Friday, March 4, 2022

इंडिया की नंबर 1 बेस्टसेलर कार Maruti Swift पर तगड़ा डिस्काउंट, कीमत 5.90 लाख March 04, 2022 at 02:21AM

नई दिल्ली मारुति सुजुकी स्विफ्ट () लंबे समय से ग्राहकों की फेवरेट कारों में शुमार है। लॉन्च के बाद से ही इस कार ने कंपनी के लिए लगातार अच्छे सेल्स फिगर जेनेरेट किए हैं। कीमत के हिसाब से यह ग्राहकों को खूब लुभाती है और बिल्कुल पैसा वसूल हैचबैक है। अगर आप भी इस कार खरीदने का सपना देख रहे हैं तो यह आपके लिए अच्छा मौका है। क्योंकि इस महीने स्विफ्ट पर बढ़िया डिस्काउंट मिल रहा है। मिल रहा 27,000 रुपये तक डिस्काउंट अगर आप इस महीने मारुति स्विफ्ट खरीदते हैं तो आप 27,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। वहीं अगर आप स्विफ्ट ऑटोमेटिक वेरियंट खरीदते हैं तो 17,000 रुपये तक का डिस्काउंट पा सकते हैं। डिस्काउंट के बारे में ज्यादा जानकारी आप नजदीका ARENA डीलरशिप पर जाकर ले सकते हैं। देश की नंबर बेस्टसेलर कार मारुति सुजुकी स्विफ्ट वर्तमान में देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। फववरी 2022 में इस कार ने मारुति वैगन आर और डिजायर को पीछे छोड़ते हुए इंडिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई है। बीते कई महीनों से नंबर 1 पोजीशन पर काबिज वैगन आर (Maruti Wagon R) फरवरी 2022 में खिसक कर तीसरे नंबर पर आ गई है और नंबर 1 पर स्विफ्ट ने कब्जा जमा लिया है। सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक स्विफ्ट के 12 हजार से ज्यादा यूनिट्स फरवरी 2022 में सेल हुए। इस कार के सेल्स के ये आंकड़े न सिर्फ इसे इंडिया की बेस्टसेलिंग कार बनाते हैं बल्कि हैचबैक सेगमेंट में भी यह कार नंबर 1 बन गई है। इस के लुक्स से लेकर माइलेज, परफॉर्मेंस और कीमत के चलते ग्राहक इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

No comments:

Post a Comment