Tuesday, January 4, 2022

कन्फर्म लिस्ट ! विदेशी ब्रैंड्स को टक्कर देने आ रही 5 'देसी' कारें January 03, 2022 at 10:27PM

नई दिल्ली इंडियन ऑटोमोबाइल मार्केट में दुनिया भर के कई बड़े ब्रैंड्स अपनी मॉडल्स लॉन्च करते हैं। पिछले कुछ सालों में भारतीय ब्रैंड्स जैसे टाटा मोटर्स और महिंद्रा ने भी ग्राहकों का दिल जीतने में कामयाबी हासिल की है। आज यहां हम आपको भारतीय बाजार में इस साल लॉन्च होने वाली 5 शानदार महिंद्रा कारों के बारे में बताएंगे। न्यू जेनेरेशन महिंद्रा स्कॉर्पियो यह कंपनी की सबसे पॉप्युलर एसयूवी कारों में से एक है और कंपनी जल्द ही इसका न्यू जेनेरेशन मॉडल भारत में उतारने वाली है। यह कार दो इंजन ऑप्शन के साथ बाजार में उतारी जा सकती है। महिंद्रा बोलेरो नियो प्लस भारत के रूरल एरिया में यह कार बेहद पॉप्युलर है और अर्बन कस्टमर बेस भी इस कार का काफी बड़ा है। महिंद्रा TUV 300 को कंपनी भारत में नई बोलेरो के तौर पर लॉन्च कर सकती है। महिंद्रा E-KUV100 इस कार को कंपनी इस साल के शुरुआती समय में ही लॉन्च कर देगी। इस इलेक्ट्रिक कार की रेंज 150 किमी तक हो सकती है। यह कार इंडिया की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार हो सकती है। इसकी कीमत 9 लाख के आस पास होने की संभावना है। महिंद्रा E-XUV300 इस कार को कंपनी दो वेरियंट्स में भारतीय बाजार में उतार सकती है। भारत में यह कार सेगमेंट की नंबर 1 कार टाटा नेक्सन को टक्कर देगी। इसके अलावा ह्यूंदै कोना और MG ZS EV से भी इसकी टक्कर होगी। महिंद्रा XUV 700 हाइब्रिड महिंद्रा की इस धांसू एसयूवी को कंपनी हाइब्रिड अवतार में भी पेश कर सकती है। इस वर्जन को 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी इस कार को कुछ वक्त पहले ही लॉन्च किया है।

No comments:

Post a Comment