Saturday, December 4, 2021

XUV 900 से टाटा कूप एसयूवी तक, इन धांसू कारों की इंडिया में होगी एंट्री December 04, 2021 at 08:32PM

नई दिल्ली भारत में कार बायर्स के बीच बीते कुछ समय में एसयूवी बहुत पॉप्युलर हो गई हैं। ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए कंपनियां भी इस सेगमेंट में लगातार नई कारें लॉन्च करती हैं। अब , Mahindra & Mahindra और कूप एसयूवी () सेगमेंट में नए मॉडल्स उतारने की तैयारी कर रही हैं। ये कूप एसयूवी तुलनात्मक रूप से अफोर्डेबल मॉडल्स होंगे। मारुति कूप एसयूवी इस कूप का कोड नेम YTB है। मारुति की यह कार Futuro-e concept पर आधारित होगी। को सबसे पहले 2020 ऑटो एक्सपो में देखा गया था। इस एसयूवी में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन इलेक्ट्रिक पावरट्रेन दिया जा सकता है। महिंद्रा एक्सयूवी 900 मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो महिंद्रा की इस कूप एसयूवी का नाम महिंद्रा एक्सयूवी 900 () हो सकता है। कंपनी ने कुछ वक्त पहले ही भारतीय बाजार में भी लॉन्च की थी। टाटा कूप एसयूवी कुछ वक्त पहले आई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा मोटर्स एक एसयूवी कूप और 8 सीटर एमपीवी पर काम कर रहा है। टाटा की कूप एसयूवी लोअर रूफ और स्पोर्टी रियर सेक्शन दिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment