Monday, November 29, 2021

Tata अगले साल दिखाएगी अपना दम, लॉन्च करेंगी कई शानदार कारें, लिस्ट में ये इलेक्ट्रिक एसयूवी भी November 29, 2021 at 12:08AM

नई दिल्ली।Tata Upcoming Car Launch Punch Altroz EV: भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर में देसी कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने बीते कुछ वर्षों में अपनी सबसे खास पहचान बनाई है और एसयूवी सेगमेंट (SUV Segment) में तो इसने मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) और ह्यूंदै मोटर्स (Hyundai Motors) जैसी टॉप 2 कंपनियों को कड़ी टक्कर दी है। फिलहाल यह भारत मे तीसरी सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी है और यह ह्यूंदै मोटर्स को कड़ी टक्कर दे रही है। अब टाटा मोटर्स ने साल 2022 के लिए खास तैयारी की है, जहां वह अलग-अलग सेगमेंट में एक से बढ़कर एक कारें लॉन्च (Tata Motors Upcoming Car Launch In 2022) करने वाली है। ये भी पढ़ें- क्या नए अवतार में आएगी नेक्सॉन?मारुति सुजुकी और ह्यूंदै मोटर्स की तरह ही टाटा मोटर्स भी अगले साल अपनी कई धांसू कारों के नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल लॉन्च करने वाली है। जी हां, देसी कंपनी अगले साल अपनी बेस्ट सेलिंग एसयूवी टाटा नेक्सॉन (Next Gen Tata Nexon) के साथ ही सबसे सस्ती हैचबैक टाटा टिएगो का नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल (Next Gen Tata Tiago) लॉन्च कर सकती है। इन दोनों कारों को बेहतर लुक और फीचर्स के साथ आने वाले समय में देखा जा सकता है। ये भी पढ़ें- इनके नए-नए वेरिएंट्सअगले साल यानी 2022 में टाटा मोटर्स अपनी माइक्रो एसयूवी टाटा पंच का डीजल (Tata Punch Diesel) और टर्बो पेट्रोल वेरिएंट (Tata Punch Turbo Petrol) भी भारतीय बाजार में पेश कर सकती है। इसके साथ ही अगले साल कंपनी अपनी फुल साइज एसयूवी टाटा हैरियर (Tata Harrier Petrol) और टाटा सफारी का पेट्रोल वेरिएंट (Tata Safari Petrol) भी मार्केट में पेश कर सकती है। ये भी पढ़ें- आने वाली हैं ये इलेक्ट्रिक कारेंभारत में अगले साल टाटा मोटर्स कई इलेक्ट्रिक कारें भी लॉन्च कर सकती है, जिसमें पहला नाम टाटा अल्ट्रोज ईवी (Tata Altroz EV) का है। टाटा अल्ट्रोज इलेक्ट्रिक का लंबे समय से इंतजार है और यह किफायती दाम में भारत में लॉन्च की जा सकती है। इसके साथ ही समय-समय पर टाटा टिएगो इलेक्ट्रिक (Tata Tiago Electric) के आने की भी खबरें आती रहती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में तो ये बात भी सामने आ रही हैं कि साल 2022 में टाटा पंच का इलेक्ट्रिक वेरिएंट (Tata Punchh EV) भी पेश किया जा सकता है। हालांकि, इस बारे में कंपनी की तरफ से कोई ठोस जानकारी नहीं दी गई है। ये भी पढ़ें-

No comments:

Post a Comment