Monday, November 22, 2021

Mahindra की इस SUV की बिक्री में 263 फीसदी की उछाल, जानें कौन-कौन सी कारें कितनी बिकीं? November 21, 2021 at 10:17PM

नई दिल्ली। XUV700 XUV300 Scorpio Thar: भारत में पिछले कुछ वर्षों के दौरान देसी कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा की कारों (Mahindra Cars In India) की बिक्री में काफी उछाल देखने को मिली है और इनके पीछे महिंद्रा स्कॉर्पियो (Mahindra Scorpio), महिंद्रा एक्सयूवी300 (Mahindra XUV300) और हालिया लॉन्च महिंद्रा एक्सयूवी300 (Mahindra XUV300) जैसी एसयूवी का बड़ा योगदान है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि पिछले महीने यानी अक्टूबर में महिंद्रा की एक सस्ती एसयूवी महिंद्रा बोलेरो (Mahindra Bolero) ने इन सभी एसयूवी को पीछे छोड़ दिया। ये भी पढ़ें- बोलेरो की सबसे ज्यादा बिक्रीमहिंद्रा की कारों की अक्टूबर 2021 सेल्स रिपोर्ट देखें तो पिछले महीने कंपनी की बेस्ट सेलिंग एसयूवी महिंद्रा बोलेरो (Mahindra Bolero) रही, जिसकी कुल 6,375 यूनिट रही। बोलेरो की अक्टूबर में सालाना सेल अक्टूबर 2020 के मुकाबले भले ही कम हो, लेकिन मंथली सेल के मामले में यह सितंबर 2021 के मुकाबले 263.5 फीसदी ज्यादा है। पिछले महीने महिंद्रा की दूसरी बेस्ट सेलिंग एसयूवी रही महिंद्रा एक्सयूवी300 (Mahindra XUV300), जिसकी कुल 4,207 यूनिट बिकी। इसके बाद कंपनी की हालिया लॉन्च एसयूवी महिंद्रा एक्सयूवी700 (Mahindra XUV700) पिछले महीने तीसरी बेस्ट सेलिंग एसयूवी रही। इसके बाद महिंद्रा की धांसू एसयूवी महिंद्रा स्कॉर्पियो (Mahindra Scorpio) का नंबर रहा, जिसकी कुल 3304 यूनिट अक्टूबर 2021 में बिकी। ये भी पढ़ें- महिद्रा थार का भी जलवादेसी कंपनी महिंद्रा की बेस्ट सेलिंग एसयूवी की लिस्ट में पांचवें नंबर पर महिंद्रा थार (Mahindra Thar) रही। इस शानदार और पावरफुल एसयूवी की अक्टूबर में कुल 2692 यूनिट बिकी। इसके बाद महिंद्रा की सबसे महंगी एसयूवी महिंद्रा अल्टूरास जी4 (Mahindra Alturas G4) की कुल 12 यूनिट बिकी। सातवें नंबर पर महिंद्रा मराजो (Mahindra Marazzo) रही, जिसकी कुल 12 यूनिट अक्टूबर 2021 में बिकी है। महिंद्रा की सबसे सस्ती कार महिंद्रा केयूवी100 (Mahindra KUV100) की सिर्फ एक यूनिट पिछले महीने बिकी है। सालाना ग्रोथ के मामले में महिंद्रा की सभी एसयूवी का परफॉर्मेंस अक्टूबर 2021 में खराब रहा। ये भी पढ़ें-

No comments:

Post a Comment