Thursday, February 3, 2022

देसी कंपनी महिंद्रा ऑटो की वीइकल सेल्स में जनवरी 2022 में 20 फीसदी ग्रोथ, XUV700 का क्रेज February 03, 2022 at 03:05AM

नई दिल्ली।Mahindra XUV700 Bolero Thar Jan 2022 Sale: देसी ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने साल 2022 की अच्छी शुरुआत करते हुए जनवरी 2022 में ओवरऑल ऑटो सेल्स में 20 फीसदी बढ़ोतरी दर्ज कराई है और कुल 46,804 वीइकल्स बेचे हैं। कंपनी की पैसेंजर और यूटिविटी वीइकल्स के साथ ही कॉमर्शियल वीइकल्स की बिक्री में तेजी से कंपनी आगे की योजना और उनके क्रियान्वयन को लेकर उत्साहित है। चलिए, बताते हैं कि महिंद्रा एंड महिंद्रा ने किन-किन सेगमेंट में कितनी कारें बेची हैं? ये भी पढ़ें- देखें महिंद्रा वीइकल्स जनवरी 2022 सेल्स रिपोर्टपिछले महीने, यानी जनवरी 2022 में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कुल 46,804 वीइकल्स बेचे, जिनमें यूटिलिटी वीइकल्स सेगमेंट में कुल 19,848 यूनिट बिकी। वहीं, इस सेगमेंट में 2,861 वीइकल एक्सपोर्ट किए गए। वहीं पैसेंजर वीइकल सेगमेंट में महिंद्रा ने कारों और वैन की कुल 116 यूनिट बेची। कंपनी ने कॉमर्शियल वीइकल सेगमेंट में 58 फीसदी बढ़ोतरी दर्ज कराते हुए जनवरी 2022 में कुल 21,111 यूनिट्स बेचे। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी हालिया लॉन्च एसयूवी महिंद्रा एक्सयूवी700 की 14 जनवरी 2022 तक 90 दिनों के अंदर 14000 यूनिट डिलिवर कर रेकॉर्ड बना दिया है और इस एसयूवी ने अब तक एक लाख बुकिंग का आंकड़ा पार कर लिया है। ये भी पढ़ें- इस साल महिंद्रा का दिखेगा जलवाभारत में इस साल महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कारें आने वाली हैं। आने वाले दिनों में नई महिंद्रा स्कॉर्पियो भी लॉन्च होगी। फिलहाल मार्केट में महिंद्रा एक्सयूवी700, एक्सयूवी300 के साथ ही महिंद्रा थार, महिंद्रा स्कॉर्पियो और महिंद्रा बोलेरो नियो जैसी एसयूवी की अच्छी बिक्री होती है। महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड में ऑटोमोटिव डिविजन के सीईओ वीजय नाकरा ने साल 2022 की अच्छी शुरुआत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि पैसेंजर, कॉमर्शियल वीइकल्स के साथ ही इंटरनैशनल ऑपरेशनंस में ग्रोथ हमारे लिए उत्साहजनक है। ये भी पढ़ें-

No comments:

Post a Comment