Sunday, August 22, 2021

Honda CB200X या Hero XPulse 200T: आपके बजट में कौन है सबसे धांसू बाइक, पढ़ें कम्पेरिजन August 22, 2021 at 05:26PM

नई दिल्ली। होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (Honda Motorcycle and Scooter India) ने अभी हाल ही में () को भारत में लॉन्च किया है। होंडा की यह एंट्री लेवल क्रॉसओवर बाइक एक तरह से कम्यूटर बाइक है, जिसमें लंबा स्टांस, अपराइट राइडिंग पोजिशन, ADV-एस्क्यू डिजाइन और डुअल-स्पोर्ट ब्लॉक पैटर्न वाले टायर्स दिए गए हैं। यानी, यह की तरह हार्ड-कोर ऑफ रोड मोटरसाइकिल या डुअल स्पोर्ट बाइक नहीं है। भारतीय सेगमेंट में इन दोनों ही बाइक्स का आपस में कड़ा और सीधा मुकाबला है। आज हम इन दोनों ही बाइक्स का स्पेसिफिकेशन्स और प्राइस कम्पेरिजन करने जा रहे हैं। तो डालते हैं एक नजर... इंजन
  • Honda CB200X में पावर के लिए 184 सीसी, सिंगल-सिलिंडर, 4-स्ट्रोक, SI इंजन दिया गया है।
  • 2021 Hero XPulse 200T में 199.6 सीसी, 2-वाल्व, 4-स्ट्रोक, ऑयल-कूल्ड, सिंगल-सिलिंडर OHC इंजन दिया गया है। इसमें एडवांस्ड फ्यूल-इंजेक्टेड तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।
परफॉर्मेंस
  • Honda CB200X का इंजन 8,500 आरपीएम पर 17 bhp की मैक्सिमम पावर और 6,000 आरपीएम पर 16.1 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।
  • 2021 Hero XPulse 200T का इंजन 8500 आरपीएम पर 18.1 PS की मैक्सिमम पावर और 6500 आरपीएम पर 16.45 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।
ट्रांसमिशन
  • Honda CB200X का इंजन मल्टीप्लेट वेट कल्च के साथ स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
  • 2021 Hero XPulse 200T का इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
वजन
  • Honda CB200X का कर्ब वजन 147 किलोग्राम है।
  • 2021 Hero XPulse 200T का कर्ब वजन 154 किलोग्राम है।
फ्यूल टैंक
  • Honda CB200X में 12 लीटर की क्षमता वाला पेट्रोल टैंक दिया गया है।
  • 2021 Hero XPulse 200T में 13 लीटर की क्षमता वाला फ्यूल टैंक दिया गया है।
डायमेंशन
  • Honda CB200X की लंबाई 2035 मिलीमीटर, चौड़ाई 843 मिलीमीटर और ऊंचाई 1248 मिलीमीटर है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 167 मिलीमीटर है। वहीं, इसका व्हीलबेस 1,355 मिलीमीटर है। जबकि, इसकी सीट की ऊंचाई 810 मिलीमीटर है।
  • 2021 Hero XPulse 200T की लंबाई 2120 मिलीमीटर, चौड़ाई 807 मिलीमीटर और ऊंचाई 1090 मिलीमीटर है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 177 मिलीमीटर है। वहीं, इसका व्हीलबेस 1392 मिलीमीटर है।
ब्रेक
  • Honda CB200X के फ्रंट में 276 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया गया है। वहीं, इसके रियर में 220 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया गया है। सुरक्षा के लिए इसके फ्रंट में ABS फीचर दिया गया है।
  • 2021 Hero XPulse 200T के फ्रंट में 276 मिलीमीटर और रियर में 220 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया गया है। इसके फ्रंट में सुरक्षा के लिए सिंगल चैनल एबीएस फीचर दिया गया है।
सस्पेंशन
  • Honda CB200X के फ्रंट में अपसाइड डाउन फ्रंट फॉर्क (USD) दिया है। वहीं, इसके रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है।
  • 2021 Hero XPulse 200T के फ्रंट में एंटी फ्रिक्सन ब्रश के साथ 37 मिलीमीटर का टेलिस्कोपिक सस्पेंशन दिया गया है। वहीं, इसके रियर में 7 स्टेप राइडर-अडजस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है।
कीमत
  • Honda CB200X की एक्स-शोरूम कीमत 1,44,500 रुपये है।
  • 2021 Hero XPulse 200T की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 1,12,800 रुपये है।

बुरी खबर! TVS Apache RTR 160 4V हुई महंगी, जानें कितनी बढ़ी कीमतें? August 22, 2021 at 07:39PM

नई दिल्ली। टीवीएस मोटर कंपनी () ने अपने ग्राहकों को झटका देते हुए हाल ही में अपनी ( आरटीआर 160 4वी) को महंगा कर दिया। कंपनी ने इसकी कीमत में 4,250 रुपये की बढ़ोतरी की है। बता दें कि पिछले कुछ महीनों में यह दूसरी बार है जब कंपनी ने इसकी कीमत को महंगा किया है। इससे पहले इस साल मई महीने में कंपनी ने इसकी कीमत में 1,250 रुपये की बढ़ोतरी की थी। आज हम आपको इसकी नई कीमतों (TVS Apache RTR 160 4V Price) के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके अलावा हम आपको इसके सभी स्पेसिफिकेशन्स के बारे में भी बताएंगे। तो डालते हैं एक नजर... TVS Apache 160 4V की नई कीमतें
वैरिएंट नई कीमत पुरानी कीमत कितनी महंगी हुई
ड्रम 1,11,565 रुपये 1,07,315 रुपये 4,250 रुपये
डिस्क 1,14,615 रुपये 1,10,365 रुपये 4,250 रुपये
इंजन 2021 TVS Apache RTR 160 4V में BS6 कम्प्लायंट वाला 159.7cc सिंगल-सिलिंडर, 4-स्ट्रोक, 4-वाल्व, ऑयल-कूल्ड इंजन दिया है। परफॉर्मेंस 2021 TVS Apache RTR 160 4V का इंजन 9,250 आरपीएम पर 17.4 bhp की मैक्सिमम पावर और 7250 आरपीएम पर 14.73 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। ट्रांसमिशन 2021 TVS Apache RTR 160 4V का इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन से लैस है। डायमेंशन 2021 TVS Apache RTR 160 4V की लंबाई 1050 मिलीमीटर, ऊंचाई 2035 मिलीमीटर और ऊंचाई 790 मिलीमीटर है। वहीं, इसका ग्राउंड क्लियरेंस 180 मिलीमीटर है। जबकि, इसका व्हीलबेस 1357 मिलीमीटर है। फ्यूल टैंक 2021 TVS Apache RTR 160 4V में 12 लीटर का फ्यूल टैंक दिया है। वजन 2021 TVS Apache RTR 160 4V के डिस्क वेरिएंट का वजन 147 किलोग्राम है। वहीं, इसके ड्रम ब्रेक वेरिएंट का वजन 145 किलोग्राम है। सस्पेंशन 2021 TVS Apache RTR 160 4V के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फॉर्क्स और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन दिया है। ब्रेक 2021 TVS Apache RTR 160 4V ABS के फ्रंट में 270 मिलीमीटर का पीटल डिस्क ब्रेक दिया गया है। वहीं, इसके रियर में 200 मिलीमीटर का पीटल डिस्क ब्रेक या 130 मिलीमीटर का ड्रम ब्रेक चुनने का विकल्प मिलता है।

टाटा की माइक्रो SUV Tata HBX में क्या कुछ खास, लॉन्च से पहले देखें फीचर्स और संभावित कीमत August 21, 2021 at 10:04PM

नई दिल्ली।Tata HBX Micro SUV Launch Date Price Features: भारत में एक से बढ़कर एक शानदार SUV से तहलका मचाने वाली देसी कंपनी Tata Motors जल्द ही Micro SUV सेगमेंट में Tata HBX लॉन्च करने वाली है, जो कि बेहतरीन लुक के साथ ही पावरफुल फीचर्स से लैस होगी। लंबे समय से टाटा एचबीएक्स लॉन्च का इंतजार हो रहा है और अब इस खबर पर मुहर लग गई है कि टाटा की अपकमिंग माइक्रो एसयूवी का नाम टाटा एचबीएक्स ही होगा और इसे इस साल भारतीय बाजार में पेश कर दिया जाएगा। ये भी पढ़ें- टाटा की अपकमिंग Micro SUV Tata HBX की भारत में मौजूदा माइक्रो एसयूवी Maruti Ignis और Mahindra KUV100 के साथ ही आने वाले समय में लॉन्च होने वाली Citroen CC21 और Hyundai AX1 जैसी कारों से मुकाबला होगा। मारुकि इग्निस की अच्छी बिक्री के बाद अब माइक्रो एसयूवी का मार्केट में क्रेज बढ़ता जा रहा है और टाटा इस सेगमेंट में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए नई कार लॉन्च कर रही है। टाटा एचबीएक्स को सबसे पहले साल 2020 के ऑटो एक्सपो में देखा गया था। टाटा एचबीएक्स को भारत में 6 लाख रुपये से ज्यादा की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। ये भी पढ़ें- लुक, डिजाइन और एक्सटीरियरटाटा मोटर्स ने बीते शनिवार को अपनी अपकमिंग माइक्रो एसयूवी टाटा एचबीएक्स का टीजर वीडियो शेयर करते हुए जानकारी दी कि इस धांसू कार को जल्द ही भारतीय बाजार में पेश कर दिया जाएगा। टाटा एचबीएक्स के संभावित लुक और फीचर्स की बात करें तो देखने में यह काफी मस्कुलर होगी और इसकी टायर और रियर लुक पर आपकी निगाहें थम सी जाएंगी, जैसा कि ऑटो एक्सपो 2020 में इसे देखा गया था। इस माइक्रो एसयूवी में खास रियर और फ्रंट बंपर के साथ ही स्पोर्टी ग्रिल, एलईडी डीआरएल, प्रोजेक्टर हेडलैंप, रैपअराउंड टेल लैंप के साथ ही ट्रेंडी अलॉय व्हील्ज देखने को मिलेंगे। ये भी पढ़ें- पावर, इंजन और फीचर्सTata HBX को ALFA प्लैटफॉर्म पर डिवेलप किया जाएगा, जिसपर Tata Altroz हैचबैक को डिवेलप किया गया है। इसमें 1.2 लीटर का नेचरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन देखने को मिलेगा, जो कि 84 hp तक की पावर और 113 Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम होगा। टाटा एचबीएक्स को 5 स्पीड मैनुअल और 5 स्पीड AMT ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ पेश किया जाएगा। वहीं फीचर्स की बात करें तो इसमें 7 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, iRA कनेक्टेड कार टेक्नॉलजी, ऑटोमैटिक क्लाइमेच कंट्रोल, 12 वोल्ट चार्जिंग शॉकेट, पुश स्टार्ट/स्टॉप बटन, डुअल एयरबैग्स और रियर पार्किंग सेंसर के साथ ही ईबीडी और एबीएस जैसे स्टैंडर्ड और सेफ्टी फीचर्स हैं। ये भी पढ़ें-