Monday, November 29, 2021

खुशखबरी! पेट्रोल-डीजल खर्च बचाने यह देसी कंपनी जल्द ला रहीं दो धांसू इलेक्ट्रिक कारें, देखें खास बातें November 28, 2021 at 10:10PM

नई दिल्ली।Mahindra XUV300 Electric eKUV100 XUV400 EV Launch Soon: भारत में आने वाले समय में इलेक्ट्रिक कारों (Upcoming Electric Cars In India) का बोलबाला देखने को मिल सकता है और इसकी झलक टाटा मोटर्स के साथ ही अन्य देसी-विदेशी ऑटोमोबाइल कंपनियों ने दिखला दी है। टाटा नेक्सॉन ईवी (Tata Nexon EV) का तो जलवा ही है। अब एक और देसी ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा भी जल्द ही भारतीय कार यूजर्स के पेट्रोल और डीजल का खर्च कम करने के लिए कई शानदार इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च (Mahindra Upcoming Electric Car Launch) हो सकती है, जिनकी कीमतें ऐसी होंगी कि लोगों की जेब पर ज्यादा बोझ नहीं पड़ेगा। ये भी पढ़ें- अगले 6 साल में 8 इलेक्ट्रिक एसयूवी करेगी लॉन्चदेसी कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने बताया था कि आने वाले 3-4 वर्षों में वह कम से कम 8 इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करेगी, जिनमें ज्यादातर एसयूवी सेगमेंट की होगी। इनमें से कई कंपनी की पॉपुलर एसयूवी, जैसे महिंद्रा एक्सयूवी300 (Mahindra XUV300), एक्सयूवी700 (Mahindra XUV700) और छोटी एसयूवी महिंद्रा केयूवी100 (Mahindra KUV100) का इलेक्ट्रिक वेरिएंट होंगी। अब लेटेस्ट रिपोर्ट आई है कि महिंद्रा आने वाले समय में Mahindra XUV400 Electric भी लॉन्च कर सकती है। हालांकि, ये खबर भी आ रही है कि महिंद्रा एक्सयूवी400 को ही एक्सयूवी300 इलेक्ट्रिक (Mahindra XUV300 Electric) के रूप में पेश किया जा सकता है। ये भी पढ़ें- टाटा और एमजी की इलेक्ट्रिक कारों को देगी टक्करमहिंद्रा की अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार eXUV300 को सबसे पहले साल 2020 के ऑटो एक्सपो में देखा गया था। इसे कंपनी के MESMA प्लैटफॉर्म पर डिवेलप किया जाएगा और यह 350V पावरट्रेन से लैस होगी। महिंद्रा ईएक्सयूवी300 का मुकाबला टाटा नेक्सॉन ईवी (Tata Nexon EV) के साथ ही एमजी जेडएस ईवी (MG ZS EV) और ह्यूंदै कोना ईवी (Hyundai Kona EV) जैसी धांसू इलेक्ट्रिक कारों से होगा। अगले साल महिंद्रा सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार महिंद्रा ईकेयूवी100 भी लॉन्च कर सकती है। महिंद्रा अपनी इलेक्ट्रिक कारों में बैटरी रेंज का खास खयाल रखेगी, ताकि लोगों तो बेहतर ऑप्शन मिल सके। ये भी पढ़ें-

No comments:

Post a Comment