Thursday, October 28, 2021

Euler Motors का भारत में पहला इलेक्ट्रिक 3-व्हीकल कार्गो लॉन्च, सिंगल चार्ज पर मिलेगा 151 km का रेंज October 27, 2021 at 09:20PM

नई दिल्ली। इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल बेस्ड भारतीय ईवी कंपनी ने अपना पहला कार्गो थ्री-व्हीलर HiLoad EV (हाईलोड ईवी) लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह भारत का सबसे पावरफुल 3W कार्गो वाहन है। कंपनी का कहना है कि भारत में 3W कार्गो सेगमेंट (आईसीई सहित) में यह सबसे ज्यादा पेलोड क्षमता वाला कार्गो वाहन है। इसमें 12.4 kWh की पावर वली बैटरी दी गई है। यह इलेक्ट्रिक कार्गो वाहन सिंगल चार्ज पर 151 किलोमीटर का रेंज देगा। Euler Motors का कहना है कि इसे भारत की सड़कों और कंडीशन को देखते हुए इसे बनाया गया है। HiLoad बैटरी पैक एक इनबिल्ट थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम और लिक्विड कूलिंग तकनीक के साथ आता है, जो वाहनों को किसी भी ग्रेडिएंट पर कुशलता से चलाने में मदद करता है। इससे व्हीकल में प्रकार लंबे समय तक चलने वाली बैटरी लाइफ मिलती है। वाहन की IP67 प्रमाणित बैटरी जलभराव जैसे जगहों पर भी हाई एंड परफॉर्मेंस और इफीशियंट ऑपरेशन में मदद करती है। इस व्हीकल में फ्लीट ट्रैकिंग, बैटरी मॉनिटरिंग और रियल टाइम चार्जिंग के लिए एडवांस्ड टेलिमैटिक्स और सॉफवेयर असिस्टेंस मिलता है। अपने सेगमेंट में, HiLoad पहला EV है जिसमें बेहतर स्टॉपिंग दूरी और गतिशीलता के लिए 200 मिलीमीटर का फ्रंट डिस्क ब्रेक दिया गया है। इसका मोटर 88.55 Nm का पीक टॉर्क और 10.96 kW का मैक्सिमम पावर जेनरेट करता है। इसमें बेहतर ऑन-रोड ऑपरेशन्स के लिए बेहतर ग्राउंड क्लीयरेंस, बेहतर ग्रेडेबिलिटी, अधिक गति और उच्च एसलरेशन मिलता है। इसे बेस्ट-इन-क्लास स्पेस, पेलोड, पावर देने के लिए डिज़ाइन किया गया है और ड्राइवर के आराम के लिए स्मार्ट एर्गोनॉमिक्स के साथ सबसे कम रखरखाव के साथ पिक अप किया गया है।

No comments:

Post a Comment