Friday, March 4, 2022

पिछले 30 दिनों में भारत में कितने वाहनों की बिक्री हुई? FADA ने जारी किए हैरान करने वाले आंकड़े March 04, 2022 at 08:27PM

नई दिल्ली। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (FADA) ने पिछले महीने की रजिस्ट्रेशन/सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। फाडा की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले महीने यानी कि फरवरी 2022 में कुल 13,74,516 वाहनों की भारत में बिक्री (रजिस्ट्रेशन) हुई, जो पिछले साल के फरवरी महीने के मुकाबले 9 फीसदी कम है। बता दें कि फरवरी 2021 में 15,13,894 वाहनों की भारत में बिक्री हुई थी। वहीं, अगर इसकी तुलना इस साल के जनवरी महीने से करें तो बिक्री में 4.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। जनवरी 2022 में 14,39,747 वाहनों की बिक्री हुई थी। फाडा के प्रेसिडेंट विंकेश गुलाटी के मुताबिक भारतीय ऑटो इंडस्ट्री गिरावट के दौर से गुजर रही है, जहां फरवरी महीने में 9.21 फीसदी की साल-दर-साल गिरावट दर्ज की गई। वहीं, कोविड से पहले की तुलना करें तो फरवरी 2020 की तुलना में 2.65 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, बिक्री में गिरावट का एक बड़ा कारण सेमी कंडक्टर चिप की कमी भी है। 1. पैसेंजर वाहन एक साल में कितना अंतर आया?
फरवरी 2022 में कितनी बिक्री हुई फरवरी 2021 में कितनी बिक्री हुई थी बिक्री में कितना अंतर आया
2,28,431 यूनिट्स 2,57,756 यूनिट्स 11.38 फीसदी बिक्री घटी
2. दोपहिया वाहन एक साल में कितना अंतर आया?
फरवरी 2022 में कितनी बिक्री हुई फरवरी 2021 में कितनी बिक्री हुई थी बिक्री में कितना अंतर आया
9,83,358 यूनिट्स 11,00,754 यूनिट्स 11 फीसदी बिक्री घटी
3. तीनपहिया वाहन एक साल में कितना अंतर आया?
फरवरी 2022 में कितनी बिक्री हुई फरवरी 2021 में कितनी बिक्री हुई थी बिक्री में कितना अंतर आया
38,961 यूनिट्स 33,404 यूनिट्स 16.64 फीसदी बिक्री बढ़ी
4. कॉमर्शियल वाहन एक साल में कितना अंतर आया?
फरवरी 2022 में कितनी बिक्री हुई फरवरी 2021 में कितनी बिक्री हुई थी बिक्री में कितना अंतर आया
63,797 यूनिट्स 59,395 यूनिट्स 7.41 फीसदी बिक्री बढ़ी
5. ट्रैक्टर एक साल में कितना अंतर आया?
फरवरी 2022 में कितनी बिक्री हुई फरवरी 2021 में कितनी बिक्री हुई थी बिक्री में कितना अंतर आया
50,304 यूनिट्स 62,004 यूनिट्स 18.87 फीसदी बिक्री घटी

No comments:

Post a Comment