Tuesday, November 30, 2021

इंडियन टू वीलर मार्केट पर है इस कंपनी का 'राज', Honda, TVS, Bajaj को पीछे छोड़ा November 30, 2021 at 08:08PM

नई दिल्ली फाइनेंशल इयर 2021-22 (अप्रैल-अक्टूबर 2021) में हीरो मोटोकॉर्प () टू वीलर मार्केट सेगमेंट की नंबर 1 कंपनी रही। इस दौरान भारतीय बाजार में कंपनी ने , , , , जैसी कंपनियों को पीछे छोड़ दिया। हालांकि कंपनी ने पिछले साल के मुकाबले 8.6 पर्सेंट निगेटिव वॉल्यूम ग्रोथ दर्ज की लेकिन इसके बावजूद कंपनी पहले नंबर पर रही। होंडा को पीछे छोड़ा टू वीलर सेल के मामले में हीरो ने होंडा को पीछे छोड़ दिया। हीरो ने इस आर्थिक वर्ष में 28,34,293 यूनिट्स सेल की। वहीं पिछले आर्थिक वर्ष में कंपनी ने 31,03,787 यूनिट्स सेल की। इसके मुकाबले होंडा ने 20,91,567 यूनिट्स सेल की। ये हैं टॉप 10 बेस्ट सेलिंग टू वीलर ब्रैंड्स हीरो - 28,34,293 होंडा - 20,91,567 टीवीएस - 11,86,912 बजाज - 10,29,438 सुजुकी - 3,51,657 यामाहा-2,80,883 रॉयल एनफील्ड - 2,50,881 पियागो - 30,724 कावासाकी - 2,177 ट्रायम्फ - 702 हीरो और होंडा भारत की सबसे ज्यादा सफल टू वीलर कंपनियां हैं। हीरो ने 8.6 फीसदी निगेटिव ग्रोथ दर्ज की। वहीं होंडा ने 5.1 पर्सेंट की पॉजिटिव ग्रोथ दर्ज की। टीवीएस ने भी 4.3 पर्सेंट की पॉजिटिव ग्रोथ दर्ज की।

No comments:

Post a Comment