Sunday, November 7, 2021

Mahindra Thar का सबसे सस्ता मॉडल कितने का? डीजल-पेट्रोल वेरिएंट्स की प्राइस और माइलेज जानें November 07, 2021 at 02:48AM

नई दिल्ली।Mahindra Thar Price Features Variants Mileage: भारत में एसयूवी सेगमेंट में देसी कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) के साथ ही महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने भी कई शानदार कारें पेश की हैं, जो न केवल पावरफुल हैं, बल्कि लुक और फीचर्स के मामले में भी जबरदस्त हैं। वहीं, एसयूवी सेगमेंट (SUV Cars) में ऑफ-रोडिंग के लिए बेस्ट कार (Best Off-Roading Cars In India) की बात आती है तो सबकी जुबां पर एक ही नाम आता है और वो महिंद्रा थार (Mahindra Thar) है। जी हां, शौकीन लोगों के लिए यह एसयूवी बेस्ट है और यही वजह है कि हर महीने भारत में हजारों थार बिकती हैं। ये भी पढ़ें- आप भी अगर इन दिनों कोई धांसू एसयूवी खरीदने का मन बना रहे हैं और आपकी आंखों के सामने महिंद्रा थार घूम रही है तो आज हम आपको Mahindra Thar के डीजल और पेट्रोल इंजन ऑप्शन वाले सभी वेरिएंट्स की कीमत और खासियत के साथ ही इसकी माइलेज की भी डिटेल्स बताएंगे, जिसके बाद आपको पता चल जाएगा कि कौन सा वेरिएंट आपकी बजट में है और उनमें क्या-क्या खूबियां हैं? ये भी पढ़ें- 2 ट्रिम लेवल के 10 वेरिएंट्सभारत में 4 सीटर SUV Mahindra Thar को 12.78 लाख रुपये से लेकर 15.08 लाख रुपये (एक्स शोरूम, दिल्ली) तक है। इसे मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ ही पेट्रोल और डीजल दोनों तरह के इंजन ऑप्शन में है। 6 कलर ऑप्शन में पेश महिंद्रा थार की माइलेज 15.2 kmpl तक की है। थार को AX(O) और LX जैसे दो ट्रिम लेवल के 10 वेरिएंट्स में मार्केट में उतारा गया है। ये भी पढ़ें- 12.78 लाख रुपये से शुरूमहिंद्रा थार के सभी वेरिएंट्स की प्राइस की बात करें तो Mahindra Thar AX Opt Convert Top पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट की कीमत 12.78 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है। Mahindra Thar AX Opt Convert Top Diesel Manual वेरिएंट की कीमत 12.98 लाख रुपये है। Mahindra Thar AX Opt Hard Top Diesel Manual वेरिएंट्स की कीमत 13.08 लाख रुपये है। Mahindra Thar LX 4-Str Hard Top Manual Petrol वेरिएंट की कीमत 13.38 लाख रुपये है। ये भी पढ़ें- ऑटोमैटिक वेरिएंट्स की कीमत ज्यादाMahindra Thar LX Convert Top Diesel Manual वेरिएंट की कीमत 13.58 लाख रुपये है। Mahindra Thar LX Hard Top Diesel Manual वेरिएंट की कीमत 13.68 लाख रुपये है। Mahindra Thar LX Convert Top Automatic Petrol वेरिएंट की कीमत 14.78 लाख रुपये है। Mahindra Thar LX Hard Top AT वेरिएंट की कीमत 14.88 लाख रुपये है। Mahindra Thar LX Convert Top Diesel Automatic Diesel वेरिएंट की कीमत 14.98 लाख रुपये है। Mahindra Thar LX Hard Top Diesel Automatic वेरिएंट की कीमत 15.08 लाख रुपये है। ये भी पढ़ें-

No comments:

Post a Comment