Friday, October 22, 2021

क्रेटा से किआ सॉनेट तक, इन कारों के लिए 1 साल तक लंबा हुआ वेटिंग पीरियड October 22, 2021 at 08:07PM

नई दिल्ली भारत में फेस्टिव सीजन चल रहा है। साल के बाकी वक्त के मुकाबले इस वक्त भारत के ऑटोमोबाइल में काफी बहार रहती है। इस दौरान कारों की डिमांड और सेल भई जबरदस्त होती है। इस वजह से कई बार कारों का वेटिंग पीरियड काफी बढ़ जाता है। वर्तमान में कई ऐसी कारें हैं जिनका वेटिंग पीरियड भारतीय बाजार में 1 साल तक लंबा है। खासतौर पर एसयूवी सेगमेंट में यह डिमांड काफी ज्यादा है। मिडसाइज एसयूवी सेगमेंट कुछ कारों के सिलेक्टेड वेरियंट्स के लिए 12 महीने तक का वेटिंग पीरियड है। ह्यूंदै क्रेटा - 8-10 महीना यह अपने सेगमेंट की सबसे पॉप्युलर कारों में से एक है। इस कार की डिमांड भी खूब है। कार के कुछ वेरियंट्स के लिए आपको 8 से 10 महीने का इंतजार करना पड़ सकता है। यनी अगर आप आज कार खरीदते हैं तो 8-10 महीने में आपको कार डिलिवर होगी। महिंद्रा ने कुछ वक्त पहले ही यह धांसू कार लॉन्च की है। इस कार को भारतीय ग्राहकों ने खूब पसंद किया है। आलम यह है कि इस कार की भारी डिमांड के चलते हैं इस कार के लिए वेटिंग पीरियड 1 साल तक पहुंच गया है। इन एसयूवी के लिए 6 महीने तक वेटिंग पीरियड स्मॉलर एसयूवी स्पेस में निसान मैग्नाइट और किआ सॉनेट जैसी कारों के लिए 5 से 6 महीने का वेटिंग पीरियड है। इन दोनों कारों के भारत में काफी बायर्स है और दोनों ने ही कंपनी के लिए अच्छे सेल फिगर्स जेनेरेट किए हैं। क्यों बढ़ा वेटिंग पीरियड ? ये सभी कारें काफी पॉप्युलर है तो जाहिर है कि इनकी डिमांड भी काफी ज्यादा है। इसके अलावा सेमीकंडक्टर चिप की ग्लोबल सप्लाई शॉर्टेज के चलते भी कंपनियों को डिलिवरी करने में टाइम लग रहा है। इसलिए कारों का वेटिंग पीरियड नॉर्मल से ज्यादा लंबा हुआ है।

No comments:

Post a Comment