Monday, October 18, 2021

'देसी' ब्रैंड ला रहा 5 डोर एसयूवी, यहां जानें पूरी डीटेल October 17, 2021 at 08:34PM

नई दिल्ली महिंद्रा (Mahindra) ने बीते कुछ समय में महिंद्रा थार और महिंद्रा एक्सयूवी 700 (Mahindra XUV 700) लॉन्च की है और इन दोनों की कारों को भारतीय ग्राहकों ने हाथों हाथ लिया। यानी दोनों कारों को भारत में खूब पसंद किया जा रहा है। साल 2026 तक कंपनी कई नए मॉडल्स भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है और कई प्रोजेक्ट्स कंपनी की पाइपलाइन में हैं। इसमें कंपनी अलग अलग सेगमेंट में अपने प्रॉडक्ट्स बाजार में उतारेगी। साल 2022 की शुरुआत में कंपनी न्यू जेनेरेशम महिंद्रा स्कॉर्पियो () भी लाने की तैयारी कर रही है। 5 डोर महिंद्रा थार कंपनी महिंद्रा थार ऑफरोडर का 5 डोर वर्जन भी लाने की तैयारी में है। यह न केवल 3 डोर वर्जन का एक्सटेंडेड फॉर्म होगा बल्कि इसमें कई और बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं। कंपनी कार के सस्पेंशन पर भी काम करेगी और राइड क्वालिटी को बेहतर बनाएगी। इसके अलावा 5 डोर मॉडल में 3 डोर वर्जन की तुलना में हल्का स्टियरिंग दिया जाएगा। Global NCAP क्रैश टेस्ट में इस कार को 4 स्टार रेटिंग मिली है। इसके अलावा यह कार साइड इंपैक्ट क्रैश टेस्ट में भी पास रही। महिंद्रा थार को चाइल्ड प्रेटक्शन रेटिंग में भी 4 स्टार मिले। अडल्ट ऑक्युपेंट प्रटेक्शन के लिए कार को 17 में से 12.52 पॉइंट्स मिले। वहीं चाइल्ड ऑक्युपेंट प्रटेक्शन में इस कार को 49 में से 41.11 पॉइंट्स मिले। चाइल्ड प्रटेक्शन के मामले में इस कार को से भी ज्यादा पॉइंट्स मिले। जबकि इस कार को NCAP क्रैश टेस्ट में 5 में से 5 स्टार मिले थे। कुछ वक्त पहले रिपोर्ट्स आई थीं कि Mahindra इन दिनों एक नए एंट्री लेवल वेरियंट पर काम कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी अपनी पॉप्युलर ऑफरोडर Mahindra Thar का नया बेस वेरियंट ला रहा है। कंपनी इस कार को लोवर कपैसिटी इंजन के साथ बाजार में उतारने वाली है। थार के इस बेस वेरियंट में 1.5 लीटर, 3 सिलिंडर इंजन दिया जाएगा साथ ही यह कार मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ आएगी। यह कार 4 वील ड्राइव के साथ नहीं आएगी। कार में रियर वील ड्राइव सिस्टम दिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment