नई दिल्ली। दिल्ली स्थित ईवी निर्माता, कोमाकी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स () भारत में अपनी Komaki Ranger को लॉन्च करने के लिए तैयार है। यह भारत की पहली इलेक्ट्रिक क्रूजर बाइक होगी, जिसे कंपनी जनवरी 2022 में लॉन्च करेगी। कंपनी का इसका टीजर फोटो भी जारी कर दिया है। कंपनी के दावे के मुताबिक इसमें फुल सिंगल चार्ज पर 250 किलोमीटर का रेंज मिलेगा। यानी यह इलेक्ट्रिक क्रूजर बाइक एक बार फुल चार्ज होने पर बिना रुके 250 किलोमीटर तक चलेगी। कंपनी ने अभी Komaki Ranger के कुछ फीचर्स के बारे में ही जानकारी दी है। जैसे, इसमें 4-किलोवाट का बैटरी पैक मिलेगा। इसमें पावर के लिए 5000 वाट का मोटर दिया जाएगा। कंपनी इसे 10 कलर ऑप्शन में लॉन्च करेगी। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर रीजनरेटिव ब्रेकिंग, रिपेयर स्विच और मोबाइल कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स से लैस होगा। इस स्टाइलिश मॉडल में अतिरिक्त स्टोरेज बॉक्स सुविधा के साथ बैठने की बड़ी जगह होगी।
No comments:
Post a Comment