Thursday, February 3, 2022

धोनी के बाद क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव के गैराज की भी शान बनी ‘हल्क’ निसान जोंगा, देखें कार कलेक्शन February 03, 2022 at 12:05AM

नई दिल्ली।Suryakumar Yadav Nissan Jonga Look Price Features: बिजनेसमैन और बॉलीवुड सिलेब्रिटीज के साथ ही स्पोर्ट्सपर्संस की भी कारों के प्रति दीवानगी की समय-समय पर चर्चा होती रहती है और अब क्रिकेटर सूर्य कुमार यादव ने इस चर्चा को और तेज कर दिया है। जी हां, बीते दिनों सूर्यकुमार यादव ने बेहद स्पेशल कस्टमाइज्ड ऑफ रोडिंग एसयूवी निसान खरीदी, जो कभी इंडियन आर्मी की शान हुआ करती थी। सूर्यकुमार यादव से पहले महेंद्र सिंह धोनी भी निसान जोंगा के प्राउड ऑनर बने थे। चलिए, आपको निसान जोंगा के लुक और फीचर्स के साथ ही इसकी सभी खास बातें बताते हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव अब निसान जोंगा के प्राउड ऑनर बन गए हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये इसकी जानकारी दी है। कभी इंडियन आर्मी की सवारी रही निसान जोंगा अब सूर्यकुमार यादव की गैराज में काफी सारे कस्टमाइजेशन के बाद आई है। फोटो के जरिये देखें इस धांसू ऑफ-रोडिंग एसयूवी की सभी खास बातें।


धोनी के बाद क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव के गैराज की भी शान बनी ‘हल्क’ निसान जोंगा, देखें कार कलेक्शन

नई दिल्ली।
Suryakumar Yadav Nissan Jonga Look Price Features:

बिजनेसमैन और बॉलीवुड सिलेब्रिटीज के साथ ही स्पोर्ट्सपर्संस की भी कारों के प्रति दीवानगी की समय-समय पर चर्चा होती रहती है और अब क्रिकेटर सूर्य कुमार यादव ने इस चर्चा को और तेज कर दिया है। जी हां, बीते दिनों सूर्यकुमार यादव ने बेहद स्पेशल कस्टमाइज्ड ऑफ रोडिंग एसयूवी निसान खरीदी, जो कभी इंडियन आर्मी की शान हुआ करती थी। सूर्यकुमार यादव से पहले महेंद्र सिंह धोनी भी निसान जोंगा के प्राउड ऑनर बने थे। चलिए, आपको निसान जोंगा के लुक और फीचर्स के साथ ही इसकी सभी खास बातें बताते हैं।



सूर्यकुमार यादव की नई हल्क
सूर्यकुमार यादव की नई हल्क

आईपीएल में मुंबई इंडियंस के स्टार क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव ने इस हफ्ते सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये बताया- मेरे खास खिलौने ‘हल्क’ को हेलो कीजिए! निसान जोंगा फ्लोरेसेंट ग्रीन कलर में है, जिसे काफी कस्टमाइज कराया गया है, जिससे यह वाकई कारों में हल्क लगती है।



निसान जोंगा की कहानी
निसान जोंगा की कहानी

निसान ने साल 1965 में इंडियम आर्मी के लिए एक्सक्लूविस लाइसेंस जारी कर जोंगा बनाने की प्रक्रिया शुरू की और यह ऑफ रोडिंग पावरफुल एसयूवी साल 1969 से 1999 तक इंडियन आर्मी की प्रमुख सवारी रही। बाद में इसे महिंद्रा एमएम540 जीप ने रिप्लेस किया।



महज 100 यूनिट सिविलियंस के लिए
महज 100 यूनिट सिविलियंस के लिए

आपको जानकर आश्चर्य होगा कि सिविलियंस के लिए निसान जोंगा की महज 100 यूनिट का प्रोडक्शन शुरू हुआ था और यह भारत में कुछ चुनिंदा लोगों के ही पास है, जिनमें महेंद्र सिंह धोनी के साथ ही अब स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का नाम भी शामिल हो गया है। यह एक टन वजनी एसयूवी है और इसके कस्टमाइज्ड वेरिएंट की कीमत लाखों में है।



निसान जोंगा काफी पावरफुल
निसान जोंगा काफी पावरफुल

निसान जोंगा में 3.9 लीटर का 6 सिलिंडर डीजल इंजन लगा है, जो कि 110 bhp की पावर और 264 Nm टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसमें 3 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और 4 व्हील ड्राइव ऑप्शन है।



देखने में वाकई हल्क लगती है
देखने में वाकई हल्क लगती है

सूर्यकुमार की गैराज में जो नई कार निसान जोंगा आई है, वह देखने में काफी पावरफुल है। इस हैविली कस्टमाइज्ड ऑफ-रोडिंग एसयूवी में हैवी ड्यूटी बंपर, पावरफुल विंच, एलईडी हेडलैंप और टेललैंप समेत कई खास खूबियां देखने को मिलती हैं।



सूर्यकुमार यादव के कार कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव के कार कलेक्शन

सूर्यकुमार यादव के पास कई लग्जरी कारें हैं, जिनमें रेंज रोवर वेलार, मिनी कूपर एस, ऑडी आरएस5 और स्कोडा सुपर्ब सेडान प्रमुख हैं। सूर्यकुमार यादव को महंगी कारों का बड़ा शौक है और अब उनके गैराज में कई खास कारें हैं।




No comments:

Post a Comment