Thursday, February 3, 2022

मारुति के सामने ह्यूंदै, टाटा, महिंद्रा समेत किसी कंपनी का न चला जोर, बेच डालीं 1.29 लाख कारें, देखें डिटेल February 03, 2022 at 01:09AM

नई दिल्ली।Best Selling Car Company In India: भारत में कार कंपनियों ने पिछले महीने, यानी जनवरी 2022 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है, जिसके बाद पता चल गया है कि कौन सी कंपनी ने सबसे ज्यादा कारें बेची हैं और किसे मंथली या एनुअली कितना फायदा या नुकसान हुआ है। लंबे समय से नंबर 1 कार कंपनी के पद पर काबिज मारुति सुजुकी ने साल 2022 के पहले महीने में भी अपना जादू बरकरार रखा है और सबसे ज्यादा 1.29 लाख के करीब कारें बेचीं हैं। वहीं दिसंबर 2021 में टाटा मोटर्स से पिछड़ने के बाद ह्यूंदै मोटर्स ने अच्छी वापसी की है और वह जनवरी 2022 में सबसे ज्यादा कार बेचने वाली कंपनी की लिस्ट में दूसरे पायदान पर है। चलिए, अब आपको बताते हैं कि देसी कंपनी टाटा मोटर्स और महिंद्रा समेत अन्य कंपनियों की क्या हालत रही? ये भी पढ़ें- मारुति सुजुकी का जलवा कायमजनवरी 2021 कार सेल्स रिपोर्ट के मुताबिक, मारुति सुजुकी ने सबसे ज्यादा 1,28,924 कारें बेची हैं और यह करीब 5 फीसदी की मंथली ग्रोथ के साथ है। इसके बाद ह्यूंदै मोटर्स ने कुल 44,022 कारें बेचीं, जो कि 36 फीसदी की मंथली ग्रोथ के साथ है। तीसरे नंबर पर टाटा मोटर्स है, जिसने कुल 40,777 कारें बेची है और यह 15 फीसदी से ज्यादा की ग्रोथ के साथ है। महिंद्रा चौथे नंबर पर है, जिसने कुल 19,964 कारें बेची हैं और यह करीब 13 फीसदी की मंथली ग्रोथ के साथ है। लिस्ट में पांचवें नंबर पर किआ मोटर्स है, जिसने जनवरी 2022 में शानदार परफॉर्मेंस दिखाते हुए 19,319 कारें बेच डालीं और यह 147 फीसदी मंथली ग्रोथ के साथ है। इसके बाद होंडा का नंबर आता है, जिसने 10,427 कारें जनवरी 2022 में बेचीं और यह करीब 31 फीसदी की सालाना ग्रोथ के साथ है। ये भी पढ़ें- टोयोटा के लिए अच्छा नहीं रहा जनवरी 2022जनवरी 2022 कार सेल्स रिपोर्ट के मुताबिक, टॉप सेलिंग कार कंपनियों की लिस्ट में सातवें नंबर पर रेनॉल्ट है, जिसने कुल 8,119 कारें बेचीं और यह 32 फीसदी की मंथली ग्रोथ के साथ है। इसके बाद टोयोटा ने कुल 7,328 कारें बेचीं। टोयोटा के लिए साल 2022 का पहला महीना अच्छा नहीं रहा और उसकी दिसंबर 2021 के मुकाबले 32 फीसदी कम कारें बिकीं। इसके बाद एमजी मोटर इंडिया ने कुल 4,306 कारें बेचीं और यह 72 फीसदी की मंथली ग्रोथ के साथ है। 10वें नंबर पर मौजूद निसान ने कुल 4250 कारें बेचीं और यह 41 फीसदी की मंथली ग्रोथ के साथ है। इसके बाद कुछ प्रमुख कंपनियों में फॉक्सवैगन ने कुल 3523 कारें, स्कोडा ने 3009 कारें और जीप ने 861 कारें जनवरी 2022 में बेचीं। सिट्रोएन ने 40 कारें बेचीं। ये भी पढ़ें-

No comments:

Post a Comment