Thursday, February 3, 2022

पेट्रोल-डीजल की चिंता खत्म! CNG से भी ज्यादा पसंद की जा रहीं ये 4 इलेक्ट्रिक कारें, पूरा देश हुआ दीवाना February 03, 2022 at 06:39PM

नई दिल्ली। ने भारतीय बाजार में अपना दबदबा साबित कर दिया है। यह भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार () बन गई है। ऐसे में आज हम आपको उन चार इलेक्ट्रिक कारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा बिक्री हुई है। इन इलेक्ट्रिक कारों में टाटा नेक्सन ईवी, एमजी जेडएस ईवी, टाटा टिगोर ईवी और ह्यूंदै कोना शामिल हैं। आज हम आपको इन सभी इलेक्ट्रिक कारों के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके अलावा हम आपको इनकी कीमतों के बारे में भी बताएंगे। तो डालते हैं एक नजर... Tata Nexon EV यह भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार है, जिसे पिछले साल 9,111 लोंगो ने खरीदा। जबकि, साल 2020 में इसके 2,529 मॉडल बिके थे। यह इलेक्ट्रिक कार एक बार फुल चार्ज करने पर 312 किलोमीटर तक चलती है। यह 9.9 सेकंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। फास्ट चार्जर के जरिए यह 60 मिनट में 80 फीसदी और होम चार्जर से 8 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 13.99 लाख रुपये है। यह भारत में दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार है, जिसे पिछले साल 2,798 ग्राहकों ने खरीदा। साल 2020 में इसके 1,142 मॉडल बिके थे। यह 419 km का रेंज देती है। यह 8.5 सेकंड में 0-100 kmph की रफ्तार हासिल कर लेती है। स्टैंडर्ड एसी चार्जर से यह इलेक्ट्रिक एसयूवी 6 घंटे में और 50kW डीसी फास्ट चार्जर से 50 मिनट में 80 फीसदी तक चार्ज हो जाती है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 13.49 लाख रुपये है। भारतीय बाजार में तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार है, जिसे साल 2021 में 2,611 ग्राहकों ने खरीदा। जबकि, साल 2020 में इसके 631 और 2019 में 728 मॉडल बिके थे। यह इलेक्ट्रिक कार 306 किलोमीटर तक का रेंज देती है। यह 5.7 सेकंड में 0-60 kmph की रफ्तार पकड़ लेती है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.99 लाख रुपये है। बिक्री के मामले में यह चौथे नंबर पर है। इसके 2021 में 121 यूनिट्स, साल 2020 में 223 और साल 2019 में 292 यूनिट्स बिके थे। यह 9.7 सेकंड में 0-100 kmph की रफ्तार हासिल कर लेती है। यह इलेक्ट्रिक कार 452 किलोमीटर तक का रेंज देती है। नॉर्मल चार्जर से यह 8 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। जबकि, फास्ट चार्जर से यह एक घंटे में 80 फीसदी तक चार्ज हो जाती है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 23.79 लाख रुपये है, जो 23.98 लाख रुपये तक जाती है।

No comments:

Post a Comment