Tuesday, March 30, 2021

कौन है Hyundai की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार, पढ़ें टॉप-10 लिस्ट March 30, 2021 at 05:30PM

नई दिल्ली। भारत में बिकने वाली Hyundai की सभी कारों की फरवरी महीने की सेल्स रिपोर्ट आ गई है। ऐसे में आज हम आपको ह्यूंदै की सभी 10 कारों की फरवरी महीने में हुई बिक्री के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके अलावा हम आपको यह भी बताएंगे कि पिछले साल की फरवरी महीने की तुलना में इस फरवरी ह्यूंदै की किन कारों को सबसे ज्यादा खरीदा गया। तो डालते हैं एक नजर... पिछले साल की तुलना में कैसी रही कारों की बिक्री
कारों का नाम फरवरी 2021 में कितनी बिक्री हुई फरवरी 2020 में कितनी बिक्री हुई थी बिक्री में कितना अंतर आया
Hyundai Creta 12,428 700 165 फीसदी बढ़ी बिक्री
Hyundai Venue 11,224 10,321 9 फीसदी बढ़ी बिक्री
Hyundai i10 Grand 10,270 10,407 1 फीसदी घटी बिक्री
Hyundai i20 Elite 9,001 8,776 3 फीसदी बढ़ी बिक्री
Hyundai Aura 4,300 4,968 13 फीसदी घटी बिक्री
Hyundai Santro 2,128 4,200 49 फीसदी घटी बिक्री
Hyundai Verna 2,047 570 259 फीसदी बढ़ी बिक्री
Hyundai Tucson 152 0 -
Hyundai Elantra 40 46 13 फीसदी घटी बिक्री
Hyundai Kona 10 32 69 फीसदी घटी बिक्री
पिछले महीने की तुलना में कैसी रही कारों की बिक्री
कारों का नाम फरवरी 2021 में कितनी बिक्री हुई जनवरी 2021 में कितनी बिक्री हुई थी बिक्री में कितना अंतर आया
Hyundai Creta 12,428 12,284 1फीसदी बढ़ी बिक्री
Hyundai Venue 11,224 11,779 5 फीसदी घटी बिक्री
Hyundai i10 Grand 10,270 10,865 5 फीसदी घटी बिक्री
Hyundai i20 Elite 9,001 8,505 6 फीसदी बढ़ी बिक्री
Hyundai Aura 4,300 4,183 3 फीसदी बढ़ी बिक्री
Hyundai Santro 2,128 2,211 4 फीसदी घटी बिक्री
Hyundai Verna 2,047 2,000 2 फीसदी बढ़ी बिक्री
Hyundai Tucson 152 125 22 फीसदी बढ़ी बिक्री
Hyundai Elantra 40 32 25 फीसदी बढ़ी बिक्री
Hyundai Kona 10 21 52फीसदी घटी बिक्री
फरवरी 2021 में ह्यूंदै की कारों के कुल 51,600 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री हुई। जबकि, फरवरी 2020 में कुल 40,010 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। इस फरवरी महीने कंपनी की बिक्री में 29 फीसदी की साल दर साल बढ़त दर्ज की गई है। हालांकि, जनवरी महीने के तुलना में कंपनी की बिक्री में 1 फीसदी की महीना दर महीना गिरावट दर्ज की गई। बता दें कि जनवरी 2021 में ह्यूंदै की 52,005 कारों की भारतीय बाजार में बिक्री हुई थी।

कौन है Honda की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार, पढ़ें टॉप-6 लिस्ट March 30, 2021 at 04:41PM

नई दिल्ली। होंडा कार्स () की सभी गाड़ियों की फरवरी महीने की सेल्स रिपोर्ट आ गई है। आज हम आपको होंडा की सभी 6 कारों की बिक्री के बारे में बताने जा रहे हैं। हम आपको इन कारों की फरवरी 2020 और जनवरी 2021 में हुई बिक्री के बारे में भी बताएंगे। ताकी, आप यह जान सकें कि पिछले साल और जनवरी महीने की तुलना में इन कारों को फरवरी 2021 में कितना पसंद किया गया। तो डालते हैं एक नजर... पिछले साल की तुलना में कैसी रही कारों की बिक्री
कारों का नाम फरवरी 2021 में कितनी बिक्री हुई फरवरी 2020 में कितनी बिक्री हुई थी बिक्री में कितना अंतर आया
Honda Amaze 4,939 यूनिट्स 5,814 यूनिट्स 15 फीसदी घटी बिक्री
Honda City 2,524 यूनिट्स 1,256 यूनिट्स 101 फीसदी बढ़ी बिक्री
Honda WRV 1,004 यूनिट्स 0 -
Honda Jazz 856 यूनिट्स 0 -
Honda CR-V 1 यूनिट्स 25 यूनिट्स 96 फीसदी घटी बिक्री
Honda Civic 0 यूनिट्स 174 यूनिट्स 100फीसदी घटी बिक्री
पिछले महीने की तुलना में कैसी रही कारों की बिक्री
कारों का नाम फरवरी 2021 में कितनी बिक्री हुई जनवरी 2021 में कितनी बिक्री हुई थी बिक्री में कितना अंतर आया
Honda Amaze 4,939 यूनिट्स 5,477 यूनिट्स 10 फीसदी घटी बिक्री
Honda City 2,524 यूनिट्स 3,667 यूनिट्स 31 फीसदी घटी बिक्री
Honda WRV 1,004 यूनिट्स 1,211 यूनिट्स 17 फीसदी घटी बिक्री
Honda Jazz 856 यूनिट्स 953 यूनिट्स -
Honda CR-V 1 यूनिट्स 11 यूनिट्स 91 फीसदी घटी बिक्री
Honda Civic 0 यूनिट्स 0 -
फरवरी 2021 में होंडा कार्स की कारों के कुल 9,324 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री हुई। जबकि, फरवरी 2020 में कुल 7,269 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। पिछले साल के फरवरी महीने की तुलना में कंपनी की कारों की बिक्री में 28 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। हालांकि, जनवरी महीने की तुलना में होंडा कार्स की बिक्री में 18 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। बता दें कि जनवरी 2021 में होंडा कार्स की 11,319कारों की भारतीय बाजार में बिक्री हुई थी। Source: AutoPunditz

कल से महंगे हो जाएंगे इन 8 कंपनियों के वाहन, बचत करने का अब भी बचा है आखिरी मौका March 30, 2021 at 06:45PM

नई दिल्ली।कल से कई वाहन कंपनियां अपने वाहनों की कीमतों को बढ़ाने जा रही हैं। ऐसे में अगर आप एक नई कार या फिर बाइक/स्कूटर खरीदना चाहते हैं, तो आपको हमारी यह खबर पूरी पढ़नी चाहिए, क्योंकि हम आपको उन वाहन कंपनियों के नाम बताने जा रहे हैं, जिनके वाहन कल से महंगे हो जाएंगे। यानी, अगर आप इन कंपनियों के वाहनों को मौजूदा कीमतों पर खरीदना चाहते हैं, तो आज आपके पास आखिरी मौका है। तो डालते हैं एक नजर...

Maruti Suzuki, Toyota, Renault, Datsun, Nissan, Hero Motocorp, Kawasaki और Isuzu के वाहन कल से महंगे होने जा रहे हैं।


कल से महंगे हो जाएंगे इन 8 कंपनियों के वाहन, बचत करने का अब भी बचा है आखिरी मौका

नई दिल्ली।

कल से कई वाहन कंपनियां अपने वाहनों की कीमतों को बढ़ाने जा रही हैं। ऐसे में अगर आप एक नई कार या फिर बाइक/स्कूटर खरीदना चाहते हैं, तो आपको हमारी यह खबर पूरी पढ़नी चाहिए, क्योंकि हम आपको उन वाहन कंपनियों के नाम बताने जा रहे हैं, जिनके वाहन कल से महंगे हो जाएंगे। यानी, अगर आप इन कंपनियों के वाहनों को मौजूदा कीमतों पर खरीदना चाहते हैं, तो आज आपके पास आखिरी मौका है। तो डालते हैं एक नजर...



Maruti Suzuki
Maruti Suzuki

मारुति सुजुकी, 1 अप्रैल 2021 से अपने पूरे लाइन-अप की कीमतों को बढ़ाने जा रही है। हालांकि, कीमतों को कितना बढ़ाया जाएगा इसके बारे में अभी कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। बता दें कि मारुति ने इसी साल 18 जनवरी को अपनी चुनिंदा कारों की कीमतों में 34,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की थी। तब कंपनी ने कोरोना के कारण कच्चे माल की कीमतों में आई बढ़ोतरी का हवाला दिया था।



Renault
Renault

Renault ने अपने लाइन-अप में कीमतों को बढ़ाने का ऐलान पहले ही कल दिया था। ऐसे में कल से रेनो की गाड़ियां भी महंगी हो जाएंगी। हालांकि, कीमतों को कितना बढ़ाया जाएगा इसके बारे में अभी कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन, बढ़ी कीमतें मॉडल और वेरिएंट्स के हिसाब से तय की जाएंगी। बता दें कि कंपनी ने इसी साल जनवरी महीने में अपनी कारों की कीमतों को 28,000 रुपये तक महंगा किया था।



Hero Motocorp
Hero Motocorp

हीरो मोटोकॉर्प की मोटरसाइकिलें और स्कूटर कल से महंगी हो जाएंगी। हालांकि, कौन से मॉडल और वेरिएंट्स की कीमतों में बढ़ोतरी होगी अभी इसकी कोई भी जानकारी नहीं है। इसके अलावा कीमतों को कितना बढ़ाया जाएगा इसके बारे में भी कंपनी ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।



Datsun
Datsun

Datsun की कारें भी कल से महंगी हो जाएंगी। हालांकि, किन कारों की कीमतों को बढ़ाया जाएगा अभी इसकी जानकारी नहीं है। इसके अलावा कीमतों में कितनी बढ़ोतरी होगी इसके बारे में भी कंपनी ने अभी कुछ नहीं बताया है।



Nissan
Nissan

Nissan India (निसान इंडिया) अपनी कारों की कीमतों को कल से बढ़ाने जा रही है। हालांकि, ये कारें कितनी महंगी होंगी, इसके बारे में अभी कंपनी ने कोई भी जानकारी नहीं दी है। लेकिन, इतना जरूर तय है कि बढ़ी कीमतें Nissan की अलग-अलग कारों और वेरिएंट्स के हिसाब से तय होंगी।



Toyota Fortuner facelift
Toyota Fortuner facelift

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर भी कल से अपने पूरे लाइन-अप में कीमतों को बढ़ाने जा रही है। बढ़ी कीमतें अलग-अलग मॉडल और वेरिएंट्स के आधार पर अलग-अलग होंगी।



Isuzu
Isuzu

इसुजु मोटर्स इंडिया अपनी D-MAX Regular Cab और D-MAX S-CAB की कीमतों को कल से 1 लाख रुपये महंगा करने जा रही है। बता दें कि कंपनी ने इसी साल जनवरी महीने में अपने कॉमर्शियल वाहनों की कीमतों को बढ़ाया था। उस समय कंपनी ने अपने पिकअप रेंज D-MAX Regular Cab और D-MAX S-CAB की कीमतों को 10,000 रुपये तक महंगा कर दिया था।



Kawasaki
Kawasaki

कावासाकी इंडिया की मोटरसाइकिलें 1 अप्रैल 2021 से 18,000 रुपये तक महंगी हो जाएंगी। हालांकि, Ninja 300, Z H2 और Kawasaki ZX-10R जैसी मोटरसाइकिलों की कीमतों में कोई भी बदलाव नहीं किया जाएगा। बता दें कि Kawasaki Z H2 और Z H2 SE की कीमतों में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसके अलावा Kawasaki की KLX 110 और KLX 140G डर्ट बाइक्स की कीमतें भी नहीं बढ़ी हैं।




2021 Honda CB650R भारत में लॉन्च, स्टाइलिश लुक के साथ मिलेगा पावरफुल इंजन March 30, 2021 at 09:07AM

नई दिल्ली। 2021 भारत में लॉन्च हो गई है। भारतीय बाजार में कंपनी ने इसकी 8.67 लाख रुपये गुरुग्राम एक्स-शोरूम कीमत रखी है। इसकी डिजाइन की बात करें, टाईटली रैप्ड और एग्रेसिव CB650R का नियो स्पोर्ट्स कैफे स्टाइल, शॉर्ट, स्टबी टेल और शॉर्ट ओवरहैंग हेडलाइट के साथ सिग्नेचर कॉम्पैक्ट ट्रैपेजाइड प्रोपोशन इसके और भी स्टाइलिश लुक देता है। छोटे साइड पैनेल और स्टील से बने रियर मडगार्ड इसे मिनिमलिस्टिक बनाते हैं। इसकी बिक्री होंडा के बिगबिंग पर होगी। बता दें कि बिगबिंग कंपनी का प्रीमियम डीलरशिप नेटवर्क है। कलर ऑप्शन्स कंपनी ने अपनी 2021 Honda CB650R को भारतीय बाजार में दो कलर ऑप्शन्स के साथ उतारा है। इनमें कैंडी क्रोमोसफीयर रेड और मैट गनपाउडर ब्लैक मैटेलिक शामिल हैं। इंजन में बीएस6 कम्प्लायंट वाला 648.72 सीसी का 4-स्ट्रोक इंजन दिया गया है। परफॉर्मेंस 2021 Honda CB650R के पावर परफॉर्मेंस की बात करें, तो इसका इंजन 12,000 आरपीएम पर 86 bhp की मैक्सिमम पावर और 8,500 आरपीएम पर 57.5 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। ट्रांसमिशन 2021 Honda CB650R का इंजन मल्टीप्लेट वेट कल्च के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। फ्यूल टैंक 2021 Honda CB650R में 15.4 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। डायमेंशन 2021 Honda CB650R की लंबाई 2128 मिलीमीटर, चौड़ाई 784 मिलीमीटर और ऊंचाई 1076 मिलीमीटर है। इसका व्हीलबेस 1449 मिलीमीटर है। वहीं, इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 148 मिलीमीटर है। जबकि, इसकी सीट की लंबाई 635 मिलीमीटर है। कर्ब वजन 2021 Honda CB650R का कर्ब वजन 206 किलोग्राम है। सस्पेंशन 2021 Honda CB650R के फ्रंट में टेलिस्कोपिक सस्पेंशन दिया गया है। वहीं, रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। ब्रेक 2021 Honda CB650R के फ्रंट में डुअल डिस्क ब्रेक दिया गया है। इसके रियर में डिस्क ब्रेक लगा है। सुरक्षा के लिए इसमें डुअल चैनल ABS फीचर दिया गया है।

2021 ​Honda CBR650R भारत में हुई लॉन्च, 649 सीसी का धांसू इंजन देता है दमदार अनुभव March 30, 2021 at 07:57AM

नई दिल्ली। 2021 भारत में लॉन्च हो गई है। कंपनी ने भारतीय बाजार में इसकी 8.88 लाख रुपये गुरुग्राम एक्स-शोरूम कीमत रखी है। इसकी डिजाइन की बात करें, तो चार-सिलिंडर पावर युनिट CBR650 पर डिस्प्ले की गई है, जो इसे स्पोर्टिंग अपील देता है। इसमें शार्प नए रिफलेक्टर प्रोफाइल के साथ डुअल LED हैडलाईट क्लस्टर दिए गए हैं। इसका सीट यूनिट बेहद कॉम्पैक्ट है, जो इसके रियर को बेहतरीन लुक देता है। स्टील रियर मडगार्ड/ नंबर प्लेट माउन्ट के साथ नए साइड पैनल इसे मिनिमलिस्टिक अहसास देते हैं। इसकी बिक्री होंडा के बिगबिंग पर होगी। बता दें कि बिगबिंग कंपनी का प्रीमियम डीलरशिप नेटवर्क है। इंजन 2021 Honda CBR650R में पावर के लिए 648.72 सीसी, 4-स्ट्रोक, बीएस6 इंजन दिया गया है। परफॉर्मेंस 2021 Honda CBR650R के पावर परफॉर्मेंस की बात करें, तो इसका इंजन 12,000 आरपीएम पर 86 bhp की मैक्सिमम पावर और 8,500 आरपीएम पर 57.5 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। ट्रांसमिशन 2021 Honda CBR650R का इंजन मल्टीप्लेट वेट कल्च के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। फ्यूल टैंक 2021 Honda CBR650R में 15.4 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। डायमेंशन 2021 Honda CBR650R की लंबाई 2128 मिलीमीटर, चौड़ाई 749 मिलीमीटर और ऊंचाई 1149 मिलीमीटर है। इसका व्हीलबेस 1449 मिलीमीटर और ग्राउंड क्लीयरेंस 132 मिलीमीटर है। वहीं, इसकी सीट की लंबाई 635 मिलीमीटर है। कर्ब वजन 2021 Honda CBR650R का कर्ब वजन 211 किलोग्राम है। सस्पेंशन 2021 Honda CBR650R के फ्रंट में टेलिस्कोपिक सस्पेंशन दिया गया है। वहीं, रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। ब्रेक 2021 Honda CBR650R के फ्रंट में डुअल डिस्क ब्रेक दिया गया है। इसके रियर में डिस्क ब्रेक लगा है। सेफ्टी के लिए डुअल चैनल ABS फीचर दिया गया है। कलर वेरिएंट्स 2021 Honda CBR650R भारतीय बाजार में दो कलर ऑप्शन्स के साथ लॉन्च हुई है। इनमें ग्रैंड प्रिक्स रेड और मैट गनपाउडर ब्लैक मैटेलिक शामिल हैं।

Studds ने भारत में लॉन्च किया नया हेलमेट, जानें आपके बजट में कितना है फिट? March 30, 2021 at 04:18AM

स्टड्स एक्सेसरीज लिमिटेड (STUDDS Accessories Ltd) ने भारतीय बाजार में अपना नया हेलमेट लॉन्च किया है।कंपनी ने इसका नाम रखा है, जिसकी कीमत 1,595 रुपये है। Ninja Elite Super D4 Decor हेलमेट लॉन्च कर दिया है। यह फ्लिप अप-फुल फेस हेलमेट है, जिसमें बेहतरीन राइडिंग अनुभव के लिए एरोडायनेमिक डिजाइन, यूवी रेजिस्टेंट पेंट, रेगुलेटेड डेंसिटी EPS, हाइपोएलर्जिक लाइनर, क्विक रिलीज चिन स्ट्रैप के साथ चिन एयर वेंट्स और एयर एग्जॉस्ट फीचर दिए गए हैं। इसमें एक्ट्रा प्रोटेक्शन के लिए आउटर शेल में स्पेशल हाई इम्पैक्ट ग्रेड इंजेक्ट किए गए हैं। इसके हेलमेट का रंग लंबे समय तक टिका रहेगा। साइज कंपनी ने Ninja Elite Super D5 Decor हेलमेट को पांच बेसिक साइज में लॉन्च किया है। इनमें,
  • 540 मिलीमीटर- एकस्ट्रा स्मॉल
  • 560 मिलीमीटर- स्मॉल
  • 570 मिलीमीटर- मीडियम
  • 580 मिलीमीटर- लार्ज और
  • 600 मिलीमीटर- एक्सट्रा लार्ज साइज शामिल हैं।
फिनिश ऑप्शन कंपनी ने Ninja Elite Super D5 Decor को ग्लॉस और मैट फिनिश में लॉन्च किया है। कलर डीकेल्स कंपनी ने Ninja Elite Super D5 Decor हेलमेट को 10 कलर डीकेल ऑप्शन्स में लॉन्च किया है। इनमें,
  • Black N2
  • Black N3
  • Black N5
  • Black N10
  • Matt Black N1
  • Matt Black N2
  • Matt Black N3
  • Matt Black N5
  • Matt Black N6
  • Matt Black N10
इसका एयरोडायनेमिक शेप तेज रफ्तार पर हेलमेट को प्रेशर से बचाता है। इसमें एयरोडायनेमिक्स डिजाइन के साथ यूवी रेजिस्टेंट पेंट दिया गया है। इसके हेलमेट का रंग लंबे समय तक टिका रहेगा। इससे पहले STUDDS ने भारतीय बाजार में अपना Ninja Elite Super D4 Decor हेलमेट लॉन्च किया था, जिसकी कीमत 1,595 रुपये है। यह एक फ्लिप अप-फिल फेस हेलमेट है। इसका आउटर शेल काफी मजबूत है। इसका एयरोडायनेमिक शेप तेज रफ्तार पर हेलमेट को प्रेशर से बचाता है। Ninja Elite Super D4 Decor और 10 कलर डीकेल ऑप्शन्स में उपलब्ध है। ग्राहकों को इसमें ग्लॉस और मैट फिनिश दोनों चुनने का विकल्प मिलता है।

1 अप्रैल से महंगी होने जा रही हैं इन 4 कंपनियों की कारें, जानें कैसे करें बचत March 30, 2021 at 02:05AM

नई दिल्ली।अगर आप एक नई कार खरीदने वाले हैं, तो हमारी यह खबर आपको मायूस कर सकती है। दरअसल कई कार कंपनियां अप्रैल 2021 से अपनी गाड़ियों की कीमतों को बढ़ाने जा रही हैं। ऐसे में इन कारों को मौजूदा कीमतों पर खरीदने का आखिरी मौका है। यानी, अगर आप इन कंपनियों की कारों को 31 मार्च 2021 तक खरीद लेते हैं, तो आपको बढ़ी हुई कीमतें नहीं देनी होंगी। आज हम आपको उन सभी कार कंपनियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी कारें अप्रैल 2021 से महंगी हो जाएंगी। तो डालते हैं एक नजर...

Maruti Suzuki, Toyota, Renault और Isuzu की कारें 1 अप्रैल 2021 से महंगी हो जाएंगी।


1 अप्रैल से महंगी होने जा रही हैं इन 4 कंपनियों की कारें, जानें कैसे करें बचत

नई दिल्ली।

अगर आप एक नई कार खरीदने वाले हैं, तो हमारी यह खबर आपको मायूस कर सकती है। दरअसल कई कार कंपनियां अप्रैल 2021 से अपनी गाड़ियों की कीमतों को बढ़ाने जा रही हैं। ऐसे में इन कारों को मौजूदा कीमतों पर खरीदने का आखिरी मौका है। यानी, अगर आप इन कंपनियों की कारों को 31 मार्च 2021 तक खरीद लेते हैं, तो आपको बढ़ी हुई कीमतें नहीं देनी होंगी। आज हम आपको उन सभी कार कंपनियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी कारें अप्रैल 2021 से महंगी हो जाएंगी। तो डालते हैं एक नजर...



Maruti Suzuki
Maruti Suzuki

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी, 1 अप्रैल 2021 से अपने पूरे लाइन-अप की कीमतों को बढ़ाने जा रही है। हालांकि, कीमतों को कितना बढ़ाया जाएगा इसके बारे में कंपनी ने अभी कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। बता दें कि इस साल 18 जनवरी को कंपनी ने लागत में बढ़ोतरी का हवाला देते हुए अपने चुनिंदा कारों की कीमतों में 34,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की थी।

मारुति ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि पिछले साल से कंपनी के वाहनों पर कच्चे माल की लागत में वृद्धि का असर हुआ है। लागत के कुछ हिस्से का भार ग्राहकों पर पड़ेगा।



Renault
Renault

Renault ने अपनी कारों की कीमतों को अप्रैल 2021 से बढ़ाने का ऐलान किया है। अगले महीने से कंपनी अपनी सभी मॉडल लाइन-अप की कीमतों को बढ़ाएगी। हालांकि, कीमतों को कितना बढ़ाया जाएगा इसके बारे में अभी कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन, इतना जरूर तय है कि कारों के वेरिएंट्स के हिसाब से किमतों को बढ़ाया जाएगा।

कंपनी ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण यह फैसला लिया जा रहा है।

इससे पहले कंपनी ने इसी साल जनवरी महीने में अपनी कारों की कीमतों को 28,000 रुपये तक बढ़ाया था।



Isuzu D-MAX S-CAB
Isuzu D-MAX S-CAB

इसुजु मोटर्स इंडिया अपनी D-MAX Regular Cab और D-MAX S-CAB की कीमतों को बढ़ाने जा रही है। कंपनी इन गाड़ियों की कीमतों को 1 लाख रुपये महंगा करने जा रही है। बढ़ी हुई कीमतें 1 अप्रैल 2021 से लागू हो जाएंगी।

इससे पहले इसी साल जनवरी महीने में कंपनी ने अपने कॉमर्शियल वाहनों की कीमतों को बढ़ा दिया था। उस समय कंपनी ने अपने पिकअप रेंज D-MAX Regular Cab और D-MAX S-CAB की कीमतों को 10,000 रुपये तक महंगा कर दिया था।



Toyota
Toyota

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर भी 1 अप्रैल 2021 से अपने पूरे लाइन-अप में कीमतों को बढ़ाने जा रही है। बढ़ी कीमतें अलग-अलग मॉडल और वेरिएंट्स के आधार पर अलग-अलग होंगी।

टोयोटा का कहना है कि उसने लागत में बढ़ोतरी को कंट्रोल करने की कोशिश की है और केवल एक न्यूनतम हिस्सा ही ग्राहकों को दिया जाएगा। बढ़ती कीमतों के पीछे कंपनी का कहना है कच्चे माल की कीमतों में आई बढ़ोतरी के कारण वाहनों को बनाने में लागत काफी बढ़ गई है, जिसके कारण यह फैसला लिया जा रहा है।




​'बाहुबली' के घर आया 5.75 करोड़ रुपये का महमान, सोशल मीडिया ने दी सलामी March 30, 2021 at 12:09AM

नई दिल्ली। बाहुबली (Baahubali) फिल्म में अपने दमदार अभिनय से देशभर में तहलका मचा देने वाले दक्षिण फिल्म जगत के सुपरस्टार 'प्रभास' () के घर एक नया मेहमान आया है। यह मेहमान कोई और नहीं बल्कि, Lamborghini की प्रीमियम स्पोर्ट्स कार Aventador S Roadster है। दरअसल प्रभास ने अपने ट्विटर (Twitter) पर Lamborghini Aventador S Roadster की वीडियो को शेयर करते हुए अपने फैन्स को इसकी जानकारी दी। इस कार की एक्स-शोरूम कीमत 5.75 करोड़ रुपये है। प्रभास को इस कार की डिलीवरी उनके पिता सूर्य नारायण राजू की जयंती पर हुई है। Lamborghini Aventador S Roadster में शानदार मेटरवर्क दिया गया है। इसमें V12 इंजन दिया गया है, जो इसे रफ्तार का बादशाह बनाता है। इसके पावर परफॉर्मेंस की बात करें, तो इसमें पावर के लिए 6.5-लीटर का नेचुलरी एस्पीरेटेड इंजन दिया गया है, जो 8400 आरपीएम पर 730 bhp की मैक्सिमम पावर और 5500 आरपीएम पर 630 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। रफ्तार के मामले में यह कार कितनी बेमिसाल है इसका अंजादा इस बात से लगाया जा सकता है कि यह कार महज 3 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार हासिल कर लेती है। वहीं, 200 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में इस कार को महज 9 सेकंड का वक्त लगता है। इस कार में 350 किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप स्पीड मिलती है। यह टू-सीटर कार है, जिसमें केवल दो लोग ही बैठ सकते हैं। प्रभास के गैरेज में Lamborghini Aventador S Roadster के अलावा Rolls-Royce Phantom VII, Land Rover Range Rover, BMW X3, और Jaguar XJR जैसी गाड़ियां पहले से मौजूद हैं। प्रभास ने Lamborghini Aventador S Roadster की तस्वीर से लेकर वीडियो तक को पोस्ट किया है। इनमें उनका Aventador S Roadster को खुद चलाना भी शामिल है। इन सभी पोस्ट पर प्रभास के फैन्स अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।