Saturday, December 4, 2021

सबसे ज्यादा बिकने वाली कार Maruti WagonR के सभी CNG, पेट्रोल वेरिएंट की कीमत-माइलेज देखें December 04, 2021 at 07:24PM

नई दिल्ली।Best Selling Car Maruti WagonR Petrol And CNG Variants Price Mileage: भारत में पांच महीने बाद मारुति सुजुकी की धांसू हैचबैक (Maruti Suzuki Popular Hatchback) मारुति वैगनआर (WagonR) ने नवंबर 2021 में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार का खिताब हासिल किया और मारुति ऑल्टो (Maruti Alto) को पीछे छोड़ दिया। दरअसल, शानदार लुक और फीचर्स के साथ ही सीएनजी वेरिएंट में भी होने की वजह से वैगनआर की खूब बिक्री होती है। साथ ही वैगनआर के पेट्रोल और सीएनजी वेरिएंट (Maruti WagonR Petrol And CNG Mileage) की माइलेज भी अच्छी है। ये भी पढ़ें- पहले ये जरूरी डिटेल देख लेंमारुति सुजुकी ने पिछले महीने यानी नवंबर में कुल 16,853 वैगनआर बेचे। 4.93 लाख रुपये की शुरुआती कीमत (एक्स शोरूम) से लेकर 6.45 लाख रुपये तक की इस इस हैचबैक में आखिर ऐसा क्या खास है कि लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं और आप भी इन दिनों वैगनआर खरीदने का मन बना रहे हैं तो सबसे पहले आप इसकी खूबियों के बारें में जान लें। मारुति वैगनआर में 1197 cc तक का इंजन लगा है, जो कि 81.8 बीएचपी तक की पावर जेनरेट कर सकता है। यह 5 सीटर हैचबैक आपको मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों तरह के ट्रांसमिशन ऑप्शन में मिल जाएगी। वहीं माइलेज की बात करें तो मारुति का दावा है कि वैगनआर के सीएनजी वेरिएंट की माइलेज 32.52 km/kg और पेट्रोल वेरिएंट की माइलेज 21.79 kmpl तक की है। ये भी पढ़ें- कीमत 4.93 लाख रुपये से शुरूचलिए, अब आपको मारुति वैगनआर की वेरिएंट वाइज प्राइस डिटेल बताते हैं। वैगनआर को LXi, VXi और ZXi जैसे 3 ट्रिम लेवल के 14 वेरिएंट्स में भारतीय बाजार में पेश किया गया है, जिनमें बेस मॉडल WagonR LXI Manual Petrol वेरिएंट की कीमत 4.93 लाख रुपये है। इसके बाद WagonR LXI Opt Manual Petrol वेरिएंट की कीमत 4.99 लाख रुपये है। WagonR VXI Manual Petrol वेरिएंट की कीमत 5.25 लाख रुपये है। WagonR VXI Opt Manual Petrol वेरिएंट की कीमत 5.32 लाख रुपये है। ये भी पढ़ें- सीएनजी ऑप्शन शानदारMaruti WagonR VXI 1.2 Petrol Manual वेरिएंट की कीमत 5.61 लाख रुपये है। WagonR VXI Opt 1.2 Petrol मैनुअल वेरिएंट की कीमत 5.68 लाख रुपये है। WagonR VXI AMT Petrol वेरिएंट की कीमत 5.75 लाख रुपये है। WagonR VXI AMT Opt Petrol वेरिएंट की कीमत 5.82 लाख रुपये है। WagonR CNG LXI Manual वेरिएंट की कीमत 5.83 लाख रुपये है। WagonR CNG LXI Opt Manual वेरिएंट की कीमत 5.89 लाख रुपये है। ये भी पढ़ें- वैगनआर के टॉप वेरिएंट्सMaruti WagonR ZXI 1.2 Petrol मैनुअल वेरिएंट की कीमत 5.95 लाख रुपये है। WagonR VXI AMT 1.2 Petrol वेरिएंट की कीमत 6.11 लाख रुपये है। WagonR VXI AMT Opt 1.2 Petrol वेरिएंट की कीमत 6.18 लाख रुपये है। Maruti WagonR ZXI AMT 1.2 Petrol वेरिएंट की कीमत 6.45 लाख रुपये है। ये भी पढ़ें-

No comments:

Post a Comment