Wednesday, December 1, 2021

सेमीकंडक्टर चिप की कमी से MG Motor की भारत में घटी बिक्री, 30 दिनों में बिके इतने मॉडल November 30, 2021 at 10:32PM

नई दिल्ली। इंडिया (MG Motor India) ने नवंबर 2021 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। शेयर बाजार को भेजी सूचना में चीन अधिकृत ब्रिटिश कार निर्माता ने बताया कि नवंबर 2021 में उसने कुल 2,481 कारों की भारतीय बाजार में बिक्री की। जबकि, नवंबर 2020 में कंपनी ने भारतीय बाजार में कुल 4,163 कारों की बिक्री की थी। नवंबर 2020 की तुलना में इस साल नवंबर महीने में कंपनी की बिक्री 40 फीसदी घटी है। कंपनी का कहना है कि इस गिरावट का एक बड़ा कारण दुनिया भर में आई सेमीकंडक्टर चिप की कमी है, जिसके चलते प्रोडक्शन पर असर पड़ा है। ऐसे पिछले महीने की बिक्री से तुलना करना ज्यादा सही होगा। अक्तूबर 2021 के मुकाबले एमजी मोटर इंडिया (MG Motor India) की नवंबर महीने में बिक्री 13 फीसदी घटी है। बता दें कि अक्तूबर 2021 में कंपनी ने 2,863 कारों की भारतीय बाजार में बिक्री की थी।

No comments:

Post a Comment