Friday, October 22, 2021

65000 रुपये से सस्ती इस बाइक का पूरा देश हुआ दीवाना, 30 दिनों के भीतर 2.77 लाख लोगों ने खरीदी बाइक October 22, 2021 at 01:11AM

नई दिल्ली। सितंबर महीने की टॉप 10 बेस्ट सेलिंग मोटरसाइकिलों की लिस्ट आ चुकी है। पिछले महीने भी () ने देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक (best selling motorcycle in India) का खिताब अपने नाम किया। खास बात यहां यह है कि हीरो स्पेंलडर न सिर्फ देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक रही। बल्कि, यह देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली टू-व्हीलर भी है। Hero Splendor ने HeroHF Deluxe (हीरो एचएफ डीलक्स), (बजाज पल्सर), Honda CB Shine (होंडा सीबी शाइन), Bajaj Platina (बजाज प्लेटिना), TVS Apache (टीवीएस अपाचे) और Bajaj CT 100 (बजाज सीटी 100) जैसी बेस्ट सेलिंग बाइक्स को पीछे छोड़ते हुए नंबर 1 का खिताब (Best Selling bike) अपने नाम किया है। सितंबर महीने में खूब चला जादू Hero Splendor को पिछले महीने (सितंबर 2021) में 2.77 लाख ग्राहकों ने खरीदा। जबकि, एक साल पहले (सितंबर 2020) में इसे 2.80 लाख लोगों ने खरीदा था। यानी पिछले साल के मुकाबले Hero Splendor की बिक्री 1.05 फीसदी घटी है। बावजूद इसके यह सितंबर महीने में देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक रही। नंबर 1 और नंबर 2 में है बड़ा अंतर सितंबर महीने में Honda CB Shine देश की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक रही, जहां इसके 1,42,386 यूनिट्स को ग्राहकों ने खरीदा। सितंबर 2020 में 1.18 लाख लोगों ने खरीदा था। सितंबर 2020 के मुकाबले इस साल सितंबर महीने में इसकी बिक्री 20.66 फीसदी बढ़ी है। बावजूद यह बेस्ट सेलिंग बाइक्स की लिस्ट में दूसरे नंबर पर रही। ध्यान देने वाली बात यहां यह है कि भले ही Honda CB Shine सितंबर महीने में देश में दूसरे सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक रही, लेकिन इसके और Hero Splendor में एक बड़ा फासला है। दोनों ही बाइक्स की बिक्री में करीब दोगुना का अंतर है। इससे यह समझा जा सकता है कि भारतीय बाजार में Hero Splendor में कितना ज्यादा दबदबा है। भारतीय बाजार में Hero Splendor के इतने मॉडल्स की होती है बिक्री Hero Splendor ISmart BS6 Hero Splendor Plus BS6 Hero Super Splendor BS6 Hero Splendor Plus Black and Accent Hero Splendor सीरीज की कीमतें भारतीय बाजार में हीरो स्पलेंडर सीरीज की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 64,850 रुपये है, जो 77,600 रुपये तक जाती है।

No comments:

Post a Comment