस पैक और एक्सचेंज बेनेफिट्स जैसे ऑफर्स भी मिल रहे हैं।



​जीप कंपास- ₹2 लाख तक बचत
​जीप कंपास- ₹2 लाख तक बचत

जीप की इस दमदार एसयूवी पर भी आप 2 लाख रुपये तक की बंपर बचत इस महीने कर सकते हैं। कार आपको पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन के साथ मिलती है। यह डिस्काउंट कार के Trailhawk वेरियंट पर मिल रहा है।




Maruti से Mahindra तक, भारत में लॉन्च होंगी ये 6 नई कारें October 24, 2020 at 09:43PM

नई दिल्लीपिछले 2 सालों में भारत में कई इलेक्ट्रिक कार लॉन्च हुई हैं। मौजूदा समय में अगर आप इलेक्ट्रिक कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो Tata Nexon से लेकर MG ZS EV तक कई ऑप्शन मौजूद हैं। अब लगभग सभी बड़े ब्रैंड्स भी इस फील्ड में अपने प्रॉडक्ट्स लॉन्च कर रहे हैं। यहां हम आपको भारत के 4 टॉप ऑटो मोबाइल मैन्युफैक्चरर की आने वाली इलेक्ट्रिक कारों के बारे में बता रहे हैं।

मौजूदा समय में अगर आप इलेक्ट्रिक कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो Tata Nexon से लेकर MG ZS EV तक कई ऑप्शन मौजूद हैं। अब लगभग सभी बड़े ब्रैंड्स भी इस फील्ड में अपने प्रॉडक्ट्स लॉन्च कर रहे हैं।


Maruti से Mahindra तक, भारत में लॉन्च होंगी ये 6 नई कारें

नई दिल्ली

पिछले 2 सालों में भारत में कई इलेक्ट्रिक कार लॉन्च हुई हैं। मौजूदा समय में अगर आप इलेक्ट्रिक कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो Tata Nexon से लेकर MG ZS EV तक कई ऑप्शन मौजूद हैं। अब लगभग सभी बड़े ब्रैंड्स भी इस फील्ड में अपने प्रॉडक्ट्स लॉन्च कर रहे हैं। यहां हम आपको भारत के 4 टॉप ऑटो मोबाइल मैन्युफैक्चरर की आने वाली इलेक्ट्रिक कारों के बारे में बता रहे हैं।



महिंद्रा लाएगा 2 इलेक्ट्रिक कारें
महिंद्रा लाएगा 2 इलेक्ट्रिक कारें

महिंद्रा भी टाटा की तरह 2 इलेक्ट्रिक कारें लाने की तैयारी कर रहा है। कंपनी Mahindra XUV300 EV और eKUV100 ला रही है। महिंद्रा इन कारों को लंबी रेंज के साथ लॉन्च करेगा।



​ह्यूंदै मिनी इलेक्ट्रिक एसयूवी
​ह्यूंदै मिनी इलेक्ट्रिक एसयूवी

कंपनी अपनी 'स्मार्ट EV' प्रजेक्ट के तहत यह कार लॉन्च करेगी। यह कंपनी की छोटी इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी। इस कार की भी लॉन्चिंग डेट अभी सामने नहीं आई है, माना जा रहा है कंपनी इसे 2023 में लॉन्च करेगी।



​टाटा ला रहा 2 इलेक्ट्रिक कारें
​टाटा ला रहा 2 इलेक्ट्रिक कारें

टाटा भी इस रेस में शामिल हो रहा है। कंपनी Altroz EV और HBX EV लाने की तैयारी कर रही है। दोनों मॉडल्स टाटा की जिपट्रॉन टेक्नॉलजी पर आधारित हैं। इनकी लॉन्चिंग डेट अभी तय नहीं है।



​मारुति सुजुकी वैगनआर ईवी
​मारुति सुजुकी वैगनआर ईवी

मारुति की यह इलेक्ट्रिक कार थर्ड जेनेरेशन वैगनआर पर आधारित होगी। हालांकि इस कार की लॉन्चिंग डेट की घोषणा अभी कंपनी ने नहीं की है लेकिन माना जा रहा है कि कंपनी अगले साल यानी 2021 में यह कार भारत में लॉन्च कर देगी।